NEYU OFFICIAL
2.07K subscribers
3.83K photos
753 videos
236 files
4.72K links
आवाज़ दो हम एक हैं..
और आपके साथ हैं।
National Educated Youth Union {N.E.Y.U.}

Telegram Group @NEYU4INDIA

Help And report @NEYU_HELP_bot
Download Telegram
भारतीय समाज की वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक स्थिति !

👉भारत महान था, परंतु ये कटु सत्य है कि अभी हम महान बनने से बहुत दूर हैं

👉कारण ??
3 विनाशकारी हथियार और ये हथियार गलत लोगों के हाथों में पहुंच गए हैं I

विनाशकारी शक्तियों के हथकंडों को पहचाना होगा, इनका उद्धेश्य सिर्फ और सिर्फ सत्ता हथियाना है, समाज कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है I

👉 कुछ इस तरह समझो, कि कैसे ये आम लोगों के दिमाग में जहर घोलकर उनको आपस में उलझाए हुए हैं I

👉इसमें इनके प्रमुख 3 हथियार हैं I
1. धर्म
2. जातिवाद
3. आरक्षण

👉अब ये करते क्या हैं?
कभी एक वर्ग को फायदा पहुंचाएंगे, वो भी इन 3 हथियारों का प्रयोग करके, फायदा पहुंचाने के बहुत तरीके हैं लेकिन प्रयोग इनका ही करेंगे I

👉अब इससे होता क्या है?

अन्य वर्ग जिनको फायदा नहीं मिलता या नुकसान होता है, वो फिर धर्म, जाति और आरक्षण के नाम पर एक हो जाते हैं, और यहीं से कुछ जो अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाए हैं, वो इन हथियारों का प्रयोग करके, आम जनता के Emotions का फायदा उठाकर नेता बन जाते हैं

👉ये लोग यही 3 हथियार क्यों चुनते हैं?

1. इसमें हम लोगों की गलती है क्योंकि हमारे इन 3 चीजों पर hormones बहुत तेजी से release होते हैं, और हम तुरंत react करते हैं

2. अभी अपने देश में ज्यादातर Failure लोग ही नेता बनते हैं, जाहिर सी बात है ये लोग शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य, पर्यावरण का इनको A,B,C,D नहीं आता तो ये यही simple 3 हथियार अपनाते हैं

👉समाधान क्या है ?

1.आम जनता को जागरुक करना या होना ही होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण पर एक होना होगा

2. अच्छे लोगों को राजनीति में आना ही होगाI

3. आरक्षण का हम आम लोगों को मिलकर ही समाधान ढूँढ़ना होगा, ये नेता लोग इसका permanent Solution कभी नहीं निकालेंगे

4. अपने निजी स्वार्थ को त्यागकर, अगर किसी वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है तो सभी वर्गों के लोगों को खुलकर विरोध करना चाहिए I

👉नोट:

1.आज के समय भारत में नेता, और समाज के ठेकेदार जैसे मुस्लिम, हिंदू ,क्रिश्चियन ब्राह्मण, क्षत्रिय,पिछड़ा वर्ग,भीम और अन्य संगठन इन्हीं 3 हथियारों के दम पर चल रहे हैं, जिस दिन ये खत्म उस दिन इनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा I

2. ये 3 हथियारों का प्रयोग सभी राजनीतिक दल किए हैं, और कर रहे हैं I क्योंकि सब एक ही जाति, और एक ही तरीके से आगे बड़े हैं I

3. इन 3 हथियारों को हम खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं, परंतु ये मुख्य विषय बनने के लायक भी नहीं हैं I

👉 अब शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर मुद्दों को मुख्य विषय बनाने की जरूरत है, और इसमें देश और देश के सभी निवासियों का कल्याण हैI

सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय

#TEAMNEYU
#MakeIndiaGreatAgain
धन्यवाद 🙏
ध्यान से पढ़ने के बाद अपने सुझाव जरूर दें I
राष्ट्र के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#TEAMNEYU #MakeIndiaGreatAgain
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
आशुतोष राणा जी की बहुत शानदार कविता 👏👏
#AshutoshRanaJi
#MakeIndiaGreatAgain
#TEAMNEYU
नए भारत की यही पहचान होगी I
#NewIndia
#MakeIndiaGreatAgain