पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के नाम के दो संस्थानों के नाम बिहार सरकार ने बदल दिए हैं। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट में ही इसका फैसला लिया है। संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम पटना जू कर दिया गया है, जबकि संजय गांधी गव्य प्रद्योगिकी संस्थान का नाम बदल कर बिहार स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी कर दिया गया है यानी एक दिन में एक नहीं बल्कि दो संस्थानों के नाम बदल गए हैं। माना जा रहा है बिहार सरकार संजय गांधी को देश पर इमरजेंसी थोपनेवालो में गिनती है। इसी वजह से संस्थानों के नाम बदले गए हैं। ये तब है जब संजय गांधी बेटे वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी बीजेपी की नेता हैं। दोनों बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। मोनिका गांधी केंद्र सरकार में मंत्री भी रही हैं।
#samratchoudhary
#CMOBihar #bihar
#BiharBreaking
#CabinetDecisions
#samratchoudhary
#CMOBihar #bihar
#BiharBreaking
#CabinetDecisions