महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान 5 हीरे मिले हैं, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है। लगभग 200 टन खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग के बाद यह सफलता मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि इस खोज से क्षेत्र में बड़े हीरा भंडार की संभावना मजबूत हुई है, जिससे भविष्य में निवेश, रोजगार और राज्य के आर्थिक विकास को नई गति मिल सकती है।
#sanewsmp
#Chhattisgarh #Mahasamund #Diamond #Mining
#sanewsmp
#Chhattisgarh #Mahasamund #Diamond #Mining