Spiritual Awakening - Radha Soami
2.44K subscribers
293 photos
109 videos
104 files
401 links
Satsangs by Gaini Arur / Aroor Singh Ji, Mangeram Ji, Karam Singh, Kapoor Sahib and many more.
Share spiritual knowledge
Download Telegram
*महाराज जी के जानशीन सतगुरु गुरिन्दर सिंह जी का गद्दीनशीनी के समय का भाषण*

*_जून 10, 1990_*

*हुजूर महाराज जी जिस तरह चोला छोड़कर चले गए हैं उसका दुःख हम सबको इतना है कि बयान नहीं किया जा सकता। वह एक छोटी-सी बीमारी का बहाना करके उस प्रेम और ज्योति के स्त्रोत में वापस समा गए, जहाँ से वह आए थे, जिसके कारण संसार में एकदम अंधेरा छा गया। डॉक्टरी तौर पर तो हुजूर ठीक हो सकते थे लेकिन उन्हें सौंपा हुआ रूहानी कार्य समाप्त करके उन्होंने चोला छोड़ने का फ़ैसला कर लिया था। यह दास इस समय संगत की सेवा में कुछ कहने-सुनने के योग्य नहीं है पर फिर भी बड़े महाराज जी और प्यारे सतगुरु महाराज जी के हुक्म के अनुसार आपकी सेवा में हाज़िर हुआ हूँ। मैं तो कुछ निजी कार्यों के लिए और महाराज जी के चरणों में ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त बिताने के लिए डेढ़ महीने की छुट्टी पर आया था, सारी संगत की तरह मुझे भी महाराज जी के इतनी जल्दी चोला छोड़ जाने की कल्पना तक नहीं थी। मैंने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे सतगुरु इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी का भार मेरे सिर पर डाल देंगे। मैं अपने आप को इस सेवा के योग्य नहीं समझता और मैं तो संगत के चरणों की धूल हूँ। मैं जब अपनी कमज़ोरियों की ओर ध्यान देता हूँ तो सोचता हूँ कि संगत की सेवा का यह भारी बोझ किस तरह उठाऊँगा*

*महाराज जी की दया-मेहर के बिना मैं कुछ भी करने के योग्य नहीं हूँ। मैं समझता हूँ जो सेवा हुजूर महाराज जी मुझे सौंप गए हैं, वह सेवा सतगुरु खुद ही मुझसे एक कल-पुरज़े की तरह करवा लेंगे।*

*हालात की वजह से मैं अपने आप को खोया-खोया और स्तब्ध महसूस करता हूँ पर इस समय सतगुरु का हुक्म मानने के सिवाय मेरे पास कोई चारा नहीं। मैं इस आशा और विश्वास के साथ सेवा आरंभ करने जा रहा हूँ कि संगत मुझे अपना दास समझकर पूरा सहयोग देगी और जो प्यार का भंडार उनके पास महाराज जी के लिए है, उसमें से थोड़ा-सा प्यार मेरी झोली में भी डालने की कृपा करेगी। इन शब्दों के साथ मैं अपने आप को संगत की सेवा में अर्पण करता हूँ।*

*आओ, हम सब बाबा जी और अपने प्यारे सतगुरु से प्रार्थना करें कि वे इस दुःख-भरी घड़ी में अपनी मेहर और बख़्शिश का हाथ अपने सेवकों के ऊपर रखें जैसे कि वे सदा रखते आए हैं। हम सबको चाहिए कि महाराज जी की ऊँची और सच्ची शिक्षा को मानें-जो लगभग चालीस वर्ष तक वह हमें देते रहे हैं-कि नाम जपने के बिना जीव का उद्धार नहीं हो सकता और सुरत को शब्द के साथ जोड़ना ही मालिक की प्राप्ति का एकमात्र रास्ता है। हम सबको हुजूर महाराज जी की उच्च और महान शिक्षा में पूरा विश्वास रखकर, उनके जीवन के उच्च उदाहरण से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सही ढंग से ढालकर अच्छे सत्संगी बनने की कोशिश करनी चाहिए और प्रेम प्यार के साथ भजन-सिमरन करना चाहिए।*

*सतगुरु के अंतिम दर्शन करने के लिए दूर-दूर से और भारी गिनती में संगत डेरे आई और आज भी मैं देख रहा हूँ कि देश-विदेश से भारी गिनती में संगत मौजूद है। इस कड़ाके की गरमी में संगत को काफ़ी मुश्किलें आई होंगी और हो सकता है कि हमारे प्रबंध में कई कमियाँ रही हों, जिसके लिए मैं संगत से माफ़ी चाहता हूँ।*

*हम आप सबके हृदय से आभारी हैं कि आप महाराज जी को हमारे साथ श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए आए हैं और मुझे भी आप सबसे मिलने का मौक़ा प्राप्त हुआ है।✨💐🥺🌸😞*
❤29👍6🤩2
Forwarded from Radha Soami Santmat
Today is 12 December, birthday of our beloved Maharaj charan Singh ji. Maharaj ji was born on 12 December 1916. He was nominated as the successor of Beas Guru Gaddi in 1951 by Maharaj Jagat Singh ji. He initiated many people during his tenure as Satguru and spread Sant mat teachings all around the world through his satsangs, books and world tours. Maharaj ji merged into the Supreme Light on 1 June 1990. We all miss Maharaj ji a lot. Let us remember him today and always by following his teachings sincerely. 🙏🌹🌼🌻🌸🌷

Radha Soami Ji
❤42👍8
Forwarded from Radha Soami Santmat
❤60🎉9👍6
❤53👍7🎉1
❤66🎉9👍5
Forwarded from Radha Soami Santmat
हम सभी के प्यारे मुरशिद मौजूदा सत्गुरु हुज़ूर जसदीप सिंह जी गिल के 46वें जन्म दिवस की बहुत बहुत बधाई🙏🏻🥰✨🌸

राधा स्वामी जी
❤63👍8
*आज के दिन 2 अप्रैल 1948 को महाराज सावन सिंह जी 45 साल संगत की सेवा, सत्संग और नाम का प्रचार करने के बाद 90 साल की उम्र भोग कर ज्योति जोत समा गए थे।*
🥺🤲🏻🙏🏻🙇🏻‍♂️🌸

*हुज़ूर वड़े महाराज जी ने अपना पूरा जीवन परमार्थ को समर्पित कर दिया, लेकिन साथ ही उन्होंने निजी कार्य भी ज़ारी रखे और अपनी आजीविका भी अर्जित की। हुज़ूर 24-25 वर्ष की उम्र में इंजीनियर के रूप में सेना में भर्ती हो गये। 28 वर्ष की आयु में, एस. डी. ओ. बने और 27 वर्षों तक सेना में नौकरी करने के बाद 53 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए। 1894 में, जब वे 36 वर्ष के थे, उनकी मुलाकात बाबा जी महाराज से हुई और उन्हें उनसे नाम मिला। नौ वर्ष बाद, 45 वर्ष की आयु में, बाबा जी ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाया, गुरु गद्दी सौंपी और सत्संग, नाम-दान और आत्माओं के उद्धार का कार्य सौंपा। हुज़ूर ने अंत तक इस ज़िम्मेदारी को पूरी लगन और प्रेम से निभाया। 1911 में, 53 वर्ष की आयु में, वह अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हो गये और स्थायी रूप से डेरे में आ गए जहां वे 37 वर्षों तक रहे। हुज़ूर ने 45 वर्ष सत्संग और नाम प्रचार की सेवा निभाई और 1,25,375 जीवों को नाम दान की बख़्शिश की। अंत आप 2 अप्रैल 1948 को 90 वर्ष की आयु में आप ज्योति जोत समा गए।*
❤29👍8😢5
राधा स्वामी जी 🙏

गूगल पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास ऑनलाइन दान के नाम से एक फेक नकली वैबसाइट किसी ने बनाई हुयी है इस वैबसाइट में पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट की डिटेल्स देकर हमारी सोसाइटी के नाम का गलत उपयोग कर पैसा मांगा जा रहा है ।

डेरा ब्यास ने ऑनलाइन दान लेने की कोई भी वैबसाइट नहीं बनाई है अतः आप सभी से विनती है कि इस मैसेज को सभी तक भेजें ताकि इस फेक नकली वैबसाइट के झांसे में कोई भी नहीं आयें ।

संगत को भी इसकी जानकारी देने के लिए एक अनाउंसमेंट भेजी जा रही है जी।

एस आर चौपड़ा
स्टेट कोऑर्डिनेटर राजस्थान
❤9
*राधा स्वामी जी*

*प्रिय बहनों और भाइयों*

*आज मै Accommodation Department की ओर से Email Registration और Verification Process से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करना चाहता हूँ।*

*पहले, जिन्होंने Hostel/Sarai में Accommodation बुक किया होता था, उन्हें Accommodation Department द्वारा डाक के माध्यम से Confirmation Letter भेजा जाता था। लेकिन डाक विभाग की लापरवाही के कारण लगभग 90% पत्र संगत तक नहीं पहुँच पाए।*

*इस समस्या के समाधान के लिए अब विभाग ने डाक पत्र की बजाय Email के माध्यम से संपर्क करना प्रारंभ कर दिया है।*


*Email Verification के लिए आवश्यकताएँ:*

*जिन संगत सदस्यों ने Hostel/Sarai में Accommodation बुक किया है, वे इस नई प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं*

*Key Card प्राप्त करने के बाद, सभी परिवार सदस्य अपने Aadhar Card और Key Card के साथ Accommodation Department के मुख्य कार्यालय में उपस्थित हों*

*सभी परिवार सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।*

*आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए:*

*सभी परिवार सदस्यों के Aadhar Card Hostel/Sarai का Key Card Registered Email ID (जो परिवार के किसी सदस्य की होनी चाहिए)*


*नोट:*

*यदि Registered Email ID बेटी की है, तो फॉर्म पर बेटी और पिता दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।*

*यदि परिवार के किसी भी सदस्य की Email ID नहीं है और आप किसी रिश्तेदार (जैसे कजिन) की Email ID देना चाहते हैं, तो आप इस प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।*
*Email ID उसी व्यक्ति की होनी चाहिए जो* *Accommodation में ठहरा हो।*


*लाभ:*

*यदि आप अपना PNR Number का प्रिंटआउट या हस्तलिखित नोट साथ लाते हैं, तो आपका चेक-इन समय 40 मिनट की बजाय केवल 20 मिनट होगा।*
*इससे संगत को जल्दी और सुविधाजनक सेवा मिलेगी।*



*Hazur Ji हर महीने MIS Report के माध्यम से यह देखते हैं कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत कितने नए संगत सदस्यों ने पंजीकरण कराया है*
❤23👍8🤩2
Forwarded from Radha Soami Santmat
Radha Soami Satsang Schedule 2026
❤16👍8
Forwarded from Radha Soami Santmat
New full size image of Baba Ji 😇
❤36
Forwarded from Radha Soami Santmat
👍4❤2
Forwarded from Radha Soami Santmat
Satsang Schedule 2027
❤15👍1