RAMDARSHAN BISHNOI HISTORY LECTURER
2.07K subscribers
4.94K photos
30 videos
3.3K files
948 links
💫💫💫💫
👉 नि:शुल्क नोट्स,क्विज करंटGK,रोजगार समाचार एवं मार्गदर्शन√
✔ व्याख्याता भर्ती परीक्षा (विशेष इतिहास)
✔ वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा
✔ REET
✔ NVS,KV,NET EXAM
✔ पटवार कॉन्स्टेबल
✔ प्रशासनिक सेवा
✔ स्कूल बोर्ड परीक्षा
@RDSIHAG
Download Telegram
#Source__Bare_act.

#__Article_13

⚡️अनुच्छेद 13:-
मूल अधिकारों का अल्पीकरण करने वाली विधियां
।

⚡️अनुच्छेद 13(1):-
इस संविधान के आरंभ से ठीक पहले भारत के राज्य क्षेत्र में प्रवृत्त सभी विधियां ,उस मात्र तक शून्य होगी जिस तक वे उस भाग के उपबंधों से असंगत है।
⚡️सरल भाषा में कहे तो ,संविधान बनने से पहले की विधियां अगर 26 जनवरी1950 के बाद बने संविधान की विधि/ अनुच्छेद का उल्लंघन करेगी,तो उसे उस मात्रा तक शून्य कर दिया जायेगा, जिस भाग तक वो उल्लंघन करती हो।

⚡️अनुच्छेद:-13(2)
राज्य ऐसी कोई विधि नहीं बनाएगा, जो इस भाग द्वारा प्रदत अधिकारों को छीनती या न्यून करती है ,और इस भाग के उल्लंघन में बनाई गई प्रत्येक विधि उल्लंघन की मात्रा तक शून्य होगी।

⚡️अनुच्छेद:13(3)A:-
इसमें विधि की परिभाषा है- विधि के अंतर्गत अध्यादेश, आदेश ,नियम विनियम ,उपविधि ,अधिसूचना, रूढ़ी या प्रथा को शामिल किया जाता है।
पर्सनल लॉ(हिंदू लॉ,मुस्लिम लॉ,क्रिश्चियन लॉ विधि की परिभाषा में नहीं)

⚡️अनुच्छेद:13(4)
अनुच्छेद13(3) में जो विधि शब्द को परिभाषित किया गया है,उसके अंतर्गत अनुच्छेद 368 की प्रक्रिया के तहत होने वाले संविधान संशोधन शामिल नहीं है।
👍2
अनुच्छेद13 में निम्न 3 सिद्धांत निहित हैं -
"पृथक्करण का सिद्धांत"(doctrine of severability)
"आच्छादन का सिद्धांत"(Doctrine of eclipse)
"अधित्याग का सिद्धांत"(Doctrine of waiver)
❤2
लिव-इन का रजिस्ट्रेशन 1 माह में जरूरी, वरना जेल-जुर्माना, राजस्थान में भी तैयारी!
डिप्टी सीएम की नियुक्ति गलत नहीं..... सुप्रीम कोर्ट..
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डिप्टी सीएम की नियुक्ति संविधान विरुध नहीं है, यह सिर्फ एक पद है ,इसके लिए अतिरिक्त फायदा नहीं मिलता.
इसके साथ ही कोर्ट ने डिप्टी सीएम पद को असंवैधानिक घोषित करने की याचिका खारिज कर दी।
वर्तमान में भारत के 14 राज्यों में 26 डिप्टी सीएम हैं.......
आंध्र प्रदेश में पांच डिप्टी सीएम हैं, वहीं राजस्थान में दो डिप्टी सीएम।
🤔1
विदेश मंत्री ' डॉ एस जयशंकर' ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में "सातवें हिंद महासागर सम्मेलन" को संबोधित किया
पामुलपर्थी वेंकट नरसिम्हा राव...
संक्षिप्त परिचय
⚡️"अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधी चैंपियन पुरस्कार" उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में स्थाई परिवर्तन लाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया।

⚡️"निखिल डे" यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय है।

⚡️निखिल डे को अमेरिकी सरकार ने 2023 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, क्यों कि उन्होंने किसान और श्रमिकों को सशक्त बनाने, सरकारी सेवा में भ्रष्टाचार को उजागर करने में अहम योगदान दिया था।

#_imp.निकिल डे और मजदूर किसान शक्ति संगठन(MKSS) ने, राजस्थान में सामुदायिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अतः उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल, उचित वेतन और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों तक पहुंच की मांग में मदद की थी।

Kr Dogiwal √
👍2
पीएम मोदी ने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए "पीएम सूर्य घर: मुक्त बिजली योजना" की घोषणा की.....
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवीनीकरण ऊर्जा को तीन गुणा करने के लक्ष्य को पुरा करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश करने की आवश्यकता है...
वर्ष 2030 तक नवीनीकरण ऊर्जा को तीन गुणा करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 12000 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत हैं।

नवीनीकरण ऊर्जा को लेकर एशिया ही सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
एशिया 2030 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवश्यक 8.1 टेरावाट क्षमता वृद्धि का लगभग आधा यानी 47 फीसदी प्रदान करेगा..

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार:-
लक्ष्य:- (चुनौती)
अंतर्राष्ट्रीय नवीनीकरण ऊर्जा क्षमता को तीन गुणा करना।
वर्ष 2030 तक ऊर्जा क्षमता दर को दोगुना करना।
औसत वास्तविक तापमान की बढ़ोतरी को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करना।
👍5
*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना💡*

✅ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 75 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से एक करोड़ घरों को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्‍ध कराने के लिए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ प्रारंभ करने की घोषणा की है।

✅ 2024-25 के अंतरिम बजट में सबसे पहले एक करोड़ परिवारों को छत पर सौर ऊर्जा के माध्यम से हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त करने के प्रावधान की रूपरेखा दी गई थी।

✅ इस योजना को जमीनी स्‍तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्‍थानीय निकायों और पंचायतों को प्रोत्‍साहित किया जाएगा, ताकि वह अपने क्षेत्र में घरों की छतों पर सौर प्रणालियां लगाने को बढ़ावा दें।

✅ इस योजना के आवेदन के लिये pmsuryaghar.gov.in प्रारंभ की गई। वर्ष 2019 में प्रारंभ रूफटॉप सौर कार्यक्रम चरण- II के तहत सरकार का उद्देश्य 40 गीगावॉट रूफटॉप सौर क्षमता हासिल करना है।
.
.
.
👍6🔥1
पशु परिचर 2024
फॉर्म की लास्ट डेट 17 फरवरी है जिसने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वह आज ही अपना ऑनलाइन फॉर्म भर दें।
❤2
💫पीएम मोदी ने दुबई में 'विश्व सरकार शिखर सम्मेलन' में वैश्विक नेताओं को संबोधित किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा-
⚡️भारत ने विश्व को एक नया मार्ग सुझाया है। एक विश्व बंधु के रूप में भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
⚡️अपनी G20 प्रेसीडेंसी के दौरान भी हमने इसी भावना को आगे बढ़ाया है।
⚡️हम वन अर्थ-वन फैमिली-वन फ्यूचर के भाव से चले।
⚡️हम सभी के पास गवर्नेंस को लेकर अपने-अपने एक्सपीरियंस हैं।
⚡️हमें न सिर्फ एक-दूसरे के साथ काम करना है, बल्कि एक-दूसरे से सीखना भी है।यही इस समिट का भी लक्ष्य है।

⚡️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुबई में "विश्व सरकार शिखर सम्मेलन" के अवसर पर मेडागास्कर के राष्ट्रपति महामहिम श्री 'एंड्री राजोएलिना' से मुलाकात की।दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी।
⚡️दोनों नेताओं ने भारत औऱ मेडागास्कर के बीच दीर्घकालिक मैत्रीपूर्ण संबंधों और प्राचीन भौगोलिक संबंधों को स्वीकार किया।
⚡️उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की और संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की सराहना की।
👍2❤1
भारत की विकास यात्रा में यह बहस पूरी तरह बेमानी है कि, हमें सेवा और विनिर्माण के बीच चयन करना चाहिए अथवा नहीं...... विस्तार से प्रतिष्ठित लेखक के लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए.....
अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी की चुनौतियां......

Today important highlighted news ....
👍2
💫BRICS सम्मेलन 2023:-

⚡️इस सम्मेलन में ब्रिक्स ने संगठन में सम्मिलित होने के लिए 6 देशों को आमंत्रित किया था। ,जो है:-
        ✔️अर्जेंटीना
        ✔️मिस्त्र
        ✔️ईरान ,
        ✔️इथोपिया
        ✔️सऊदी अरब , 
        ✔️संयुक्त अरब अमीरात ।
⚡️परन्तु अर्जेंटीना ने शामिल होने से इन्कार कर दिया....
⚡️उससे पहले BRICS में 5 सदस्य देश थे।
➖ब्राजील
➖रूस
➖भारत
➖चीन
➖दक्षिण अफ्रीका


⚡️वर्तमान में BRICS में 10 सदस्य देश है:-
1⃣ब्राज़ील।               2⃣रूस।

3⃣भारत।                4⃣चीन।

5⃣दक्षिण अफ्रीका।   6⃣मिस्त्र।

7⃣ईरान।                 8⃣इथोपिया।
9⃣सऊदी अरब।    
🔟संयुक्त अरब अमीरात।

BRICS का परिचय:-
⚡️2001 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओनील ने ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन की चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं का वर्णन करने के लिये BRIC शब्द गढ़ा।

⚡️2006 में BRIC विदेश मंत्रियों की पहली बैठक के दौरान इस समूह को औपचारिक रूप दिया गया था।

⚡️दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को BRIC में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया था, जिसके बाद इस समूह ने संक्षिप्त नाम BRICS अपनाया।

Kr Dogiwal√
👍2
यूएई का पहला हिंदू मंदिर:- स्वामी नारायण मन्दिर (108फिट ऊंचा)

उद्घाटन -
⚡️भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी।

लागत-
⚡️400 मिलियन दिरहम( करीब 900 करोड़)

निर्माण-
⚡️अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था द्वारा।
👍4
RPSC : पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड -II के 300 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से शुरू होंगे 📚✅