No Document No History
6.47K subscribers
24.3K photos
1.46K videos
21.7K files
10.7K links
🏛️NO DOCUMENT NO HISTORY🏛️
जहाँ इतिहास किताबों से आगे, दस्तावेज़ों से जुड़ता है।
📚 History PDFs | Notes | PYQs | Research Material
🎓 NET/JRF • SET • Assistant Professor • Competitive Exam
@RamsingRajput786 https://t.me/HistoryChatAdda
Download Telegram
Forwarded from 𝐌𝐨𝐭𝐢𝐯𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐐𝐮𝐨𝐭𝐞𝐬
वरदान मांगूंगा नहीं

यह हार एक विराम है
जीवन महासंग्राम है
तिल-तिल मिटूँगा पर दया की भीख मैं लूँगा नहीं ।
वरदान माँगूँगा नहीं ।।

स्मृति सुखद प्रहरों के लिए
अपने खण्डहरों के लिए
यह जान लो मैं विश्व की सम्पत्ति चाहूँगा नहीं ।
वरदान माँगूँगा नहीं ।।

क्या हार में क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही ।
वरदान माँगूँगा नहीं ।।

लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान बने रहो
अपने हृदय की वेदना मैं व्यर्थ त्यागूँगा नहीं ।
वरदान माँगूँगा नहीं ।।

चाहे हृदय को ताप दो
चाहे मुझे अभिशाप दो
कुछ भी करो कर्त्तव्य पथ से किन्तु भागूँगा नहीं ।
वरदान माँगूँगा नहीं ।।

~ शिवमंगल सिंह सुमन



>कवि जीवन को एक महासंग्राम मानता है और हार को केवल एक ठहराव। वह किसी भी परिस्थिति में स्वाभिमान व आत्मसम्मान को बनाए रखने का संकल्प लेता है, और दुख व संघर्ष के सामने भीख नहीं मांगेगा, बल्कि अपनी वेदना को स्वयं ही सहर्ष स्वीकार करेगा और संघर्ष पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

#atabyazzz
#poetry

©शिवमंगल सिंह सुमन
❤8