𝐆𝐊 𝐒𝐓𝐔𝐃𝐘 𝐏𝐎𝐈𝐍𝐓 ™
30K subscribers
9.1K photos
128 videos
532 files
474 links
✆𝐏𝐫𝐨𝐦𝐨𝐭𝐢𝐨𝐧 ➛ @Mychat9_bot
राजस्थान सभी भर्ती परीक्षा के No1 चैनल
प्रीवियस ईयर ऑल क्वेश्चन

किसी को किसी भी कंटेंट से प्रॉब्लम होतो डिलीट करवा दे
कॉपीराइट ना लगवाए
#Bstc #Reet #ptet #rpse #Ras #ssc #cet #policeconstable #Indianarmy
Download Telegram
पर्यटन में जोधपुर ने रचा इतिहास

जोधपुर में वर्ष 2025 में 38 लाख से अधिक पर्यटक
❤12👍7😍7
◾️ पीएम श्री विद्यालयों की पहली बार राज्य स्तरीय रैंकिंग जारी

• राज्य में संचालित 639 पीएमश्री विद्यालयों की पहली बार राज्य स्तरीय रैंकिंग जारी की गई।

• यह रैंकिंग 18 मानकों पर आधारित है।

✓ रैंकिंग में राज्य के शीर्ष 5 पीएम श्री विद्यालय-
1
. पीएमश्री धावा (जोधपुर)
2. पीएमश्री सावर (अजमेर)
3. पीएमश्री मानपुर माचेड़ी (जयपुर)
4. पीएमश्री जोड़किया (हनुमानगढ़)
5. पीएमश्री रिंगस (सीकर)
❤13👍9😍4
✴ सांचोर(जालोर)- जगदीश गैंग से लीक पेपर रटकर JEN बना, प्रमोशन से AEN हुआ, अब पकड़ा
❤8😍4👍3
Jen भर्ती वायरल नोट ft. OMR घोटाला 👀
👍12❤8😍6
PSI एग्जाम निर्धारित तिथि को ही 2 दिन पेपर होगा...🔥
👍8❤4😍4🙏1
🔶 छत्रपति सिंह – तिरसंकू

🔶 सत्येन जोशी – कंवल पूजा

🔶 रामनिवास शर्मा – कालभैरवी, मांझल

🔶 बी. एल. माली – मिनख रा खोज, अबोली

🔶 पारस अरोड़ा – खुलती गांठ

🔶 गोरधन सिंह शेखावत – एक फौजी शहीद

🔶 नंद भारद्वाज – साम्ही खुलतो मारग

🔶 शांति भारद्वाज राकेश – उड़ जा रे सूवा

🔶 अब्दुल वहीद – घराणो

🔶 सीताराम महर्षि – कुण समझे चंवरी का बोल, लालड़ी

🔶 नृसिंह राजपुरोहित – भगवान महावीर

🔶 दीनदयाल कुंदन – गुंवार पाठो

🔶 भूरसिंह राठौड़ – रातीघाटी

🔶 किशोर कल्पनाकांत – धाड़वी

🔶 करणीदान बारहठ – मंत्री री बेटी

🔶 ओमदत्त जोशी – पाणी पीजै छाण

🔶 नवनपीत पांडे – माटीजूण
❤6👍4😍4
राजस्थान का जनसंख्या घनत्व
👍12❤8😍3
🌺 NH–27 : पूर्व–पश्चिम कॉरिडोर🌺

✅ देश का दूसरा सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग

➡️ पोरबंदर (गुजरात) से सिलचर (असम)

➡️कुल राज्य – 7 (गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम)

➡️राजस्थान के जिले (7)
आबू रोड (सिरोही), उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां


🌺 NH–44 : उत्तर–दक्षिण कॉरिडोर🌺

✅ देश का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग

➡️ श्रीनगर (जम्मू–कश्मीर) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु)

➡️कुल राज्य / केंद्रशासित प्रदेश – 13+
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु

➡️ राजस्थान में  केवल धौलपुर जिला (लगभग 27 किमी)
❤11😍11👍7
राजस्थान में जनसंख्या
❤14👍4😍4
QUE. — परीक्षण-मापन-आकलन व मूल्यांकन में अंतर कैसे करें ?

1️⃣ परीक्षा (Examination)

🔹 अर्थ: परीक्षा प्रश्नों का एक विशिष्ट समूह है।

🔹 उद्देश्य: छात्र से उत्तर प्राप्त करना।

🔹 स्वरूप: लिखित, मौखिक, प्रायोगिक आदि।

🔹 यह केवल प्रश्नों का ढाँचा है।


2️⃣ परीक्षण (Test)

🔹 अर्थ: प्रश्नों के विशिष्ट समूह का उत्तर देने की प्रक्रिया।

🔹 उद्देश्य: छात्र की योग्यता/ज्ञान को जाँचना।

🔹 परीक्षा + छात्र की प्रतिक्रिया = परीक्षण


3️⃣ मापन (Measurement)

🔹 अर्थ: उत्तरों की गणना करके संख्यात्मक मान प्रदान करना।

🔹 स्वरूप: अंक, प्रतिशत, ग्रेड, स्कोर।

🔹 विधि: सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली विधि परीक्षा है।

🔹 जैसे – 50 में से 35 अंक


4️⃣ आकलन (Assessment)

🔹 अर्थ: विभिन्न परीक्षणों, मापन व गैर-मापन उपकरणों से सूचनाओं का निरंतर संकलन।

🔹 उपकरण: परीक्षण , अवलोकन , साक्षात्कार , प्रोजेक्ट ,अभिलेख

🔹 यह निरंतर एवं व्यापक प्रक्रिया है।


5️⃣ मूल्यांकन (Evaluation)

🔹 अर्थ: छात्र की प्रगति के परिमाणात्मक विवरण (मापन युक्त) , गुणात्मक विवरण (मापन विहीन) का विश्लेषण कर उन्हें मूल्य प्रदान करना।

🔹 उद्देश्य: सुधार हेतु निर्णय व सिफारिशें देना।

🔹 मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार हेतु विभिन्न सिफारिशें दी जाती हैं।
❤12😍6👍1👌1💯1
जेल प्रहरी भर्ती फाइनल रिजल्ट आज

अग्रिम शुभकामनाएं मित्रों 🎉
❤8👍8😍6
RRB Group -D Recruitment 2025 Derails Notification.pdf
2.7 MB
RRB Group D 21 हजार 799 पदों का Full नोटिफिकेशन जारी ✅

योग्यता :- 10वीं पास + ITI

आवेदन 31 जनवरी से 02 मार्च 2026 तक
❤6👍5😍5
🌸 राजस्थान में प्रचलित साड़ियाँ

🔹 पारंपरिक / प्राचीन साड़ियों के नाम – पट ,दुकुल ,वसन-चोल ,निचोल ,अंसुक ,चोरसो ,ओढ़नी , चूँदड़ी ,धोरावाली साड़ी


🔹 लोकप्रिय साड़ियाँ

लहरिया की साड़ी – वर्षा ऋतु से जुड़ी, रंगीन धारियाँ

बंधेज (बांधनी) की साड़ी – टाई-डाई तकनीक पर आधारित


🔹 क्षेत्र विशेष की प्रसिद्ध साड़ियाँ

जेनब की साड़ियाँ – कोटसुआँ गाँव (दिगोद, कोटा)

स्प्रे पेंटिंग की साड़ियाँ – नाथद्वारा (राजसमंद)

चूवा-चंदन की साड़ियाँ – नाथद्वारा (राजसमंद)

सूंठ की साड़ियाँ – सवाई माधोपुर

फूल की साड़ियाँ – जोबनेर (जयपुर ग्रामीण)
❤17👍4😍4
राजस्थान की मिट्टियों का वर्गीकरण :–
अमेरिका के वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान की मिट्टियों को मुख्यतः 5 वर्गों में बाँटा गया है

1️⃣ एण्टिसोल्स (Entisols)

🔘 विशेषताएँ – नवीन व अपरिपक्व मिट्टी
सर्वाधिक क्षेत्रफल में विस्तृत

🔘 वितरण – राजस्थान के पश्चिमी भाग के लगभग सभी जिले

🔘 उप-मृदा समूह (i) Psamments (सैमेंट्स ) (ii) Fluvents (फ्लूवेंट्स)


2️⃣ एरिडीसोल्स (Aridisols)

🔘 विशेषताएँ – अर्द्ध-शुष्क व शुष्क जलवायु में पायी जाती है

🔘 वितरण जिले – जोधपुर, पाली, जालौर, नागौर ,डीडवाना-कुचामन, चूरू, सीकर, झुंझुनूं

🔘 उप-मृदा समूह (Great Groups) — Orthids (इसमें Camborthids ,Calciorthids ,Salorthids पाए जाते है )


3️⃣ इन्सेप्टिसोल्स (Inceptisols)

🔘 विशेषताएँ – अपेक्षाकृत विकसित मिट्टी
उप-आर्द्र जलवायु में पायी जाती है

🔘 वितरण जिले — सिरोही, पाली, राजसमंद ,उदयपुर, भीलवाड़ा,सलूम्बर, चित्तौड़गढ़

🔘 उप-मृदा समूह — Ustochrepts (उस्टोक्रेप्ट्स)


4️⃣ अल्फीसोल्स (Alfisols) – जलोढ़ मिट्टी

🔘 विशेषताएँ – उपजाऊ मिट्टी
उप-आर्द्र जलवायु प्रदेश

🔘 वितरण जिले – अलवर, खैरथल-तिजारा , जयपुर, दौसा , डीग, कोटपूतली-बहरोड़ ,भरतपुर, करौली ,टोंक, सवाई माधोपुर, धौलपुर

🔘 उप-मृदा समूह – Haplustalfs (हेप्लूस्ताल्फ्स)


5️⃣ वर्टिसोल्स (Vertisols) – काली मिट्टी

🔘 विशेषताएँ — चिकनी, भारी व दरारें पड़ने वाली मिट्टी।
आर्द्र व अति-आर्द्र जलवायु

🔘 वितरण क्षेत्र — दक्षिण-पूर्वी राजस्थान (हाड़ौती पठार)

🔘 वितरण जिले – कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ ,डूंगरपुर, बांसवाड़ा

🔘 उप-मृदा समूह – Pellusterts (पेल्लूस्टर्ट्स) , Chromusterts (क्रोमस्टर्ट्स)
❤15👍8😍6
प्राकृतिक गैस व तरल ईंधन पर आधारित परियोजनाएँ (राजस्थान)

1. अन्ता गैस विद्युत परियोजना – बारां

• राजस्थान की प्रथम गैस आधारित विद्युत परियोजना ।

• राजस्थान में स्थापित केन्द्र सरकार की प्रथम गैस विद्युत परियोजना ।


2. रामगढ़ गैस विद्युत परियोजना – रामगढ़ (जैसलमेर)

• राजस्थान की द्वितीय गैस आधारित विद्युत परियोजना ।

• गैस आपूर्ति ONGC द्वारा।

• गैस क्षेत्र: तनोट, डांडेवाला एवं मनिहारी टिब्बा।


3. धौलपुर गैस आधारित कम्बाइंड साइकिल पावर प्लांट – धौलपुर

• गैस आधारित ताप विद्युत संयंत्र।

• संचालन: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL)


4. केशोरायपाटन गैस विद्युत परियोजना – बूंदी

• निजी क्षेत्र का राजस्थान का प्रथम गैस आधारित पावर प्लांट।


5. झामरकोटड़ा गैस विद्युत परियोजना – उदयपुर

• औद्योगिक क्षेत्र/खनन आधारित गैस विद्युत परियोजना ।

• झामरकोटड़ा क्षेत्र (फॉस्फेट खदान क्षेत्र) से सम्बद्ध।
❤14👍6😍4
डिलीट होने की संभावना 🔥

🔸 गोरबिया सौर ऊर्जा परियोजना
🔸

स्थान: बाप तहसील फलोदी

क्षमता: 435 mw

उद्घाटन: 19 जुलाई 2025 को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने

राजस्थान की लगभग 70% क्षमता अब नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त होती है।

स्रोत: PIB राजस्थान
❤16👍5😍5🤔2
🦌 राजस्थान में शिकार पर सर्वप्रथम प्रतिबन्ध टोंक रियासत द्वारा 1901 में लगाया गया।

🌳 राजस्थान में वन संरक्षण के लिए पहली योजना / पहली बार वन संबंधी नियम जोधपुर रियासत में बनाए गए।

📜 अधिनियम बनाने वाली राजस्थान की प्रथम रियासत अलवर थी (1935)।

🏢 राजस्थान वन विभाग की स्थापना 1950 में हुई।
📍 इसका मुख्यालय जयपुर है।

⚖️ राष्ट्रीय वन अधिनियम 1951 के अंतर्गत राजस्थान में राजस्थान वन अधिनियम 1953 लागू किया गया।

🌲 प्रथम राष्ट्रीय वन नीति 1952 के अनुसार देश के 33% भू-भाग पर वन होना चाहिए।


🚫 वन संरक्षण अधिनियम 1980 —

🔐 इसके अंतर्गत वन भूमि में किसी भी प्रकार के कार्य हेतु भारत सरकार की अनुमति आवश्यक है।
🗺️ इसके कारण राज्यों की स्वायत्तता समाप्त हो गई।


🌱 राजस्थान की प्रथम वन व पर्यावरण नीति 18 फरवरी 2010 को जारी की गई।

🏆 वन व पर्यावरण नीति जारी करने वाला राजस्थान देश का प्रथम राज्य है।

🌍 5 जून 2023 को राजस्थान वन नीति जारी की गई ,इसमें अगले 20 वर्षों में वन आवरण को 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

🧬 राजस्थान सरकार ने 2010 में राजस्थान जैविक विविधता नियम बनाए। इसके अंतर्गत राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड की स्थापना की गई।


🌳 राजस्थान में वन सम्पदा —

📐 राजस्थान के 32,869.69 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर वन पाए जाते हैं।
📊 यह राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 9.60% है।
❤12👍7😍6
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

• योजना की शुरुआत - 12 जनवरी 2026
    {राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अवसर पर}

•  उद्देश्य-  राज्य के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सूक्ष्म उद्यमी के रूप में स्थापित करना ।


• पात्रता - राज्य का स्यायी निवासी
            - आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो।


• प्रावधान - योजना के तहत सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने हेतु राज्य के 1 लाख युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।


• विनिर्माण सेवा एवं व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।


• योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 100% पुनर्भरण किया जाएगा तथा 50,000 तक मार्जिन मनी दी जाएगी


• 8th से 12th तक उत्तीर्ण युवाओं को सेवा व्यापार क्षेत्र में 3.5 लाख रु तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 7.5 लाख रु तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा
(मार्जिन मनी - 35K)


• स्नातक, IIT एवं उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को सेवा, व्यापार क्षेत्र में ₹5 लाख तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 10 लख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
(मार्जिन मनी - 50K)
❤19😍6👍3💯1
एग्जाम की दृष्टि से महत्वपूर्ण 👁️
Imp.Facts :-

✅ राजस्थान की झांकी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड मे राजस्थान की झांकी ने पीपुल चॉइस का तृतीय पुरस्कार जीता।(प्रवीण गुप्ता जी द्वारा ग्रहण)

👉 राजस्थान की झांकी उस्ता कला ( बीकानेर) से प्रेरित।

🫰 ध्यातव्य हैं कि पीपुल चॉइस का पहला पुरस्कार गुजरात एवं दूसरा पुरस्कार उत्तर प्रदेश को मिला।
❤10👍6😍3
रट लो.... स्वास्थ्य के लिए लाभदायक👍👍
❤10😍8👍7