ℝ𝕠𝕛𝕘𝕒𝕣 𝕨𝕚𝕥𝕙 𝕒𝕟𝕜𝕚𝕥™ 
13.7K subscribers
9.43K photos
211 videos
1.3K files
4.75K links
『UPSI,UPP/दिल्ली पुलिस/लेखपालVDO/SSC/ RAILWAY NTPC,GROUP D/CTET/etc
🎯आप सभी को यहां पर उत्तर प्रदेश में चल रही तथा सेंटर गवर्मेंट मे होने वाली समस्त सरकारी नौकरियो से सबंधित सभी जानकारी सबसे तेज सबसे पहले उपलब्ध कराई जाएंगी
Download Telegram
#IAS_Motivation... ✍✍

"हौसला बाजार मे नहीं मिलता..
पैदा किया जाता है..
नीलकंठ तो बनना है सबको ...
पर सबसे जहर पिया नहीं जाता है..
तड़प हो तो.. पर्वत का सीना चीर नीर फूट पड़ता है..
कदम बढ़ाओ दोस्त ..upsc के जंग में मौका मांगा नहीं छीन
लिया जाता है.."

हार के बैठोगे तो खो जाओगे दुनिया की भीड़ में..
शान और पहचान बनाना है तो अपना सबकुछ दांव पर लगा दो...
🎊🏆
👍16❤8
विधि आयोग के कार्यकाल में वृद्धि

हाल ही में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 वें विधि आयोग की अवधि 31 अगस्त, 2024 तक बढ़ा दी है। 22वें विधि आयोग का गठन 2020 में तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया था ll
#lawcommission #uniformcivilcode #IAS #UPSC #Prelims #Mains #GS #News_Article


✍✍
👍6
भारत में ओरंगुटान का अवैध व्यापार

हाल ही में चेन्नई में एक सब-इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मियों को ओरंगुटान तस्करी में शामिल लोगों के एक समूह को छोड़ देने के कारण निलंबित कर दिया गया।
#orangutan #IAS #UPSC #Prelims #Mains #GS #News_Article

@wRiteR2CreATor✍
🙏1
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

★ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के तत्कालीन सारण जिले (अब सीवान) के जीरादेई नामक गाँव में हुआ था।

4 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

★ डॉ. प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में

शामिल हो गए और स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता बन गए ।

★ उन्होंने क्रांतिकारी प्रकाशन सर्चलाइट और देश के लिए लेख लिखे और इन पत्रों के लिए धन एकत्र किया।

★ उन्होंने 1914 में बिहार और बंगाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

4 अक्टूबर 1934 में बंबई सत्र के दौरान उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

महात्मा गांधी के समर्थक, प्रसाद को 1931 के नमक सत्याग्रह और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा कैद कर लिया गया।

★ 11 दिसंबर 1946 को उन्हें संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।

★ 1946 के संविधान सभा के चुनावों के बाद, प्रसाद ने केंद्र सरकार में खाद्य और कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया ।

★ डॉ. प्रसाद 1952 और 1957 में लगातार दो बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के एकमात्र राष्ट्रपति हैं।

A 1962 में अवकाश प्राप्त करने पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

★ राजेन्द्र बाबू ने अपनी आत्मकथा (1946) के अतिरिक्त कई पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें बापू के कदमों में बाबू (1954), इण्डिया डिवाइडेड (1946), सत्याग्रह ऐट चम्पारण (1922), गांधी की देन, भारतीय संस्कृति व खादी का अर्थशास्त्र इत्यादि उल्लेखनीय हैं।

A 28 फरवरी 1963 को पटना के सदाक़त आश्रम में डॉ. प्रसाद का निधन हो गया।

भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद (3 दिसम्बर 1884 – 28 फरवरी 1963) की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन 💐💐
#RajendraPrasad #DrRajendraPrasad #DeathAnniversary #BharatRatna #Indianpolitician #lawyer #journalist #president #FreedomFighters #RepublicofIndia #IAS #UPSC #CivilServices #Prelims #SanskritiIAS #CurrentAffairs

मानस 🌸
👍4🫡1
💥💐#IAS मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे
1988 बैच के आईएएस अफसर हैं मनोज कुमार सिंह
मनोज कुमार सिंह को यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया है
IAS दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार
दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने पर सीएम ने लिया निर्णय
IAS मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे
IAS मनोज सिंह के मुख्य सचिव बनने का आदेश जारी हुआ
आज दोपहर बाद मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे मनोज सिंह
#ब्यूरोकेसी
👍17
दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर में पानी भर गया है. जिसके चलते 2 छात्रा और एक छात्र बेसमेंट में फंस गए थे. रेस्क्यू करने पहुंची NDRF की टीम ने 2 छात्राओं का शव बरामद कर लिया है. वहीं, एक छात्र अभी लापता हैं.

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश के बाद पानी भरने से दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक स्टूडेंट्स अभी भी लापता है. हादसे के चश्मदीद छात्र ने बताया कि लाइब्रेरी में करीब 30-35 स्टूडेंट्स बैठे हुए थे. शाम 7 बजे लाइब्रेरी बंद होती है, तो जैसे ही हम लाइब्रेरी से बाहर निकले, तो सामने से बहुत तेजी से प्रेशर आ रहा था. जब तक हम लोग लाइब्रेरी खाली करते, तब तक घुटनों तक पानी भर चुका था.

प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि हम सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रहे थे. 2-3 मिनट के अंदर पूरे बेसमेंट में 10-12 फुट पानी भर गया. वहां से निकलने के लिए रस्सियां फेंकी गईं, लेकिन पानी इतना गंदा था कि कुछ भी नहीं दिख रहा था. वहां से एक-एक कर बच्चे निकाले जा रहे थे. चश्मदीद ने कहा कि मेरे पीछे 2 लड़कियां और थीं. जो निकल नहीं पाईं.

#Delhi #DelhiNews #OldRajendra Nagar #IAS #UPSC
😢58👍8❤1