ख़ामोशियों का दौर 🧿
14.8K subscribers
879 photos
284 videos
1 file
58 links
Welcome to ख़ामोशियों का दौर ❤️
दिल को छू जाने वाली शायरी और अनकहे अल्फ़ाज़।

Owner :-. 𝐀ʙʜɪᴍᴀɴʏᴜ

💼 Business & Paid Promotions:
Boost your reach !
👉 https://telega.io/c/Sad_shayari_lovers
Download Telegram
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
A heartbreaking breakup has gone viral after a young woman reportedly stopped eating for five days following the end of her relationship. Deeply worried about her health and emotional state, her father decided to meet her former boyfriend and speak with him personally, hoping the conversation might help his daughter recover.

The emotional incident has sparked widespread discussion on social media, with many people sympathizing with the father's concern and urging greater awareness of mental health after breakups. While some praised the father's compassion and willingness to step in, others emphasized the importance of emotional support from family and friends during such difficult times.

The story serves as a reminder that heartbreak can have a serious emotional impact, and timely care, understanding, and support can make a meaningful difference for someone struggling after a breakup.
❤5🕊3
💔🥀.......


तुझे तो मैंने अपना हर दर्द बताया था ना... घर की हर लड़ाई, हर आंसू, हर वो बात जो मैं दुनिया से छुपा लेती थी।

तूने सब कुछ सुना भी था, और हर बार कहा था, "मैं हूं ना, कभी अकेली नहीं छोड़ूंगा।"

इसलिए मैंने तुझे अपना सेफ प्लेस (safe place) मान लिया, अपनी खामोशियों का हमसफर बना लिया।

पर पता नहीं कब, वही इंसान मेरी खामोशी की वजह बन गया।


दर्द इस बात का नहीं कि तूने बदलना चुना, दर्द इस बात का है कि जिस इंसान को मैंने अपनी कमजोरियां सौंप दीं, उसी ने उन्हीं कमजोरियों में मुझे अकेला छोड़ दिया।

अब भी याद आता है तेरा वो कहना, "मैं हूं तेरे साथ।" बस अफसोस इतना है, तेरे लफ्ज़ आज भी वही हैं, पर तेरा साथ कहीं खो गया है।


💔🥀.........
❤8💔4😢2😈1
💔🥀........


तुम मुझसे मोहब्बत तो करते हो,
मगर मैं तुम्हारी मोहब्बत नहीं...॥

तुम मुझे खूबसूरत तो कहते हो,
मगर मैं वो लड़की नहीं..
जिसके लिए तुम सब कुछ दाव पर लगा दो...॥

तुम मुझे रखना चाहते हो,
मगर मुझे खोने से इतना नहीं डरते...॥

तुम मेरी परवाह करते हो,
मगर इतनी कभी नहीं कि मेरे लिए लड़ सको...॥


तुम कहते हो मैं खास हूं,
मगर वो नहीं जिसके लिए तुम पहाड़ हिला दो...॥

तुम मानते हो कि तुम्हें ऐहसास है,
मगर जब बात निभाने की आती है..
मैं कभी वो नहीं होंगी जिसे तुम चाहोगे...॥



💔🥀........
❤15
अबकी बार तुझसे अच्छा मौसम देख के मिलेंगे..
वक़्त जल्दी बीतता है घड़ियां फेक के मिलेंगे।।

पिछली बार तो हम दोनों हुए बहुत बदनाम।।
अबकी बार दांए-बांए देख के गले मिलेंगे..
❤8😁2👍1
💔 🥀🫀🫀🫀

फिर ये रात आ गई,
अब नींद कहाँ आने वाली है जनाब…

ये सपने भी ना…
कभी कह दूँ इन्हें मेरे पास मत आया करो,
इतना दर्द देकर जाते हो कि
सुबह तक दिल संभलता नहीं।

पुरानी बातें याद आती हैं,
और आँखें फिर आँसुओं से भर जाती हैं…

कुछ दर्द शायद ऐसे होते हैं जनाब,
जो वक़्त के साथ भी
पूरी तरह कम नहीं होते…।
🫀🥀
❤9
🖤

किसी ने पूछा,
“जनाब, आप सब कुछ जानते हुए भी चुप कैसे रह जाती हैं?”

मैंने कहा—
बस ये देखना चाहती हूँ कि लोग
अपना असली चेहरा दिखाते हुए
आख़िर कितनी हद तक गिर सकते हैं…
और कितना नीचे जा सकते हैं।
❤8
💗🫀🥀........

भरौसा क्या है?


भरोसा एक ऐसा धागा है, जो दिखता तो नहीं,
पर दो दिलों को एक साथ बाँध कर रखता है।

यह वो अहसास है, जहाँ लफ़्ज़ों की ज़रूरत नहीं होती,
बस एक खामोश यकीन ही काफी होता है।

क्या है भरोसा?
क्या है भरोसा? बस एक मासूम सा ऐतबार,
किसी की हर बात को मान लेना बिना सवाल।

अपनी खुशियाँ और ग़म उसके हाथों में सौंप देना,
और बेफ़िक्र हो जाना, कि वो संभाल लेगा हर हाल।

क्या है भरोसा?
किसी के साथ का वो साया,
जो अंधेरों में भी कभी तनहा नहीं छोड़ता।
ये वो काँच का आइना है, जो एक बार टूट जाए,
तो फिर हज़ार कोशिशों से भी पहले सा नहीं जुड़ता।

भरोसा तो वो डोर है, जो आँखों से नहीं दिखती,
पर जिसके टूटने की गूँज सदियों तक नहीं मिटती।
यह किसी का दिल जीतने का सबसे बड़ा हुनर है,
और इसे तोड़ देना, सबसे बड़ा गुनाह।



💗🫀🥀.........
❤10
मेरे जाने की अगली सुबह, प्रेम स्वतंत्र होगा।
मेरी स्मृतियों से निकल कर, वह फिर से प्रचंड होगा।
ना कोई मेरा नाम लेगा, ना कोई मेरा शोक करेगा।
जिसे मैंने बांध रखा था, वह अब निर्भय लोक फिरेगा।
मेरी तस्वीर धूल खाएगी, पत्र कहीं संदूक में जाएंगे।
मेरे अधूरे स्पर्शों के आगे, नए हाथ उसके हाथ में आएंगे।
जो प्रेम मेरे साथ ठहरा, वह मेरे साथ नहीं मरेगा।
मैं मिट जाऊँगा देह से, वह फिर किसी और में फलेगा।
तुम किसी और के साथ हँसना, मेरी स्मृति से मत डरना।
मेरे हिस्से का प्रेम बचाकर, अपने हिस्से को मत भरना।
मेरी अनुपस्थिति अपराध नहीं, उसे अपनी सजा मत बनाना।
मैं चला जाऊंगा तो मेरे कारण, जीवन से मुँह मत मोड़ जाना।
प्रेम नदी है, मेरे जाने पर उसका प्रवाह नहीं रुकेगा।
एक तट यदि मुझ में डूबा, दूसरा तट कहीं और खुलेगा।
और जिस दिन तुम फिर प्रेम करो, मुझे उस दिन मुक्त समझना।
मेरे बाद किसी को चाह सको, उस दिन मेरा श्राद्ध समझना।
मेरे जाने की अगली सुबह, प्रेम स्वतंत्र होगा।
मेरी देह का अंत होगा, प्रेम जीवित होगा।

❤9
🖤🥀

फिर ये सुबह आ गई…

फिर याद दिलाएगी इस अकेलेपन की,
फिर याद दिलाएगी उन बदले हुए लोगों की।

याद दिलाएगी कि लोग
कैसे पल भर में बदल जाते हैं,
कैसे उनकी बातें भी
वक़्त के साथ झूठी साबित हो जाती हैं।

कभी जिनके शब्दों पर यक़ीन किया था,
आज वही शब्द सिर्फ़ एक धोखा लगते हैं।

जनाब,
लोग तो रंग बदलने में भी
मौसम से ज़्यादा माहिर निकले…
😢5❤3
💔🥀🥀🥀

जनाब, इतनी मोहब्बत करने के बाद भी तुम नहीं मिले,
इतना चाहने के बाद भी तुम मेरे नहीं हुए।

ज़िंदगी में मैंने बहुत कुछ खोया है,
तुम भी बेवफ़ा निकल गए जनाब,
तो इसमें हैरत क्या है।
❤5😭4
वक़्त इंसान को बहुत कुछ सिखा देता है, जनाब…
🖤🥀

पहले मुझे लगता था कि हर रिश्ता बचाना बहुत ज़रूरी है।
मैं तो अपनों के लिए नंगे पैर चलने तक को तैयार रहती थी,
हर किसी को खुद से भी ज़्यादा अहमियत देती थी।

लेकिन जब मेरा वक़्त आया,
जब मुझे सबसे ज़्यादा किसी के साथ की ज़रूरत थी,
तब कोई नहीं आया…

क्योंकि उस वक़्त
सबके अपने-अपने घरों में बारिश होने लगी थी।
जिस तरह मैं दूसरों के तूफ़ानों में
बिना सोचे उनके साथ खड़ी रही,
मेरे तूफ़ान में शायद
किसी के पास मेरे लिए वक़्त ही नहीं था।

जनाब,
उस दिन बहुत कुछ समझ में आ गया।

अब किसी को खुद से ज़्यादा अहमियत नहीं देती,
क्योंकि जो सच में अपना होगा,
वो सिर्फ़ खुशियों में नहीं,
बल्कि आपके सबसे मुश्किल वक़्त में भी
आपके साथ खड़ा रहेगा।

और जनाब,
बार-बार टूटने से बेहतर है
कभी-कभी कुछ रिश्तों का ख़त्म हो जाना भी ज़रूरी होता है।
क्योंकि रिश्ते बचाते-बचाते
आप खुद को इतना तोड़ लेते हैं
कि फिर खुद को जोड़ना भी मुश्किल हो जाता है।

इसलिए हर रिश्ता बचाना ज़रूरी नहीं,
कभी-कभी खुद को बचाना भी ज़रूरी होता है।
❤7👍1
हम हार गए इश्क़ में,

क्योंकि हमने दिल लगाया था…

और सामने वाले ने

सिर्फ़ विकल्प तलाशे थे।

🥀🫀
❤5🔥2
मोहब्बत तीन तरह की होती है

पहला

किसी इंसान को आप मिलें और क़ुबूल कर लिया, उसको कहते हैं - नसीब।

दूसरा

आप ने किसी इंसान को चाहा और वो आप को मिल गया, उसको कहते हैं - मुक़द्दर।

तीसरा

आप ने किसी ऐसे इंसान को चाहा जो सारी उम्र आपको हासिल नहीं हुआ, उसको कहते हैं - इश्क़।

जैसे एक शेर है

मिला जो मुफ़्त में उसको नसीब कहते हैं,

जो मांग कर मिला उसको मुक़द्दर कहते हैं,

मगर जो मिल न सके फिर भी दिल में ज़िंदा रहे,

खुदा गवाह है उसी को इश्क़ कहते हैं।
❤8🥰3
🥀🫀

ये बहाव भी जरूरी है,ये ठहराव भी जरूरी है
जरूरी नहीं ये धूप हो,कुछ छाव भी जरूरी है

जरूरी नहीं,मरहम मिले,जब ज्ञात हो पीड़ा मन की
सिखा दे "जिंदगी" जीना,ऐसा घाव भी जरूरी है

कोयल तो मीठी सुर में दिखाती है सुख सपनों का,
जीवन में दुख के कौंवे का कांव कांव भी जरूरी है
❤4🥰2
🫀

जनाब, लोग धोखा देकर भी

शायरियों में ख़ुद को मासूम साबित कर लेते हैं…

उफ़! गंगाजल से धुले हुए लोग। 🤣

लेकिन भगवान तो सब जानता है जनाब,

कर्मों का हिसाब कैसे छुपा पाओगे? 🙂
🔥8❤1
ख़ामोशियों का दौर 🧿
Papa 🥹🥺
Papa, पता नहीं आपके लिए क्या लिखूँ… और सच कहूँ तो यह सब लिखते समय मुझे बहुत रोना आ रहा है। शायद इसलिए नहीं कि मेरे पास कहने के लिए कम है, बल्कि इसलिए कि आपके लिए मेरे दिल में इतना कुछ है कि शब्द ही कम पड़ जाते हैं। ❤️
जितना प्यार, जितना भरोसा और जितना support आपने मुझे दिया है, शायद ही कोई और दे पाएगा। I am truly lucky to have you as my father. आप सिर्फ मेरे Papa नहीं हैं, बल्कि मेरी सबसे बड़ी strength हैं।
जब भी मैं कमजोर पड़ी, आपने मुझे संभाला। जब मैं गिरी, आपने मेरा हाथ थामा। जब मैं खुद पर विश्वास खोने लगी, तब भी आपने मुझ पर विश्वास करना नहीं छोड़ा। 💯
शायद मैं हमेशा एक अच्छी बेटी की तरह आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाती। कभी-कभी लगता है कि I fail as a daughter… लेकिन आपने कभी मेरी कमियों को मेरे खिलाफ नहीं रखा। आपने हमेशा मुझे समझा, मुझे संभाला और हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया।
आपने मुझे सिर्फ जिंदगी जीना नहीं सिखाया, बल्कि मुश्किल वक्त में खुद को संभालना भी सिखाया है। आपकी एक छोटी-सी बात भी मेरे लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि मुझे पता है कि उसमें हमेशा मेरा भला छिपा होता है।
आज यह लिखते-लिखते आँखों में आँसू हैं, क्योंकि सोचती हूँ कि अगर जिंदगी में आपका साथ और आपका भरोसा न होता, तो शायद मैं इतनी मजबूत कभी नहीं बन पाती।
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनके लिए जितना भी लिखा जाए, शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं… और मेरे लिए वो रिश्ता आप हैं, Papa।
बस भगवान से यही दुआ है कि आपका हाथ हमेशा मेरे सिर पर रहे और मैं एक दिन आपको अपनी बेटी होने पर गर्व महसूस करा सकूँ। ❤️
Love you always, Papa. 🫶
❤5👍5🔥2
2030 अब उतना दूर नहीं है जितना कभी 2020 लगता था।
2010 को 20 साल होने वाले हैं।
2000 में जन्मे लोग अब अपनी जिंदगी के 30वें साल में होंगे।
और जिन्हें हम कल की बातें समझते हैं, वो भी धीरे-धीरे इतिहास बन रही हैं।
वक्त का सबसे बड़ा सच यही है— वह गुजरते समय का एहसास नहीं कराता, बस अचानक उम्र बढ़ा देता है।
इसलिए अपने सपनों को “कभी” के भरोसे मत छोड़िए।
क्योंकि जिंदगी में “कभी” नाम का कोई दिन नहीं आता।
❤7✍1😢1
🌸

Karma is always written…
but in shayari.. 🥀

किसी के साथ बुरा करके,
अपनी बारी का इंतज़ार ज़रूर करना… 💔
क्योंकि किस्मत जब थप्पड़ मारती है,
तो मुँह पर नहीं… रूह पर मारती है। 🥀💔🌸
❤10👏4✍1👍1
अगली बार तुम मुझे 18 की उम्र में मिलना,
जब दिल को मोहब्बत का मतलब भी ठीक से मालूम ना हो…
ताकि पहला नाम जो दिल समझे, वो तुम्हारा हो।
पहली धड़कन से लेकर आख़िरी ख्वाहिश तक,
हर एक एहसास में सिर्फ़ तुम शामिल रहो।

इस जन्म में तुमसे मिलने में देर हो गई,
और शायद इसी लिए कुछ पल अधूरे रह गए…
पर अगली बार कोई अधूरापन नहीं होगा,
ना वक़्त कम होगा, ना मुलाक़ात छोटी…

अगली बार तुम मेरी ज़िंदगी में आना नहीं,
मेरी ज़िंदगी बनकर आना। ❤️‍🩹
❤‍🔥4✍1