लौट कर आना आसान नहीं होता
हमेशा
बहुत दूर जाने के बाद
बहुत दूर से फिर वापिस आना
थका देता है
मन को ।
कभी जीवन विकल्प नहीं देता
लौटने का
और कभी
रास्ता ही नहीं मिलता
पीछे आने का
जिस पर आगे बढ़े थे ।
इसलिए
बहुत आगे जाकर
एक बार पीछे मुड़ कर देखना
कहीं अब लौटने का समय तो नहीं ।
और लौट आना
जैसे लौटती है चिड़ियां
जैसे लौट आता है
सुबह का भूला हुआ
सांझ ढले
अपने घर ।।
~Maahiya❤️🩹🥀
#Repost
हमेशा
बहुत दूर जाने के बाद
बहुत दूर से फिर वापिस आना
थका देता है
मन को ।
कभी जीवन विकल्प नहीं देता
लौटने का
और कभी
रास्ता ही नहीं मिलता
पीछे आने का
जिस पर आगे बढ़े थे ।
इसलिए
बहुत आगे जाकर
एक बार पीछे मुड़ कर देखना
कहीं अब लौटने का समय तो नहीं ।
और लौट आना
जैसे लौटती है चिड़ियां
जैसे लौट आता है
सुबह का भूला हुआ
सांझ ढले
अपने घर ।।
~Maahiya❤️🩹🥀
#Repost
❤5