Get free knowledge... keep learning
651 subscribers
155 photos
1 video
64 files
202 links
Sameer Dubey... let's grow with us and never Give up your dreams believe your self.... good luck forever.
Download Telegram
n India' नामक पुस्तक के लेखक थे-*
A-बाल गंगाधर तिलक
B-जवाहर लाल नेहरू
C-दादा भाई नोंरोजी✔
D-महात्मा गांधी

*15. भारत में 'पश्चिमी शिक्षा पद्धति का मैग्नाकार्टा' कहा जाता है-*
A-मैकाले की सिफारिशों को
B-1833 का चार्टर एक्ट
C-वुड्स डिस्पेच 1854✔
D-हंटर कमीशन की रिपोर्ट

Join @HindiGKZone

✅ #General_Awareness : 10 Question With Explanation in Hindi
==============
1. हाल ही में किस राज्य में ‘संस्कार’ नामक अभियान शुरू किया गया है?

- असम में ‘संस्कार’ नामक अभियान शुरू किया गया है| यह अभियान अन्धविश्वास के प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है| असम के कार्बी आंगलॉन्ग के एक दूरवर्ती इलाके में भीड़ ने दो युवकों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी, दरअसल, भीड़ को शक था कि दोनों युवक बच्चा चुराने वाले वाले गिरोह के सदस्य हैं| असम पुलिस ने इसके चलते 16 कथित आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था|

2. 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?

- 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी मॉरीशस को सौपी गई है| 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन का विषय “वैश्विक हिंदी और भारतीय संस्कार” रखा गया है| इस सम्मेलन को आयोजित करने का उद्देश्य भाषा के योगदान के लिए विश्व के विभिन्न हिस्सों से कई हिंदी विद्वानों, लेखकों और विजेताओं को एक मंच प्रदान करना है| विश्व हिंदी सम्मेलन में भारत एवं अन्य देशों के हिंदी विद्वानों को हिंदी के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए “विश्व हिंदी सम्मान” से सम्मानित किया जाता है|

3. हाल ही में भारत का पहला पुलिस संग्रहालय कहाँ पर बनाया जा रहा है?

- भारत का पहला पुलिस संग्रहालय दिल्ली में बनाया जा रहा है| इस पुलिस संग्रहालय में पुलिस से जुडी कलाकृति, पुलिस की वर्दी तथा अन्य सामग्री प्रदर्शित की जायेंगी|

4. हाल ही में भारत ने किस देश को ‘मैत्री सिंचाई परियोजना’ के लिए सहयोग राशि प्रदान की है?

- भारत ने नेपाल को ‘मैत्री सिंचाई परियोजना’ के लिए सहयोग राशि प्रदान की है| भारत ने नेपाल को ट्यूब वेल सिंचाई सिस्टम्स की स्थापना के लिए 227.6 मिलियन नेपाली रुपये की राशि प्रदान की है|

5. भय्यू जी महाराज कौन थे?

- भय्यू जी महाराज अध्यात्मिक गुरु थे| भय्यू जी महाराज ने अन्ना आन्दोलन के समय सरकार के साथ बातचीत में बड़ी भूमिका निभाई थी| हाल ही में इन्होनें खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है|

6. सुरेंद्रपाल जोशी कौन थे?

- सुरेंद्रपाल जोशी प्रसिद्ध चित्रकार थे| उत्तराखंड सरकार ने इनकी कलाकृतियों का संग्रहालय देहरादून में बनवाया है। सुरेन्द्रपाल जोशी जयपुर में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में बतौर कला अध्यापक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन्हें ललित काला अकादमी तथा कई राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय स्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में होली का त्यौहार कहाँ पर मनाया जा रहा है?

- होली का त्यौहार मॉस्को में मनाया जा रहा है| आमतौर पर होली भारत और नेपाल में फरवरी-मार्च में मनाते हैं लेकिन कई यूरोपीय देशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोग इस त्यौहार को जून से अगस्त के बीच मनाते है।

8. हाल ही में ‘रशिया डे’ कहाँ पर मनाया जा रहा है?

- ‘रशिया डे’ रूस के व्लादिस्तोक में मनाया जा रहा है| यह दिन रशियन सोवियत फेडरेशन सोशेलिस्ट रिपब्लिक (रूसी सोवियत संघीय समाजवादाी गणराज्य) के राज्य संप्रभुता को अपनाने के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

9. माइकल जैक्सन को बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों से कब मुक्त किया गया था?

- माइकल जैक्सन को बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों से 13 जून 2005 में मुक्त किया गया था| इन पर 13 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीडन का आरोप था| इनके खिलाफ इसी बच्चे को शराब पिलाने और उस बच्चे के परिवार को अपहरण करने की साजिश का भी आरोप लगाया गया था| माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था|

10. ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को कब सौपा था?

- ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को 13 जून 1956 में सौपा था| ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर पर अपना नियंत्रण रखा था|

🔘🔅➖➖➖➖➖➖➖➖
Join 🔜 @HindiGKZone

🦋🦋भारतीय राजव्यवस्था - 4

51. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ? → 26 जनवरी, 1950
52. पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई? → 26 अक्टूबर, 1962
53. डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है? → जम्मू और कश्मीर
54. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है? → एक
55. भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली? → 21 जुलाई 1947
56. भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है? → 22
57. केन्द्र और राज्य के बीच धन के बँटवारे के सम्बन्ध में कौन राय देता