💥नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है. विवादों में घिरी नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही थी. इस बीच केंद्र और एनटीए ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि इसे रद्द करना ठीक नहीं रहेगा. इससे बहुत से छात्र प्रभावित होंगे. खासकर परीक्षा पास करने वालों के करियर की संभावनाओं के लिए यह बहुत ही हानिकारक होगा.
#NeetUG #NEET #NeetCounselling #NEETUG2024 #NeetExam
#NeetUG #NEET #NeetCounselling #NEETUG2024 #NeetExam
👍1
नीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पेपर लीक और परीक्षाओं की शुचिता और गोपनीयता पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपना रुख साफ किया.
उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा की शुचिता के साथ समझौता हुआ है तो री-एग्जाम का फैसला देना होगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पेपर लीक हुआ है तो ये जंगल में आग की तरह फैलता है. फिलहाल मामले की अगली सुनवाई बुधवार 11 जुलाई को होगी.
#NEET #PaperLeak #SupremeCourt