STUDY UPDATE WALE || UPSSSC/SSC/UPPSC/RAILWAY
1.89K subscribers
9.08K photos
192 videos
2.52K files
760 links
प्रतियोगी छात्रों को समर्पित..! किसी भी जानकारी/सुझाव के लिए संपर्क करें।
Download Telegram
रंजीत सिंह मर्डर केस में राम रहीम बरी, 2021 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई

#GurmeetRamRahimSingh #Bail #BreakingNews #Court #ABPNews
👍1
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की शादी के अगले दिन ही मौत हो गई. मृतक ने 35 वर्षीय महिला से शादी की थी. बताया गया कि सुहागरात के अगले दिन ही उनकी मौत हो गई. मामला जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है. लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं युवक के परिवार वालों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया है.

#UttarPradesh #jaunpur #Viral #marriage #Latestnews #LatestUpdates #ABPNews
🤪5
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी पहल की है. किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए अब विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे. उन्हें एक ही फोन पर सारी जानकारी मुहैया होगी. इसके लिए बुधवार को कृषि निदेशालय में कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू की गई. किसान घर बैठे ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ बुधवार को कृषि निदेशालय, लखनऊ में कृषि विभाग की हेल्पलाइन का शुभारंभ किया. इस हेल्पलाइन के जरिए उत्तर प्रदेश के किसान सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 0522-2317003 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. शुभारंभ के दौरान सचिव कृषि इंद्रविक्रम सिंह, कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी, अपर निदेशक आशुतोष मिश्र, संयुक्त निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह आदि भी उपस्थित रहे.
#Farmers #UttarPradesh #UPNEWS #YogiAdityanath #ABPNews
❤3👍1