STUDY UPDATE WALE || UPSSSC/SSC/UPPSC/RAILWAY
1.89K subscribers
9.19K photos
192 videos
2.53K files
763 links
प्रतियोगी छात्रों को समर्पित..! किसी भी जानकारी/सुझाव के लिए संपर्क करें।
Download Telegram
✅ आप सभी से दो सवाल??

1- आपके आगामी परीक्षाओं में यदि UPSSSC आयोग द्वारा सिलबस में उत्तरप्रदेश का स्थापत्य को दिया जाये और पेपर में अमेरिका का स्थापत्य पूछा जाये तो आपका रिएक्शन कैसा होगा??

2- और दूसरा सवाल यह है की आपको सिलबस में उत्तरप्रदेश के बारे में ना भी लिखा गया हों कुछ भी और आपसे पेपर में उत्तरप्रदेश के इक छोटे से जिला के छोटे से कस्बे के इक छोटे से मोहल्ले के छोटी सी गली के अंदर बने मंदिर के वास्तुकार के बारे में पूछा जाये तब आपका रिएक्शन क्या होगा??


✅ अभी आपका रिएक्शन कुछ भी हो सकता है लेकिन एक चीज मुझे अच्छे से पता है कि जिस दिन आपके ऊपर यह बीतेगा उस दिन आपका रिएक्शन बहुत खराब होगा।

♐️ और आने वाली समय में यह होने भी वाला है और यदि आज आप चुप हैं तो आने वाले समय में भी आप कुछ कर नहीं पाएंगे।

👍 और रही बात कोर्स बेचने वालों की तो उनको घंटा फर्क नहीं पड़ता की एग्जाम का सिलेबस क्या था उन्हें बस फर्क पड़ता है कि पेपर में हमारी बुक से कितना मैच बैठा है।

👍 मुद्दा यहां पर यह होना चाहिए था कि जब सिलेबस में कोई सब्जेक्ट दिया ही नहीं गया है तो वह पूछा कैसे गया? लेकिन मुद्दा यह है कि हमारी बुक से चार प्रश्न आए हमारी बुक से 8 प्रश्न आए हमारी बुक से 20 प्रश्न आ गए।

👉 पर कोई भी छात्र अधिक परेशान ना हो इन्हीं लोगों की बुक खरीद लीजिए और कल को अगर अमेरिका के स्थापत्य से भी प्रश्न पूछ लिया जाएगा तो यह लोग अपनी बुक में आप लोगों को दिखा देंगे कि यह भी हमारी बुक से ही आया है।

👉No Doubt आपकी बुक अच्छी हो सकती है, पर जो असली मुद्दा है उसे तो उठाइए कम से कम।

👉छात्राओं के दुख दर्द को समझिए, उनके लिए आवाज बनिए जितना आप अपने स्तर से कर सकते हैं सभी से विनम्र निवेदन है। यदि हमारे छात्र-छात्रा खुश रहेंगे तो ही हमें खुशी मिल सकती है।
अन्यथा एक दिन ऐसा आएगा जब सिलेबस के सब्जेक्ट से बिल्कुल हटकर प्रश्न पूछा जाएगा तब यही छात्र-छात्रा हम और आप सभी से सवाल करेंगे?

थैंक्यू
।

👉 बात समझ आई हो तो बहुत अच्छी बात है, कृपया करके सार्वजनिक मंचों पर आकर इन छात्रों के लिए आवाज उठाईये और आगे के आने वाले एग्जाम्स में छात्रों के भविष्य साथ खिलवाड़ ना किया जा सके।

Use These Hashtag For The Twitter Campaigns
(12 Jan, Time- 09:00 Am)

#ANM_Exam_Scam #JusticeForStudents_upsssc
👍6❤2