उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है. आगरा के कागारौल क्षेत्र का रहने वाला आरोपी केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान में तैनात था. जांच में सामने आया कि वह आईएसआई को नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें भेज रहा था. उसने अपने खाते से आईएसआई हैंडलर को पैसे भी ट्रांसफर किए. अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.
#UPATS #PakistanISI #IndianNavy #Espionage
#UPATS #PakistanISI #IndianNavy #Espionage
👍3❤1