UPSC Exam tips & motivational dose
23K subscribers
1.73K photos
263 videos
23 files
83 links
Only for serious aspirant

"आपके सपनों को हकीकत में बदलने का समय आ गया है।

Buy ads 👉https://telega.io/c/UPSCEXAMTIPS

#UPSC_strategy
#UPSC_MOTIVATION
#UPSC_study_plan
📚❤️👩‍💻

✆ Contact & Promotions
@Aspirant_bot
Download Telegram
आगे बढ़ने के लिए सीखने की जबरदस्त इच्छा होनी चाहिए..

🌺📚
तू मेहनत तो कर ,
वक्त तेरे लिए खुद को बदलेगा...!
🌺

Success comes from what we do consistently, not occasionally.📚🙌
🎖 UPSC NOTES क्यों और कैसे बनाएं?

ये सवाल काफी परेशान करता है शुरुआत में। किताब लेकर बैठो तो जैसे हर पंक्ति महत्वपूर्ण ही लगती है। किसे लिखे किसे छोड़ें कितना लिखें किस रूप में लिखें समझ नही आता।

नोट्स बनाना भी उतना ही जरुरी है जितना जंग से पहले तलवार पर धार चढ़ाना या बंदूक साफ़ करना।

कुल मिलाकर देखें तो हमारे नोट्स ही हमारा अंतिम आसरा होते हैं जिनकी सरलता, सुलभता और शुद्धता पर हमारी कामयाबी (खासकर PT +MAINS में) निर्भर करती है।

नोट्स बनाने का उद्देश्य एवं लाभ

1. दोहराने में आसानी
2. पढ़कर लिखने से याद ज्यादा देर तक रहता है।
3. लिखने का अभ्यास होता है जो सिविल सेवा परीक्षा में बहुत जरुरी है।
4. CONFUSION नही रहता, कोई जरुरी पॉइंट छूटता नही।
5. बार-बार मोटी-मोटी किताबें नही पढ़नी पड़ती।
6. CONFIDENCE आता है और पता चलता है कितना सिलेबस पूर्ण हो चुका।
7. समावेशी ज्ञान विकसित होता है जो बहुत जरुरी है।
8. दिमाग केंद्रित रहता है भटकाव से बचने में आसानी होती है (खुद से नोट्स बनाएं तो)
9. सबसे बड़ा फायदा की कोई नुक्सान नही है, समय का सदुपयोग ही होता है।
10. साफ़-सुथरा, स्पष्ट और तेज लिखने की आदत पड़ती है जो अत्यंत आवश्यक है।

नोट्स बनाएं कैसे?

1. नोट्स हमेशा सादा कागज़ पर बनाना बेहतर है जिसमे 2 या 3 रंगों के कलम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए (टॉपिक, मेन पॉइंट्स और सामान्य लाइन्स के लिए अलग-अलग)

2. अगर कॉपी या रजिस्टर के बजाये खुले कागज़ (A4 SHEETS) पर नोट्स बनाये तो बेहतर है (विशेषकर ऐसे विषयों के जिनमे लगातार UPDATION की जरुरत होती है जैसे- ECONOMIC DATA, CURRENT AFFAIRS, IR, THE HINDU NOTES ETC) ताकि UPDATED DATA टॉपिक्स में संलग्न किया जा सके। अगर कॉपी में भी बनाते हैं तो VARIABLE TOPICS के लिए 1-2 पेज छोड़ते चलें।

3. संक्षेपण की कला जरुरी है ताकि बड़े-बड़े पंक्तियों को भी कुछ शब्दों में समेट सकें।
👍2
असफल हो गया था मैं अपने पहले प्रयास में
कुछ कमी आ गई थी तब मेरे आत्मविश्वास में
मैं डर गया था कि अब मुझसे नहीं हो पाएगा
मेरी मंजिल मेरा सपना अधूरा रह जाएगा
लक्ष्य के पास होकर भी बहुत दूर खड़ा था मैं
हार गया युद्ध जिसको जी-जान से लड़ा था मैं

फिर से आंखें चमक पड़ी आशा की किरण छाई
मेरे गम को मिटाने फिर एक सुनहरी सुबह आई
लिया निर्णय एक बार फिर उतारूंगा मैदान में
मंजिल पाने को अपनी लगा दूंगा अपनी जान में
एक दिन तो ऐसा आएगा मेरी मेहनत रंग लाएगी

चलते चलते ही सही मंजिल तो मिल जाएगी

कोई सपना अधूरा नहीं रहता
अगर दिल में विश्वास हो
कोई मंजिल नहीं छूटती
अगर पाने का प्यास हो

आज से निर्णय ले लो तुमको लड़ना है जीवन में
तुमको बढ़ता है जीवन में कुछ करना है जीवन में
कांटे हो या पत्थर बिछे हो तेरी राहों में
मंजिल की प्यास लेकर चल अपनी निगाहों में


हार तेरी होगी लेकिन केवल तू नहीं हारेगा
अपने संग संग तू उन लाखों सपनों को भी मारेगा
जो तेरी राह में दिन रात आंखें बिछाए रहते है
जो कहते हैं एक दिन मेरा बेटा आईएएस बनकर आएगा

इंतजार कर रहे हैं मेरे अपने वह दिन कब आयेगा
जिस दिन मेरा बेटा आईएएस बनकर आयेगा
मां की आंखों का तारा पिता का प्यारा बेटा
तुझे बनना है लाखों बेसहारों का सहारा बेटा

अब सोना छोड़ दे ख्वाबों के लिए
उठ कर बैठ जा किताबों के लिए
ख्वाबों को किताबों के पन्नों से जोड़
रातों की नींदें और सपनों को छोड़
अपने सपनों को कर ले तू पूरा
कोई भी मंजिल रहे ना अधूरा
सपने तो सच होंगे तुम्हारे
चमकेंगे कंधों पे तेरे सितारे
मंजिल पुकार रही है तुझको अब तो तेरी बारी है
मृत्यु से डर नहीं लगता है मौत से अपनी यारी है
अभी हार नहीं मानी है युद्ध अभी तो जारी है
जीत का जश्न मनाएंगे ऐसी अपनी तैयारी है

अस्त्र-शस्त्र हैं साथ तुम्हारे किस बात की कमी है
क्यों कदम तेरे रुके हुए हैं क्यों तेरी गति थमी है
क्या दिख नहीं रहे हैं तुझको आसमां के सितारे
क्या सुनाई नहीं दे रही तुझको मंजिल की पुकारे
दिल में मंजिल की चाहत और आंखों में नमी है
अस्त्र-शस्त्र हैं साथ तुम्हारे किस बात की कमी है

भोर हो गई है सूरज निकल रहा है
अंधेरा कट रहा है वक्त बदल रहा है
मैं तो उस मंजिल का मुसाफिर हूं
जो अपनी मंजिल की तलाश में
अनवरत चल रहा है

भूगोल भी है इतिहास भी है
अपनों को मुझसे आस भी है
किताबों पर मुझको विश्वास भी है
आंखों में मंजिल की प्यास भी है
अब उसको पाना है जो जीवन में लक्ष्य है
यह कुछ और नहीं मेरा अध्ययन कक्ष है..
👍1
🎖आज फिर से कुछ नए कांसेप्ट पर बात करते हैं...✍

आपको पता है कि परीक्षा जब सर पर हो तो लगता है कि कुछ याद नहीं आ रहा। थोड़ा और नजदीक पहुँचते हैं तो लगता है ये भी रह गया वो भी रहा गया। धीरे-धीरे ये बात गौर करती है कि लगता है नहीं होगा। फिर डर, चिंता, तनाव और दबाव मिलकर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।

नींद डिस्टर्ब हो जाती है। कभी ये उठाते हैं कभी वो उठाते हैं। यहां तक आप एक ऐसे ट्रैप में उलझ जाते है जहां सरेंडर की स्थिति पैदा हो जाती। परीक्षा हाल में जब भी आप सरेंडर की स्थिति में बैठते हैं, उत्तर पर लापरवाही से टिक करना शुरू करते हैं। थोड़े भी कठिन सवाल पर आप और भी हताश हो जाते हैं और लड़ाई में हाथ खड़े कर देते हैं। आगे फिर कभी जब आप पीछे मुड़कर पुनर्विचार करते हैं तो अपनी गलती का एहसास होता है लेकिन तब तक चिड़िया चुग गयी खेत हो चुका होता है।

यह उनके लिए है जो पास होने भर की तैयारी कर चुके हैं। जिनकी तैयारी इतनी नहीं है उनके लिए कोई फार्मूला और टिप्स नहीं होता...
याद न आने की बात पर चिंता छोड़िये। परीक्षा में यह मानकर बैठिए कि एक-दो बार पढ़ लिया है। विकल्प देखकर याद आ जायेगा। आदर्श स्थिति की कल्पना को साकार करने की चिंता में रहेंगे तो अव्यवहारिक बात है। इस व्यस्त समय अपने को मस्त रखने के लिए एक-आध घंटे चुपचाप बिना काम के अकेले खुद को समय देकर देखिये। अपनी पिछली सभी तैयारियों पर ध्यान लगाइये। आपने काफी पढ़ रखा है। जो पढ़ा है उसी से पास होना है। जो नहीं पढ़ा है, उसको अब पढ़ नहीं सकते। किये मेहनत का भरोसा रखिये और अधिकतम संतुष्टि का आभास करिये। पर्याप्त संतुष्टि ठीक है प्रेक्टिकल है, पूर्ण संतुष्टि सपना है।
रिलैक्स रहिये। कल तक 10-12 घंटे का कार्यक्रम रखिये। न्यूनतम आवश्यक टारगेट को अलग करके रख लीजिये। उतना हो जाए तो ठीक न भी हो तो अपने साल भर की तैयारी पर भरोसा करके एग्जाम देने बैठिए।

शांत रहिये, संयत रहिये, थोड़ा व्यस्त रहिये और ज्यादा मस्त रहिये...😊
👍1
कसूर नीद का नहीं जो आती नहीं
कसूर तो सपनो का है जो सोने नहीं देते.
...🤞👍📚
आपकी आत्मा हमेशा जानती है कि आपके जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का समय कब है। 😇🌺

When something is gone,something better is coming.

#tips
बेशक अकेला हु ज़िंदगी की जंग मे...
लेकिन अकेले चलने की आदत नहीं ..
आज तक बहुत भरोसे टूटें है ..
पर भरोसा करने की आदत छूटी नहीं ...
में बस बेशुमार प्यार बाँटना चाहता हु ..
यूँ नफ़रत फैलाना मेरी आदत नहीं ...
बहुत खाई है चोटे मेने ज़िंदगी से ...
हर मुश्किल में मुस्कुराने की आदत छूटी नहीं
जो भी कहता हु सच कहता हु...
यूँ अंदर घुट घुट के जीना मेरी आदत नहीं ..
माना कि रिश्तें बिखर जाते है ..
वक़्त के साथ उसे भूलना मेरी आदत नहीं ..
लम्बी सी ज़िंदगी में थोड़ी सी ख़ुशी चाहता हु
यूँ हर किसी को रुलाना मेरी आदत नहीं ..


🌺🙏📚😇
❤1👍1
कोई भी सपना जादू करके
हकीकत नहीं बन सकता ,
इसमें पसीना , दृढ़ संकल्प
और कड़ी मेहनत लगती
है . 🏆📚


One Best book is equal to hundred good friends but one good friend is equal to a library 📚🤞
👍1
ज़िंदगी छोटी नही है, बल्कि छोटी इसलिए लगती है क्योंकि,
समय का सदुपयोग कम और दुरूपयोग ज्यादा है ।

🌺📚
👍1
Happy Teacher's Day🌺🙏

आदर्शों की मिसाल बनकर
बाल जीवन संवारता शिक्षक,

सदाबहार फूल-सा खिलकर
महकता और महकाता शिक्षक,

नित नए प्रेरक आयाम लेकर
हर पल भव्य बनाता शिक्षक,

संचित ज्ञान का धन हमें देकर
खुशियां खूब मनाता शिक्षक,

""शिक्षक की गोद में ही निर्माण और प्रलय दोनों पलते हैं,,,,

अतः शिक्षक कभी साधारण नही होता।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐



सभी साथियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!
👍3
कामियाबी मुझे ना मिले ये अलग बात है ।
पर मै मेहनत ही ना करू ये गलत बात है । ⏰📚

Your future will be better
Than your past
🏆🌺
👍3