UPSC Exam tips & motivational dose
23.3K subscribers
1.72K photos
260 videos
23 files
83 links
Only for serious aspirant

"आपके सपनों को हकीकत में बदलने का समय आ गया है।

Buy ads 👉https://telega.io/c/UPSCEXAMTIPS

#UPSC_strategy
#UPSC_MOTIVATION
#UPSC_study_plan
📚❤️👩‍💻

✆ Contact & Promotions
@Aspirant_bot
Download Telegram
18. या तो ऐसे कार्य न करें जिसमे आपका interest नहीं और और आप अपना 100% नहीं दे सकते या फिर इन कार्यों में अपना interest बनाएं और Best करें।क्योंकि जब आप बिना interest के कोई काम करते है तो आप का confidence level गिरता है।

19. उस बारे में सोचना बंद कर दें जिस पर हमारा नियंत्रण न हो। “अगर आप उन बातों या परिस्थियों की वजह से दुखी हो जाते है जो आपके नियंत्रण में नहीं है तो इसका परिणाम समय की बर्बादी व भविष्य पछतावा है जिससे आपका self confidence गिरता है।

20. दृढ निश्चय (Commitment) :-

आप अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें और अपना 100% दे ।मेहनत व लगन से बड़े से बड़ा मुश्किल कार्य आसान हो जाता है। अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है तो बीच में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा, मेहनत करनी होगी, बार बार दृढ़ निश्चय से कोशिश करनी होगी।


“असफल लोगों के पास बचने का एकमात्र साधन यह होता है कि वे मुसीबत आने पर अपने लक्ष्य को बदल देते है।”

अगर आपको सफल होना है तो अपने लक्ष्य पूरे करने की आदत बनाईये न कि उन्हें बार बार बदलने की। अगर आपका अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय नहीं है तो आपके confidence का गिरना तय है...

#All_the_best ...👍👍
पढ़ाई के लिए सबसे अच्छी तरकीब..📚🎊

पहले एक छोटा सा टारगेट फिक्स करो और पूरा दिन अपने उस टारगेट को अचीव करने में लगा दो हर रोज सुबह जल्दी उठकर टारगेट सेट करिए और रात को सोने से पहले चेक कीजिए कि वह टारगेट खत्म हुआ है या नहीं ऐसा करने से आपको अपने जीवन में बहुत सारे पॉजिटिव चेंज नजर आएंगे मोबाइल से जितना हो सके उतना दूर रहिए क्योंकि जितना ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करेंगे उतना ही पढ़ाई से ध्यान हटाना अगर हो सके तो पढ़ने के समय अपने मोबाइल के इंटरनेट को बंद करके उसे साइलेंट करके दूर कहीं रख दीजिए इससे बहुत अच्छी पढ़ाई होगी आप लोगों की और जो एप्स काम की नहीं है उन्हें इंस्टॉल ना कीजिए जैसे कि इंस्टाग्राम फेसबुक इत्यादि ऐसा करके देखिए खाली एक महीना बहुत आगे पहुंचेंगे आप लोग।

#All_the_best ☺...
❤1👍1
#IAS_MOTIVATION

सिविल_सेवा ..... पढ़ाई उसके लिए बोझ नही है, जो अपने मिशन से प्रेम करते हैं।

बल्कि पढाई बोझ उसके लिए है, जो अपने
लक्ष्य से प्रेम नही करते।........
क्या बच्चे अपने पैरेंट्स पर बोझ होते हैं? ..... कभी भी नही,!
क्योंकि बच्चे माँ बाप के लक्ष्य होते हैं..
आपके लिए पापा हर दुख सह सकते हैं....
आपके लिए मम्मी कुछ भी कर सकती
हैं.......
क्योंकि वे आपको बहुत प्यार करते हैं।
.......
जब यही पवित्र स्नेह आप
अपनी पढाई में पैदा कर लेंगे तो
आपको नींद नही आयेगी....
आलस्य नही आयेगा....
कहा जाता है कि,,,,,,,,
सोने वाले डूब जाते हैं ....और ...... जागने वाले जग जीत लेते हैं.......
जब आप हर समय जोश से लबरेज रहेंगे.....

तो कलेक्टरी की तैयारी माउंट
एवरेस्ट की तरह नही
दिखेगी बल्कि,,,,,,,,,,
वह एक सामान्य चढाई मालूम
होगी .......

सोंचिए, जब मानव चांद, मंगल और शुक्र, शनि पर झंडा लहरा सकता है तो....
UPSC में झंडा क्यों नही गाड़ सकता........
"" UPSC की परीक्षा में पताका लहराना है"".......
बस इतना ही वाक्य किसी सफल मंत्र
की तरह रोज जपते रहो, पसीना बहाते
रहो....लगे रहो पढ़ाई में
मेरे सर कहा करते है कि ज्ञान की प्यास इतनी बढ़ाओ की बुझ ना पाये.............
किताबों से तब तक जुड़े रहो,, जब तक मंज़िल ना मिल जाए ......!!!!

#All_The_Best
👍1
🏆 आप सभी तैयारी करने वाले मित्रों को समर्पित...!!!👩‍💻
देर से ही लेकिन सफलता इतनी बड़ी मिलनी चाहिए कि आपके पड़ोसी भी आपके लिए खड़े होकर तालियां बजाए...
रुकना नहीं हैं...किसी भी कीमत पर...पूरी ताकत से पूरी शिद्दत से लगें रहिए...ईमानदारी से की गयी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती...
कल मैं भी अपने घर से निकली थी और जब निकली थी तो मेरे पास एक चीज़ जरूर थी वो मेरा लक्ष्य क्योंकि हम लोग आम आदमी है शायद घर से बाहर निकलने के लिए लक्ष्य के अलावा हमारे पास अन्य कोई विकल्प नही होता ,
मै समझती हूँ आपके साथ भी ऐसा ही है...अगर घर से बाहर निकलने का दौर निकलते ही खत्म हो जाती तो ये हार की गूंज और ब्यथित करून क्रंदन का प्रकटीकरण नही होता , बिल्कुल नही होता...सच तो यह है कि
तैयारी कभी खेल थी ही नही , ये तो
एक जंग है जिसमें महाराणा प्रताप से लेकर लक्ष्मीबाई तक और भगत सिंह से लेकर नेहरू तक प्रतिभाग करते है... गांंव के खेत खलिहान से खेलते हुए उठकर हम अब ऐसी रणभूमि में आ जाते है जहाँ जीत की शहनाई सुनाई देती है या फिर हार की सिसकारियां...हर अभ्यर्थी जो घर से बाहर इसी के साथ आते है कि जब वह वापस जायेंगे तो उसके पास बेरोजगारी का दाग नही होगा और न ही अपने लोगों के ताने... सोचिये ये जो बेरोजगारी का दाग है ये इतना गाढ़ा होता है कि इसको धुलते धुलते कुछ लोग सिकन्दर बन जाते है तो कुछ की तो हस्ती ही मिट जाती है...आप चाहे हस्ती बचा लो या सिकन्दर बन जाओ...!!!✍🙌
#All_________the_________best
#IAS_TIPS

सिविल सेवा किसके लिए कितनी आसान ....!

1...पढ़ने में गहन रुचि....अगर आप 2-3घन्टे तक एक जगह बैठकर किताबों के साथ डूबे रह सकते हो...,जैसे एक गुदगुदाने वाले उपन्यास को पढ़ते समय पता ही नहीं चलता ,कब दो से तीन घंटे बीत गए अथार्त पढ़ाई को एन्जाय करते हो ।
............................................................................

2...निरन्तरता का कोई जवाब नहीं....... हर रोज़ पढने की ललक .........चाहें पांच छह घंटे ही पढ़े,क्योंकि सप्ताह में चार दिन पंद्रह-पंद्रह घंटे पढ़कर, तीन दिन मौजमस्ती करने से अच्छा है, सप्ताह के सातों दिन आठ आठ घंटे पढ़ना ....
............................................................................

3...करेंट अफेयर पर तगड़ी पकड़ .......सिविल सेवा की तैयारी 70 फीसदी डैली के न्यूजपेपर से होती हैं.....इसलिए खुद को हर दिन देश- दुनिया की खबरों व घटनाओं के प्रति alert रखता हो ,न्यूजपेपर को किताब की तरह पढ़ता हो..., लेकिन चुनिंदा खबरों तथा लेखों को ही....
.............................................................................

4......तैयारी के शुरुआती चार महीनों में हर रोज़ आधा घंटा सिविल सेवा के सिलेबस को समझने में लगाइये,उसके पश्चात् अगले चार महीने हर रोज़ आधा घंटा आईएएस के पुराने पेपरों को समझने में लगाइये.....यह याद रखिए अगर आपने सिलेबस तथा पुराने पेपरों को नहीं समझा,तो आपने UPSC के बारे में कुछ भी नहीं समझा,क्योंकि यही आपकी गीता हैं,यही आपकी कुरान हैं ......
.............................................................................

5....6-12 NCERT किताबों का खुद को विशेषज्ञ बना ले... कुछ चुनिंदा विषयों का
...........................................................................


6.....सबसे अन्त में सबसे जरूरी भी एक वैकल्पिक कैरियर दिमाग में रखिए, ताकि आगे चलकर ज्यादा हाथ - पाव ना मारना पड़े (इसको अधिकतर लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं)

#All_The_Best
🔥4
#UPSC_lover ❣️आप सब के लिए!✍️

अभी तो कोशिश जारी है तेरी, तु हारा नहीं है।
अभी तो खून को पसीना बनाकर बहायेगा.....
तु चढ़ेगा अभी आसमान की सीढ़ियां......
फिर इस दुनिया को अपने होने का एहसास दिलायेगा!
जब तु प्रॉपर पहुँचेगा तो मँजिल को पायेगा....
बच्चे से लेकर बूढे़ तक हर दिल के लिए हीरो बन जाऐगा और पायेगा पूरा शहर सजा है तेरी महफिल के लिए।
जितनी चाहे तुझे हार मिले, कोशिश करना कभी मत छोड़ना!
जय हिन्द 🇮🇳

#All_the_Best_ 🏅
#Be_Positive
#Nation_first 🇮🇳
👍4👏1
पढ़ाई के लिए सबसे अच्छी तरकीब..📚🎊

पहले एक छोटा सा टारगेट फिक्स करो और पूरा दिन अपने उस टारगेट को अचीव करने में लगा दो हर रोज सुबह जल्दी उठकर टारगेट सेट करिए और रात को सोने से पहले चेक कीजिए कि वह टारगेट खत्म हुआ है या नहीं ऐसा करने से आपको अपने जीवन में बहुत सारे पॉजिटिव चेंज नजर आएंगे मोबाइल से जितना हो सके उतना दूर रहिए क्योंकि जितना ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करेंगे उतना ही पढ़ाई से ध्यान हटाना अगर हो सके तो पढ़ने के समय अपने मोबाइल के इंटरनेट को बंद करके उसे साइलेंट करके दूर कहीं रख दीजिए इससे बहुत अच्छी पढ़ाई होगी आप लोगों की और जो एप्स काम की नहीं है उन्हें इंस्टॉल ना कीजिए जैसे कि इंस्टाग्राम फेसबुक इत्यादि ऐसा करके देखिए खाली एक महीना बहुत आगे पहुंचेंगे आप लोग।

#All_the_best ☺...
👍56❤7