General studies & current affairs DSSSB TGT ,PGT, PRT ,बिहार शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट
5.6K subscribers
21.4K photos
2.16K videos
282 files
3.13K links
Download Telegram
देश भर में सैनिकों को कहीं भी हुई इमरजेंसी तो इस नंबर पर कर सकेंगे कॉल

देश भर में सेना अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई मारपीट की घटनाओं और ओडिशा में हुई घटना के बाद (जहां एक सेना अधिकारी और उसकी मंगेतर पर पुलिस द्वारा हमला किया गया था) भारतीय सेना ने सभी रैंकों के लिए एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, 155306 शुरू किया है. सेना मुख्यालय प्रोवोस्ट यूनिट में स्थापित यह हेल्पलाइन, "डायल 100" सर्विस की तरह सिंगल-विंडो सिस्टम के रूप में काम करेगी, जो संकट की स्थितियों में मदद और राहत प्रोवाइड करेगी.

155306 हेल्पलाइन को ट्रैफिक एक्सीडेंट्स, चिकित्सा संकटों, प्राकृतिक आपदाओं, प्रमुख आपराधिक गतिविधियों और तत्काल मदद की जरूरत वाली अन्य इमरजेंसी स्थितियों के दौरान सेना से जुड़े लोगों की सहायता के लिए बनाया गया है. इसे मोबाइल और लैंडलाइन दोनों कॉल रिसीव करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो बड़ी कवरेज और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करता है.

#IndianArmy #Soldier #Helpline Number #ATCard |
👍5😁2