राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उनके साथ वार्तालाप किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 से 21 मार्च तक मथुरा प्रवास पर हैं। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रपति वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
#President #DrouapdiMurmu
#President #DrouapdiMurmu
❤32