General studies & current affairs DSSSB TGT ,PGT, PRT ,बिहार शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट
5.61K subscribers
21.4K photos
2.16K videos
282 files
3.13K links
Download Telegram
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने बीते मंगलवार महिला 50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रचा था. अब अचानक 140 करोड़ भारतवासियों की उम्मीदों को झटका लगा है. विनेश अपना वजन 50 किलो से नीचे नियंत्रित नहीं रख पाई हैं, जिसके कारण उन्हें फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया है. अब भारतवासी यह सवाल पूछना चाह रहे होंगे कि क्या फाइनल के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद भी विनेश फोगाट कोई मेडल जीत पाएंगी या नहीं?



यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के अनुसार नियम कहता है कि यदि कोई एथलीट वजन करने की प्रक्रिया के दोनों प्रयासों में तय सीमा से अधिक वजन के साथ पाया जाता है. तो उस एथलीट को ना तो कोई मेडल मिलेगा, कम्पटीशन से बाहर कर दिया जाएगा और ना ही उन्हें कोई रैंक दी जाएगी. स्पष्ट शब्दों में कहें तो डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स 2024 में अब कोई मेडल नहीं जीत पाएंगी. यानी फाइनल में पहुंचने के बावजूद विनेश को बिना मेडल घर वापस लौटना पड़ेगा. फाइनल में पहुंचने के बावजूद गोल्ड मिलना तो दूर की बात, अब उन्हें सिल्वर और ब्रॉन्ज से भी हाथ धोना पड़ गया है.


मांग ठुकरा दी गई

बता दें कि फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश फोगाट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कोच के साथ अभ्यास कर रही थीं. बताया जा रहा है कि विनेश पूरी रात सोयी नहीं थीं और सुबह उठकर पता चला कि उनका वजन तय सीमा से करीब 2 किलोग्राम अधिक था. वजन को नियंत्रण में लाने के लिए उन्होंने खाना नहीं खाया, खूब पानी भी किया लेकिन तब भी उनका वजन 100 ग्राम ऊपर पाया गया. विनेश फोगाट के खेमे की ओर से वजन को नियंत्रण में लाने के लिए कुछ घंटों की मांग की गई थी, लेकिन इस मांग को ठुकरा दिया गया. खैर विनेश अब ओलंपिक्स से बाहर हो गई हैं, जिससे पूरे भारतवर्ष को बहुत बड़ा झटका लगा है.

#Olympics 2024
#Olympics News
#Paris Olympics 2024
💔16👍3
मनु भाकर होंगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अम्बेसडर:परिवहन मंत्री असीम ने की घोषणा, बोले- विदेशी धरती पर लहराया देश का परचम अम्बाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि खिलाड़ी मनु भाकर व सरबजोत सिंह ने ओलिंपिक में मैडल जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है।
#भारतसरकार #Paris #Paris2024 #Olympics #Impfacts
❤9
विनेश फोगाट मामले में भारतीय समयानुसार आज रात 9:30 बजे तक आएगा फैसला ..!✍

सिल्वर दिलवा दो प्रभू 🙏🇮🇳
#Olympics #Paris2024 #Paris #INDGOV
❤24👍2
पेरिस ओलंपिक्स में भारत का अभियान खत्म हो गया है।

भारत ने पेरिस ओलंपिक्स में 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।
#Paris #Paris2024 #Olympics
🤯7👏3❤1