General studies & current affairs DSSSB TGT ,PGT, PRT ,बिहार शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट
5.61K subscribers
21.4K photos
2.16K videos
282 files
3.13K links
Download Telegram
#RO_ARO_LEAK
#RE_EXAM_RO_ARO

जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता है
लोकतंत्र मे जनता को
सर्वोच्च बताया जाता है

पर ये कैसा लोकतंत्र है
कैसी तानाशाही है
सच्चाई के मुँह पर ताला
झूठी बनी गवाही है

बात करूं उस आशुतोष की
जिसने कदम उठाया था
R.O पेपर लीक मामला
सबसे पहले लाया था

आज उसी आवाज को कुचला
और दबाया जाता है
आशुतोष के ऊपर FIR
लिखाया जाता है

एक तो पेपर लीक हुआ है
सदमे मे अभ्यर्थी है
उल्टा उस पर केस लगाकर
खूब निकाली अर्थी है

अगर यही होता आया तो
कौन आवाज उठायेगा
हक की खातिर लड़ने वाला
ही मुजरिम कहलायेगा

मेरी विनती है शासन से
आशुतोष को बरी करो
पेपर लीक किया है जिसने
उसको जाकर के पकड़ो

अभ्यर्थी की एक मांग है
पुनर्परीक्षा करवाओ
पेपर लीक दुबारा ना हो
ऐसा रामराज्य लाओ

कवि'विशाल' के शब्दों को
सोशल मीडिया मे फैला दो
लोकतंत्र है सच्ची ताकत
आज देश में दिखला दो
आज देश मे दिखला दो।।
(स्वरचित-विशाल सिंह)
Copied
👍12🔥2