General studies & current affairs DSSSB TGT ,PGT, PRT ,बिहार शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट
5.61K subscribers
21.4K photos
2.16K videos
282 files
3.13K links
Download Telegram
उत्तर प्रदेश के आगरा में खाकी का खौफनाक रूप : 10वी के छात्र को दरोगा अनुराग सिंह और इशांत कुमार ने चौकी में ले जाकर जमकर पीटा, तोड़ी हाथ की कलाई

15 वर्ष के दो किशोर आपस में झगड़ा कर रहे थे, इसी दौरान वहां से गुजर रहे छात्र बबलू ने दोनों किशोरो को एक-एक चांटा लगाया और अपने-अपने घर जाने को कहा, जिसमें से एक किशोर अपने घर चला गया और दूसरा सीधा थाने, थोड़ी देर में पुलिस आई और उस बीच बचाव करने वाले दसवीं के छात्र को ले गई

चौकी में तैनात दरोगा अनुराग सिंह और इशांत कुमार ने छात्र से 10000 की मांग की, जिस पर छात्र ने कहा कि साहब मेरी कोई गलती ही नहीं है मैं तो एग्जाम देने जा रहा था दोनों बच्चे झगड़ा कर रहे थे तो अलग-अलग कर दिया

इस बात से बौखलाए दोनों दरोगाओं ने छात्र को रातभर जमकर पीटा और सुबह ₹2000 लेकर छोड़ा, जिसके बाद छात्र सीधा DCP आदित्य कुमार के पास पहुंचा और पूरी पीड़ा उनको बताई

डीसीपी ने मामले की जांच कराई तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद दोनों दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया एवं दोनों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। #agra
🤯12😭3
Media is too big
VIEW IN TELEGRAM
RPF द्वारा आगरा स्टेशन के उप अधीक्षक को पीटने का वीडियो वायरल। RPF इंस्पेक्टर सहित 4सिपाही निलम्बित। FIR दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हुई। झांसी की ओर जा रही ट्रेन संख्या 20808 के अचानक रुकने के बाद विवाद शुरू हुआ। आरपीएफ जवान जितेंद्र कुमार ने एक महिला और उसके साथ मौजूद युवक पर ट्रेन की चेन पुलिंग (एसीपी) करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और जुर्माना लगाने की बात कही थी। आरोप है कि जितेंद्र इसके लिए उनसे बतौर फाइन 1000 रुपया मांग रहे थे। इसी दौरान डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि ट्रेन को चेन पुलिंग से नहीं, बल्कि ट्रेन मैनेजर की सहमति से प्रेशर ब्रेक लगवाकर रोका गया था, क्योंकि एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी और उसकी सुरक्षा के लिए ट्रेन रोकना जरूरी था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।

#agra #agranews
👍3