NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)
2.44K subscribers
1 link
Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli

On Facebook : @NBTDilli

Mail us on nbttelegram@gmail.com

Website : www.nbt.in
Download Telegram
बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया। हरदीप पुरी का राज्यसभा कार्यकाल इसी साल खत्म हो गया था।
💩5
पंजाब के मानसा जिले के भम्मे कलां गांव में नशीले पदार्थ की ओवरडोज से हुई दलजीत सिंह की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर चली गई। परिवार की सहमति के बिना उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए उन पर दबाव भी बनाया।
🤔3👻1
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों को आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 39 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के बाद दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर पलट गए। हादसा बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे टोलेडो प्रांत के लॉस येबनेस और उर्डा शहरों के बीच हुआ। हादसे के बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंदालूसिया रूट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।
🙏3
बिहार विधान परिषद के लिए दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी के बागी सुरेश प्रसाद राय ने प्रशांत किशोर के लिए एमएलसी चुनाव में जीत का खाता खोल दिया। जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट पर बड़ी जीत दर्ज की। सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि उन्हें मिलने वाले सरकारी आवास को शिक्षक सेवा केंद्र बनाएंगे।
❤3🔥2
अमेरिका और भारत के बीच 10 वर्षों के लिए जो डिफेंस प्लान पिछले साल तैयार किया गया था उसकी समीक्षा की गई है। फिलीपींस के मनीला में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच 10 सालों के लिए डिफेंस फ्रेमवर्क में आए डेवलपमेंट की समीक्षा की है। इस दौराना दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने, सैन्य तकनीक और हथियारों के संयुक्त उत्पादन को लेकर बात की गई है।
🔥4
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में इजरायली दूतावास पर हमला करने वाले नाबालिग को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी है। इससे नाबालिग हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई है। सर्बिया की पुलिस ने कहा है कि बेलग्रेड में इजरायली दूतावास के बाहर एक अज्ञात हमलावर ने गार्ड पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी लेकिन आधी रात को जवाबी कार्रवाई में वो मौके पर ही मारा गया। हालांकि सर्बिया की पुलिस ने नाबालिग की पहचान जाहिर नहीं की है।
👍3
पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल ने कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास के साथ अपने रिश्तों पर सफाई दी है और कहा है कि वे उनसे पत्रकार के तौर पर एक-दो बार जरूर मिले हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व राज्यसभा सांसद ने भी सौरव दास के साथ उनकी एक तस्वीर को लेकर सवाल उठाए थे।
😁3
राजधानी में स्थित बीजेपी के मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिवों की बैठक चल रही है। सुबह 10 बजे शुरू हुई इस बैठक में SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन से लेकर 2027 के विधानसभा चुनावों तक कई अहम मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कर रहे हैं।
😁4👍1
भारत सरकार के राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर की 543 दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में 93.3 फीसदी तक की बड़ी कटौती की है। यह कदम सरकार द्वारा 137 नॉन शेड्यूल कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापारिक मार्जिन को 30% तक सीमित करने के फैसले के बाद उठाया गया है।
👏5🔥1
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को राहत दी है। कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत देने की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
👎5
यूपी सरकार ने गवर्नमेंट जॉब में कैरेक्टर वेरिफिकेशन के लिए नई घोषणा की है। जो भी कैंडिडेट प्रोटेस्ट पर हिंसा करेंगे, उनके लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद हो जाएंगे। यह नया नियम राज्य सरकार की सीधी भर्तियों पर लागू होगा।
🤣7🔥5👍3❤2
महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों के नतीजों के बाद महायुति गठबंधन के भीतर दरार खुलकर सामने आने लगी है। बीजेपी ने सहयोगी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर अहम सीटों पर हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी ने शिंदे सेना पर भीतरघात और तालमेल की कमी का आरोप लगाया है। बीजेपी का दावा है कि बागी उम्मीदवारों और एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने से वोटों का बंटवारा हुआ। इसका नुकसान पार्टी को पुणे स्नातक और नागपुर सीटों पर उठाना पड़ा।
🔥3😁1
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण और दिवाली से पहले 'ग्रीन' पटाखों की बिक्री से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर से मौखिक रूप से कहा गया कि यदि पटाखे जलाए जाते हैं तो दिल्ली-NCR क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर निश्चित रूप से बढ़ेगा। जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने यह टिप्पणी करते हुए कहा कि जाहिर है जब आप पटाखे जलाते हैं तो ऐसा होना तय है।
👎3🔥1
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे पर तय सीमा से 20% तक अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाने पर चालान नहीं काटने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तय स्पीड लिमिट से 20% से ज्यादा रफ्तार होने पर ही चालान जारी किया जाए। हालांकि, इसे सभी एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट से छूट नहीं माना जाना चाहिए।
👎3👍1😁1
आर्मेनिया की संसद में जमकर बवाल हुआ है और सांसदों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि सत्‍तारूढ़ पार्टी के सांसद तारोन चखोयान के भाषण पर बवाल मच गया और व‍िपक्षी दल भड़क उठे। इसके बाद दोनों ही पक्षों के सांसदों के बीच में संसद नैशनल असेंबली के भीतर ही मारपीट होने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक सांसद तारोन ने व‍िपक्षी सिव‍िल कांट्रैक्‍ट पार्टी पर बहुत अपमानजनक टिप्‍पणी की थी और इसके बाद उनकी स्‍स्‍ट्रांग आर्मेनिया पार्टी के मुखिया नारेक कारापेटयन के साथ बहस शुरू हो गई। यह बहस तुरंत ही मारपीट में तब्‍दील हो गई।
🔥3😁2
बिहार के मोकामा इलाके में कुख्यात दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के विधायक अनंत सिंह को बहुत बड़ा कानूनी झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट से बहुचर्चित जेडीयू विधायक अनंत सिंह की बेल रद्द हो गई है। अब उन्हें सरेंडर करना होगा। अनंत सिंह अभी दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत पर बाहर हैं।
🔥5
मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहा इंडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सांकेतिक संसद सत्र आयोजित कर रहा है। इसमें विपक्षी सांसद जनता की अदालत में अपनी राय रखेंगे और बाद में मुख्य आयुक्त के महाभियोग के पक्ष में मतदान करेंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के सांकेतिक संसद सत्र की अध्यक्षता करने की संभावना है, जबकि विपक्षी ब्लॉक के सांसद मुख्य आयुक्त के महाभियोग का पक्ष रखेंगे।
👍5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को गुजरात पहुंचने पर बनासकांठा में भव्य स्वागत हुआ। बनासकांठा के डीसा में आने वाले भीलड़ा में रोड शो के दौरान 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' प्लेकार्ड से लोगों ने विपक्ष को संदेश दिया है कि देश को विकसित और टॉप इकोनॉमी बनाने तक मोदी कहीं नहीं जाएंगे। पीएम मोदी ने एक खुले वाहन पर सवा होकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
🔥3🤡2❤1
CBSE ने 9वीं क्लास के सिलेबस में बड़ा बदलाव करते हुए 3 विषयों को हटा दिया है। जिसका सीधा असर सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 पर पड़ेगा। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर एक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई है कि अब कौन-से सबेक्ट्स पढ़ने होंगे और 10वीं बोर्ड परीक्षा का असेसमेंट कैसे होगा।
🤡4
भारत में तुर्की के राजदूत अली मुरात एर्सोय का कहना है कि दोनों देश अजनबी बनकर नहीं रह सकते हैं। दरअसल, एर्सोय ने यह बात तब कही, जब नई दिल्ली में गुरुवार को तुर्की के 103वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत ने अपना एक आधिकारिक प्रतिनिधि भेजा। पिछले साल भारत इस समारोह में शामिल नहीं हुआ था।
🔥3🍌3