NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)
2.44K subscribers
1 link
Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli

On Facebook : @NBTDilli

Mail us on nbttelegram@gmail.com

Website : www.nbt.in
Download Telegram
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रविवार को चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में रूट मार्च निकालेगा। मद्रास हाईकोर्ट ने संगठन को 25 अक्टूबर और 2 नवंबर को राज्यभर में 128 जगहों पर जुलूस निकालने की इजाजत दी है। इसी आदेश के बाद रविवार का कार्यक्रम हो रहा है। रविवार के मार्च के लिए चेन्नई और उसके उपनगरीय इलाकों में सात जगहों को तय किया गया है। इनमें तिरुवोट्टियूर, कोलाथुर, एग्मोर, कोराट्टूर, अय्यप्पनथांगल, मेदावक्कम और क्रोमपेट शामिल हैं।
🔥4
अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट में भीड़ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी के होमकमिंग वीकेंड के दौरान तल्लाहासी में फुटबॉल स्टेडियम के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह घटना एक फुटबॉल मैच के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई। इस दौरान 11 लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। स्थानीय प्रशासन ने कम से कम 12 घायलों को अस्पताल ले जाए जाने की पुष्टि की है, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं।
🔥3
दिल्‍ली से यूपी के सुल्‍तानपुर आ रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे पर काफिले की पांच गाड़ियां और एंबुलेंस आपस में टकरा गए। 91 KM माइलस्टोन के पास हुई इस दुर्घटना में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर आई है। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राहुल गांधी सुल्‍तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने के लिए आ रहे हैं।
🤔3😁1😢1
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। राज्य में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस बीच में ही रोक दिए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि यह माफी फोन कॉल के जरिए मांगी गई। बाद में मीका सिंह की टीम ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब यह मामला यहीं खत्म हो जाएगा।
👍6
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दो दशकों के बाद छात्र संघ चुनाव फिर से कराने की घोषणा की गई है। सोमवार को जारी एक आदेश में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ के चुनाव, छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिनों के भीतर कराए जाएंगे।
🔥4
सुल्तानपुर MP/MLA court ने मानहानि केस में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दोषमुक्त (बरी ) किया। 2018 में बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप था। कोर्ट ने माना कि इस केस में मानहानि का मामला नहीं बनता है।
❤6👍1👎1
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन के सामने हार कबूल कर ली है। शुरुआती नतीजों में नई पार्टी 'स्टूडेंट लिस्ट' को संसदीय चुनाव में जीतते हुए देख वुसिक ने अपनी हार मान ली। रविवार को हुए इस चुनाव से उनका देश की राजनीति में डेढ़ दशक पुराना दबदबा खत्म हो गया है। वुसिक ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में शासन किया।
👍3
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी' को दिए एक नए इंटरव्यू में, उनियाल ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और सवाल किया कि उन्हें माफी क्यों मांगनी चाहिए। उनका यह बयान तब आया है, जब मीका सिंह की टीम ने दावा किया था कि मंत्री ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है।
🔥4👎2
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सत्यम शिवम सुंदरम लिखते हुए महाकाल की तस्वीर साझा की। बता दें कि राहुल गांधी 1 नवंबर से रामलीला मैदान में आंदोलन करने जा रहे हैं।
🔥4😁1
सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों को हमले रोकने के लिए 1 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अऱब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान मिलिट्री एयरक्राफ्ट से यह पैसा लेकर ईरान पहुंचे थे। ईरान ने हूती हमलों को लेकर सऊदी अरब को कोई आश्वासन नहीं दिया है।
😁3
अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना अमृतसर जिले के चीते कलां गांव की है। तीरथ सिंह यहां के सरपंच के बेटे थे। वहां भाई गांव में ब्लॉक समिति सदस्य हैं। उन्हें देर रात गांव के ही एक दूसरे परिवार के लोगों ने गोली मारी थी। पंजाब में लगातार फायरिंग और हत्याओं से घटना से माहौल गर्म है।
😱3😢1
तमिलनाडु की थेनी उप-जेल में बंद 17 कैदी देर रात एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला करके फरार हो गए। इन 17 कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार कैदियों को खोजने और पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक फरार कैदी को गिरफ्तार किया गया है।
😁4
इजरायल में आज संसदीय चुनाव है। इजरायल के 73 लाख मतदाता नई सरकार का चुनाव करेंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और पूर्व आईडीएफ चीफ गादी आइजेनकोट की याशर पार्टी के बीच हो रहा है। कई दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां भी इजरायल चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
👍4
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने फास्टैग एनुअल पास के नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए काफी कम कीमत पर एनुअल कंसेशन पास की शुरुआत की गई है। नए नियमों के तहत अब लोग 1500 और 3000 रुपये में साल भर का पास ले सकते हैं।
👏6
कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक चीता मुरैना पहुंच गया था। मुरैना में 19 महीने का चीता घायल अवस्था में मिला था। इसके बाद कूनो लाकर उसका इलाज किया जा रहा था। अब चीते की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार के चीते को गोली मारी गई थी। भारत में चीता प्रोजेक्ट के तहत यह पहली घटना है, जब गोली मारकर चीते की हत्या की गई है।
😢6🔥3🤯2
मुंबई में एक पॉलिटिकल पार्टी के सपोर्ट में एक प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने की वजह से इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद उन्होंने इस नोटिस के खिलाफ पिटीशन फाइल की। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को निर्देश दिया एक्टर को 2 नवंबर तक रोक कर रखा जाए।
👍3🥱3👎2
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई। लिस्ट होते ही यह देश की दूसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी बन गई। इसका मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे आगे केवल इसकी पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसका मार्केट कैप 15.95 लाख करोड़ रुपये है।जियो का शेयर 21.36 फीसदी तेजी के साथ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 1,119 रुपये था और यह 1,359 रुपये पर लिस्ट हुआ।
👍3
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' गंभीर रूप ले चुका है। भारी बारिश हो रही है। करीब 89 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि कई ट्रेनें रद्द और स्कूल बंद किए गए हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में तूफान के संभावित असर को देखते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है।
☃3
इजरायल में मंगलवार को हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने मजबूत वापसी करनी शुरू कर दी है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और नेतन्याहू गठबंधन 56 सीटों पर बढ़त बना चुकी है जबकि सरकार बनाने के लिए 61 सीटें चाहिए। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को पहले 23-25 सीटें दी गईं थीं लेकिन ये 27 सीटों पर बढ़त बना चुकी हैं। जबकि उनकी सबसे बड़ी विरोधी Yashar पार्टी की सीटें कम होने लगी हैं। Yashar पार्टी घटकर 21 सीटों तक पहुंच चुकी है।
🔥4
भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में नया इतिहास रच दिया है। अभी तक टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ एक ही भारतीय महिला ने फाइनल में जगह बनाई थी। अब एक ही दिन में दो युवा भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। काजल ढोचक ने 76 तो नीलम सिरोही 50 किलोग्राम के इवेंट में गोल्ड के लिए दावेदारी पेश करेंगी। 26 साल की नीलम ने 50 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना जापान की दिग्गज पहलवान यूई सुसाकी से होगा।
❤1👍1🔥1