NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)
2.44K subscribers
1 link
Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli

On Facebook : @NBTDilli

Mail us on nbttelegram@gmail.com

Website : www.nbt.in
Download Telegram
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चीफ लालू यादव से मुलाकात करने सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पहुंचीं। दोनों के बीच ये मुलाकात लोकसभा सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती के दिल्ली आवास पर हुई। लालू परिवार की तरफ से इस मुलाकात को सामान्य बताते हुए कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी लालू का हालचाल जानने पहुंची थीं।
🔥6
सोने की गिरती कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। निवेशकों की नजर लगातार सोने पर है। वे इस इंतजार में हैं कि इसकी कीमतें कब बढ़ेंगी। इस साल जनवरी के आखिर में सोने का भाव एमसीएक्स पर प्रति 10 ग्राम करीब 1.76 लाख रुपये पहुंच गया था। यह इसका ऑल टाइम हाई भी है। आज सोमवार को सुबह 10:30 बजे एमसीएक्स पर इसका भाव मामूली तेजी के साथ 1.38 लाख रुपये से थोड़ा ऊपर था। लेकिन सोने की कीमत अपने पीक से अब तक करीब 22 फीसदी नीचे गिर गई है।
👏4
द‍िल्‍ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को फटकार लगाई है। एक्‍ट्रेस को ₹200 करोड़ जबरन वसूली मामले में 2 नवंबर को पेश होना था। लेकिन समन के बावजूद वह नहीं पहुंचीं। इस पर अदालत ने नया समन जारी करते हुए दो टूक कहा क‍ि वह कोर्ट को हल्‍के में न लें, उनका बर्ताव ठीक नहीं है।
🔥4
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी घटना घटी है। छोला इलाके में पांच लोगों का शव मिला है। चार लोगों के शव घर में पड़े मिले हैं। वहीं, एक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चारों की हत्या कर आरोपी ने खुद रेलवे ट्रैक पर जान दे दी है।
🔥4
भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए देश में आठ अत्याधुनिक अगली पीढ़ी के कॉर्वेट युद्धपोत बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने इन युद्धपोतों के निर्माण और खरीद के लिए गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के साथ कुल 53,866.50 करोड़ रुपए के करार किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस करार को लेकर खुशी जाहिर की है।
🤔4👍1
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच GRAP-2 लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कई पाबंदियां और अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।
😁4👍2
सुप्रीम कोर्ट ने आयकर जांच से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने 28 अक्टूबर 2026 को दिए फैसले में चेतन और नितिन सभरवाल की चार अपीलें खारिज कर दीं। दरअसल दोनों ने आयकर विभाग की ओर से साल 2015 में जारी दोबारा कर आकलन के नोटिस को चुनौती दी थी। अदालत के इस फैसले से करीब 11 साल पुराने मामले में आयकर विभाग की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुल गया है।
🔥4
नेपाल में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एवरेस्ट बेस कैंप में दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इस घटना में एक विदेशी की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं एक नेपाली कैप्टन घायल है, जिसे अस्पपताल ले जाया गया है। सोलुखुम्बु के पुलिस प्रमुख मौसम तमांग ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर 'फिश टेल एयर' और 'डाइनेस्टी एयर' के हैं। हादसे के बाद बचाव और राहत का काम जारी है।
👍4🙏3
दीया मिर्जा का दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील वाला वीडियो हटाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने बीएमसी को एक्ट्रेस का वीडियो दोबारा अपलोड करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे को कोई दूसरा रंग नहीं दिया जाना चाहिए। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने बीएमसी को यह आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि दीया मिर्जा ने अदालत के निर्देशों के मुताबिक जागरूकता वीडियो बनाया था।
❤6👎5🔥2
यमुना सफारी के लिए फेरी की सेवा 4 नवंबर, बुधवार से शुरू होने जा रही है। बीते दिनों शुरू हुआ इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। नमो यमुना रिवर सफारी के तहत सोनिया विहार के वजीराबाद घाट से जगतपुर गांव स्थित शनि मंदिर घाट तक यह फेरी सेवा शुरू की जाएगी। सुरक्षा संबंधी जरूरी जांच के बाद अब इसे आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। सफारी के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का टिकट लगेगा।
👍4🔥1
नासा का 'वॉयजर 1' अंतरिक्ष यान एक अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया ये स्पेसक्राफ्ट इस महीने, 18 नवंबर को एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकता है। प्लूटोनियम-रेडियोआइसोटोप से चलने वाला यह अंतरिक्ष यान ना केवल इंसानों की बनाई अब तक की सबसे दूर स्थित वस्तु बन जाएगा, बल्कि यह एक प्रकाश-दिन (लाइट डे) की दूरी यानी 16.09 अरब मील (25.89 अरब किलोमीटर) तक भी पहुंच जाएगा।
👍5❤1🔥1
दिल्ली पुलिस ने विभागीय अनुशासनहीनता के मामले में सख्त कदम उठाते हुए ACP मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ACP मनस्वी वशिष्ठ सोमवार को पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे।
👍6🤣2👎1
ईरान समर्थित यमन के हूतियों ने अपने आक्रामक अभियान से दुनिया को चौंका दिया है। हूती विद्रोही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और अदन से बस 80 किमी दूरी पर हैं। साल 2015 में सना पर हूतियों का कब्जा होने के बाद से यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार अदन से ही चल रही है। हूतियों की इस बढ़त से सऊदी अरब के समर्थन वाली यमन की सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।
🔥4
देश में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन में पिछले कुछ सालों में काफी प्रोग्रेस देखने को मिला है और यह 100 फीसदी के करीब पहुंच गया है। साल 2014 तक भारत में केवल 33 फीसदी रेल नेटवर्क का इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ था जो अब 99.7 फीसदी हो चुका है। यानी पिछले 12 साल में यह तीन गुना बढ़ा है। रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के मामले में अब केवल यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड ही भारत से आगे रह गया है। चीन में 82% और अमेरिका में 39% रेल नेटवर्क इलेक्ट्रिफाइड है।
🔥5❤3
मुरासु चक्रवाती तूफान ने आंध्र प्रदेश के तट के पास कई इलाकों में जमकर तबाही मचाई। कई इलाकों में बड़े-बड़े वृक्ष टूटकर धाराशायी हो गए। राहत-बचाव की टीम मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। मुरासु चक्रवाती तूफान की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आई। नेल्लोर और नरसपुर के बीच इसने जमकर तबाही मचाई।
🔥4
CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है।
🤣7👍1
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में नतीजे ना आने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्सा जाहिर किया है। चुनाव नतीजों पर पहली टिप्पणी में उन्होंने कहा कि अगर वह खुद मैदान में होते तो रिजल्ट बिल्कुल उलट होते। अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि आज रात वे खुद चुनाव मैदान में नहीं थे। अगर मैं होता तो हम भारी बहुमत से जीत जाते। उनका यह पोस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद आया है।
👍5🔥2😁2
वकीलों को धमकाने और अपमानजनक टिप्पणी का आरोप, ACP मनस्वी वशिष्ठ समेत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ PIL पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा दिल्ली HC। वकील ने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए किया था मेंशन। PIL में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
🔥5😁1
केंद्र ने अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने का ऐलान किया है। सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निवीरों को दो साल का और इंगेजमेंट पीरियड मिलेगा। इसके बाद आर्म्ड फोर्सेज में भी एनरोलमेंट किया जाएगा। दो साल का पीरियड पूरा होने के बाद ऑब्जेक्टिव सेलेक्शन प्रक्रिया के जरिए उन्हें सेना में भर्ती का मौका मिलेगा। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवीरों’ को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की।
🥰6
सऊदी अरब और सीरिया के रक्षा मंत्रालयों के बीच सहयोग समझौता हुआ है। इस एग्रीमेंट पर बुधवार को दोनों पक्षों ने दस्तखत किए हैं। यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब यमन के हूथी विद्रोही सऊदी अरब पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। सऊदी के सामने हूती एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं। अगर सऊदी को सीरिया का सहयोग इस मुद्दे पर मिलता है तो ये उनकी सुरक्षा के लिहाज से काफी फायदेमंद सबित हो सकता है।
🔥3