उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की जोशीमठ क्षेत्र की पहाड़ी में क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। सीएम धामी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।
🤔3🤡1
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में 2026 से पहले सिर्फ एक ही भारतीय महिला फाइनल में पहुंची थी। मंगलवार को दो महिला रेसलर काजल ढोचक ने 76 तो नीलम सिरोही 50 किलोग्राम के इवेंट में फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी गोल्ड मेडल का मुकाबला हार गई। अब एक और भारतीय महिला रेसलर ने चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
🔥3
ईरान ने दुनियाभर में पहुंच रखने वाला सैन्य एजेंसियों का सीक्रेट नेटवर्क बनाया है। इस नेटवर्क के जरिए ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को बायपास किया है। ईरान ने बीते साल (जनवरी, 2025) से अमेरिका और पश्चिमी देशों के सैंक्शन को धता बताते हुए 2 अरब डॉलर के हार्डवेयर, विस्फोटक और सैन्य इस्तेमाल के ट्रक मंगाए हैं। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है।
🔥4
संसदीय चुनाव में बहमत के लिए जरूरी 61 सीटों से दूर रहने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'एक मजबूत दक्षिणपंथी सरकार' बनाने का आह्वान किया है। सौ फीसदी वोटों की गिनती होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा 'जब तब वो कट्टरपंथी शासन (ईरान) मौजूद है और उसके झंडे पर 'इजरायल का विनाश' लिखा हुआ है तब तक मेरा मिशन पूरा नहीं हुआ है।'
👏7
भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने 59 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में अमेरिका की एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनसे पहले सिर्फ एक ही भारतीय पहलवान सुशील कुमार 2010 में वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।
👏6
एकता नगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया।
👍2🍾2
ISRO ने अपने नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल प्रक्षेपण किया है। यह सैटेलाइट भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को फिर से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे न केवल देश में नेविगेशन सेवाओं की सटीकता और उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि मिसाइलों की दिशा तय करने से लेकर लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों के संचालन तक में भारतीय सेना को मदद मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कामयाबी पर ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है।
👏7
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय पुरुष चयन समिति ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को सीरीज के पहले तीन वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। आकिब नबी को शुरुआती चयन में सिर्फ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था लेकिन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के कारण उन्हें अब सीरीज की शुरुआत से ही स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है।
🔥3
दिल्ली से रात में सफर शुरू कर अगली सुबह काशी (वाराणसी) पहुंचने का विकल्प दिवाली से पहले यात्रियों को मिल गया है। 31 अक्टूबर यानी आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से रात का सफर आरामदायक होने के साथ यात्रियों का दिन का समय भी बचेगा। इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों के अलावा दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और परिवारों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
🔥6👍3
भारत में पिछले 12 साल में गरीबी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1% (रोजाना 3 डॉलर से कम कमाने वाले) थी, जो 2023 में घटकर 2.6% रह गई। इस दौरान 49.6 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर आए। वर्ल्ड बैंक ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी घटाने वाले देशों में रखा है।
👍7💩7🤬1
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 1 नवंबर 2026 कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया है। रैली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी गठबंधन के कई दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
🔥9👎3
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को 54-20 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय महिलाओं ने फाइनल में युगांडा को 35-15 से रौंदा था, जिससे भारत ने इस टूर्नामेंट में दोहरी खिताबी जीत पूरी की।
❤3
दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद खुलासा किया है कि वह बिहार में भी कॉन्सर्ट करना चाहते थे, लेकिन वहां प्रशासन ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां तक कि सिंंगर से कहा गया कि वह अपनी भीड़ खुद संभाले। इस बीच CJP के अभिजीत दिपके ने दिलजीत दोसांझ से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।
🔥7❤2😁1
मिंटो ब्रिज से शुरू होकर इंडिया गठबंधन का मार्च कनॉट प्लेस तक पहुंच चुका है। इस मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, शशि थरूर, फारुख अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव राम गोपाल यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद हैं।
🔥8🍌4
CEC ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के SIR के खिलाफ अपनी मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित INDIA ब्लॉक के अन्य नेता पहुंचे।
❤7
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया। शाह ने चंडीगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अपनी जिम्मेदारियां बेहद अच्छे तरीके से निभाई हैं। चंडीगढ़ ने देशभर की पुलिस के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि 1966 से चंडीगढ़ पुलिस शहर की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है और उसने देश में पुलिस व्यवस्था के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय लिखा है।
🔥7
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले के दौरान भारत एक कैलेंडर ईयर (साल 2026) में 400 टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचते ही टीम इंडिया ने अपने आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है और क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।
🔥3❤2💩2
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के बाद फंसे सात ट्रेकर्स और एक गाइड की तलाश जारी है। रविवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से क्षेत्र की दो बार हवाई रेकी की गई, लेकिन लापता लोगों या उनके टेंट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला। अत्यधिक बर्फबारी और दुर्गम परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।
🔥4
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ईरान के बचे-खुचे परमाणु कार्यक्रम को सिर्फ 10 मिनट में खत्म करने में सक्षम है। उन्होंने शनिवार को पाम बीच में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में दो और ठिकानों को नष्ट करना चाहता है। उन्होंने कहा, हमें अभी एक या दो जगहों को और देखना है, लेकिन यह काम हम 10 मिनट में कर सकते हैं।
🔥4
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने मेघालय की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 12वें दीक्षांत समारोह में इन सवालों पर महत्वपूर्ण विचार रखे। जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा है कि जो समाज परंपराओं को ही तरजीह देता है, उन पर सवाल नहीं करता है, वह गलत और अन्यायपूर्ण प्रथाओं को बदल नहीं पाता है। सवाल पूछने से डरने वाला समाज तानाशाही का शिकार हो सकता है।
❤5🔥2👍1