NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)
2.44K subscribers
1 photo
Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli

On Facebook : @NBTDilli

Mail us on nbttelegram@gmail.com

Website : www.nbt.in
Download Telegram
अमेरिका ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा दक्षिण अफ्रीकी कानून विशेषज्ञ और ICC की पूर्व जज नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के कुछ घंटों बाद की। इस कदम के साथ वैश्विक न्यायाधिकरण के साथ उसका टकराव और बढ़ गया है। ICC की डिप्टी प्रॉसिक्यूटर नजहत शमीम खान ने इन प्रतिबंधों की निंदा की और कहा कि इनसे ट्रिब्यूनल का काम नहीं रुकेगा।
🔥4
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके समेत पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर बड़ा अपडेट है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है। तीनों नेताओं को शनिवार सुबह में दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से ही डिटेन कर लिया था।
👍9👎4
राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में वकीलों और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस भी हो गई। वहीं, इस दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने रविवार को शीर्ष अदालत खोलने के लिए जजों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अदालत का शुक्रिया कि वह रविवार को बैठी। फिर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम देश की सेवा के लिए बैठे हैं।
🔥5
दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत अन्य को अदालत की अवमानना पर कारण बताओ नोटिस।

हम संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि वे संक्षिप्त हलफनामा दाखिल कर यह बताएं कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए: प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
👏6👍2
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेट्रो-रेल सेवाएं सामान्य रूप से चलें, इंटरनेट पर न हो कोई अनावश्यक रोक

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मेट्रो और रेल सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से किया जाए और कानून के मुताबिक इंटरनेट सेवाएं निर्बाध बनी रहें।
👍9❤2
नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने आम जिंदगी को प्रभावित किया है। रविवार सुबह नॉर्थ सेंट्रल नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ आई है। अचानक आई इस बाढ़ में करीब 40 मकान, कई छोटे-बड़े पुल और दूसरा जरूरी ढांचा बह गया है। इसके बाद बूढ़ी गंडकी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम चल रहा है।
😐4
रूस-अमेरिका तेल डील को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की आलोचना पर डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। जेलेंस्की की आलोचना से नाराज ट्रंप ने कह दिया कि अब यूक्रेन के लिए एक नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है। उन्होंने जेलेंस्की पर समझौता न करने का आरोप लगाया। वॉइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मेरा सुझाव है कि उन्हें कोई ऐसा नया नेता चुनना चाहिए जो समझौता कर सके।
😁9
दिल्ली में शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन की घटनाओं पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ( OHCHR ) की टिप्पणी पर भारत ने आपत्ति जताई है। भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद हैं और ये भारत के अंदरूनी मामलों में अस्वीकार्य हस्तक्षेप हैं। OHCHR ने दिल्ली में प्रदर्शन से पहले और उस दौरान प्रदर्शनकारियों, सिविल सोसाइटी के लोगों, वकीलों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की खबरों पर चिंता जताई थी।
👍3🔥1
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के RK आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास प्रोटेस्ट। नेहा बोरा समेत 45 लोगों को हिरासत में लिया गया।
👍5😁1
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास परिसर स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के साथ श्री जलकंठेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक वाद्य संगीत के साथ किया गया। इसके बाद पुजारियों ने मोदी को भगवान श्रीकृष्ण और श्री राम को समर्पित एक मंदिर में श्रीचक्र के महत्व के बारे में जानकारी दी।
👍7👏1
यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के दौरान रविवार को पार्टी मुख्‍यालय में जमकर हंगामा हुआ। नेताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की और मारपीट हुई। जूते भी चले। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। उन्‍होंने अपने समर्थकों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। अजय राय समर्थकों और दूसरे पक्ष के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
😁6
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ब्रेकअप के बाद आत्महत्या को हर मामले में आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता। आत्महत्या के बाद अक्सर परिवार किसी व्यक्ति के व्यवहार, कथित उत्पीड़न या अपमान को मौत की वजह बताते हुए उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराता है। लेकिन क्या किसी की बात से आहत होकर आत्महत्या कर लेने भर से दूसरा शख्स आपराधिक रूप से जिम्मेदार हो जाता है?
👍5❤1
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलने का आइडिया पेश किया है। उन्होंने कहा कि इसका नाम ट्रंप महासागर ( Trump Ocean ) या अमेरिकी महासागर (Ocean Of The Americas) रखने का सुझाव दिया है। ट्रंप ने यह शनिवार 10 अक्टूबर को टेनेसी में एक चुनावी रैली के दौरान कही। अमेरिका में नवम्बर में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं।
👎10
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां (केपी) प्रांत में इमरजेंसी लगा दी गई है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल और गवर्नर शासन लागू करने का ऐलान किया है। केपी में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सीएम सोहेल आफरीदी सरकार को भंग करते हुए गवर्नर रूल लगाया गया है।
❤3🔥1
रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन नई रणनीति पर काम करता दिख रहा है। यूक्रेनी ड्रोन रूस के डाटा सेंटर को निशाना बनाते हुए देश के टेक इंफ्रास्ट्रक्चर को कमजोर करने की कोशिश में हैं। रविवार को यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी येनडेक्स का डाटा सेंटर बंद हो गया। चार दिनों में कंपनी की सुविधाओं पर यह तीसरा हमला है। ये दिखाता है कि कीव की सेना रूस के अंदरूनी इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ अपना अभियान बढ़ा रही है।
👎3💩1
यमन की सरकारी सेना ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग मोर्चों पर किए गए 1,900 से अधिक हमलों में 1,150 से ज्यादा हूती लड़ाके मारे गए हैं। दोनों पक्षों के बीच लड़ाई लगातार तेज होती जा रही है। सरकारी सेना के प्रवक्ता माजिद अल-नुजैली ने शनिवार को एक बयान में इसका दावा किया। 'एक्स' पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि इन अभियानों में हूतियों के हथियार भंडार, सैन्य शिविर, किलेबंदी, तोपखाने की चौकियां, सैनिक जमावड़े और रसद आपूर्ति मार्गों को निशाना बनाया गया।
👎2🔥1
सुरक्षा कारणों से आज 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी:

• पटेल चौक
• जनपथ
• राजीव चौक
• मंडी हाउस
• केंद्रीय सचिवालय
• बाराखंभा रोड

संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी।
👍6🤡3
*INDIA गठबंधन के नेताओं की उनसे मिलने की गुज़ारिश पर CJI सूर्य कांत ने कहा*, "मुझे कल उनका पत्र मिला और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया। पत्र पर परसों की तारीख थी, लेकिन मैं बाहर था, इसलिए मुझे वह कल मिला। मैंने अपने जवाब में कुछ कारण बताए हैं और उनसे न मिल पाने की अपनी असमर्थता ज़ाहिर की है। मैं आपसे गुज़ारिश करूँगा कि आप उनसे ही पत्र की बातों के बारे में पूछें। मैंने उसकी गोपनीयता बनाए रखी है... सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं। कोई भी व्यक्ति याचिका दायर कर सकता है, चाहे वह आम नागरिक हो या किसी चुने हुए निकाय का सदस्य। भारत के हर नागरिक को हमारे पास आने का अधिकार है। हम कानून के मुताबिक उनकी शिकायतों को सुनेंगे और यह पक्का करेंगे कि जिन्हें राहत मिलनी चाहिए, उन्हें वह मिले..."
👏5
इंडिया गठबंधन से जुड़े विपक्षी दलों ने 'वोट चोरी' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के खिलाफ आज 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का ऐलान किया है। इस मार्च का नेतृत्व खुद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। इस दौरान दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन, बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
🔥5
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "पुलिस सभी से कहती है कि वे 10 दिन पहले उनसे संपर्क करें। अब हम कह रहे हैं कि उनके पास हमें (जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए) तारीख और समय बताने का विकल्प है। हम उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं।"
👏4