पुणे में अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर्ती निकाय एमपीएससी (महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग) में व्यापक सुधार के लिए एक समिति का गठन किया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) आयुक्त तुकाराम मुंढे को इसका सचिव नियुक्त किया गया है।
🔥4
चीन ने अपने स्वदेशी सैटेलाइट नेटवर्क गुओवांग (Guowang) की ताकत का प्रदर्शन करते हुए उत्तरी ध्रुव पर आर्क्टिक में मौजूद रीसर्चर्स की दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका में चीन के किनलिंग स्टेशन के वैज्ञानिकों से लाइव वीडियो कॉल कराई है। इस ऐतिहासिक वीडियो कॉल में 1 सेकंड से भी कम की देरी (लेटेंसी) दर्ज की गई। यह परीक्षण दिखाता है कि एलन मस्क की कंपनी को टक्कर देने के लिए चीन कितनी तेजी से अपने नेशनल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है।
👏6
बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रीय समूह BIMSTEC (बिमस्टेक) के सात देशों के गृह मंत्री मंगलवार को नई दिल्ली में बैठक करने जा रहे हैं। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। वह आते तो उनकी कई मुद्दों पर अमित शाह से चर्चा होने की उम्मीद थी। इसने इसलिए ध्यान खींचा है क्योंकि इससे पहले ब्रिक्स की बैठक के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के न्योते के बावजूद बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान दिल्ली नहीं आए थे। ढाका ने इसके लिए आपसी संबंधों में तनाव को वजह बताया है।
🔥4
इंडिया गठबंधन से जुड़े विपक्षी दलों ने 'वोट चोरी' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाल रहे हैं। इस मार्च का नेतृत्व खुद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं।
❤7
दिल्ली में अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं होगा। केंद्र सरकार ने जंतर मंतर के बजाय धरना प्रदर्शन के लिए बुराड़ी, राम लीला मैदान और सीबीडी मैदान (पूर्वी दिल्ली) निर्धारित किया है। सरकार का यह फैसला तब सामने आया है जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर मंतर जाने की कॉकरोच जनता पार्टी मांग कर रही है।
🔥5👍3😁2🤷♂1👎1
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की एंट्री खेल पॉलिटिक्स में हो गई है। वे मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बने हैं। इसके बाद उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा है कि हम वॉलीबॉल को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
🤣5🤔4❤2🙈1
यमन के हूती विद्रोहियों ने हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला किया है। यह सैन्य रूप से एक ताकतवर देश, सऊदी अरब के लिए बड़ा झटका है। इसने ना सिर्फ देश के जरूरी ढांचे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है बल्कि मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) की सिक्योरिटी को लेकर भी अंदरुनी हल्कों में फिक्र बढ़ी है। ऐसे में एमबीएस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
👍4🔥2
पाकिस्तान में अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत नटाली ए बेकर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान का दौरा किया है। बेकर ने स्कर्दू स्थित गवर्नर हाउस में गिलगित-बाल्टिस्तान के कथित गवर्नर सैयद मेहदी शाह से मुलाकात की। एसोसिटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात में आपसी हितों के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
🍌5🤬1
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने सोमवार को बताया कि यमन के हूती समूह की ओर से दागे गए एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया गया।
💩5
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन में राष्ट्रपति बदलने वाले बयान के बाद अब क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नेतृत्व में कोई ऐसा व्यक्ति आगे आना चाहिए जो शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करें। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को दिए एक इंटरव्यू यह बात कही।
👏7❤1
दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है। दोनों जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने लिए पहुंचे थे। उनके साथ कई और लोग भी थे, जो CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
🍌6👍4👎2
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है, जो जुलाई में 6.4% अनुमानित था। यह भू-राजनीतिक तनावों और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बावजूद देश की आर्थिक मजबूती में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
❤5💩5
कूनो नेशनल पार्क में मौत के बाद चीतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला हो सकता है। राज्य के वन विभाग का ऐसा ही मानना है। आरटीआई में वन विभाग ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने से मना कर दिया है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की विदेश यात्रा की जानकारी भी नहीं दी है।
🔥5
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान संयम बरतने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार ने 'समझदारी' दिखाई है। शशि थरूर ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा असल में इस प्रदर्शन की स्टार थीं।
🔥7👍1
₹2,000 से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर लगने वाला 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) अभी टल गया है। NPCI के बयान के अनुसार, यह फैसला अब दिवाली के बाद से लागू होगा।
😁9
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ाने के लिए राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में कई तरह की मांगे रखी गई है। अब सुप्रीम कोर्ट इसपर किसी भी दिन सुनवाई कर सकता है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कल इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के लिए मार्च निकाला था।
👎6👏3
यमन के हूतियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की इजरायल की मांग को सऊदी अरब ने ठुकरा दिया है। इजरायली सरकार ने सऊदी अरब को कथित संदेश भेजा था कि वह हूतियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना चाहते हैं। बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से अमेरिका की मध्यस्था में ये संदेश मोहम्मद बिन सलमान (MBS) को भेजा गया था। इस पर रियाद ने साफ कर दिया है कि वह इजरायल की मदद नहीं चाहता है।
😁5👏1
बार-बार मणिपुर में भड़क रही हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में CRPF की एक और कोबरा कमांडो बटैलियन और 30 अतिरिक्त कंपनियां भेजने का फैसला किया है। इनमें दंगा नियंत्रण में माहिर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी शामिल होंगे। सुरक्षा बलों को अब सिर्फ हिंसा प्रभावित इलाकों में ही नहीं, बल्कि दूरदराज के उन गांवों में भी तैनात किया जाएगा, जहां अभी जवानों की संख्या कम है।
🔥5❤1💩1
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने स्पष्ट तौर पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया है और जल्द ही कोर्ट में सबूत के साथ जाने की भी बात कही है। उनके मुताबिक विदेशी ताकतों के भारतीय एजेंट उनके इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों को अंजाम दे रहे हैं।
👍7💩2
भारतीय विमान कंपनियों ने सुरक्षा चिंताओं के चलते 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द कीं।
🔥4