CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को बेल बॉन्ड का उल्लंघन करने पर 5 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, जबकि अजिंक्य शिंदे को पहली बार पकड़े जाने पर बॉन्ड भरवा कर छोड़ दिया है। जंतर मंतर पर बिना इजाजत घुसने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार।
👏8🤬4💩2
कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त अंतरिम जमानत दे दी। दत्ता को इस साल 8 जून को बिधाननगर-नॉर्थ पुलिस स्टेशन की पुलिस ने 2018 के जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक स्थानीय व्यवसायी ने उन पर जबरन वसूली के तौर पर 1 करोड़ रुपए की मांग करने का आरोप लगाया था।
😁3
त्योहारी मौसम की शुरुआत हो चुकी है। देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर के राज्यों में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है। उत्तर भारत में नवरात्रे की खरीदारी शुरू हो गई जो दिवाली तक जारी रहेगी। इस बीच छोटे कारोबारियों के संगठन कैट ने कहा है कि इस साल दुर्गा पूजा या नवरात्रि से लेकर दिवाली तक देश भर में 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा।
🤩6
इस्लामिक देश अजरबैजान की सरकार ने देश के स्कूलों में हिबाज पहनने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। तुर्की ने हिजाब बैन के इस फैसले की आलोचना की है जिसके बाद अजरबैजान की सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में तुर्की को दो टूक शब्दों में कहा गया है कि वो देश के अंदरूनी मामलों में दखल देने की हिम्मत ना करे।
👏10
पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी अश्विनी कुमार की गिरफ्तारी के बाद भी इलाके में आक्रोश बना हुआ है। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की मेडिकल शॉप में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। वहीं, प्रशासन ने आरोपी के घर पर कथित अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। घटनाक्रम के बीच इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
👍5
आज सुबह जयपुर में एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए। जर्मनी (फ्रैंकफर्ट) से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या AI-2030 में अचानक हाईजैक/बम का कोड ट्रिगर होने के बाद हड़कंप मच गया और विमान को आनन-फानन में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया।
🐳3
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह विरोध किसी धर्म, जाति, महिला या पुरुष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की आवाज है। राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस आवाज को ध्यान से देखना और समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार इस आवाज के खिलाफ खड़े हैं।
👍3❤1
मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम केस में फैसला आ गया है। हत्याकांड में मेरठ कोर्ट ने पहले ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को हत्या के मामले में आरोपी करार दिया था। 14 अक्टूबर यानी आज दोनों को कोर्ट ने सजा सुनाया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।
👏10
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का श्राद्ध कार्यक्रम उनके गांव नेमरा से ही किया जाएगा। इस दौरान देश के कई बड़े नेताओं के वहां पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर वहां भारी तादाद में फोर्स की तैनाती की गई है। श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए 13 आईपीएस अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। श्राद्ध 19 अक्टूबर को होगा। इससे पहले बाकी कर्मकांड और रस्में निभाई जाएंगी।
👍3🤔1
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गाने 'फिर से' ने अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में एक अहम मुकाम हासिल किया है। फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के इस भावुक गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स की 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में कंसीडरेशन लिस्ट में शामिल किया गया है। इस खबर से फिल्म के संगीत और अरिजीत सिंह के प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। हालांकि, ग्रैमी कंसीडरेशन लिस्ट में जगह मिलना ऑफिशियल नॉमिनेशन नहीं है।
👍6💩1
केरल हाई कोर्ट ने अनुभवी वकील 100 साल के पी बालासुब्रमण्यन मेनन को 'सीनियर एडवोकेट' का दर्जा दिया है। मेनन के नाम एक प्रैक्टिसिंग वकील के तौर पर सबसे लंबे करियर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्हें यह सम्मान उनके 10 अक्टूबर को 100वें जन्मदिन से ठीक एक दिन बाद मिला है। हाईकोर्ट ने सोमवार यानी 11 अक्टूबर को पीबी मेनन को 12 अक्टूबर से सीनियर एडवोकेट के तौर पर नियुक्त किया। 2023 में, 97 साल की उम्र में मेनन ने सबसे लंबे समय तक वकालत करने वाले वकील के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई।
🔥4
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर में क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) तकनीक का सफल टेस्ट किया है। इस तकनीक की मदद से हथियारों की टेस्टिंग के दौरान मिलने वाली अहम जानकारी और रियल-टाइम डेटा को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस तकनीक से यह पता लगाने में भी मदद मिल सकती है कि कोई अनधिकृत व्यक्ति संचार के दौरान जानकारी सुनने या उसमें दखल देने की कोशिश कर रहा है या नहीं।
❤7
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में टोल लगाने के विचार को दुनिया के बड़े हिस्से ने नकार दिया है। 60 से ज्यादा देशों ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों पर किसी तरह की फीस लगाने का विरोध किया है। यूरोपीय संघ ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। यह घोषणा होर्मुज जलडमरूमध्य से ट्रैफिक की आवाजाही में चल रही दिक्कतों के बीच की गई है। ईरान ने होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को कंट्रोल किया है और यहां से गुजरने वाले जहाजों से गुजरने वाले जहाजों से फीस की मांग की है।
🔥4
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने सुबह 4 बजे के आसापास हिरासत में ले लिया। हालांकि, हिरासत में लिए जाने के करीब 2 घंटे बाद सुबह 6 बजे के आसपास पुलिस ने अंकिता के माता-पिता को रिहा कर दिया, जबकि अन्य प्रदर्शनकारी और विपक्षी नेता फिलहाल पुलिस स्टेशन में ही हैं।
💩7😁4😐1
पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। झोटा के पिता भीम सिंह ने अपने बेटे की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद का आह्वान किया। कांग्रेस, अकाली दल, बीजेपी, अकाली दल वारिस पंजाब दे सहित कई राजनीतिक दलों, संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य किसान संगठनों तथा राज्य सरकार के कर्मचारी संघों ने बंद को समर्थन दिया है।
🔥6
अमेरिका के इलिनोइस में एक मंदिर में लोगों पर कथित फायरिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि एक 19 वर्षीय युवक ने मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रची थी। पुलिस ने उससे राइफल, सैकड़ों गोलियां, बॉडी शील्ड ओर मेनिफेस्टो बरामद किया है। इस मेनिफेस्टो में श्वेत वर्चस्ववाद और भारतीय मूल के लोगों के प्रति शत्रुता की बातें हैं।
⚡3
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हिंदू धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाने वाला व्यक्ति केवल अपने पुराने सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर उस पिछड़े वर्ग के आरक्षण का लाभ नहीं मांग सकता, जिससे वह धर्म परिवर्तन से पहले जुड़ा था। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने तमिलनाडु सरकार की अपील खारिज करते हुए मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
🔥4
केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI ) ने 500 करोड़ रुपये के रक्षा आपूर्ति सौदे में गोपनीय जानकारी लीक करने और रिश्वतखोरी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरकारी कंपनी 'म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड' (MIL) के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार और निजी रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी 'SMPP लिमिटेड' के CEO और डायरेक्टर-प्रमोटर आशीष कंसल शामिल हैं।
👏5👍2
यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान को सफलता के साथ निशाना बनाने का दावा किया है। हूती विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने यमन के सादा प्रांत के ऊपर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM सिस्टम) से सऊदी फाइटर जेट को हिट किया है। हूतियों ने इस विमान का मलबा मिलने की बात नहीं कही है लेकिन दावा किया है हिट के बाद सऊदी एयरफोर्स का विमान क्रैश हो गया होगा।
🔥3❤1
सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे काउंटर से टिकट खरीदकर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को राहत देते हुए भारतीय रेलवे को 27 अक्टूबर 2026 से ऐसे सभी टिकटों पर ऑनलाइन टिकटों के समान बीमा कवर देने का निर्देश दिया है। अदालत ने रेलवे को दो सप्ताह के भीतर व्यवस्था लागू करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया कि आदेश का अनिवार्य रूप से पालन नहीं होने पर रेलवे बोर्ड सीधे जिम्मेदार होगा।
🔥5