अमेरिका के इलिनोइस में एक मंदिर में लोगों पर कथित फायरिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि एक 19 वर्षीय युवक ने मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रची थी। पुलिस ने उससे राइफल, सैकड़ों गोलियां, बॉडी शील्ड ओर मेनिफेस्टो बरामद किया है। इस मेनिफेस्टो में श्वेत वर्चस्ववाद और भारतीय मूल के लोगों के प्रति शत्रुता की बातें हैं।
🔥3❤1
दिल्ली HC ने 16 अक्टूबर को संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस को छूट दी कि वे ऐसे सभी जरूरी कदम उठाए जिससे ऐसी किसी भी गतिविधि की वजह से कनॉट प्लेस के कारोबारियों को कोई दिक्कत या परेशानी हो।
👍8🤣4🤡2
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है। उन्होंने देशभर के युवाओं से इस मार्च में भाग लेने की अपील की है। वहीं, NDMC ने नोटिस जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा।
😱3👎2❤1🤡1
टेस्ला ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी सुपरकार नेक्स्ट-जेन रोडस्टर के प्रोटोटाइप को पेश कर दिया है। इस कार को अमेरिका के टेक्सस स्थित स्पेसएक्स रॉकेट टेस्टिंग फैसिलिटी में पेश किया गया है। इस खास इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग की गई, जहां टेस्ला ने एक अनोखे स्टंट के जरिए पूरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। लॉन्च इवेंट के दौरान यह कार हवा में उड़ती नजर आई। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
👏5
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस समेत कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन कराना चाहते हैं। नेहा बोरा के हालिया कमेंट को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता ने कहा कि ये लोग प्रेस कॉफ्रेंस में खुलकर कहते हैं कि सत्ता परिवर्तन के लिए उन्होंने बांग्लादेश से प्रेरणा ली है।
❤7🤡2👍1
भारत में बेरोजगारी दर सालाना आधार पर सितंबर में 0.2 प्रतिशत घटकर 5 प्रतिशत हो गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में दी गई। देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर सितंबर, 2026 में पांच प्रतिशत पर स्थिर रही। बेरोजगारी दर सितंबर, 2025 में 5.2 प्रतिशत थी।
🤬6🤣1
खरीदारी के चलते दिल्ली सरकार की राजस्व प्राप्तियों में चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती छह महीनों में पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि के मुकाबले 7.58% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कुल ₹33,877.68 करोड़ की कमाई हुई, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में इसी दौरान यह कमाई ₹31,489.26 करोड़ थी।
🔥2😁1
सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दी गई है। सऊदी की अदालत ने दोनों को पवित्र शहर मक्का की एक मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य करने का दोषी पाया था और सजा-ए-मौत दी थी। इनमें एक पुरुष और एक महिला है। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने बताया कि बुधवार 14 अक्टूबर को उनकी फांसी की सजा पर अमल किया गया। फांसी दिए जाने से पहले ढाका के वाणिज्य दूतावास को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी।
🔥3
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी के समर्थन वाली यमन की सरकार को खत्म करने के इरादे से अदन स्थित राष्ट्रपति भवन पर मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी है। साल 2014 में हूती विद्रोहियों के राजधानी सना पर कब्जा कर लेने के बाद यमन की सरकार अदन से ही संचालित होती है। जब हमला किया गया उस समय वहां प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री मौजूद थे।
❤3🔥2
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से ठीक 10 मिनट पहले पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें नोटिस देने पहुंची थी। नोटिस में कहा गया था कि कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है और तिरंगा यात्रा के लिए NDMC से अनुमति नहीं ली गई है। इसके बावजूद मार्च में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
👍8🤡2👎1🥱1
दिल्ली में तिरंगा मार्च और विरोध-प्रदर्शनों को लेकर हलचल तेज हो गई है। अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा को भी पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर है। वहीं, नेहा बोरा के आह्वान पर AISA के कार्यकर्ता मंडी हाउस में प्रदर्शन कर रहे हैं। कनॉट प्लेस में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर पहले से ही सुरक्षा कड़ी है।
❤8🤬2👎1
दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने पर पाबंदी। गंदगी फैलाने वालों पर दर्ज होगा केस। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को त्यौहारों के दौरान दिल्ली में सफाई व्यवस्था को लेकर सभी विभाग प्रमुखों के साथ की बैठक। गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश।
👍8🤣6❤1😁1
दिल्ली पुलिस ने 'दिल्ली पुलिस अधिनियम' की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत से रिहा कर दिया है।
उन्हें 16 अक्टूबर की शाम को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।
उन्हें 16 अक्टूबर की शाम को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।
❤4
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति के 81वें सत्र के दौरान भारत ने यूएन की विशेष प्रतिवेदक (Special Rapporteur) जीना रोमेरो (Gina Romero) के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। यूएन में भारतीय प्रथम सचिव और राजनयिक अनुज स्वरूप (Anuj Swarup) ने रोमेरो की रिपोर्ट पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे अनाम और बिना पुष्टि वाले इनपुट्स पर आधारित 'अफवाह' करार दिया है। भारत ने कहा है कि अफवाहों के आधार पर रिपोर्ट बनाकर यूएन में पेश कर दिया गया है।
🔥3
इंग्लैंड पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भारत में कथित 'वोट चोरी' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लंदन में प्रस्तावित आंदोलन में लोगों से शामिल होने का आह्वान किया है। लंदन में पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने प्रोटेस्ट का कार्यक्रम है।
❤9👎5👏1
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने मुंबई एयरपोर्ट पर सितंबर 2023 में हुए लियरजेट क्रैश मामले में रिपोर्ट तैयार की है। AAIB ने हादसे के लिए क्रू के उस फैसले को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें उन्होंने खराब मौसम के बावजूद 'अनस्टेबल अप्रोच' (अस्थिर लैंडिंग प्रक्रिया) को जारी रखा। इसके अलावा, VSR वेंचर्स में पायलट ट्रेनिंग, रिकॉर्ड रखने और इंटरनल ऑडिट में भी कमियां पाई गई हैं। इसी कंपनी का लियरजेट विमान जनवरी में बारामती में क्रैश हो गया था, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
❤4🔥1
यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने जमानती वारंट जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के आईटी विंग के एक सदस्य की ओर से 2018 में दायर मानहानि केस में ये कार्रवाई हुई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने विकास पांडे की ओर से दायर मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ यह वारंट जारी किया। विकास पांडे ने ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो को लेकर उन पर मानहानि का आरोप लगाया है।
👍8💩4🤔1
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें छाती में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) के कारण अपोलो अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया है। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने आडवाणी की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया। अपोलो अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में बताया कि लालकृष्ण आडवाणी अभी ICU में हैं और न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।
🕊3⚡1🙏1
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बच्चों के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल मौलिक अधिकार है, इसे पूरी तरह रोकना गलत। अदालत ने साफ किया कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और आजादी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। शोषणकारी और अश्लील सामग्री हटाने के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने का भी निर्देश।
🔥4
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगाए जाने वाले संभावित प्रतिबंधों और टैरिफ से छूट देने का फैसला किया है। इसे भारत और चीन के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह छूट दी है। अमेरिका में सितंबर 2026 के मध्य में लागू हुए नए कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान था।
👏3😁1