सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट आई है। सोना 3004 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10191 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,46,426 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
🔥4
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे के दौरे पर जाएंगे। वे यहां 19 और 20 अक्टूबर को SCO के शासनाध्यक्षों की परिषद (CHG) की 25वीं बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में विशेष रूप से व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, कनेक्टिविटी, नवाचार और सांस्कृतिक-मानवीय आदान-प्रदान समेत अन्य मुद्दों पर फोकस होगा।
🔥3
कनाडा के पश्चिमी प्रांत अल्बर्टा में स्थित एक सैन्य अड्डे पर शनिवार शाम भीषण आग लगने से कई जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा 'कैनेडियन फोर्सेज बेस वेनराइट' (सीएफबी) में हुई। यह सैन्य अड्डा वेनराइट शहर के पास स्थित है। रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने मौतों और घायलों की पुष्टि की। घटना की जानकारी के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी दुख जताया है। कनाडाई मीडिया आउटलेट ग्लोब एंड मेल ने विस्फोट के बाद आग फैलने की जानकारी दी है।
🔥3
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की फिर से एंट्री होने जा रही है। यमन के सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब और UAE के बीच इसे लेकर सहमति बन गई है। इसके तहत UAE दक्षिणी यमन मिलिशिया को फिर से फंडिंग देगा। इसके बदले में सऊदी अरब इन हूती विरोधी बलों को हवाई कवर देने के लिए तैयार हो गया है। इसके पहले सऊदी अरब से तनाव के बाद UAE ने यमन से खुद को बाहर निकाल लिया था।
👏4
पंजाब के संगरूर जिले में भयानक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को रौंद दिया। इसमें कथित तौर पर लगभग आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि जब कार ने मजदूरों को टक्कर मारी, तब लगभग 23 मजदूर लहरागागा-जाखल रोड पर काम कर रहे थे।
🙏8
दिल्ली पुलिस ने CJP नेताओं आशुतोष रंका और सौरव दास की जमानत के मामले में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है: दिल्ली पुलिस के सूत्र
🤣6
मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने खासकर फिल्मी सितारों के खेमे में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इस घटना के तुरंत बाद टाइगर श्रॉफ से मिलने दिशा पाटनी के अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। वहीं फायरिंग वाली घटना से ठीक पहले टाइगर श्रॉफ के साथ फटबॉल खेल रहे करण वीर मेहरा ने बताया कि उन्हें खून के दब्बे दिखे।
👨💻3
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर जिले में एक स्टेज शो के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी। कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में पवन सिंह के बयान ने लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अक्षरा सिंह को अपना बाबू और बेटा बताया। साथ ही उनके माता-पिता के लिए भी सम्मान जताया।
😁5
बीजेपी में लंबी पारी खेलने वाले दुष्यंत कुमार गौतम ने सोमवार को सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस को लेकर उत्तराखंड और दिल्ली में विरोध के बीच लोकभवन में गौतम को शपथ दिलाई गई। दुष्यंत कुमार गौतम सिक्किम के 19वें राज्यपाल बने हैं। उनके शपथ समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, कैबिनेट मंत्री, सिक्किम से लोकसभा सांसद इंद्र हंग सुब्बा, दार्जिलिंग से लोकसभा सांसद राजू बिष्ट और सिक्किम के विधायक मौजूद रहे, लेकिन गौतम के महामहिम बनते ही विरोध भी सामने आया है।
🤬8👎1
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने शानदार शुरुआत की है। पहले दिन ही शूटिंग में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिल चुका है। जूडो में कपिल ने कांस्य जीता है। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने 3 मेडल पक्के कर लिए हैं। पैरा आर्चर शीतल देवी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने के साथ ही अगले दौर में जगह बनाई। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की आस होगी। जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में 19 स्पोर्ट्स डिसिप्लिन में कुल 489 मेडल इवेंट होंगे, जिसमें भारत की कोशिश एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने की होगी।
🔥4
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की एक हालिया रिपोर्ट ने ऊर्जा क्षेत्र के लिए भारत की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया में साल 2040 तक यूरेनियम के उत्पादन में कम से कम 50 फीसदी की गिरावट आ सकती है। भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम 34 साल तक बाधित रह चुका है और इसपर काफी देर से काम शुरू हुआ, इसलिए यह रिपोर्ट बहुत बड़े झटके की तरह है। भारत ने साल 2047 तक अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 100 गीगावाट तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, जो अभी 9 गीगावाट से भी कम है।
🤡5
ईरान ने अमेरिका से होर्मुज स्ट्रेट खोलने के उसके प्रस्ताव पर फिर से विचार करने के लिए कहा है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका के सामने रखा गया ईरान का वह प्रस्ताव अभी भी कायम है, जिसके तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सात दिनों के भीतर फिर से खोला जा सकता है। ईरान ने सितंबर में अमेरिका को यह प्रपोजल दिया था, जिस पर चीजें सकारात्मक तरीके से आगे नहीं बढ़ सकीं। ईरान की ओर से अब फिर से इस प्रपोजल पर बात की गई है।
🔥5
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। एक दशक से ज्यादा समय के बाद किसी मालदीव के राष्ट्रपति की इस्लामाबाद की यात्रा होने जा रही है। लिहाजा भारत की इस यात्रा पर गहरी नजर होगी। मोहम्मद मुइज्जू, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर इस्लामाबाद जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक संबंध स्थापित हुए 6 दशक पूरे हो चुके हैं।
🤡6
CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई।
👏13🤬6👍2
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत अब तक 22 मेडल जीत चुका है। इनमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पहले दिन भारत ने कुल 11 मेडल जीते थे। ऐसे में दूसरे दिन भारत के पदकों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा होना तय है। दूसरे दिन आर्चर शीतल देवी समेत टेबल टेनिस और अन्य खेलों में खिलाड़ी एक्शन में होंगे।
👏4
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी करने वाले तीन आरोपियों को सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट तक चलाये गए अभियान के बाद एक ट्रेन से पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। रविवार शाम करीब 7 बजे हुई इस घटना के 24 घंटे के अंदर मुंबई पुलिस ने क्या सब किया और आखिर कैसे इन आरोपियों तक पहुंची, इसकी जानकारी सामने आ गई है। वहीं सूरत रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने तीन कथित हमलावरों का पता लगा लिया। इन्हें राजस्थान के कोटा से उस वक्त पकड़ा गया जहां से वे दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे।
👍3
प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं से जुड़े भारतीय वायु सेना के उड़ान रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत सुरक्षा का हवाला देते हुए केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) का वह आदेश रद्द कर दिया है, जिसमें उड़ान रिकॉर्ड जारी करने को कहा गया था।
🔥2💩2🤡2
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इजरायल की सीक्रेट यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की है। हेगसेथ की इस यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, हेगसेथ और नेतन्याहू की मुलाकात सोमवार को दक्षिणी इजरायल के ओवदा एयर पर बिना किसी पूर्व घोषणा के हुई। हेगसेथ का सीक्रेट दौरा ट्रंप के उस बयान के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने इजरायली चुनावों के लिए नेतन्याहू का समर्थन किया था।
🔥3
