UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.21K photos
38 videos
534 files
5.39K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
👉प्रधानमंत्री के दायित्व


👉 प्रधानमंत्री संसद में बहुमत प्राप्त दल का नेता और मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है। मंत्रिपरिषद के संबंध में प्रधानमंत्री की शक्तियां निम्नलिखित हैं:

👉 वह मंत्रियों को विभिन्न मंत्रालय आवंटित करता है और उनमें फेरबदल करता है।

👉वह किसी मंत्री को त्यागपत्र देने अथवा राष्ट्रपति को उसे बर्खास्त करने की सलाह दे सकता है।

👉वह मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करता है तथा उसके निर्णयों को प्रभावित करता है।

👉वह सभी मंत्रियों की गतिविधियों को नियंत्रित और निर्देशित करता है और उनमें समंवय रखता है।

👉वह पद से त्यागपत्र देकर मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर सकता है।

👉प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है, अतः जब प्रधानमंत्री त्यागपत्र देता है अथवा उसकी मृत्यु हो जाती है तो अन्य मंत्री कोई भी कार्य नहीं कर सकते। जबकि अन्य किसी मंत्री की मृत्यु या त्यागपत्र की स्थिति में केवल रिक्तता मात्र उत्पन्न होती है जिसे भरने के लिये प्रधानमंत्री स्वतंत्र होता है।

👉संसद की स्थिति में प्रधानमंत्री निचले सदन का नेता होता है। इस संबंध में वह निम्नलिखित शक्तियों का प्रयोग करता है:

👉वह राष्ट्रपति को संसद का सत्र आहूत करने एवं सत्रावसान करने संबंधी परामर्श देता है।

👉वह किसी भी समय लोकसभा विघटित करने की सिफारिश राष्ट्रपति से कर सकता है।

👉वह सभा पटल पर सरकार की नीतियों की घोषणा करता है।

👉इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री अन्य मंत्रियों की नियुक्ति की स्थिति में अपने दल के सांसदों की राष्ट्रपति से सिफारिश करता है। राष्ट्रपति उन्हीं व्यक्तियों को मंत्री नियुक्त कर सकता है जिनकी सिफारिश प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👉 राष्ट्रपति की क्षमादान करने की शक्ति


👉संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत राष्ट्रपति के पास अपराध के लिये दोषी ठहराए गए किसी भी व्यक्ति की सजा को माफ करने, राहत देने, छूट देने या निलंबित करने, हटाने या कम करने की शक्ति होगी. जहाँ दंड मौत की सजा के रूप में है।

👉राष्ट्रपति सरकार से स्वतंत्र होकर अपनी क्षमादान की शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकता। कई मामलों में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय सुनाया है कि राष्ट्रपति को दया याचिका पर फैसला करते समय मंत्रिपरिषद की सलाह पर कार्य करना होता है।

👉अनुच्छेद 72 के तहत राष्ट्रपति की क्षमादान शक्ति का दायरा अनुच्छेद 161 के तहत राज्यपाल की क्षमादान शक्ति से अधिक व्यापक है क्यूंकि राष्ट्रपति को सैन्य न्यायालयों के मामले और मृत्यु दंड की सजा भी समाप्त करने का अधिकार है जबकि राज्यपाल के पास ये अधिकार नही है। राष्ट्रपति की क्षमादान शक्तियों में निम्नलिखित बात शामिल है-

👉क्षमा में दंड और बंदीकरण दोनों को हटा दिया जाता है तथा दोषी की सजा को दंड, दंडादेशों एवं निर्हर्ताओं से पूर्णतः मुक्त कर दिया जाता है।

👉लघुकरण में दंड के स्वरुप में परिवर्तन करना शामिल है, उदाहरण के लिये मृत्युदंड को आजीवन कारावास और कठोर कारावास को साधारण कारावास में बदलना।

👉परिहार में दंड की अवधि को कम करना शामिल है, उदाहरण के लिये दो वर्ष के कारावास को एक वर्ष के कारावास में परिवर्तित करना।

👉 विराम के अंतर्गत किसी दोषी को प्राप्त मूल सजा के प्रावधान को किन्हीं विशेष परिस्थितियों में बदलना शामिल है। उदाहरण के लिये महिला की गर्भावस्था की अवधि के कारण सजा को परिवर्तित करना।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #pcs2025
भारत में जनहित याचिका प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है
Anonymous Quiz
20%
वाई वी चंद्रचूड़
67%
पी एन भगवती
9%
एम एच बेग
5%
आर एस पाठक
भारत में राष्ट्रीय आपात की घोषणा सर्वप्रथम किस वर्ष की गई
Anonymous Quiz
47%
1962
18%
1965
18%
1971
17%
1975
संघ की कार्यपालिका शक्ति निम्नलिखित में से किस में निहित होती है
Anonymous Quiz
55%
राष्ट्रपति
28%
केंद्रीय मंत्रिमंडल
8%
प्रधानमंत्री
10%
संसद
निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में प्रावधान किया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी
Anonymous Quiz
21%
अनुच्छेद 124
33%
अनुच्छेद 138
37%
अनुच्छेद 348
9%
अनुच्छेद 350
UPPSC ऑफिसियल कैलेंडर जारी 🥰
UPPCS 2024 मुख्य परीक्षा - 29 जून से
UPPCS 2025 प्रीलिम्स - 12 अक्टूबर को
Uppcs की नौकरी राजा की नौकरी और राजा बनने के लिए न केवल आपको कठिन संघर्ष करना पड़ेगा बल्की धैर्य भी रखना पड़ेगा एग्जाम की date जरूर कुछ आगे हुई है आपके लिए सुनहरा अवसर है इसका लाभ उठाइए .
pre अौर mains को अच्छे से तैयार करिए‌
ताकि आपको प्री एग्जाम के बाद यह न सोचना पड़े मेरा मेंस नहीं तैयार है बल्कि यह सोचना है की हम रैंक कैसे हासिल करें

join👉https://t.me/Amoghclasses
👍1💯1