UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.19K photos
38 videos
528 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
विदेश जाने का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद से अंतर संबंध है
Anonymous Quiz
24%
अनुच्छेद 19
64%
अनुच्छेद 21
10%
अनुच्छेद 22
1%
अनुच्छेद 17
👍1
🔰राज्यपाल से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद

👉अनुच्छेद 153 -प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा, किंतु किसी एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।

👉अनुच्छेद 155 -राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है

👉अनुच्छेद 156 (1) -राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपना पद धारण करता है।

👉अनुच्छेद 156(2) - राज्यपाल, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है।

👉अनुच्छेद 157 -कोई व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने के लिए तभी पात्र होगा, जबकि वह भारत का नागरिक हो और 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।

👉अनुच्छेद 159 -प्रत्येक राज्यपाल, अपना पद ग्रहण करने से पहले उस राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उसकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के उपलब्ध ज्येष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष शपथ लेगा या प्रतिज्ञान करेगा।

👉 अनुच्छेद 200 -, राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर राज्यपाल उसे अनुमति दे सकता है या अनुमति रोक सकता है अथवा राष्ट्रपति के विचार के लिए विधेयक आरक्षित रख सकता है।

👉अनुच्छेद 161 -राज्य की कार्यपालिका शक्ति के विस्तार वाले विषयों पर किसी अपराध के लिए दोषसिद्ध ठहराए गए व्यक्ति के दंड का राज्यपाल निलंबन, परिहार या लघुकरण अथवा क्षमा कर सकता है परंतु मृत्युदंड को वह क्षमा नहीं कर सकता है।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #pcs2025
👍1
दोस्तों यह भारत के प्रमुख घाटियाँ और उनके ट्रिक है आप सभी लोगों को ऐसे ही ट्रिक और इसके वीडियो के माध्यम हम कठिन टॉपिक को सरल बनाएंगे आप लोग निरंतर तैयारी करते रहे

यदि पसंद आए तो अपना रिएक्शन दे❤️
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
❤1
🔰"औद्योगिक नीति–1948"
👉यह स्वतंत्र भारत की पहली औद्योगिक नीति है।
▪️जवाहरलाल नेहरू सरकार के समय पेश की गई थी।
▪️तत्कालीन उद्योग मंत्री - श्यामा प्रसाद मुखर्जी।
▪️यह नीति मिश्रित अर्थव्यवस्था की संकल्पना पर आधारित थी।
▪️इस नीति में विदेशी पूंजी का काम से कम उपयोग और घरेलू संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना था।
▪️उद्योगों को चार वर्गों में विभाजित किया गया था (राज्य अधिकृत वर्ग, राज्य नियंत्रित वर्ग, मिश्रित वर्ग तथा निजी वर्ग)
▪️इसमें औद्योगिक विकास में राज्य की भूमिका को रेखांकित किया गया था l
▪️इस नीति को क्रियान्वित करने के लिए 1951 में उद्योग अधिनियम पारित किया गया।

🔰"औद्योगिक नीति–1956"
▪️जवाहरलाल नेहरू सरकार के समय (2-FYP)
▪️तत्कालीन उद्योग मंत्री - जवाहरलाल नेहरू ही थे।
▪️इस नीति का स्वरूप समाजवादी था।
▪️इसे भारत का आर्थिक संविधान या राज्य पूंजीवाद की बाइबिल माना गया है।
▪️उद्योगों को तीन सूची अ, ब, स में विभाजित किया गया है।( 'अ' में 17 उद्योग, 'ब' में 12 उद्योग और 'स' में अन्य सभी उद्योग)
▪️इसमें सार्वजनिक क्षेत्र को विकास का वाहक बनाया गया।
▪️लाइसेंसिंग प्रक्रिया कठोर बनाई गई।
▪️इस नीति को भारत का औद्योगिक मैग्नाकार्टा कहा गया है।
▪️इस नीति ने 1991 तक उद्योगों के संबंध में सरकार की नीति के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान किया है।

🔰औद्योगिक नीति–1977"
▪️मोरारजी देसाई की सरकार के समय (5-FYP)
▪️तत्कालीन उद्योग मंत्री - जॉर्ज फर्नांडिस थे।
▪️ग्रामीण विकास व कृषि आधारित उद्योगों के विकास पर विशेष बल दिया गया।
▪️जिला औद्योगिक केंद्र की अवधारणा तथा अति लघु क्षेत्र की अवधारणा का विकास।
▪️लघु एवं कुटीर उद्योग को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया गया।
▪️नारा – गांव की ओर चलो और गांव का विकास।

🔰औद्योगिक नीति–1980"
▪️इंदिरा गांधी सरकार के समय (6- FYP)
▪️तत्कालीन उद्योग मंत्री - चरणजीत सिंह चेनना।
▪️मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करना।
▪️औद्योगिक विकास केंद्र की अवधारणा।
▪️राष्ट्रीयकरण की प्रक्रिया अपनाने पर बल।
▪️पूर्ण रोजगार सृजन करना।
▪️विदेशी निवेश नीति और लाइसेंसिंग प्रक्रिया का सरलीकरण।
▪️आर्थिक संघ की अवधारणा को बढ़ावा दिया गया।

🔰"औद्योगिक नीति–1990"
▪️डॉ. विश्वनाथ सरकार के समय।
▪️तत्कालीन उद्योग मंत्री - अजित सिंह।
▪️इसे औद्योगिक नीति-1977 की प्रतिलिपि माना जाता है।
▪️आर्थिक गतिविधियों का विकेंद्रीकरण तथा क्षेत्रीय असंतुलन दूर करना।

🔰"औद्योगिक नीति–1991"
▪️P.N. नरसिम्हा राव सरकार के समय।
▪️तत्कालीन उद्योग मंत्री पी.जे. कुरियन।
▪️उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG) पर आधारित।
▪️इस नीति का स्वरूप पूंजीवादी था।
▪️मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था की उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना, पूर्ण रोजगार, जीवन स्तर में सुधार, आर्थिक गतिविधियों में सरकारी हस्तक्षेप को कम करना तथा नव प्रवर्तन को बढ़ावा देना।
▪️लाइसेंसिंग प्रक्रिया का उदारीकरण एवं निम्नीकरण करना।
▪️इसमें लाइसेंस, परमिट, कोटा राज को समाप्त कर दिया गया।

join👉https://t.me/Amoghclasses
16 और 17 अप्रैल को होगा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

JOIN
👉https://t.me/Amoghclasses
🔰गुजरात में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा डाटा सेंटर

JOIN
👉https://t.me/Amoghclasses
🔰आशुलिपिक भर्ती में बढे 563 पद

JOIN
👉https://t.me/Amoghclasses