UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
532 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
1932 में पूना पैक्ट के बाद हरिजन सेवक संघ की स्थापना हुई इसके अध्यक्ष
Anonymous Quiz
18%
जगजीवन राम थे
27%
घनश्याम दास बिरला थे
51%
बीआर अंबेडकर थे
4%
अमृतलाल ठक्कर थे
🔰राष्ट्रपति की विधायी शक्तियां

👉 राष्ट्रपति संसद का एक अभिन्न अंग है।
👉राष्ट्रपति भारतीय निर्वाचन आयोग से परामर्श कर संसद के किसी सदस्य की निर्हरता के प्रश्न पर निर्णय करता है

👉संसद को आहूत करता है

👉लोकसभा को विघटित कर सकता है।

👉संसद के संयुक्त अधिवेशन अनु०108 का आह्वान कर सकता है जिसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष अनु०118(4) करता है।

👉 प्रत्येक नए चुनाव के बाद तथा प्रत्येक वर्ष संसद के प्रथम अधिवेशन को संबोधित कर सकता है।

👉संसद में लंबित किसी विधेयक या अन्यथा किसी संबंध में संसद को संदेश भेज सकता है।

👉यदि लोकसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों के पद रिक्त हों तो वह लोकसभा के किसी भी सदस्य को सदन की अध्यक्षता सौंप सकता है।

👉इसी प्रकार यदि राज्यसभा के सभापति व उप-सभापति दोनों पद रिक्त हों तो वह राज्यसभा के किसी भी सदस्य को सदन की अध्यक्षता सौंप सकता है।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #pcs2025
🔰स्वायत्त जिला परिषद की स्थापना

👉संविधान की छठी अनुसूची में पूर्वोत्तर के चार राज्यों- असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में 'स्वायत्त जिला परिषदों' की स्थापना की गई।

👉 ये स्वायत्त जिला परिषद आदिवासी संस्कृति की रक्षा और उसके संरक्षण की परिकल्पना करते हैं।

👉 संविधान की छठी अनुसूची असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में जनजातीय आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिये इन जनजातीय क्षेत्रों के स्वायत्त स्थानीय प्रशासन का अधिकार प्रदान करती है।

👉 यह विशेष प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 244 (2) और अनुच्छेद 275 (1) के तहत प्रदान किया गया है। छठी अनुसूची 'स्वायत्त जिला परिषदों' के माध्यम से इन क्षेत्रों के प्रशासन में स्वायत्तता प्रदान करती है।

👉 इन परिषदों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्रों के संबंध में कानून बनाने का अधिकार है, जिनमें भूमि, जंगल, खेती, विरासत, आदिवासियों के स्वदेशी रीति-रिवाजों और परंपराओं आदि से संबंधित कानून शामिल हैं, साथ ही इन्हें भूमि राजस्व तथा कुछ अन्य करों को इकट्ठा करने का भी अधिकार प्राप्त है।

👉 स्वायत्त जिला परिषदे शासन की तीनों शाखाओं (विधानमंडल, कार्यपालिका और न्यायपालिका) के संबंध में विशिष्ट शक्तियाँ और जिम्मेदारियाँ रखते हुए एक लघु राज्य की तरह कार्य करते है।
🔰संविधान में संशोधन की प्रक्रिया

👉संविधान के भाग 20 के अनुच्छेद 368 में संसद को संविधान एवं इसकी व्यवस्था में संशोधन की शक्ति प्रदान करता है।

यह प्रावधान करता है कि संसद अपनी संवैधानिक शक्ति का प्रयोग करते हुए संविधान के किसी उपबंध कापरिवर्धन, परिवर्तन या निरसन के रूप में संशोधन कर सकती है।

👉हलाकि संसद उन व्यवस्थाओ को संशोधित नही कर सकती जो संविधान के मूल ढांचे की संरचना से सम्बद्ध हो यह व्यवस्था उच्चतम न्यायलय द्वारा केशवानंद भारती मामले (1973) में की।

👉अनुछेद 368 के अंतर्गत यह निम्नलिखित तरीके से हो सकती है-

👉 संविधान के संशोधन का आरम्भ संसद के किसी भी सदन में किया जा सकता है किन्तु राज्य विधान मंडल में नही।

👉 विधेयक को मंत्री या गैर सरकारी सदस्यों द्वारा पुर्स्थापित किया जा सकता है।

👉विधेयक को दोनो सदनों में विशेष बहुमत से पारित कराना अनिवार्य है।

👉दोनों ही सदनों में विधेयक अलग अलग पारित होना चाहिए और असहमति या गतिरोध की की स्थिति में संयुक्त बैठक का कोई प्रावधान नही है।

👉 विधेयक के संघीय व्यवस्था से सम्बंधित होने पर उसे आधे राज्यों के विधानमंडल से भी सामान्य बहुमत से पारित होना चाहिए।

👉 राष्ट्रपति विधेयक को सहमती देंगे क्यूंकि वे विधेयक को न तो अपने पास रख सकते है और न ही संसद के पास पुनर्विचार के लिये भेज सकते है। राष्ट्रपति की सहमति के बाद विधेयक अधिनियम बन जाता है।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #pcs2025
राजस्थान पीसीएस प्री का एडमिट कार्ड जारी(RAS)

RPSC
https://search.app/HGvyA8hM27gmVfEe6

Join👉https://t.me/Amoghclasses
Notes_250130_113342.pdf
4.7 MB
भारत के राज्यपाल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य और उनसे संबंधित प्रश्न
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
🔰मौद्रिक नीति समिति (MPC):

उत्पत्ति: संशोधित (2016 में) आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 45ZB के तहत केंद्र सरकार को छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) का गठन करने का अधिकार है।

👉उद्देश्य: धारा 45ZB में कहा गया है कि "मौद्रिक नीति समिति मुद्रास्फीति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये आवश्यक नीति दर निर्धारित करेगी"।
मौद्रिक नीति समिति का निर्णय बैंको के लिये बाध्यकारी होगा।
👉रचना: धारा 45ZB के अनुसार एमपीसी में 6 सदस्य होंगे:

👉RBI गवर्नर इसके पदेन अध्यक्ष के रूप में।
👉मौद्रिक नीति का प्रभारी डिप्टी गवर्नर।
केंद्रीय बोर्ड द्वारा नामित बैंक का एक अधिकारी।

👉केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त तीन व्यक्ति।
इस प्रक्रिया के तहत "अर्थशास्त्र या बैंकिंग या वित्त या मौद्रिक नीति के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभव रखने वाले सक्षम व निष्पक्ष व्यक्तियों" की नियुक्ति की जाएगी।


join👉https://t.me/Amoghclasses
👉राज्यपाल से संबंधित प्रावधान

✍️संविधान के भाग 6 के अंतर्गत अध्याय 2 में अनुच्छेद 153 से 167 तक राज्य कार्यपालिका के संबंध में उल्लेख है।

✍️अनुच्छेद 153 के अनुसार, प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होता है, लेकिन सातवें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 से एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल भी नियुक्त किया जा सकता है।

✍️अनुच्छेद 154 के अनुसार, राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होती है। वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेेगा

✍️संविधान के अनुच्छेद 155 के तहत राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

✍️सामान्यतया, राज्यपाल का कार्यकाल पदग्रहण से पांच वर्ष की अवधि के लिए होता है।
अनुच्छेद 156(2) के तहत राज्यपाल, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा✍️अनुच्छेद 156(1) के तहत राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपना पद धारण करता है।

✍️ अपना पद त्याग कर सकता है।

✍️अनुच्छेद 157 के अनुसार, राज्यपाल पद के लिए अर्हताएं हैं-

(1) वह भारत का नागरिक हो,
(2) वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।

✍️अनूचछेद 159 के द्वारा राज्यपाल शपथ लेता  है राज्यपाल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उसकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के उपलब्ध वरिष्ठ न्यायाधीश के समक्ष शपथ लेगा


✍️अनुच्छेद 161 के अनुसार, किसी राज्य के राज्यपाल को उस राज्य की कार्यपालिका विधि के विरुद्ध किसी अपराध के लिए दंड को क्षमा, उसका प्रविलंबन, विराम या परिहार करने की अथवा दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की शक्ति प्राप्त है

Join 👉https://t.me/Amoghclasses