UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.19K photos
38 videos
528 files
5.37K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
🔰राज्यपाल से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद

👉अनुच्छेद 153 -प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा, किंतु किसी एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।

👉अनुच्छेद 155 -राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है

👉अनुच्छेद 156 (1) -राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपना पद धारण करता है।

👉अनुच्छेद 156(2) - राज्यपाल, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है।

👉अनुच्छेद 157 -कोई व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने के लिए तभी पात्र होगा, जबकि वह भारत का नागरिक हो और 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।

👉अनुच्छेद 159 -प्रत्येक राज्यपाल, अपना पद ग्रहण करने से पहले उस राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उसकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के उपलब्ध ज्येष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष शपथ लेगा या प्रतिज्ञान करेगा।

👉 अनुच्छेद 200 -, राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर राज्यपाल उसे अनुमति दे सकता है या अनुमति रोक सकता है अथवा राष्ट्रपति के विचार के लिए विधेयक आरक्षित रख सकता है।

👉अनुच्छेद 161 -राज्य की कार्यपालिका शक्ति के विस्तार वाले विषयों पर किसी अपराध के लिए दोषसिद्ध ठहराए गए व्यक्ति के दंड का राज्यपाल निलंबन, परिहार या लघुकरण अथवा क्षमा कर सकता है परंतु मृत्युदंड को वह क्षमा नहीं कर सकता है।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #pcs2025
🔰 अनेक शब्दों के एक शब्द

👉जो बायें हाथ से हथियार चलाने में दक्ष हो-सव्यसाची

👉जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम पर आया हो-स्थानापन्न

👉 जो आग्रह सत्य के साथ किया जाये-सत्याग्रह

👉जो स्मरण रखने योग्य है-स्मरणीय

👉जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो-सुग्रीव

👉जो स्त्री के वशीभूत या स्त्री जैसे स्वभाव का है-स्त्रैण

👉जो सदा शुभदायक रहता है-सदाशिव

👉 जहाँ खाना सदैव मुफ्त में दिया जाता है-सदावर्त

👉सुदर्शन को धारण करने वाला-सुदर्शनधारी

👉जिसके नख सूप के समान हों-शूर्पणखा

👉 जो शरीर से स्थूल है-स्थूलकाय

👉दूसरों के हित की इच्छा-हितैषणा

👉जिसका भाई छीन लिया गया हो-हृतबंधु

👉 हृदय का विदारण करने वाला दृश्य-हृदयविदारक

👉जो दूसरे की हत्या करता है-हत्यारा

👉वह काव्य जो केवल सुना जा सके-श्रव्यकाव्य

👉जो सुनने योग्य है-श्रवणीय/श्रोतव्य

👉जो कानों को सुनने में मधुर लगे-श्रुतिमधुर

👉श्रम करके जीने वाला-श्रमजीवी

👉जो शरीर से दुर्बल है-क्षीणकाय

👉क्षुधा/भूख से आतुर-क्षुधातुर

👉 क्षण भर में ही भंग होने वाला-क्षणभंगुर

👉 तीन पथों में जाने वाली-त्रिपथगा

👉 शीतल, मंद और सुगंधित वायु-त्रिविधवायु

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro
Amoghclasses.

Daily currentaffairs.

11 February 2025

Q 1 यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल रैंकिंग(USGBC) में भारत का कौन सा स्थान है ?
A पहला
B दूसरा
C तीसरा
D चौथा

✍️भारत ने एक बार फिर यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) की वार्षिक रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है, जिसमें दुनिया के सबसे अधिक LEED प्रमाणित ग्रीन बिल्डिंग वाले देश और क्षेत्र शामिल हैं। यह उपलब्धि टिकाऊ निर्माण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Q 2 विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है ?

A 9 फरवरी
B 10 फरवरी
C 5 फरवरी
D 2 फरवरी

✍️विश्व दलहन दिवस प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है ताकि दलहन के सतत और पोषक खाद्य स्रोत के रूप में महत्व को वैश्विक स्तर पर उजागर
किया जा सके। संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा समर्थित यह दिवस भूख उन्मूलन, मानव
स्वास्थ्य सुधार और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में दलहन की भूमिका को
प्रोत्साहित करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।

Q 3 अंतरराष्ट्रीय अरेबियन तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है ?

A 10 फरवरी
B 8 फरवरी
C 14 फरवरी
D 9 फरवरी

[ ] संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने प्रस्ताव 77/295 के तहत 10 फरवरी को "अंतर्राष्ट्रीय अरबियन तेंदुआ दिवस" घोषित किया है। यह दिवस पहली बार 2024 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में मनाया गया था।

Q 4 हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर क्या रखा?

A गल्फ ऑफ़ अमेरिका डे
B गल्फ का मेक्सिको डे
Cगल्फ का यूनाइटेड नेशन डे
D गल्फ का कनाडा

[ ] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 9 फरवरी को "गल्फ ऑफ अमेरिका डे" के रूप में मान्यता दी है, जो कि पहले गल्फ ऑफ मैक्सिको के नाम से जाना जाता था।

Q 5 हाल ही में किस फिल्म ने रॉटरडैम इंटरनेशनल नेट पैक अवार्ड जीता?

A बैड गर्ल
B क्वीन
C पुष्पा 2
D RRR

[ ] रॉटरडैम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'बैड गर्ल' ने नेटपैक अवार्ड जीता
वरषा भरथ के निर्देशन में बनी पहली फिल्म बैड गर्ल ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम (IFFR) 2025 में प्रतिष्ठित नेटपैक (NETPAC - एशियाई सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए नेटवर्क) पुरस्कार जीता है। इस सम्मान के साथ बैड गर्ल उन प्रतिष्ठित भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने यह पुरस्कार जीता है, जैसे नासिर (2019), नौकर की कमीज़ (1999) और विधेयन (1995)।

Q 6 विश्व का सबसे बड़ा झूमर नृत्य प्रदर्शन का आयोजन कहां किया जाएगा?

A झारखंड
B लद्दाख
C असम
Dउत्तर प्रदेश

[ ] असम 24 फरवरी 2025 को दुनिया का सबसे बड़ा झूमर नृत्य प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तैयार है। असम इस कार्यक्रम में 7,500 से अधिक नृत्यकारों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। यह आयोजन असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने के साथ-साथ वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने का एक प्रमुख मंच भी बनेगा।
[ ] आयोजन का विवरण, तारीख: 24 फरवरी 2025
[ ] अवसरः एडवांटेज असम 2.0 निवेश शिखर सम्मेलन (25-26 फरवरी) से पूर्व
[ ] मुख्य अतिथिः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Q 7 हाल ही में किस शहर ने सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
A भोपाल
B इंदौर
C ग्वालियर
D नोएडा

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल प्रशासन ने भी सभी सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने (भिक्षावृत्ति) पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Q 8 इंटरनेशनल वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन कहां किया जाएगा ?

A आगरा
B वाराणसी
C प्रयागराज
D लखनऊ

[ ] महाकुंभ 2025 में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए 16 से 18 फरवरी के बीच तीन दिवसीय इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विज्ञानियों और श्रद्धालुओं को पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों से अवगत कराना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Q 9 उत्तर भारत के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र की आधारशिला कहां रखी गई?

A उत्तर प्रदेश
B हिमाचल प्रदेश
C उत्तराखंड
D. लद्दाख

[ ] हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के दभोटा में उत्तर भारत के पहले 1 मेगावाट के हरित हाइड्रोजन संयंत्र की आधारशिला रखी।
[ ] इस संयंत्र की स्थापना हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) द्वारा ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से की जाएगी।
[ ] इस संयंत्र की स्थापना 9.04 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी।
[ ] हिमाचल प्रदेश मार्च 2026 तक भारत का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लिए प्रतिबद्ध है।
[ ] दभोटा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट राज्य की अक्षय ऊर्जा में महत्वपूर्ण योग
🔰नदियों की रोचक जानकारी~भूगोल

🔰भागीरथी नाम से गंगा को कहां बुलाया जाता है ?
➺गंगोत्री के पास ( यह हिमानी गंगा का उद्गम स्थल है )

🔰गंगोत्री कहां स्थित है और इसकी ऊंचाई कितनी है ?
➺उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 3900 किमी की ऊंचाई पर गोमुख के निकट गंगोत्री हिमानी गंगा का उद्गम स्त्रोत है ।

🔰अलकनंदा का उद्गम स्त्रोत क्या है ?
➺बद्रीनाथ के ऊपर सतोपंथ हिमानी (अलकापुरी हिमनद)

🔰गंगा नदी को गंगा कहकर कहां से बुलाया जाता है ?
➺देवप्रयाग के बाद । जहां अलकनंदा और भागीरथी आपस में मिलती है । और
हरिद्वार के निकट मैदानी भाग में पहुंचती है ।

🔰गंगा को पद्मा नाम से कहां पुकारा जाता है ?
➺बांग्लादेश

🔰सिंधु भारत में किस राज्य से होकर बहती है ?
➺जम्मू-कश्मीर

🔰भारत और पाकिस्तान के बीच संधि जलसंधि कब हुआ था ?
➺1960 ई. (भारत इस नदी का 20 प्रतिशत पानी ही इस्तेमाल कर सकता है)

🔰नदियां ➺और उनके उदगम स्थल ➺संगम/मुहाना?
➺सिंधु ➺ सानोख्याबाब हिमनद (तिब्बत के मानसरोवर झील के पास)➺अरब सागर
गंगा ➺ गंगोत्री ➺ बंगाल की खाड़ी

🔰यमुना ➺ यमुनोत्री हिमानी (बंदरपूंछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित) ➺ प्रयाग (इलाहाबाद)

🔰चंबल ➺ जाना पाव पहाड़ी (मध्यप्रदेश के मऊ के नजदीक) ➺ इटावा (उ.प्र)

🔰सतलज ➺ राकस ताल (मानसरोवर झील के नजदीक) ➺ चिनाब नदी

🔰रावी ➺ कांगड़ा जिले में रोहतांग दर्रे के नजदीक ➺ चिनाब नदी

🔰झेलम ➺ शेषनाग झील {बेरीनाग(कश्मीर) के नजदीक} ➺ चिनाब नदी

🔰व्यास ➺ व्यास कुंड (रोहतांग दर्रा) ➺ कपूरथला (सतलज नदी)

🔰कोसी ➺ गोसाईथान चोटी के उत्तर में ➺ गंगा नदी (कारागोला के दक्षिण-पश्चिम में)

🔰गंडक ➺ नेपाल ➺ गंगा (पटना के नजदीक)

🔰रामगंगा ➺ नैनीताल के नजदीक हिमालय श्रेणी का दक्षिणी भाग ➺ कन्नौज के निकट गंगा नदी

🔰शारदा (काली गंगा) ➺ कुमायूं हिमालय ➺ घाघरा नदी (बहराम घाट के निकट)

🔰घाघरा या करनाली या कौरियाला ➺ नेपाल में तकलाकोट से ➺ गंगा नदी (सारण तथा बलिया जिले की सीमा पर)

🔰बेतवा या वेत्रवती ➺ विंध्याचल पर्वत (मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुमारगांव के निकट) ➺ हमीरपुर (यमुना नदी में)

🔰सोन ➺ अमरकंटक की पहाड़ियां ➺ पटना के नजदीक गंगा नदी में

🔰ब्रह्मपुत्र ➺ तिब्बत के मानसरोवर झील से ➺ बंगाल खाड़ी

🔰नर्मदा ➺ अमरकंटक (विध्याचल श्रेणी) ➺ खंभात की खाड़ी

🔰ताप्ती ➺ मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के मुल्ताई के निकट ➺ खंभात की खाड़ी (सूरत के पास)

🔰महानदी ➺ सिहावा (छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निकट) ➺ बंगाल की खाड़ी (कटक के निकट)

🔰क्षिप्रा ➺ काकरी बरडी नामक पहाड़ी (इंदौर) ➺ चंबल नदी

🔰माही ➺ मध्यप्रदेश के धार जिला के अमझोरा में मेहद झील ➺ खंभात की खाड़ी

🔰लूनी ➺ अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ (अरावली पर्वत) ➺ कच्छ की रन

🔰हुगली ➺ यह गंगा की शाखा है, जो धुलिया(पं बंगाल) के दक्षिण गंगा से अलग होती है.. ➺ बंगाल की खाड़ी

🔰कृष्णा ➺ महाबलेश्वर के निकट पश्चिम पहाड़ ➺ बंगाल की खाड़ी

join👉https://t.me/Amoghclasses
Amoghclasses

Daily currentaffairs



12 February 2025

प्रश्न - हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय रेलवे के अंतर्गत किस नए रेलवे जोन के निर्माण को मंजूरी दी ?

(a) दक्षिण तटीय रेलवे जोन
(b) पूर्व तटीय रेलवे जोन
(c) पश्चिम तटीय रेलवे जोन
(d) उत्तर तटीय रेलवे जोन

Q 2 हाल ही में 'विंग्ड रेडर्स' नामक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास कहाँ आयोजित किया गया ?

(a) पूर्वी कमान
(b) मध्य कमान
(c) उत्तरी कमान
(d) पश्चिमी कमान

✍️भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना (IAF) ने 'विंग्ड रेडर' नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास को पूर्वी थिएटर में सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस रणनीतिक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विशेष हवाई अभियानों को मजबूत करना और दोनों सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ाना था।

Q 3 इंटरनेशनल डे ऑफ वुमन एंड गर्ल्स इन साइंस दिवस कब मनाया जाता है ?

A 10 फरवरी
B 11 फरवरी
C 9 फरवरी
14 फरवरी

✍️10वें इंटरनेशनल डे ऑफ वुमन एंड गर्ल्स इन साइंस का सब्जेक्ट है "विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के करियर की खोजः विज्ञान में उनकी आवाज." (Unpacking STEM Careers: Her Voice in Science.)। इस साल साइंस में महिलाओं और लड़कियों के इंटरनेशनल डे का फोकस रूढ़िवादिता को तोड़ने और लड़कियों के लिए रोल मॉडल को बढ़ावा देने की जरूरत पर होगा।

Q 4 हाल ही में भारत सरकार ने राष्ट्रीय कृषि बाजार के दायरे में 10 नई कृषि वस्तुओं को जोड़ा निम्न में से कौन शामिल नहीं है ?

A सिंघाड़ा आटा
B बेसन चना
C गेहूं का आटा
D चावल

✍️भारत सरकार ने राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) के दायरे का विस्तार करते हुए 10 नई कृषि वस्तुओं को व्यापार के लिए जोड़ा है। इस नए समावेश के साथ, e-NAM प्लेटफॉर्म पर कुल 231 वस्तुएं सूचीबद्ध हो गई हैं।
e-NAM में जोड़ी गई 10 नई वस्तुएं
इन नई वस्तुओं में कच्चे और प्रसंस्कृत कृषि उत्पाद शामिल हैं:
1. सूखी तुलसी पत्तियां2. बेसन (चना आटा)3. गेहूं का आटा4. चना सत्तू (भुने चने का आटा)5. सिंघाड़ा आटा 6. हींग 7. सूखी मेथी पत्तियां 8. सिंघाड़ा
9. बेबी कॉर्न10. ड्रैगन फ्रूट

Q 5 प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत कब हुई ?

A अगस्त 2014
B मई 2015
C अगस्त 2016
D अगस्त 2019

✍️प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) ने 15 जनवरी 2025 तक, एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें 54.58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं। । अगस्त 2014 में शुरू हुई इस योजना ने केवल बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच देने से आगे बढ़कर सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और डिजिटल लेनदेन की नींव रखी है।

Q 6 फाइलेरिया का संक्रमण होता है ?

A वायरस से
B बैक्टीरिया से
C परजीवी से
D कटक से

✍️लिम्फेटिक फाइलेरियाःइसे आमतौर पर हाथी पांव (Elephantiasis) भी कहा जाता है।यह एक परजीवी संक्रमण है जो मच्छरों के काटने से फैलता है।
यह बीमारी शरीर की लिम्फ प्रणाली को प्रभावित करती है।इससे अंगों में सूजन और विकृति हो सकती है।

Q 7 हाल ही में जिल टीचमैन ने मुंबई ओपन 2025 टेनिस प्रतियोगिता जीती वह किस देश की रहने वाली है?
A फ्रांस
B रूस
C स्वीटजरलैंड
D जर्मनी

[ ] हाल ही में स्विट्जरलैंड की जिल टीचमैन मुंबई ओपन 2025 टेनिस प्रतियोगिता जीती जिल टीचमैन ने फाइनल में थाईलैंड की मनांचया सवांगकाउ को हराया।
ये प्रतियोगिता 3-9 फरवरी 2025 तक क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, मुंबई में आयोजित की गई।

Q 8 POCSO अधिनियम कब पारित हुआ?

A 2010
B 2005
C 2012
D 2014

[ ] POCSO अधिनियम, 2012 में बना
उद्देश्यः लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य POCSO अधिनियम को अधिक पीड़ित

Q 9 कच्चातीवु द्वीप विवाद किन दो देशों के मध्य है ?

A भारत और श्रीलंका
B भारत और पाकिस्तान
C भारत और मालदीप
D भारत और बांग्लादेश

✍️श्रीलंका की राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएँः श्रीलंका का आरोप है कि भारतीय जहाज़ नियमित रूप से समन्वित तरीकों से घुसपैठ करते हैं और उन्हें तमिल उग्रवादी समूह मत्स्यन वाले जहाज़ों का उपयोग करके फिर से उभर सकते हैं।
कच्चातीवु द्वीप विवादः पाक जलडमरूमध्य में 285 एकड़ का एक टापू कच्चातीवु वर्ष 1974 में श्रीलंका को सौंप दिया गया था।


Q 10 UNCLOS कब अधिनियमित?

A 1980
B 1982
C 1988
D 1999

✍️UNCLOS, 1982: UNCLOS का अनुच्छेद 87 हाई सी में मत्स्यन की स्वतंत्रता को सीमित करता है, तथा इसकी शर्तों को पूरा न करने वाले देशों के जहाज़ों के लिये मत्स्यन को अवैध बना देता है।

Join👉https://t.me/Amoghclasses
🔰महासागरीय गर्त


👉महासागरों के सबसे गहरे भाग होते हैं, इनकी स्थिति प्रायः तट के सहारे पर्वतीय मेखलाओं के सामने मिलती है।

👉द्वीपों के सहारे भी गहरी गर्त देखने को मिलती है।

👉विश्व की सबसे गहरी गर्त मैरियाना ट्रेंच है।

👉मैरियाना गर्त प्रशांत महासागर में मैरियाना द्वीप के पूर्वी भाग पर चाप आकार में फैली है।

👉 इसका सर्वाधिक गहरा बिंदु चैलेंजर डीपहै।

👉इसकी उत्पत्ति प्लेटों के क्षेपण से हुई है।

👉इस गर्त की खोज वर्ष 1948 में HMS चैलेंजर II नामक जलयान द्वारा की गई। इसकी अनुमानित गहराई लगभग 11,033 मी. है।

👉उत्तर प्रशांत महासागर के प्रमुख गर्तों में मैरियाना खाई, क्यूराइल खाई, एल्यूशियन खाई तथा जापान खाई हैं।

👉दक्षिण प्रशांत महासागर के प्रमुख गर्तों में टोंगा खाई, कमडिक खाई, अटाकामा खाई तथा करमेडेक खाई हैं।

👉अटलांटिक महासागर के प्रमुख गर्तों में- पोर्टोरिको गर्त (उ. अटलांटिक महासागर), रोमांचे गर्त (विषुवतीय अटलांटिक महासगर) तथा सैंडविच गर्त (द. अटलांटिक महासागर) हैं।

👉हिंद महासागर के प्रमुख गर्त, सुण्डा गर्त एवं डायामेंटिना परिखा हैं।

👉हिंद महासागर स्थित सबसे गहरा गर्त जावा गर्त है।

#pcs2025 #roaro