UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.19K photos
38 videos
527 files
5.37K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
👉जो वर्णन के अतीत अर्थात् परे है-वर्णनातीत

👉किसी विषय में कही हुई कोई बात-वक्तव्य

👉आशा देकर निराश करने वाला-वागारू

👉जिसे दूसरे को देने का वचन दिया जा चुका हो-वाग्दत्त

👉किसी ग्रंथ की टीका या व्याख्या-वार्तिक

👉 व्यर्थ का विवाद या कहा-सुनी-वितण्डा

👉 जिसमें कुछ तथ्य न हों-वितथ

👉जिसका तन या शरीर बहुत छोटा हो-वितनु

👉नष्ट किए जाने या होने के योग्य-विनश्य

👉जिसे वृत्तिका मिलती हो-वृत्तिकाग्राही

👉जिससे कोई मतलब न निकले-वृथा

👉वह धन जो किसी को कोई काम
करने के बदले दिया जाता है-वेतन
👉 जो विनाश की ओर जा रहा हो-विनाशोन्मुख

👉विधि द्वारा प्रदत्त-विधिप्रदत्त

👉 ऐसा काम करना जिससे कोई कानून भंग होता हो-विधिभंग

👉विधि की दृष्टि से उपयुक्त-विधिसंगत

👉विधि जिसका अनुमोदन करती हो-विधि सम्मत

👉बोलने/कहने की इच्छा-विवक्षा

👉प्रतिकूल पक्ष का-विपक्षी
👉 वह पुरुष जिसकी पत्नी उसके साथ नहीं है-विपत्नीक

👉विष्णु का भक्त या विष्णु से सम्बद्ध-वैष्णव

👉जिसका विश्वास किया जा सके-विश्वसनीय

👉जिस पर विश्वास किया गया हो-विश्वस्त

👉जिस स्त्री का पति मर गया हो-विधवा
👍1
✅ पर्यावरण से सम्बंधित महत्वपूर्ण सम्मेलन

▪️रामसर कन्वेंशन - 1971
▪️वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) - 1973

▪️बॉन कन्वेंशन          - 1979
▪️मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल - 1987
▪️वियना कन्वेंशन      - 1988
▪️बेसल कन्वेंशन       - 1989
▪️जैविक विविधता पर कन्वेंशन (CBD) -1992

▪️जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)-1992

▪️रियो शिखर सम्मेलन  - 1992
▪️मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCCD) - 1994

▪️क्योटो प्रोटोकोल     - 1997
▪️रॉटरडैम कन्वेंशन    - 1998
▪️जैव सुरक्षा पर कार्टाजेना प्रोटोकॉल -2000
▪️स्टॉकहोम कन्वेंशन  - 2001
▪️UN-REDD  - 2008 (UNFCCC के अंतर्गत)
▪️नागोया प्रोटोकॉल    - 2010
▪️मिनामाता कन्वेंशन  - 2013


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👍1
✅ कथक नृत्य के बारे में विस्तृत जानकारी

"कथक" शब्द संस्कृत के "कथा" से आया है, जिसका अर्थ है कहानी। यह नृत्य मूल रूप से मंदिरों में कहानी कहने की कला के रूप में शुरू हुआ। यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र शास्त्रीय नृत्य है।

❇️ कथक का इतिहास:

▪️प्राचीन काल: वैदिक युग में कथावाचकों ने मंदिरों में कहानियाँ सुनाने के लिए नृत्य और अभिनय का इस्तेमाल शुरू किया। नाट्यशास्त्र में इसकी नींव देखी जा सकती है।

▪️मध्यकाल: भक्ति आंदोलन (13वीं-16वीं सदी) में यह कृष्ण-राधा की रासलीला से जुड़ा। मंदिरों में भक्ति भाव के साथ प्रस्तुत हुआ।

▪️मुगल युग: 16वीं सदी से यह दरबारों में पहुँचा। मुगल प्रभाव से इसमें लय, चक्कर, और सूफियाना अंदाज़ जुड़ा। लखनऊ, जयपुर और बनारस में घराने बने।

▪️ब्रिटिश काल: 19वीं सदी में इसका पतन हुआ, लेकिन गुरुओं ने इसे बचाए रखा।

▪️आधुनिक युग: 20वीं सदी में पंडित बिरजू महाराज जैसे कलाकारों ने इसे पुनर्जनन दिया। आज यह वैश्विक मंचों पर पहुँच चुका है।

✅ कथक के प्रमुख तत्व:–

कथक में शुद्ध नृत्य (तकनीक) और अभिनय (भाव) का संगम है। इसके मुख्य तत्व:

▪️ताटकार: पैरों की लयबद्ध थाप, जो घुंघरुओं से गूंजती है। यह तीन ताल (16 मात्रा) या तेज ताल (12 मात्रा) पर हो सकती है।

▪️चक्कर: तेज घुमाव, जो संतुलन और कौशल दिखाता है। एक नर्तक 50-100 चक्कर तक ले सकता है।

▪️गत: कहानी कहने का हिस्सा। इसमें गत निकास (चाल, जैसे मोर या हिरन) और गत भाव (राधा-कृष्ण की भावना) शामिल है।

▪️बोल: ताल के साथ बोले जाने वाले शब्द, जैसे "ता थई तत थई"।

▪️आमद: नृत्य की शुरुआत, जो एक नमस्ते या सलामी के साथ होती है।

▪️तुकड़ा/तोड़ा: छोटे नृत्य खंड, जो जटिल ताल और पैरों की कारीगरी दिखाते हैं।

▪️परन: पखावज के बोलों पर आधारित तेज नृत्य।

▪️ठुमरी/भजन: भाव प्रदर्शन के लिए गायन, जो प्रेम या भक्ति को दर्शाता है।
•❇️ यह एकमात्र शास्त्रीय नृत्य है जो हिंदू-मुस्लिम संस्कृति का मिश्रण है।

❇️ प्रमुख घराने:–
कथक के तीन मुख्य घराने हैं, हर एक की अपनी शैली है।

▪️लखनऊ घराना:–
नजाकत, हस्त मुद्राएँ, और ठुमरी पर जोर।

संस्थापक: ईश्वरी प्रसाद।
खासियत: भाव और सूक्ष्मता, जैसे आँखों से बात करना।

▪️जयपुर घराना:–
ताल, चक्कर, और शक्ति पर जोर।

संस्थापक: भानुजी।
खासियत: तेज ताटकार और शुद्ध नृत्य।

▪️बनारस घराना:–
नटवरी नृत्य और पखावज का प्रयोग।

संस्थापक: जन्म प्रसाद।
खासियत: भक्ति और लय का मिश्रण।

❇️ प्रसिद्ध कलाकार:–

▪️बिरजू महाराज: लखनऊ घराने के उस्ताद, जिन्होंने कथक को विश्व मंच दिया।

▪️सितारा देवी: बनारस घराने की "कथक क्वीन"।

▪️लच्‍छू महाराज: बिरजू महाराज के चाचा, अभिनय के माहिर।

▪️शोभना नारायण: आधुनिक कथक की मशहूर नृत्यांगना।

▪️ईश्वरी प्रसाद: लखनऊ घराने के संस्थापक माने जाते हैं। 18वीं सदी में इन्होंने कथक को दरबारी शैली में ढाला।

▪️बिंदादीन महाराज (1830-1918):
लखनऊ घराने के महान उस्ताद, जिन्होंने ठुमरी को कथक में लोकप्रिय बनाया।

▪️कालका प्रसाद: बिंदादीन के भाई और लच्‍छू महाराज, शंभु महाराज, और बिरजू महाराज के पूर्वज।

▪️दमयंती जोशी (1928-2004): जयपुर और लखनऊ दोनों घरानों की नर्तकी।

▪️अदिति मंगलदास: कथक को समकालीन शैली में पेश करने वाली नृत्यांगना।

▪️सास्वती सेन: बिरजू महाराज की शिष्या और कथक को आगे बढ़ाने वाली नर्तकी।

▪️अखिलेश्वर झा: बनारस घराने के
👍1
"Hands Off"

ये प्रदर्शन से अमेरिका और यूरोप में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के पक्ष में जनता द्वारा हुए।

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों की सड़कों पर गूंजा एक ही नारा – "Hands Off!"

क्या है ‘Hands Off’ मूवमेंट?

यह एक वैश्विक प्रदर्शन है जो डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आक्रामक नीतियों, मानवाधिकार उल्लंघनों, और लोकतंत्र विरोधी फैसलों के खिलाफ आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे:


• महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा

• जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण

• हेल्थकेयर और शिक्षा को प्राथमिकता देने की मांग

• गाज़ा, यूक्रेन और अफ्रीका में अमेरिकी हस्तक्षेप के विरोध

• ट्रंप द्वारा न्यायपालिका और प्रेस की स्वतंत्रता को सीमित करने के प्रयासों की निंदा

प्रदर्शन कहां हुए?


वॉशिंगटन डीसी: लाखों लोगों की भीड़

लंदन, बर्लिन, पेरिस: सड़कों पर नारे, पोस्टर और शांतिपूर्ण मार्च आदि ...

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
◾️अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ पूरे अमेरिका में धरना प्रदर्शन

◾️सरकारी नौकरी में कमी और सामाजिक सुरक्षा में कमी को लेकर गुस्सा
अन्तःस्रावी ग्रंथि व हॉर्मोन

👉अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रंथि (Mixed Gland) है।

👉इससे पाचक एंजाइम तथा इसकी लैंगर हैन्स की द्विपिकाओं (Islets of Langerhans) की बीटा कोशिकाओं से इंसुलिन, एल्फा कोशिकाओं से ग्लूकागॉन तथा डेल्टा कोशिकाओं से सोमैटोस्टैटिन नामक हॉर्मोन का स्रावण होता है।

👉अग्न्याशय मानव शरीर की दूसरी सबसे बड़ी ग्रंथि है।

👉इंसुलिन एक हॉर्मोन है जो कि रुधिर में शर्करा की मात्रा का नियमन करता है।

👉👉 इसका स्रोत डहेलिया की जड़ें तथा अग्न्याशय की बीटा कोशिकाएं हैं।

👉इसकी कमी से शरीर में मधुमेह (Diabetes Mellitus) रोग हो जाता है।

👉इसकी अधिकता से रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा कम होने लगती है।

👉उदकमेह (Diabetes Insipidus) वाले व्यक्ति को प्रायः बहुत प्यास लगती है क्योंकि इनमें शरीर का निर्जलीकरण हो जाता है।

👉 इसके उपचार हेतु कृत्रिम ADH का उपयोग करते हैं, जिसे पिट्रेसिन कहते हैं।

👉पित्त (Bile) का स्रवण यकृत द्वारा होता है किंतु इसके संचय का कार्य पित्ताशय (Gall Bladder) करता है।

👉पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) शरीर की मास्टर ग्रंथि कहलाती है।

👉यह शरीर की समस्त अंतःस्रावी ग्रंथियों को संचालित करती है।

👉यह मानव शरीर की सबसे छोटी अंतःस्रावी ग्रंथि है।

👉इसे हाइपोफाइसिस सेरीब्राइ (Hypophysis Cerebri) भी कहते हैं।

👉पैराथाइरॉइड या परावटु ग्रंथियां भ्रूण के एंडोडर्म से व्युत्पन्न ग्रंथि है।- यह पीयूष ग्रंथि से स्वतंत्र कार्य कर सकती है।

👉इसके द्वारा पैराथार्मोन नामक हॉर्मोन का स्राव होता है।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
     उच्च न्यायालय



✍️भारतीय संविधान के तहत राज्यों के न्यायिक प्रशासन में उच्च न्यायालय की स्थिति शीर्ष पर होती है।

✍️ भारतीय संविधान में राज्यों के लिए उच्च न्यायालय हेतु भाग 6 के अध्याय 5 के तहत अनुच्छेद 214 से 231 तक में प्रावधान किया गया है।

✍️प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय की व्यवस्था की गई है, लेकिन सातवें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 द्वारा संसद को अनुच्छेद 231 के तहत यह अधिकार दिया गया है कि वह विधि द्वारा दो या दो से अधिक राज्यों के लिए अथवा दो या अधिक राज्यों और किसी संघ राज्यक्षेत्र के लिए एक साझा उच्च न्यायालय की स्थापना कर सकती है।

✍️अनुच्छेद 230 के तहत संसद विधि द्वारा किसी - संघ राज्यक्षेत्र पर किसी उच्च न्यायालय की अधिकारिता का विस्तार कर सकेगी या किसी संघ राज्यक्षेत्र से किसी उच्च न्यायालय की अधिकारिता का अपवर्जन कर सकेगी।

✍️अनुच्छेद 214 के अनुसार, प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होगा।

✍️ अनुच्छेद 215 के अनुसार, प्रत्येक उच्च न्यायालय अभिलेख न्यायालय होगा।

✍️ अभिलेख न्यायालय होने का तात्पर्य है कि उच्च न्यायालय के निर्णय, आदेश आदि अधीनस्थ न्यायालय के लिए बाध्यकर होंगे तथा उसको अपने अवमान के लिए दंड देने सहित ऐसे न्यायालय की सभी शक्तियां होंगी।

✍️अनु. 216 के अनुसार, प्रत्येक उच्च न्यायालय, मुख्य न्यायमूर्ति और ऐसे अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा, जिन्हें राष्ट्रपति समय-समय पर नियुक्त करना आवश्यक समझे।

✍️उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।

✍️उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु तक पद धारण करते हैं।

✍️ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राष्ट्रपति को  अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकते हैं।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
👉ब्रिटिश काल में भू राजस्व नीतियां

👉1793 ई. में लॉर्ड कार्नवालिस ने भू-राजस्व की स्थायी बंदोबस्त प्रणाली को प्रारंभ किया।

👉इसे इस्तमरारी, जागीरदारी, मालगुजारी एवं बीसवेदारी आदि भिन्न-भिन्न नामों से भी जाना जाता है।

👉यह व्यवस्था बंगाल, बिहार उड़ीसा तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक के क्षेत्र में लागू थी।

✍️ इसके अंतर्गत समूचे ब्रिटिश भारत के क्षेत्रफल का लगभग 19 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।

✍️इस व्यवस्था के अंतर्गत जमींदारों के एक नए वर्ग को भू-स्वामी घोषित कर दिया गया, जिसे भूमि के लगान का 10/11 भाग कंपनी को देना था तथा 1/11 भाग अपनी सेवाओं के लिए अपने पास रखना था।

✍️ स्थायी बंदोबस्त के अंतर्गत जमींदार छोटे पूंजीपति (भद्र नवाब) थे।

✍️ दूसरी व्यवस्था रैयतवाड़ी व्यवस्था

✍️इस व्यवस्था के जन्मदाता टॉमस मुनरो और कैप्टन रीड थे तथा सर्वप्रथम इसे तमिलनाडु के बारामहल जिले में लागू किया गया।
✍️ तत्पश्चात यह व्यवस्था मद्रास, बंबई के कुछ हिस्से, पूर्वी बंगाल, असम तथा कुर्ग (आधुनिक कर्नाटक का एक भाग) में लागू की गई।

👉इस प्रथा के अंतर्गत रैयतों को भूमि के मालिकाना और कब्जादारी अधिकार दिए गए थे और प्रत्यक्ष रूप से या सीधे तथा व्यक्तिगत रूप से वे स्वयं सरकार को भू-राजस्व का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी थे।

✍️ इस व्यवस्था ने कृषक भू-स्वामित्व की स्थापना की। इसके अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के भू-क्षेत्र का 51 प्रतिशत हिस्सा शामिल था। इस व्यवस्था के अंतर्गत लगान की वसूली कठोरता से की जाती थी तथा लगान की दर भी काफी ऊंची थी।

✍️महालवाड़ी पद्धति

👉 भू-राजस्व व्यवस्था कृषक के साथ नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राम अथवा महाल (जागीर का एक भाग) के साथ स्थापित की जाती थी।

✍️ इसके अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति अपनी भूमि छोड़ देता था, तो ग्राम समाज इस भूमि को संभाल लेता था।

✍️ यह ग्राम समाज ही सम्मिलित भूमि (शामलात) तथा अन्य भूमि का स्वामी होता था।

👉यह पद्धति उ.प्र., मध्य प्रांत तथा पंजाब में (कुछ परिवर्तनों के साथ) लागू की गई, जिसके अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के भू-क्षेत्र का 30 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
    👉उपराष्ट्रपति।                  

✍️'भारत में उपराष्ट्रपति का पद अमेरिका के उपराष्ट्रपति की तर्ज पर बनाया

✍️ अनुच्छेद 63 _ भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा।

✍️ अनुच्छेद 64 _उपराष्ट्रपति राज्य सभा का 'पदेन सभापति' होता है।

✍️ अनु. 65 _राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करता है, उस दौरान वह राज्य सभा के सभापति के पद के कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा तथा अनु. 97 के अधीन सभापति को संदेय वेतन-भत्ते का हकदार नहीं होगा।

✍️भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित औरमनोनीत दोनों सदस्यों द्वारा किया जाता है।

✍️अनु. 66(1) _उपराष्ट्रपति का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होता है तथा ऐसे निर्वाचन में मतदान गुप्त होता है।

✍️भारत के उपराष्ट्रपति को राज्य सभा के सभापति पद के लिए वर्तमान में 4 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन

✍️उपराष्ट्रपति को, उपराष्ट्रपति पद के लिए वेतन नहीं प्राप्त होता है, बल्कि राज्य सभा के सभापति के रूप में प्राप्त होता है।

✍️अनुच्छेद 66(3) _ उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्यता

✍️अनुच्छेद 67_ उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष तक है।    

✍️अनुच्छेद 67 (क) _ उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग कर सकता है।  

✍️अनुच्छेद 67 (ख) _उपराष्ट्रपति राज्य सभा के ऐसे संकल्प द्वारा अपने पद से हटाया जा सकेगा, जिसे राज्य सभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत ने पारित किया है और जिससे लोक सभा सहमत है।

✍️उपराष्ट्रपति अनु. 69 में वर्णित प्रारूप में राष्ट्रपति या राष्ट्रपति के द्वारा इस निमित्त नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष पद की शपथ लेता है।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#RO_ARO #pcs2025
👍3
वैलेजली ने अवध के नवाब के साथ सहायक संधि कब की थी
Anonymous Quiz
32%
1798
34%
1799
11%
1800
24%
1801
निम्नलिखित में से कौन सा अलवार संत नहीं था
Anonymous Quiz
29%
अंडाल
38%
पेरियअलवार
19%
अप्पार
14%
नम्मालवार
अशोक के अभिलेख पनगुडरिया का संबंध किस राज्य से है
Anonymous Quiz
18%
उत्तर प्रदेश
48%
मध्यप्रदेश
27%
उड़ीसा
7%
गुजरात