UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.19K photos
38 videos
527 files
5.37K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
🟨  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

◼️ स्मार्ट बनेगा UP का बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
◼️ ट्रैफिक सेंसर, कैमरे और मौसम स्टेशन सहित विभिन्न स्रोतों से डाटा को करेगा एकीकृत
◼️ रियल टाइम ट्रैफिक और मौसम का हाल बताएगा एक्सप्रेसवे
◼️ आपात स्थितियों में तत्काल नियंत्रण और सड़क सुरक्षा में सुधार की तकनीकी विकसित होगी


🔘 परीक्षा बिंदु
◼️ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे देश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला एक्सप्रेसवे है
◼️ इसकी लंबाई 396 किलोमीटर है

🔘  यूपी में सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सूची
◾️गंगा एक्सप्रेस वे-594 किलोमीटर
◾️पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे-343 किमी
◾️आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे-302.22 किमी
◾️यमुना एक्सप्रेस-वे-165 किमी
◾️ऊपरी गंगा नहर एक्सप्रेस-वे-150
◾️दिल्ली ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे-135.6 किमी
◾️दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे-96 किमी
◾️इलाहबाद बाईपास एक्सप्रेस-वे-86 किमी
◾️नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे-24.5 किमी


join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
👍2❤1
🟨 उत्तर प्रदेश

◼️ गोरखपुर बन रहा आयुष शिक्षा का हब
◼️ विद्यार्थियों को आधुनिक और पारंपरिक आयुष शिक्षा दी जाएगी
◼️ छात्र-छात्राओं को मिलेगी आयुर्वेद होम्योपैथी यूनानी योग और प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा


🔴 परीक्षा बिंदु

🔘 आयुष ( AYUSH)
◼️ स्वास्थ्य देखभाल और उपचार की पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक प्रणालियाँ जिनमें आयुर्वेद (Ayurveda), योग (Yoga), प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी (Unani), सिद्ध (Siddha), सोवा-रिग्पा (Sowa-Rigpa) व होम्योपैथी (Homoeopathy) आदि शामिल हैं।

◼️ सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन को केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में वर्ष 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया है

◼️ राष्ट्रीय आयुष मिशन को 2014 में शुरू किया गया था यह आयुष मंत्रालय के अंदर आता है



join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
❤1
अनुच्छेद 217(2) के तहत उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए वही योग्य हैं, जो भारत के नागरिक हैं और-

[  ]  (i) ऐसे व्यक्ति जो किसी उच्च न्यायालय या ऐसे दो या अधिक न्यायालयों का लगातार न्यूनतम 10 वर्ष तक अधिवक्ता रहे हों, या

[  ]  (ii) ऐसे व्यक्ति जो न्यूनतम 10 वर्ष तक भारत के राज्यक्षेत्र में न्यायिक पद धारण कर चुके हों।  अनुच्छेद

✍️202(3) (घ) के अनुसार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और भत्ते राज्य की संचित निधि पर भारित होते हैं, जबकि उनकी पेंशन अनुच्छेद 112(3) (घ) (iii) के तहत भारत की संचित निधि पर भारित होती है।

✍️अनु. 223 के अनुसार, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त रहने पर या अनुपस्थित रहने पर उस न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों में से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं।

✍️अनुच्छेद 224 के तहत राष्ट्रपति किसी उच्च न्यायालय के कार्य में अस्थायी वृद्धि या कार्य के बकाया रहने के कारण सम्यक् रूप से अर्हित व्यक्तियों को दो वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अपर न्यायाधीश (Additional Judges) के रूप में नियुक्त कर सकता है तथा किसी उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश के अनुपस्थित रहने या कर्तव्यों के पालन में असमर्थ रहने की अवधि तक के लिए सम्यक् रूप से अर्हित किसी व्यक्ति को कार्यकारी न्यायाधीश (Acting Judge) के रूप में नियुक्त कर सकता है।

✍️ ऐसे न्यायाधीश भी 62 वर्ष की आयु तक ही पद धारण कर सकते हैं।

✍️ अनुच्छेद 226 के तहत मूल अधिकारों को प्रवर्तित कराने के लिए और किसी अन्य प्रयोजन के लिए रिट जारी करने की शक्ति उच्च न्यायालय को है।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #pcs2025
  पंजाब

✍️रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर, 1780 को सुकरचकिया मिसल के मुखिया महासिंह के घर हुआ था।

✍️महाराजा रणजीत सिंह और अंग्रेजों के बीच 25 अप्रैल, 1809 को अमृतसर की संधि हुई।

✍️उसने 1818 ई. में मुल्तान, 1819 ई. में कश्मीर और 1834 ई. में पेशावर को जीत लिया।

✍️1798 ई. में अफगानिस्तान के शासक जमान शाह ने पंजाब पर आक्रमण किया।

✍️वापस जाते समय उसकी तोपें चिनाब नदी में गिर गईं।

✍️ रणजीत सिंह ने उन्हें निकलवा कर वापस भिजवा दिया।

✍️ उस सेवा के बदले जमान शाह ने उसे लाहौर पर अधिकार करने की अनुमति दे दी।

✍️1799 ई. में रणजीत सिंह ने तत्काल लाहौर पर अधिकार कर लिया तथा उसे अपनी राजधानी बनाया; जमान शाह ने उन्हें राजा की उपाधि दी और लाहौर का अपना सूबेदार मान लिया।।

✍️उसने 1805 ई. में अमृतसर को भी भंगी मिसल से छीन लिया।

✍️तत्पश्चात पंजाब की राजनैतिक राजधानी लाहौर और धार्मिक राजधानी अमृतसर दोनों ही उसके अधीन आ गईं।

✍️रणजीत सिंह एक योग्य शासक था।

✍️उन्होंने कहा था "ईश्वर की इच्छा थी कि मैं सब धर्मों को एक निगाह से देखें, इसीलिए उसने दूसरी आंख की रोशनी ले ली।" अफगान अमीर शाहशुजा ने रणजीत सिंह को कोहिनूर हीरा प्रदान किया था।

✍️1839 ई. में रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद उनका पुत्र खड्ग सिंह सिंहासन पर बैठा।

✍️इसे अफीम खाने की आदत थी।

✍️ इसके शासनकाल के दौरान शीघ्र ही दरबार में दो विरोधी दलों संधावालिया सरदार-चैतसिंह, अतर सिंह, लहना सिंह तथा उनके भतीजे अजीत सिंह और डोगरा बंधुओं-ध्यान सिंह, गुलाब सिंह और सुचेत सिंह की प्रतिद्वंद्विता के कारण पंजाब में अराजकता फैल गई।

✍️चिलियांवाला का युद्ध 13 जनवरी, 1849 को लड़ा गया।

✍️ इस युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व लॉर्ड गफ ने किया तथा सिख सेना शेरसिंह के नेतृत्व में लड़ी। यह युद्ध अनिर्णीत समाप्त हुआ।

✍️इस युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी था।

✍️ महाराजा दलीप सिंह सिख साम्राज्य के अंतिम शासक थे।

✍️उन्होंने 1843 से 1849 ई. तक शासन किया।

✍️दलीप सिंह ने सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया था, इन्होंने रूस की यात्रा भी की थी।

✍️इनका निधन अक्टूबर, 1893 में पेरिस (फ्रांस) में हो गया था।

✍️इनकी अंत्येष्टि इंग्लैंड में हुई थी।

✍️1849 ई. में द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध की समाप्ति पर अंग्रेजों द्वारा पंजाब का विलय कर लिया गया तथा दलीप सिंह को पेंशन देकर बाद में ब्रिटेन भेज दिया गया।

✍️पंजाब के ब्रिटिश साम्राज्य में विलय के बाद लॉर्ड डलहौजी ने 1849 ई. में पंजाब पर शासन करने के लिए तीन लोगों की एक परिषद का गठन किया था, जिसमें सर हेनरी लॉरेंस को अध्यक्ष तथा जॉन लॉरेंस और चार्ल्स ग्रेनविले मानसेले को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #pcs2025
👍1
🔰ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रारंभिक वर्ष

👉1600 ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।

👉1609 विलियम हॉकिन्स का जहांगीर के दरबार में आगमन।

👉1611 कैप्टन मिडिलटन ने सूरत के मुगल गवर्नर से वहां व्यापार करने की अनुमति प्राप्त की।

👉1613 सूरत में ईस्ट इंडिया कंपनी की एक स्थायी फैक्टरी की स्थापना।

👉1615 सर थॉमस रो, राजा जेम्स प्रथम के राजदूत, जहांगीर के दरबार में पहुंचे। 1618 तक, राजदूत अंतर्देशीय चुंगी से छूट सहित मुक्त व्यापार की पुष्टि करने वाले दो फरमान (प्रत्येक फरमान सम्राट एवं राजकुमार खुर्रम से प्राप्त) हासिल करने में सफल हुए।

👉1611 कंपनी ने दक्षिण भारत में मसूलीपट्टनम् में अपनी पहली फैक्टरी स्थापित की।

👉1632 कंपनी ने अपने व्यापार की सुरक्षा तथा समृद्धि के लिए गोलकोंडा के सुल्तान से स्वर्ण फरमान प्राप्त किया।

👉1633 कंपनी ने पूर्वी भारत में हरिहरपुर, बालासोर (उड़ीसा) में अपनी पहली फैक्टरी स्थापित की।

👉1639 कंपनी में स्थानीय राजा से लीज पर मद्रास हासिल किया।

👉1651 कंपनी को हुगली (बंगाल) में व्यापार करने की अनुमति दी गई।

👉1661 ब्रिटिश सम्राट, चार्ल्स द्वितीय, को पुर्तगाली राजकुमारी (कैथरीन ऑफ ब्रेगेंजा) से विवाह करने के बदले दहेज के रूप में बॉम्बे दिया गया।

👉1667 औरंगजेब ने बंगाल में अंग्रेजों को व्यापार करने हेतु फरमान दिया।

👉1691 कंपनी ने 3,000 रुपये वार्षिक के भुगतान के बदले बंगाल में व्यापार जारी रखने का राजकीय आदेश प्राप्त किया।

👉1717 मुगल सम्राट फर्रुखसियर द्वारा जारी फरमान, जिसे कंपनी का मैग्नाकार्टा भी कहा गया, ने कंपनी को भारी मात्रा में व्यापार संबंधी छूट प्रदान की।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
Up के सांस्कृतिक तत्व


•
राज्य ललित कला अकादमी - लखनऊ (1962)


•
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी - लखनऊ (1969) (पूर्व नाम उत्तर प्रदेश नाट्य भारती - 1963)


•
भारतेन्दु नाट्य अकादमी - लखनऊ (1975)


•
राष्ट्रीय कथक संस्थान - लखनऊ


•
जनजाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान - लखनऊ


•
कला एवं शिल्प महाविद्यालय - लखनऊ


•
भारतीय कला भवन - वाराणसी (1920)


•
उत्तर प्रदेश चलचित्र निगम - 1975


•
एकमात्र शास्त्रीय नृत्य - कथक


•
भातखंडे संगीत संस्थान (अब - भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय) - 1966



join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
👍1
SSC CGL 2025 ||

Office Superintendent in Income Tax Tentative Vacancies
SSC CGL 2025 GST/Excise Inspector Tentative Vacancies till 19.04.25
ओलाम्पिक 2036 के लिए भारत बन सकता है, मजबूत मेज़बान।।
यूपी की साक्षरता दर 73% के करीब पहुंची।।
✍1