ईंधन
👉कोयला, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस एवं डीजल जीवाश्म ईंधनों में से प्राकृतिक गैस स्वच्छतम ईंधन है, क्योंकि प्राकृतिक गैस बहुत कम मात्रा में प्रदूषणकारी गैस उत्सर्जित करती है।
👉 किसी ईंधन का ऊष्मीय मान ऊष्मा की वह मात्रा है जो उस ईंधन के एक ग्राम को वायु या ऑक्सीजन में पूर्णतः जलाने के पश्चात प्राप्त होती है।
👉सभी ईंधनों में हाइड्रोजन का ऊष्मीय मान सबसे अधिक होता है।
👉हाइड्रोजन का उपयोग रॉकेट ईंधन के रूप में तथा उच्च ताप उत्पन्न करने वाले ज्वालकों में किया जाता है।
👉घरेलू उपयोग में लाई जाने वाली बायोगैस या गोबर गैस की मुख्य घटक मीथेन है।
👉बायोगैस या गोबर गैस में 50-75% तक मीथेन होता है।
👉गोबर में बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा होती है, जिसे बायोगैस संयंत्र में 'किण्वन प्रक्रिया' द्वारा निकाला जा सकता है।
👉गैसोहोल ईंधन 10% एनहाइड्रस एथेनॉल (एथिल एल्कोहॉल) तथा 90% गैसोलीन (पेट्रोल) का मिश्रण है।
👉 वाटर गैस कार्बन मोनोऑक्साइड तथा हाइड्रोजन गैसों का मिश्रण होती है।
👉कोल गैस मुख्यतः हाइड्रोजन, मीथेन एवं कार्बन मोनोऑक्साइड का मिश्रण होती है।
👉यह कोयले के भंजक आसवन द्वारा बनाई जाती है।
👉 सी.एन.जी. धरती के भीतर पाए जाने वाले हाइड्रोकार्बन का मिश्रण है और इसमें 80% से 90% मात्रा मीथेन गैस (CH) की होती है।
👉मीथेन गैस पेट्रोल एवं डीजल की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड को 70%, नाइट्रोजन ऑक्साइड को 87% और जैविक गैसों को लगभग 89% कम उत्सर्जित करती है।
👉 पेट्रोलियम कुओं में द्रव की सतह पर पाए जाने वाले हल्के हाइड्रोकार्बन्स के गैसीय मिश्रण को प्राकृतिक गैस कहते हैं, जिसका संगठन इस प्रकार है- मीथेन 80%, ईथेन 7%, प्रोपेन 6%, नॉर्मल ब्यूटेन 4% तथा आइसो ब्यूटेन 3%।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👉VPO/ ग्राम पंचायत अधिकारी का एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों यह ध्यान दें की_
👉 बचे हुए एक सप्ताह में केवल रीवीजन करें और अपना दिमाग चलाएं youtube या vedio ना देखें अधिक से अधिक रिवीजन करें
👉योजनाओं के लिए शॉर्टकट, फुल फॉर्म और उसका उद्देश्य जरूर याद रखें
👉 कोशिश करें स्वतंत्रता के बाद की योजनाएं को भी ध्यान दें
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👉 बचे हुए एक सप्ताह में केवल रीवीजन करें और अपना दिमाग चलाएं youtube या vedio ना देखें अधिक से अधिक रिवीजन करें
👉योजनाओं के लिए शॉर्टकट, फुल फॉर्म और उसका उद्देश्य जरूर याद रखें
👉 कोशिश करें स्वतंत्रता के बाद की योजनाएं को भी ध्यान दें
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👍2
Forwarded from Rishi
Forwarded from Rishi
👍1
👉ब्रिटिश काल में भू राजस्व नीतियां
👉1793 ई. में लॉर्ड कार्नवालिस ने भू-राजस्व की स्थायी बंदोबस्त प्रणाली को प्रारंभ किया।
👉इसे इस्तमरारी, जागीरदारी, मालगुजारी एवं बीसवेदारी आदि भिन्न-भिन्न नामों से भी जाना जाता है।
👉यह व्यवस्था बंगाल, बिहार उड़ीसा तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक के क्षेत्र में लागू थी।
✍️ इसके अंतर्गत समूचे ब्रिटिश भारत के क्षेत्रफल का लगभग 19 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।
✍️इस व्यवस्था के अंतर्गत जमींदारों के एक नए वर्ग को भू-स्वामी घोषित कर दिया गया, जिसे भूमि के लगान का 10/11 भाग कंपनी को देना था तथा 1/11 भाग अपनी सेवाओं के लिए अपने पास रखना था।
✍️ स्थायी बंदोबस्त के अंतर्गत जमींदार छोटे पूंजीपति (भद्र नवाब) थे।
✍️ दूसरी व्यवस्था रैयतवाड़ी व्यवस्था
✍️इस व्यवस्था के जन्मदाता टॉमस मुनरो और कैप्टन रीड थे तथा सर्वप्रथम इसे तमिलनाडु के बारामहल जिले में लागू किया गया।
✍️ तत्पश्चात यह व्यवस्था मद्रास, बंबई के कुछ हिस्से, पूर्वी बंगाल, असम तथा कुर्ग (आधुनिक कर्नाटक का एक भाग) में लागू की गई।
👉इस प्रथा के अंतर्गत रैयतों को भूमि के मालिकाना और कब्जादारी अधिकार दिए गए थे और प्रत्यक्ष रूप से या सीधे तथा व्यक्तिगत रूप से वे स्वयं सरकार को भू-राजस्व का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी थे।
✍️ इस व्यवस्था ने कृषक भू-स्वामित्व की स्थापना की। इसके अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के भू-क्षेत्र का 51 प्रतिशत हिस्सा शामिल था। इस व्यवस्था के अंतर्गत लगान की वसूली कठोरता से की जाती थी तथा लगान की दर भी काफी ऊंची थी।
✍️महालवाड़ी पद्धति
👉 भू-राजस्व व्यवस्था कृषक के साथ नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राम अथवा महाल (जागीर का एक भाग) के साथ स्थापित की जाती थी।
✍️ इसके अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति अपनी भूमि छोड़ देता था, तो ग्राम समाज इस भूमि को संभाल लेता था।
✍️ यह ग्राम समाज ही सम्मिलित भूमि (शामलात) तथा अन्य भूमि का स्वामी होता था।
👉यह पद्धति उ.प्र., मध्य प्रांत तथा पंजाब में (कुछ परिवर्तनों के साथ) लागू की गई, जिसके अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के भू-क्षेत्र का 30 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
👍1
VPO/ ग्राम पंचायत अधिकारी RO/ARO के अभ्यर्थी तैयार हैं आज आप सभी को करंट अफेयर और उत्तर प्रदेश विशेष का मैटर उपलब्ध कराया जाएगा जो आपकी एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
🙏1