UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.7K subscribers
5.13K photos
38 videos
510 files
5.3K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
मूल संविधान का वजन कितना है?
Anonymous Quiz
45%
3.75kg
38%
4.50kg
9%
5kg
7%
2.50kg
परिषदीय प्राथमिक शिक्षक भर्ती :
1.20 लाख पद खाली होने के बावजूद, 7 साल से भर्ती नहीं

प्रदेश में 4 साल से शिक्षक पात्रता परीक्षा भी नहीं हुई.
UPPSC : लोअर सबऑर्डिनेट के 6 तरह के पदों पर भर्तियां रुकी

अब UPPSC की जगह UPSSSC को भर्तियों की मिली जिम्मेदारी
🔰राष्ट्रपति की विधायी शक्तियां

👉 राष्ट्रपति संसद का एक अभिन्न अंग है।
👉राष्ट्रपति भारतीय निर्वाचन आयोग से परामर्श कर संसद के किसी सदस्य की निर्हरता के प्रश्न पर निर्णय करता है

👉संसद को आहूत करता है

👉लोकसभा को विघटित कर सकता है।

👉संसद के संयुक्त अधिवेशन अनु०108 का आह्वान कर सकता है जिसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष अनु०118(4) करता है।

👉 प्रत्येक नए चुनाव के बाद तथा प्रत्येक वर्ष संसद के प्रथम अधिवेशन को संबोधित कर सकता है।

👉संसद में लंबित किसी विधेयक या अन्यथा किसी संबंध में संसद को संदेश भेज सकता है।

👉यदि लोकसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों के पद रिक्त हों तो वह लोकसभा के किसी भी सदस्य को सदन की अध्यक्षता सौंप सकता है।

👉इसी प्रकार यदि राज्यसभा के सभापति व उप-सभापति दोनों पद रिक्त हों तो वह राज्यसभा के किसी भी सदस्य को सदन की अध्यक्षता सौंप सकता है।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#esbar_RO_par
#pcsfact2025 #RO2023 #Roaro #mppsc #ukpcs #ROAROReExam #BPSC
❤1
👉
कैबिनेट मिशन योजना (1946)


👉कैबिनेट मिशन 24 मार्च, 1946 को दिल्ली आया

👉 इसके अध्यक्ष भारत मंत्री लॉर्ड पैथिक लॉरेंस थे तथा अन्य दो सदस्य स्टैफोर्ड क्रिप्स (अध्यक्ष बोर्ड ऑफ ट्रेड) तथा ए.वी. एलेक्जेंडर (नौसेना मंत्री) थे।

👉कैबिनेट मिशन ने त्रिस्तरीय शासन व्यवस्था को सुझाया।

👉 प्रांतों के छोटे अथवा बड़े गुट बनाने के अधिकार की पुष्टि की तथा प्रांतों को अ, ब और स तीन श्रेणियों में विभक्त किया।

👉 कैबिनेट मिशन ने अपने प्रस्तावों की घोषणा की, इसके प्रमुख प्रस्ताव थे-
(1) भारत की एकता बनाई रखी जाए।
(2) मुस्लिम लीग की पाकिस्तान कीमांग ठुकरा दी गई।

(3) भारत एक संघ होगा जिसमें ब्रिटिश प्रांत तथा देशी रियासतें शामिल होंगी।

(4) संविधान निर्मात्री संस्था या संविधान सभा का गठन प्रांतीय विधानसभाओं तथा देशी रियासतों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाए।

कैबिनेट मिशन, 1946 ने वायसराय की एक्जीक्यूटिव काउंसिल का पुनर्गठन कर अंतरिम सरकार के गठन का सुझाव दिया

👉कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में गांधीजी पूरी तरह से थे।

👉 इस योजना के संदर्भ में गांधीजी ने कहा-' यह योजना उस समय की परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में सबसे उत्कृष्ट योजना थी, जिसमें ऐसे बीज थे, जिनसे दुःख की मारी भारत भूमि यातना से मुक्त हो सकती थी।"

👉 मौलाना अबुल कलाम आजाद कैबिनेट मिशन के भारत आगमन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#esbar_RO_par
#pcsfact2025 #RO2023 #Roaro #mppsc #ukpcs #ROAROReExam #BPSC
❤2
📕महत्वपूर्ण अनेक शब्दों के एक शब्द

👉

जो वर्णन के अतीत अर्थात् परे है-वर्णनातीत

👉किसी विषय में कही हुई कोई बात-वक्तव्य

👉आशा देकर निराश करने वाला-वागारू

👉जिसे दूसरे को देने का वचन दिया जा चुका हो-वाग्दत्त

👉किसी ग्रंथ की टीका या व्याख्या-वार्तिक

👉 व्यर्थ का विवाद या कहा-सुनी-वितण्डा

👉 जिसमें कुछ तथ्य न हों-वितथ

👉जिसका तन या शरीर बहुत छोटा हो-वितनु

👉नष्ट किए जाने या होने के योग्य-विनश्य

👉जिसे वृत्तिका मिलती हो-वृत्तिकाग्राही

👉जिससे कोई मतलब न निकले-वृथा

👉वह धन जो किसी को कोई काम
करने के बदले दिया जाता है-वेतन
👉 जो विनाश की ओर जा रहा हो-विनाशोन्मुख

👉विधि द्वारा प्रदत्त-विधिप्रदत्त

👉 ऐसा काम करना जिससे कोई कानून भंग होता हो-विधिभंग

👉विधि की दृष्टि से उपयुक्त-विधिसंगत

👉विधि जिसका अनुमोदन करती हो-विधि सम्मत

👉बोलने/कहने की इच्छा-विवक्षा

👉प्रतिकूल पक्ष का-विपक्षी
👉 वह पुरुष जिसकी पत्नी उसके साथ नहीं है-विपत्नीक

👉विष्णु का भक्त या विष्णु से सम्बद्ध-वैष्णव

👉जिसका विश्वास किया जा सके-विश्वसनीय

👉जिस पर विश्वास किया गया हो-विश्वस्त

👉जिस स्त्री का पति मर गया हो-विधवा

join👉
https://t.me/Amoghclasses

#esbar_RO_par
#pcsfact2025 #RO2023 #Roaro #mppsc #ukpcs #ROAROReExam #BPSC
❤1
षड्दर्शन 🌱

√ सांख्य दर्शन -
इस दर्शन के प्रवर्तक महर्षि कपिल को माना जाता है सांख्य दर्शन सबसे प्राचीन दर्शन है

√ योग दर्शन -
के प्रवर्तक 'महर्षि पंतजलि' को माना जाता है।

√ न्याय दर्शन -
के प्रवर्तक गौतम को माना जाता है, जिन्हें अक्षपाद भी कहा जाता है

√ वैशेषिक दर्शन -
प्रवर्तक महर्षि 'कणाद' माने जाते हैं, जिन्हें कणभुक, उलूक तथा कश्यप नामों से भी जाना जाता है

√ मीमांसा दर्शन -
पूर्व मीमांसा के प्रवर्तक जैमिनीय है, जिनका ग्रन्थ 'मीमांसा- सूत्र' इस दर्शन का सूत्र है। जबकि उत्तर मीमांसा का प्रवर्तक बादरायण को माना जाता है।

√ वेदान्त दर्शन -
वेदों के ज्ञानमार्गी अंश को वेदान्त कहा जाता है। इस दर्शन के प्रवर्तक वादरायण को माना जाता है।

#esbar_RO_par
#pcsfact2025 #RO2023 #Roaro #mppsc #ukpcs #ROAROReExam #BPSC
👍2❤1
📕UPSSSC, junior assistant


5512 FEE PAYMENT कर सकते
हैं....
📕RO/ARO पेपर लीक में एक साल बाद दबोचा गया एक आरोपी,,, प्रयागराज में दर्ज है मुकदमा
📕 बीपीएससी,,,71 वी संयुक्त परीक्षा में 1250 रिक्तियां

📕आवेदन 02 जून से 30 जून तक चलेगी

📕 प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त को संभव
📕तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी

📕अभ्यर्थियों ने नहीं सुनी शिक्षा सेवा चयन आयोग की बात,,,धरने पर डटे रहे छात्र

📕शिक्षक_भर्ती
🔰 अनेक शब्दों के एक शब्द

👉जो बायें हाथ से हथियार चलाने में दक्ष हो-सव्यसाची

👉जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम पर आया हो-स्थानापन्न

👉 जो आग्रह सत्य के साथ किया जाये-सत्याग्रह

👉जो स्मरण रखने योग्य है-स्मरणीय

👉जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो-सुग्रीव

👉जो स्त्री के वशीभूत या स्त्री जैसे स्वभाव का है-स्त्रैण

👉जो सदा शुभदायक रहता है-सदाशिव

👉 जहाँ खाना सदैव मुफ्त में दिया जाता है-सदावर्त

👉सुदर्शन को धारण करने वाला-सुदर्शनधारी

👉जिसके नख सूप के समान हों-शूर्पणखा

👉 जो शरीर से स्थूल है-स्थूलकाय

👉दूसरों के हित की इच्छा-हितैषणा

👉जिसका भाई छीन लिया गया हो-हृतबंधु

👉 हृदय का विदारण करने वाला दृश्य-हृदयविदारक

👉जो दूसरे की हत्या करता है-हत्यारा

👉वह काव्य जो केवल सुना जा सके-श्रव्यकाव्य

👉जो सुनने योग्य है-श्रवणीय/श्रोतव्य

👉जो कानों को सुनने में मधुर लगे-श्रुतिमधुर

👉श्रम करके जीने वाला-श्रमजीवी

👉जो शरीर से दुर्बल है-क्षीणकाय

👉क्षुधा/भूख से आतुर-क्षुधातुर

👉 क्षण भर में ही भंग होने वाला-क्षणभंगुर

👉 तीन पथों में जाने वाली-त्रिपथगा

👉 शीतल, मंद और सुगंधित वायु-त्रिविधवायु

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro
🔰महासागरीय गर्त (Oceanic Trench)


👉महासागरों के सबसे गहरे भाग होते हैं, इनकी स्थिति प्रायः तट के सहारे पर्वतीय मेखलाओं के सामने मिलती है।

👉द्वीपों के सहारे भी गहरी गर्त देखने को मिलती है।

👉विश्व की सबसे गहरी गर्त मैरियाना ट्रेंच है।

👉मैरियाना गर्त प्रशांत महासागर में मैरियाना द्वीप के पूर्वी भाग पर चाप आकार में फैली है।

👉 इसका सर्वाधिक गहरा बिंदु चैलेंजर डीप (Challenger Deep) है।

👉इसकी उत्पत्ति प्लेटों के क्षेपण से हुई है।

👉इस गर्त की खोज वर्ष 1948 में HMS चैलेंजर II नामक जलयान द्वारा की गई। इसकी अनुमानित गहराई लगभग 11,033 मी. है।

👉उत्तर प्रशांत महासागर के प्रमुख गर्तों में मैरियाना खाई, क्यूराइल खाई, एल्यूशियन खाई तथा जापान खाई हैं।

👉दक्षिण प्रशांत महासागर के प्रमुख गर्तों में टोंगा खाई, कमडिक खाई, अटाकामा खाई तथा करमेडेक खाई हैं।

👉अटलांटिक महासागर के प्रमुख गर्तों में- पोर्टोरिको गर्त (उ. अटलांटिक महासागर), रोमांचे गर्त (विषुवतीय अटलांटिक महासगर) तथा सैंडविच गर्त (द. अटलांटिक महासागर) हैं।

👉हिंद महासागर के प्रमुख गर्त, सुण्डा गर्त एवं डायामेंटिना परिखा हैं।

👉हिंद महासागर स्थित सबसे गहरा गर्त जावा गर्त है।

#esbar_RO_par
#pcsfact2025 #RO2023 #Roaro #mppsc #ukpcs #ROAROReExam #BPSC
❤2
🔰अटलांटिक महासागर की धाराएं

👉उत्तरी विषुवत रेखीय धारा   -गर्म

👉दक्षिणी विषुवत रेखीय धारा-गर्म

👉फ्लोरिडा धारा- ‌‌गर्म

👉गल्फस्ट्रीम- ‌‌‌‌‌    गर्म

👉इरमिंगर धारा- ‌‌गर्म

👉नॉर्वे धारा- ‌‌‌गर्म

👉ब्राजील धारा-गर्म

👉कनारी धारा-- ठंडी

👉लेब्राडोर धारा- ठंडी

👉फाकलैण्ड धारा- ठंडी

👉दक्षिणी अटलांटिक धारा-- ठंडी

👉बेंगुला धारा- ठंडी


join👉https://t.me/Amoghclasses
#psc2025,#targetROaro
❤2
🔰मौद्रिक नीति समिति (MPC):

उत्पत्ति: संशोधित (2016 में) आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 45ZB के तहत केंद्र सरकार को छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) का गठन करने का अधिकार है।

👉उद्देश्य: धारा 45ZB में कहा गया है कि "मौद्रिक नीति समिति मुद्रास्फीति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये आवश्यक नीति दर निर्धारित करेगी"।
मौद्रिक नीति समिति का निर्णय बैंको के लिये बाध्यकारी होगा।
👉रचना: धारा 45ZB के अनुसार एमपीसी में 6 सदस्य होंगे:

👉RBI गवर्नर इसके पदेन अध्यक्ष के रूप में।
👉मौद्रिक नीति का प्रभारी डिप्टी गवर्नर।
केंद्रीय बोर्ड द्वारा नामित बैंक का एक अधिकारी।

👉केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त तीन व्यक्ति।
इस प्रक्रिया के तहत "अर्थशास्त्र या बैंकिंग या वित्त या मौद्रिक नीति के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभव रखने वाले सक्षम व निष्पक्ष व्यक्तियों" की नियुक्ति की जाएगी।


join👉https://t.me/Amoghclasses

#esbar_RO_par
#pcsfact2025 #RO2023 #Roaro #mppsc #ukpcs #ROAROReExam #BPSC
❤2