UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.69K subscribers
5.06K photos
38 videos
488 files
5.23K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
#UPPCS अगले 2_3 दिनों में आपको ROARO MAINS की डेट देखने को मिल जाएगी

#upsssc इस सप्ताह आपको ,VPO के DV date मिल सकती है

👉साथ pet 2025 कि फाइनल आंसर की भी मिल सकती है

👉 जूनियर असिस्टेंट 5512 टाइपिंग एडमिट कार्ड बुधवार/गुरुवार तक

👉pet 2025 ka result surprise की तरह आएगा ,जल्द ही

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
❤3💯1
न्याय विभाग (higcourt ) में कार्यालय संवर्ग (जनरल ऑफिस कैडर)  के 274 नये पद सृजित...

°ARO - 60 post
° RO - 147 post
° अनुभाग अधिकारी - 40 post
° सहायक निबंधक - 14 post

Join👉https://t.me/Amoghclasses
❤1
👉102वां संशोधन अधिनियम, 2018-

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया।

इस अधिनियम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पिछड़े वर्गों से संबंधित कार्यों से मुक्त कर दिया।

इसने राष्ट्रपति को किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को निर्दिष्ट करने का अधिकार भी दिया

।

103वां संशोधन अधिनियम, 2019-

राज्य को नागरिकों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) की उन्नति के लिए कोई विशेष प्रावधान करने का अधिकार दिया गया।

ईडब्ल्यूएस श्रेणी का लाभ प्राप्त करने के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।

राज्य को शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए कुछ वर्गों के लिए 10% तक सीटें आरक्षित करने की अनुमति दी गई थी, जिसमें अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर निजी शैक्षणिक संस्थान भी शामिल थे, जिन्हें राज्य द्वारा सहायता प्राप्त या गैर-सहायता प्राप्त थी। 10% तक का यह अतिरिक्त आरक्षण पहले से किए गए आरक्षण के अतिरिक्त होगा।

104वां संशोधन अधिनियम, 2020-

लोक सभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों की समाप्ति की समय-सीमा को 70 वर्ष से बढ़ाकर 80 वर्ष करना।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए आरक्षित सीटों को हटाना।

105वां संशोधन अधिनियम, 2020-
इसने सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) की पहचान करने और उन्हें मान्यता देने की राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों की शक्ति को बहाल कर दिया।

यह संशोधन 15 अगस्त, 2021 से प्रभावी हो गया।

106वां संशोधन अधिनियम, 2020-

इसे महिला आरक्षण अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है।

यह विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करता है।

यह संशोधन सितंबर 2023 में पारित किया गया तथा 28 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤3
दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
👉42वां संशोधन अधिनियम, 1976 (लघु संविधान)-

👉42वें संशोधन अधिनियम में तीन नए शब्द जोड़े गए, अर्थात् समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता, जिन्हें प्रस्तावना में जोड़ा गया।

नागरिकों द्वारा मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया (नया भाग IV A)।

👉राष्ट्रपति अनुच्छेद 74 के अधीन अपने कार्यों के निर्वहन में मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करेगा।

👉प्रशासनिक न्यायाधिकरणों और अन्य मामलों के लिए न्यायाधिकरणों का प्रावधान किया गया (भाग XIV A जोड़ा गया)।

👉1971 की जनगणना के आधार पर 2001 तक लोक सभा और राज्य विधान सभाओं में सीटों का रखरखाव।

👉संवैधानिक संशोधन न्यायिक जांच से परे किये गये।

👉लोक सभा और राज्य विधान सभाओं का कार्यकाल 5 वर्ष से बढ़ाकर 6 वर्ष कर दिया गया।

👉जब तक कुछ मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं किया जाता, तब तक निदेशक सिद्धांतों को लागू करने के लिए बनाए गए कानूनों को अदालतों द्वारा अवैध नहीं माना जा सकता।

👉राज्य नीति के तीन नए निर्देशक सिद्धांत जोड़े गए, अर्थात समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता, उद्योगों के प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी, तथा पर्यावरण, वन और वन्य जीवन का संरक्षण।

👉भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा को सुगम बनाना।

👉किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की एक बार की अवधि को 6 महीने से बढ़ाकर एक वर्ष करना।

👉शिक्षा, वन, वन्य पशु और पक्षी संरक्षण, माप-तौल और न्याय प्रशासन, संविधान, तथा सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के अलावा सभी न्यायालयों के संगठन सहित पांच विषयों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित कर दिया गया।

👉अखिल भारतीय न्यायिक सेवा की स्थापना।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤5
📕  परीक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण

👉 निंदा प्रस्ताव

◼️ लोकसभा में इसे स्वीकारने का कारण बताना अनिवार्य है
◼️ यह किसी एक मंत्री या मंत्रियों के समूह है या पूरे मंत्रिपरिषद के विरुद्ध लाया जा सकता है
◼️ यह मंत्री परिषद की कुछ नीतियों या कार्य के खिलाफ निंदा के लिए लाया जाता है
◼️ यदि यह लोकसभा में पारित हो जाए तो मंत्री परिषद को त्यागपत्र देना आवश्यक नहीं है

📕 अविश्वास प्रस्ताव

◼️ लोकसभा में इसे स्वीकार करने का कारण बताना आवश्यक नहीं है
◼️ यह सिर्फ पूरे मंत्री परिषद के विरुद्ध ही लाया जा सकता है
◼️ यह मंत्री परिषद में लोकसभा के विश्वास के निर्धारण हेतु लाया जाता है
◼️ यदि लोकसभा में पारित हो जाए तो मंत्री परिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है
◼️ इस प्रस्ताव के समर्थन में 50 सदस्यों की सहमति अनिवार्य है

📕 विश्वास प्रस्ताव
◼️ त्रिशंकु दल,अल्पमत सरकार या गठबंधन सरकार आदि परिस्थितियों से निपटने के लिए इस विश्वास प्रस्ताव का प्रावधान किया गया है
◼️ इसे सरकार को सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा निर्देशित किया जाता है
◼️ यदि विश्वास प्रस्ताव गिर जाता है तब सरकार भी गिर जाती है



Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
📕सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की कार्य एवं शक्तियां

अनुच्छेद 129 - अभिलेख/रिकार्डड न्यायलय/अवमानना का दण्ड देने की शक्ति ।

👉अनुच्छेद 131 - प्रराम्भिक क्षेत्राधिकरण की शक्ति।

एक या एक से अधिक राज्यों या एक राज्य व राज्यों व भारत सरकार के मध्य कोई विवाद पर फैसला एस. सी. करेगी

👉अनुच्छेद 132 - अपीलय क्षेत्राधिकार।

👉अनुच्छेद 133 - दीवानी मामलों में अपील का अधिकार।

👉अनुच्छेद 134 - फौजदारी मामलों में अपील का अधिकार

👉अनुच्छेद 135 - सैन्य मामलों में अपील का अधिकार।

👉अनुच्छेद 136 - विशेष अपीळेल का अधिकार।

👉अनुच्छेद 137 - न्यायिक पूनावलोकन की शक्ति।

👉अनुच्छेद 141 - सुप्रिम कोट के सभी निर्णय सम्पुर्ण भारत में मान्य होंगे।

👉अनुच्छेद - 143 राष्ट्रपति का सुप्रिम कोट से परामर्श लेने का अधिकार।

https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
कुछ चैनल वाले भाई साहब लोग न्यूज डालने या अपडेट करने में इतना जल्दी करते है की सही गलत की जांच नहीं करते

धर्मेंद्र जी मरे नहीं थे फिर भी उन्हें श्रद्धांजली दे डाले 😂😂😂😂😂😂
😁9💯3
🔰 पिरामिड

🔰जीव संख्या का पिरामिड -  ऐसे पिरामिड जिसको संख्या के आधार पर हम देखते हैं जीव संख्या का पिरामिड कहा जाता है

जीव संख्या का पिरामिड उल्टा सीधा दोनों प्रकार का हो सकता है जैसे घास स्थलीय ,फसल स्थलीय परिस्थिति तंत्र का पिरामिड सीधा जबकि वृक्ष का पिरामिड उल्टा बनता है l


🔰जीव भार का पिरामिड - ऐसा पिरामिड जिसको हम भार के आधार पर देखते हैं l

स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में जीव भार का पिरामिड सीधा जब की जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में जीव भार का पिरामिड उल्टा बनता है

🔰संचित ऊर्जा का पिरामिड -  ऐसे पिरामिड जिसको हम ऊर्जा के आधार पर देखते हैं

नोट 👉ऊर्जा का पिरामिड सदैव सीधा बनता है l


join👉https://t.me/Amoghclasses
फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े पुलवामा के उमर ने किया धमाका NIA ने शुरू की जांच.
शिक्षा सेवा चयन आयोग की हुई औपचारिक बैठक कोई निर्णय नहीं
📕 एपेक (APEC) :—APEC (Asia-Pacific Economic Cooperation)

एक क्षेत्रीय संगठन है जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त एवं स्वतंत्र व्यापार तथा आर्थिक एकीकरण को प्रोत्साहित करता है। 

👉स्थापना : वर्ष 1989 में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बॉब हॉक के सुझाव पर स्थापित। 

पहली बैठक : कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में 

📕मुख्यालय : सिंगापुर

प्रकृति : गैर-बाध्यकारी, सर्वसम्मति-आधारित दृष्टिकोण पर कार्यरत

सदस्य देश (कुल 21)
: ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, चीन, हांगकांग (चीन), इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, फिलीपींस, रूस, सिंगापुर, चाइनीज ताइपे (ताइवान), थाईलैंड, अमेरिका, वियतनाम


अधिस्थगन नीति : वर्ष 1997 से APEC ने नई सदस्यता पर अधिस्थगन लागू रखा है।

महत्व
: APEC क्षेत्र में विश्व जी.डी.पी. का लगभग 60%, व्यापार का आधा और जनसंख्या का 40% हिस्सा (2.9 अरब लोग)


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤2
📕 पश्चिमी विक्षोभ :—

यह शीतोष्ण चक्रवात है। इनकी उत्पत्ति के संबंध में जे.बर्कनीज द्वारा प्रस्तुत ध्रुवीय पोलर फ्रंट थ्योरी सर्वमान्य है।

भारत में आने वाले शीतोष्ण चक्रवात भूमध्य सागर के ऊपर से उत्पन्न होते हैं और पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ते हैं और इराक, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को पार करते हुए भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में प्रवेश करते हैं चूँकि ये पश्चिमी दिशा से आते हैं इसलिए इन्हें पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है।


इनका मुख्य प्रभाव क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, राजस्थान,पंजाब,हरियाणा,हिमाचलप्रदेश और प.उत्तर प्रदेश है, कभी-कभी ये बिहार,बंगाल,असम और अरुणाचल प्रदेश के मौसम को प्रभावित करते हैं।

यह रबी की फसल विशेषकर गेहूं की फसल के लिए बहुत फायदेमंद है।


पश्चिमी विक्षोभ का जीवन काल 3-4 दिन का होता है इस अवधि के दौरान शीत लहर चलती है और तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री नीचे चला जाता है सुबह-शाम धुंध और कोहरा आम बात है कई बार एक के बाद एक 2-3 पश्चिमी विक्षोभ आते हैं और 8-10 दिनों तक मौसम को प्रभावित करते रहते हैं।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal
❤2
बंगाल में अंग्रेजी राज्य का उदय :—

✅ प्लासी का युद्ध :–
  23 जून 1757 को अंग्रेज सेनापति रॉबर्ट क्लाइव और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुआ।
▪️सिराजुद्दौला की सेना का सेनापति मीर जाफर था।

📕 बक्सर का युद्ध :–

   22 अक्टूबर 1764 ई को बक्सर का युद्ध अंग्रेजों और मीर कासिम, अवध के नवाब सुजाउदौला और  मुगल सम्राट      शाह आलम द्वितीय के बीच हुआ।
▪️अंग्रेजी सेना का नेतृत्व हेक्टर मुनरो द्वारा किया गया।
▪️युद्ध में मीर कासिम की संयुक्त सेना पराजित हुई

।

📕 इलाहाबाद की संधि– (12 एवं 16 अगस्त 1765) :—

📕 प्रथम संधि –

यह मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय तथा अंग्रेज गवर्नर क्लाइव के मध्य हुई थी।
▪️ कंपनी को मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय से अस्थाई रूप से बंगाल बिहार एवं उड़ीसा के दीवानी प्राप्त हुई।

📕 द्वितीय संधि–
यह संधि क्लाइव एवं अवध के नवाब सुजाउदौला के मध्य हुई।
▪️ इलाहाबाद और कड़ा छोड़कर अवध का शेष क्षेत्र नवाब को वापस कर दिया गया।
▪️ अवध के नवाब द्वारा कंपनी को 50 लख रुपए दिए गए।
▪️ अवध में कर मुक्त व्यापार करने की छूट प्रदान की गई।
▪️ बंगाल में 1765 से 1772 ई. तक द्वैध शासन लागू रहा।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs