UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.69K subscribers
5.06K photos
37 videos
486 files
5.22K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
🔰वैकोम सत्याग्रह के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केरल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त रूप से इसके शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। 

👉वैकोम सत्याग्रह, अहिंसक आंदोलन था, जो 30 मार्च, 1924 से 23 नवंबर, 1925 तक चला था.

👉 यह आंदोलन, केरल के त्रावणकोर रियासत के वैकोम में हुआ था. इस आंदोलन का मकसद, वैकोम महादेव मंदिर में 'निचली जातियों' के लोगों को प्रवेश की अनुमति देना था ।

👉त्रावणकोर में कुछ सबसे कठोर, परिष्कृत और निर्दयी सामाजिक मानक एवं रीति-रिवाज़ थे जो एक सामंती, सैन्यवादी और क्रूर सरकार की रियासत थी।

👉एझावा और पुलाय जैसी निचली जातियों को अपवित्र माना जाता था तथा उन्हें उच्च जातियों से दूर रखने के लिये विभिन्न नियम बनाए गए थे।

👉इनमें केवल मंदिर में प्रवेश पर ही नहीं बल्कि मंदिरों के आसपास की सड़कों पर चलने पर भी प्रतिबंध था।

👉नेतागणों का योगदान: 

माधवन, के.पी. केशव मेनन


join👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤2
🔥भौतिक परिवर्तन -

पानी का जमकर बर्फ बनना

बीनी का पानी में घुलना

मोम का गलना

दूध-क्रीम अलग करना

दही से मक्खन निकालना

ऊर्ध्वपातन


🔥रासायनिक परिवर्तन -

मोमबत्ती का जलना

खाना पकना

• दूध का आस्कंदनदूध से दही बनना

लोहे में जंग लगना

join👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
🔷♦🔷 भारत के लोकनृत्य 🔷♦🔷
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

🔷【आंध्रप्रदेश】----कुचीपुड़ी, घंटामरदाला, ओट्टम थेडल, वेदी नाटकम।

🔷【असम】----बीहू, बीछुआ, नटपूजा, महारास, कालिगोपाल, बागुरुम्बा, नागा नृत्य, खेल गोपाल, ताबाल चोनग्ली, कानोई, झूमूरा होबजानाई।

🔷【बिहार】---जाट– जाटिन, बक्खो– बखैन, पनवारिया, सामा चकवा, बिदेसिया।

🔷【गुजरात】--गरबा, डांडिया रास, टिप्पनी जुरुन, भावई।

🔷【हरियाणा】--झूमर, फाग, डाफ, धमाल, लूर, गुग्गा, खोर, जागोर।

🔷【हिमाचल प्रदेश】---झोरा, झाली, छारही, धामन, छापेली, महासू, नटी, डांगी। 

🔷【जम्मू और कश्मीर】---रऊफ, हीकत, मंदजात, कूद डांडी नाच, दमाली। 

🔷【कर्नाटक】---यक्षगान, हुट्टारी, सुग्गी, कुनीथा, करगा, लाम्बी। 

,🔷【केरल】---कथकली (शास्त्रीय), ओट्टम थुलाल, मोहिनीअट्टम, काईकोट्टिकली।   

,🔷【महाराष्ट्र】---लावणी, नकाटा, कोली, लेजिम, गाफा, दहीकला दसावतार या बोहादा।   

🔷【ओडीशा】---ओडिसि (शास्त्रीय), सवारी, घूमरा, पैंरास मुनारी, छाउ।

🔷【पश्चिम बंगाल】---काठी, गंभीरा, ढाली, जतरा, बाउल, मरासिया, महाल, कीरतन।

🔷【पंजाब】 ---भांगड़ा, गिद्दा, दफ्फ, धामन, भांड, नकूला।  

🔷【राजस्थान】--घूमर, चाकरी, गणगौर, झूलन लीला, झूमा, सुईसिनी, घपाल, कालबेलिया।   

🔷【तमिलनाडु】---भरतनाट्यम, कुमी, कोलट्टम, कवाडी।

🔷【उत्तर प्रदेश】---नौटंकी, रासलीला, कजरी, झोरा, चाप्पेली, जैता। 

🔷【उत्तराखंड】---गढ़वाली, कुंमायुनी, कजरी, रासलीला, छाप्पेली। 

🔷【गोवा】---तरंगमेल, कोली, देक्खनी, फुग्दी, शिग्मो, घोडे, मोडनी, समायी नृत्य, जगर, रणमाले, गोंफ, टून्नया मेल।  

🔷【मध्यप्रदेश】---जवारा, मटकी, अडा, खाड़ा नाच, फूलपति, ग्रिदा नृत्य, सालेलार्की, सेलाभडोनी, मंच।  

🔷【छत्तीसगढ़】---गौर मारिया, पैंथी, राउत नाच, पंडवाणी, वेडामती, कपालिक, भारथरी चरित्र, चंदनानी।

🔷【झारखंड】---अलकप, कर्मा मुंडा, अग्नि, झूमर, जनानी झूमर, मर्दाना झूमर, पैका, फगुआ, हूंटा नृत्य, मुंदारी नृत्य, सरहुल, बाराओ, झीटका, डांगा, डोमचक, घोरा नाच।  

🔷【अरुणाचल प्रदेश】---बुईया, छालो, वांचो, पासी कोंगकी, पोनुंग, पोपीर, बारडो छाम।  

🔷【मणिपुर】--डोल चोलम, थांग टा, लाई हाराओबा, पुंग चोलोम, खांबा थाईबी, नूपा नृत्य, रासलीला, खूबक इशेली, लोहू शाह।  

🔷【मेघालय】---का शाद सुक मिनसेइम, नॉन्गरेम, लाहो।  

🔷【मिजोरम】----छेरव नृत्य, खुल्लम, चैलम, स्वलाकिन, च्वांगलाईज्वान, जंगतालम, पर लाम, सरलामकई/ सोलाकिया, लंगलम।         

🔷【नगालैंड】----रंगमा, बांस नृत्य, जीलैंग, सूईरोलियंस, गीथिंगलिम, तिमांगनेतिन, हेतलईयूली। 

🔷【त्रिपुरा】---होजागिरी

🔷【सिक्किम】---छू फाट नृत्य, सिकमारी, सिंघई चाम या स्नो लायन डांस, याक छाम, डेनजोंग नेनहा, ताशी यांगकू नृत्य, खूखूरी नाच, चुटके नाच, मारूनी नाच।  

🔷【लक्ष्यद्वीप】  --लावा, कोलकाई, परीचाकली

join👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
उत्तरप्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर भर्ती की अधिसूचना जारी.
प्राविधिक शिक्षा विभाग की अध्यापक भर्ती परीक्षा 26 को दो पालियो में लखनऊ में
बिहार सरकार का शपथ ग्रहण आज, सर्वसम्मति से नीतीश कुमार एनडीए के नेता बने

👉10वी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
📕'संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन (UNWTO)' की पहली महिला महासचिव के रूप में शेखा अल नौवैस को नियुक्त किया गया है।

📕शेखा नासिर अल नौवैस संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक प्रमुख व्यापारिक नेता है,

👉वे 1 जनवरी 2026 से चार वर्ष के कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करेंगी।

👉यह संगठन की 50 वर्षों की इतिहास में पहली बार है जब किसी महिला को इसका नेतृत्व करने का अवसर मिला है।

📕संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन

यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है

स्थापना 👉1 नवंबर 1975

मुख्यालय 👉मैड्रिड (स्पेन)

सदस्य देश👉159 / सहयोगी सदस्य देश 👉6

भारत कब सदस्य बना 👉1975


join👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
इथियोपिया देश ने गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की प्रमुख पहल 'दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) ' को अपनाने की घोषणा की है।
दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) की शुरुआत जून 2011 में की गई थी

📕पूर्ववर्ती नाम - स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY)

📕उद्देश्य
- ग्रामीण गरीब परिवारों को स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से समर्थन देकर उनकी आजीविका में विविधता लाने और आय में सुधार करने में मदद करना।

join👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
Score Card: 71st BPSC Prelims Examination

👉Download Link-
https://bpsc.bihar.gov.in/marks-sheet/
UPPCS की अगली भर्ती में BSA के 40 पद.
❤1
बिहार : नीतीश रिकॉर्ड 10वी बार बने मुख्यमंत्री
हाई कोर्ट ने लोकसेवा आयोग से माँगा जवाव, समीक्षा अधिकारी प्री 2023 के परिणाम में ओबीसी कोटे में अनियमितता का मामला.
UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
UPPCS की अगली भर्ती में BSA के 40 पद.
वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के रिक्त 123 पद pcs से भरे जायेंगे

° राजकीय इंटर कॉलेज में 174 पदों पर होगी नियुक्ति
📜 अध्याय 22

संविधान संशोधन (Constitutional Amendment) — अनुच्छेद 368


📕 परिचय

भारत का संविधान न कठोर है न पूर्णतः लचीला — यह अर्ध-कठोर (Semi-Rigid) है।
संविधान संशोधन की शक्ति भाग XX – अनुच्छेद 368 में निहित है।

A. संविधान संशोधन की शक्ति और प्रक्रिया (Article 368)

1. संशोधन विधेयक कहाँ पेश होता है

• केवल संसद के किसी भी सदन में – लोकसभा या राज्यसभा।
• राज्य विधानमंडल में इसे पेश नहीं किया जा सकता।

2. विधेयक कौन पेश कर सकता है

• सरकारी या निजी सदस्य, दोनों पेश कर सकते हैं।
• राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति आवश्यक नहीं है।

3. संयुक्त बैठक (Joint Sitting)

• यदि दोनों सदन असहमत हों तो संयुक्त बैठक का कोई प्रावधान नहीं।
• विधेयक दोनों सदनों से अलग-अलग पारित होना अनिवार्य।

4. राष्ट्रपति की भूमिका

• 24वाँ संशोधन (1971) → राष्ट्रपति संशोधन विधेयक को रोक नहीं सकते;
वे सहमति देने को बाध्य हैं।
• वे इसे पुनर्विचार के लिए भी नहीं भेज सकते।

✦ B. संविधान संशोधन के प्रकार (Three Ways)

1) साधारण बहुमत द्वारा संशोधन (Simple Majority)

(अनुच्छेद 368 के बाहर)

👉इन क्षेत्रों में साधारण विधि जैसा संशोधन होता है:

• नए राज्यों का प्रवेश/गठन — अनुच्छेद 2, 3
• राज्य विधान परिषदों का सृजन/उन्मूलन — अनुच्छेद 169
• दूसरी अनुसूची (President, Governor, Judges के वेतन/भत्ते)
• संसद में कोरम, संसद के आंतरिक नियम
• नागरिकता में परिवर्तन (Citizenship Act)
• यूनिक फैक्ट:
→ ये संविधान संशोधन कहलाते नहीं हैं, जबकि वास्तव में संविधान के प्रावधान बदलते हैं।

2) विशेष बहुमत द्वारा संशोधन (Special Majority – Article 368)

विशेष बहुमत =
(कुल सदस्य संख्या का 50% +) उपस्थित + मतदान करने वाले सदस्यों के 2/3।

इसमें संशोधित होते हैं:
• मौलिक अधिकार (Fundamental Rights)
• डीपीएसपी (Directive Principles)
• अधिकांश अन्य प्रावधान
• न्यायपालिका, राष्ट्रपति की शक्तियां, संसद की प्रक्रिया
• नागरिकता नहीं (वह साधारण बहुमत में आता है)

3) विशेष बहुमत + आधे राज्यों की मंजूरी

(सबसे कठोर संशोधन)

इन विषयों पर राज्य विधानमंडलों की 1/2 राज्यों द्वारा मंजूरी अनिवार्य:

• राष्ट्रपति का निर्वाचन (Art 54–55)
• केंद्र–राज्य संबंध (Union–State Relations)
• न्यायपालिका (SC/HC की संरचना/क्षेत्राधिकार)
• सातवीं अनुसूची की सूचियाँ (Union, State, Concurrent List)
• संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व
• अनुच्छेद 368 स्वयं

यूनिक फैक्ट:
→ राज्य संकल्प पारित करते हैं; कोई विधेयक नहीं भेजा जाता
✦ C. मूलभूत संरचना सिद्धांत (Basic Structure Doctri

1) आधार

केशवानंद भारती केस, 1973
• संसद संविधान में कोई भी संशोधन कर सकती है
लेकिन
• मूलभूत संरचना नष्ट या परिवर्तित नहीं कर सकती

2) मूलभूत संरचना के प्रमुख तत्व

(विभिन्न निर्णयों में जोड़े गए)

• संवैधानिक सर्वोच्चता
• गणतंत्रवाद
• लोकतंत्र
• धर्मनिरपेक्षता
• न्यायपालिका की स्वतंत्रता
• न्यायिक समीक्षा
• संघवाद
• विधि का शासन
• संसद और राज्य विधानसभाओं के बीच शक्ति संतुलन
• स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव
• राष्ट्र की एकता
• मौलिक अधिकारों का सार
• सत्ता का विकेंद्रीकरण
• नागरिकों की गरिमा

👉 अन्य महत्वपूर्ण केस

• मिनर्वा मिल्स केस, 1980 – 42वें संशोधन के उस भाग को निरस्त किया जिसने संशोधन को न्यायिक समीक्षा से बाहर किया था।
• गोलकनाथ केस, 1967 – संसद मौलिक अधिकारों में संशोधन नहीं कर सकती (बाद में केशवानंद में पलट दिया)।
• इंदिरा नेहरू गांधी केस (1975) – चुनाव आयोग/न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बेसिक स्ट्रक्चर घोषित किया।
👉. अन्य दुर्लभ तथ्य (Rare Facts)

• राज्यपाल की मंजूरी आवश्यक नहीं; मामला सीधे विधानमंडल द्वारा मंजूर होता है।
• राज्यों की पहल केवल अनुच्छेद 169 (विधान परिषद) में संभव।
• संविधान संशोधन पर कोई समय सीमा नहीं – सदन जितना चाहे समय लें।
• संशोधन विधेयक में प्रेसिडेंट को वीटो का अधिकार नहीं।
• स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर कोई विशेष संशोधन प्रक्रिया नहीं।
• संसद संविधान में संशोधन कर सकती है, पर पूरी तरह नया संविधान नहीं बना सकती (SC ने कहा — “Constituent power ≠ unlimited p


join👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
🔰उष्णकटिबंधीय तूफानों की तीव्रता और प्रभाव

👉उष्णकटिबंधीय तूफानों की तीव्रता हवा की गति पर आधारित होती है।

👉जब किसी उष्णकटिबंधीय चक्रवात की अधिकतम निरंतर हवा की गति 34 नॉट (63 किमी/घंटा) से 47 नॉट (87 किमी/घंटा) तक होती है, तो

👉इसे उष्णकटिबंधीय तूफान कहा जाता है।
इस प्रकार के तूफान मूसलाधार बारिश, तेज़ हवाएं, ऊँची समुद्री लहरें, तटीय बाढ़ और भूस्खलन ला सकते हैं।

👉हवाएँ उत्तरी गोलार्ध में वामावर्त (Anticlockwise) और दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणावर्त (Clockwise) दिशा में चलती हैं।

🔰उष्णकटिबंधीय तूफानों के क्षेत्रीय नाम
भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर, इन तूफानों को अलग-अलग नामों से जाना जाता है:

🔰उत्तरी अटलांटिक: हैरिकेन (Hurricane)
🔰पश्चिमी उत्तरी प्रशांत: टाइफून (Typhoon)

🔰हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर: उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclone)

🔰उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने की प्रक्रिया

👉उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने के लिए निम्नलिखित स्थितियाँ अनुकूल होती हैं:
👉गर्म महासागर से पर्याप्त ऊर्जा[26–27°C (79–81°F)]
वायुमंडल में पर्याप्त नमी
👉कम से मध्यम विंडशीयर (हवा की गति और दिशा में अंतर)
कोरिओलिस बल (पृथ्वी के घूर्णन के कारण बनने वाला बल)


join👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact #roaro
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
❤2
🔳 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख अधिवेशन

🟡  1885 का कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन।
◆स्थान -बम्बई।
◆ अध्यक्ष - व्योमेश चन्द्र बनर्जी दो बार अध्यक्ष (1885,1892)
◆ 72 प्रतिनधियों ने भाग लिया।
◆ दादा भाई नौरोजी के सुझाव पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नाम रखा गया।

🟡  1886 कांग्रेस का अधिवेशन ।
◆ स्थान -कलकत्ता।
◆ अध्यक्ष - दादा भाई नौरोजी (तीन बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने 1886,1893,1906)

🟡  1887 का कांग्रेस अधिवेशन ।
◆ स्थान - मद्रास।
◆ अध्यक्ष - बदरुद्दीन तैय्यब ( कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष थे)

🟡 1888 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - इलाहाबाद।
◆ अध्यक्ष - जॉर्ज यूले (प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष)

🟡  1896 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - कलकत्ता।
◆ अध्यक्ष - रहीमतुल्ला सयानी।
◆ इस अधिवेशन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पहली बार गायन किया गया।

🟡  1905 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - वारणसी।
◆ अध्यक्ष - गोपाल कृष्ण गोखले।
◆ स्वदेशी आंदोलन का समर्थन।

🟡  1906 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - कलकत्ता।
◆ अध्यक्ष - दादा भाई नैरोजी।
◆ इस अधिवेशन में पहली बार स्वराज शब्द का प्रयोग किया गया।

🟡  1907 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - सूरत।
◆ अध्यक्ष - रास बिहारी घोष।
◆ इस अधिवेशन में कांग्रेस का विभाजन ।

🟡  1911 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - कलकत्ता।
◆ अध्यक्ष - विशन नारायण दर।
◆ इस अधिवेशन में पहली बार जन गण मन का गान किया गया।

🟡  1916 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - लखनऊ।
◆ अध्यक्ष - अम्बिकचरण मजूमदार।
◆ इस अधिवेशन में कांग्रेस-लीग के बीच लखनऊ पैक्ट (पृथक निर्वाचन स्वीकार)
◆ नरम दल और गरम दल एक हुए।

🟡 1917 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - कलकत्ता।
◆ अध्यक्ष - एनी बेसेंट ( कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी )
◆ तीन महिलाएं कांग्रेस की अध्यक्ष बनी ।
◆ 1917 में एनी बेसेंट।
◆ 1925 में सरोजिनी नायडू (प्रथम भातीय महिला )
◆ 1933 में नलनी सेन गुप्ता।

🟡 1919 का कांग्रेस अधिवेशन
◆ स्थान - अमृतसर।
◆ अध्यक्ष - मोती लाल नेहरू ( दो बार अध्यक्ष बने 1919,1928)

🟡  1920 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - नागपुर।
◆ अध्यक्ष - वीर राघवाचारी।
◆ असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ।
◆ कांग्रेस द्वारा पहली बार भाषाई आधार पर प्रान्तों के गठन की बात की गई।

🟡 1924 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - बेलगाँव ( कर्नाटक )
◆ अध्यक्ष - महात्मा गांधी ( मात्र एक बार )

🟡  1929 का कांग्रेस अधिवेशन ।
◆ स्थान - लाहौर।
◆ अध्यक्ष - जवाहर लाल नेहरू।
◆ इस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित हुआ।
◆ 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाने का निश्चय किया गया।

🟡  1931 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - कराची।
◆ अध्यक्ष - बल्लभ भाई पटेल।
◆ इस अधिवेशन में मौलिक अधिकार सम्बन्धी प्रस्ताव पारित किया गया।
◆ इसी अधिवेशन में गाँधी ने कहा था गाँधी मर सकते हैं परतन्तु गांधीवाद नहीं।

🟡  1936 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - लखनऊ।
◆ अध्यक्ष - जवाहर लाल नेहरू।
◆ इसी अधिवेशन में नेहरू ने कहा मैं समाजवादी हूँ।

🟡  1937 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - फैजपुर।
◆ अध्यक्ष - जवाहर लाल नेहरू।
◆ पहली बार कांग्रेस का अधिवेशन किसी गॉव में हुआ।

🟡  1938 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - हरिपुरा ( गुजरात )
◆ अध्यक्ष - सुभाष चंद्र बोस।
◆ इसी अधिवेशन में राष्ट्रीय नियोजन समिति का गठन।

🟡  1939 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान - त्रिपुरी ( जबलपुर, मध्यप्रदेश)
◆ अध्यक्ष -सुभाष चंद्र बोस।
◆ इसी अधिवेशन में गाँधी जी से विवाद होने के कारण सुभाष द्वारा त्यागपत्र दिया जाना तथा  राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया।

🟡  1940 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ स्थान -  रामगढ़।
◆ अध्यक्ष - अबुल कलाम आजाद।
◆ ये सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे 1940-1945 तक।

🟡 1947 का कांग्रेस अधिवेशन।
◆ अध्यक्ष - जे.बी. कृपलानी।
join👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
💯1
KVS NVS TIER 1 OFFICIAL DATE - 10th and 11th January 2026.
❤1