𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.76K subscribers
1.56K photos
45 videos
207 files
1.22K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
Rajasthan APO का परीक्षा केंद्र होगा कल (26 अगस्त) को जारी...
आयोग की वेबसाइट पर देखे

30 अगस्त को आयेगा प्रवेश पत्र
6 महीने मे 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे : बाबा योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सबसे भ्रष्ट बताने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज


यूपीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण के क्रियान्वयन से जुड़ी कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में मुकेश कुमार वर्मा नाम के व्यक्ति के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है. इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी नेताओं ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठाते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।
खबर के अनुसार 30 नवम्बर तक जारी होगा APO मुख्य परीक्षा का रिजल्ट।
❤3😐2
UP एपीओ भर्ती 2025
▪️याचिका के अंतिम निस्तारण तक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होगा
▪️ याचिका मे आरक्षण के नियमों के उल्लंघन का है आरोप
▪️ प्रारंभिक परीक्षा का हो सकता है दोबारा परिणाम जारी अगर ऐसा हुआ तो दोबारा होगी मुख्य परीक्षा
बिहार सरकार की नई खोज

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट पर अब फेल (Fail) शब्द नहीं लिखा होगा ।

राज्य के शिक्षा विभाग ने फेल की जगह 'एलिजिबल फॉर स्किल्स’ (Eligible for skills) यानी ‘स्किल के लिए योग्य’ इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।
🤣5👍3❤1
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 अगस्त 2026 को बुजुर्ग महिलाओं के लिए के लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की शुरुआत की है।

योजना के मुख्य बिंदु
▪️निःशुल्क बस यात्रा: 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
▪️इस योजना का लाभ राज्य सरकार की AC और किसी भी प्रकार की निजी बसों में नहीं मिलेगा ।
▪️पात्रता: उत्तर प्रदेश की मूल निवासी 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
▪️आवश्यक दस्तावेज: यात्रा के दौरान आयु और पहचान के सत्यापन के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
▪️आवेदन प्रक्रिया: इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी प्रकार के पूर्व पंजीकरण या आवेदन की आवश्यकता नहीं है। बस में कंडक्टर को पहचान पत्र दिखाकर शून्य-किराये का टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
▪️लाभार्थी: अनुमान के मुताबिक, इस योजना से राज्य की 1 करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को फायदा होगा।
June 2026 का UGC NET का रिजल्ट भी आ चुका है । जिस किसी का JRF / NET / निकला हो, phd में एडमिशन लेने के इच्छुक है तो चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में 10 सीटो के लिए एडमिशन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन कर सकता है ।
❤4
जो लोग भी राजस्थान APO देने जा रहे है वो राजस्थान रोडवेज के वेबसाइट पे अपना रजिस्ट्रेशन कर ले और फ्री बस सेवा का लाभ उठाएं । http://ors.rajasthanroadways.com/competition_exam/index.php
❤1
रोता बिलखता रहा बच्चा...पापा के पास जाना है, फिर भी लहौर हाईकोर्ट ने माँ को दी कस्टडी...

इसमे कानून का दोष है या जज साहब का?


https://www.instagram.com/reel/Dcpndu8Inta/?igsi=MWF4YW1sams0NnB3MA==
विजिट माय स्टेट अभियान
(Visit My State Campain)

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाव द्वारा राज्य में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से विजिट माय स्टेट अभियान शुरू किया है।

मुख्य बिंदु
▪️इस अभियान के तहत जेन-जी और युवाओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर राज्य का कल्चरल एंबेसडर बनाने की अनूठी पहल की गई है।
▪️युवा अपने शहर की अनकही कहानियों, खान-पान, हस्तशिल्प और अल्पज्ञात स्थलों को अधिकतम 60 सेकंड की रील के माध्यम से दुनिया के सामने लाएंगे।
▪️वीडियो के अंत में विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश बोलना अनिवार्य है।
▪️योजना के प्रारंभिक चरण के तहत, उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी संग्रहालयों में बच्चों और परिवारों के लिए दो महीने तक मुफ्त प्रवेश की घोषणा की गई है।
▪️ निम्नलिखित प्रमुख पर्यटन केंद्रों को जोड़कर गंतव्य-आधारित यात्रा पैकेज तैयार किए जा रहे हैं: अयोध्या, वाराणसी, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ और मिर्जापुर।
▪️चुनार किला (मिर्जापुर) और छतर मंजिल (लखनऊ) जैसी ऐतिहासिक विरासतों को शादियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पर्यटन गतिविधियों के प्रमुख स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
▪️अभियान के तहत मंदिर सर्किट के साथ-साथ गौशाला पर्यटन, वेलनेस (स्वास्थ्य) टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन को विशेष रूप से लक्षित किया जा रहा है।


उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सांस्कृतिक राजदूत बनाना और उन्हें सरकारी स्तर पर पहचान दिलाना है इसमें भाग लेने वाले विजेताओं को निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं:
▪️सरकारी प्रमाणपत्र और पहचान : पर्यटन विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर सराहना और सर्टिफिकेट।
▪️सोशल मीडिया पर प्रमोशन: आपकी रील को UP Tourism के आधिकारिक हैंडल्स पर फीचर किया जाएगा, जिससे आपकी रीच बढ़ेगी।
▪️भविष्य के अवसरों में प्राथमिकता: पर्यटन विभाग के आगामी इवेंट्स या प्रोजेक्ट्स में जुड़ने का मौका।


Join t.me/AoneJa