𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.77K subscribers
1.61K photos
46 videos
210 files
1.24K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (5)

भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) समझौता लागू
▪भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (Trade and Economic Partnership Agreement - TEPA) 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गया है।

▪यह भारत का चार विकसित यूरोपीय देशों (स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन) के समूह के साथ पहला मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है।

▪EFTA देशों द्वारा भारत में 15 वर्षों में $100 बिलियन का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और 10 लाख प्रत्यक्ष रोज़गार पैदा करने की प्रतिबद्धता।
जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤2
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (6)

चीन का नया 'K' वीज़ा प्रभावी
▪चीन का नया 'K' वीज़ा आज, 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गया है।

▪यह वीज़ा विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology) के क्षेत्रों में विदेशी युवा प्रतिभाओं को चीन की ओर आकर्षित करने के लिए बनाया गया है।

▪'K' वीज़ा एक नई वीज़ा श्रेणी है ।इस वीज़ा का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्रों में विदेशी युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करना।

▪चीन की इस पहल को अमेरिका के H-1B वीज़ा कार्यक्रम पर लगाए गए प्रतिबंधों और सख्त नियमों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। चीन अमेरिका की अप्रवासन नीतियों से विमुख हो रहे कुशल पेशेवरों को लुभाने की कोशिश कर रहा है।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (7)

अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
▪भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है ।
▪इस दिवस का उद्देश्य शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा के संदेश को फैलाना और शांति, सहिष्णुता, समझ तथा अहिंसा की संस्कृति को सुरक्षित करना है।
▪थीम 2025 - अहिंसा के माध्यम से वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देना ।
▪संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जून 2007 को एक प्रस्ताव पारित करके इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में स्थापित किया। इस प्रस्ताव को 140 से अधिक देशों का समर्थन मिला था।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
✍2👍2
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (8)

पंडित छन्नूलाल मिश्रा का निधन
▪प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्रा (89वर्ष) का 2 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया।
▪इनका जन्म 13 अगस्त 1936 को आजमगढ़ में हुआ था । जबकि उनका निधन उनके मिर्जापुर स्थित आवास पर हुआ। उन्हें पिछले शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था।
▪वे भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक महान स्तंभ थे और ठुमरी के सबसे मधुर प्रतिपादकों में से एक थे। उन्होंने ठुमरी, कजरी, चैती और अन्य अर्ध-शास्त्रीय कला रूपों को अपनी आवाज़ से जीवंत किया।
▪पंडित छन्नूलाल मिश्रा को वर्ष 2020 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और वर्ष 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
👍1
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (9)

पहला स्मार्ट रजिस्ट्रेशन ऑफिस
▪भारत का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट रजिस्ट्रेशन ऑफिस छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर (अटल नगर) में खोला गया है।
▪इसका उद्घाटन 1 अक्टूबर 2025 को उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा किया गया।
▪इसका उद्देश्य संपत्ति (मकान, दुकान, जमीन) के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाना।
▪इस कार्यालय को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित किया गया है। इसके तहत नागरिक अपनी रजिस्ट्री की प्रक्रिया केवल 12 से 15 मिनट में पूरी कर सकेंगे।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
👍1
One Day One Question For Mains


भारतीय न्याय संहिता, 2023

प्रश्न संख्या 12
A. लूट और डकैती में अंतर बताइए । (10 अंक) UPJ 2013

B. क्षति कारित करने के आशय से 'M' ने 'N' की सहमति के बिना, एक कुत्ते को 'N' पर झपटने के लिए उकसाया । 'M' के इस कृत्य के लिए 'N' को क्षोभ हुआ । M ने कौनसा, यदि कोई हो, अपराध कारित किया ? (10 अंक) UPJ 2013

उत्तर - 👉 @AoneJA_mains ग्रुप में
❤2
किस राज्‍य सरकार ने बालोद जिले को भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया?
Anonymous Quiz
14%
मध्य प्रदेश
28%
ओडिशा
52%
छत्तीसगढ़
5%
झारखंड
❤4
PM मोदी ने RSS के शताब्दी समारोह में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया, भारतीय मुद्रा पर पहली बार कौन सा चित्र अंकित किया गया है?
Anonymous Quiz
15%
महात्मा गांधी
13%
ताज महल
63%
भारत माता
9%
लाल किला
👍4🔥1
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (10)

आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2025
▪आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक {2025} (Index of Economic Freedom 2025) को द हेरिटेज फाउंडेशन (The Heritage Foundation) और द वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा जारी किया गया है।
▪यह सूचकांक देशों को चार मुख्य स्तंभों - कानून का शासन, सरकार का आकार, नियामक दक्षता, और खुले बाजार - के आधार पर आर्थिक नीतियों और स्थितियों का आकलन करके रैंक करता है।
▪सूचकांक 2025 के अनुसार, दुनिया की सबसे स्वतंत्र अर्थव्यवस्थाएँ ये हैं:
1. ​सिंगापुर 🇸🇬
2. ​स्विट्ज़रलैंड 🇨🇭
3. आयरलैंड 🇮🇪
▪176 देशों के इस सूचकांक में भारत को 128वाँ स्थान मिला है।
▪️भारत को "अधिकतर अस्वतंत्र" (Mostly Unfree) अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में रखा गया है।
▪️सूचकांक का महत्व - आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक दर्शाता है कि जिन देशों में मुक्त बाजार, कानून का शासन, निजी संपत्ति के अधिकार और सीमित सरकार का समर्थन किया जाता है, वहाँ नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होता है, अर्थव्यवस्थाएँ मज़बूत होती हैं, और पर्यावरण स्वच्छ होता है।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤1👍1
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (11)

11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन, 2025
▪11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन (11th World Green Economy Summit - WGES) दुबई में आयोजित किया गया ।
▪️स्थान: दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (Dubai World Trade Centre - DWTC)
▪️तिथि: 1-2 अक्टूबर, 2025
▪️विषय (Theme): "प्रभाव के लिए नवाचार: हरित अर्थव्यवस्था के भविष्य को गति देना" (Innovating for Impact: Accelerating the Future of the Green Economy)

जॉइन करें 👉 @AoneJA
One Day One Question For Mains


भारतीय न्याय संहिता, 2023

प्रश्न संख्या 13
द्विविवाह के अपराध में 'विवाह करता है' पद को सिद्ध करना असाधारण रूप से कठिन है । इस कथन की विवेचना कीजिये तथा निर्णित वादों का उल्लेख कीजिये । UPJ 2013 (15 अंक)
उत्तर - 👉 @AoneJA_mains ग्रुप में
❤4
भ्रामक विज्ञापन के लिए विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS पर पांच लाख जुर्माना
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (12)

भारत को मिला अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ पुरस्कार 2025
▪भारत को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (International Social Security Association - ISSA) का सर्वोच्च पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन सोशल सिक्योरिटी (Outstanding Achievement in Social Security) 2025 प्रदान किया गया ।
▪इस पुरस्कार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने प्राप्त किया ।
▪कार्यक्रम स्थल - विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच (World Social Security Forum - WSSF), कुआलालंपुर, मलेशिया
▪भारत ने एक दशक में सामाजिक सुरक्षा कवरेज को 2015 में 19% से बढ़ाकर 2025 में 64.3% कर दिया है, जिससे 940 मिलियन से अधिक नागरिकों को लाभ मिला है।
▪भारत यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है, जो सामाजिक सुरक्षा कवरेज के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व को दर्शाता है।

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA)
▪अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (International Social Security Association - ISSA) सामाजिक सुरक्षा के प्रशासन को बढ़ावा देने और उसमें सुधार करने वाला एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
▪ SSA की स्थापना 1927 में हुई थी और इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization - ILO) के तत्वावधान में स्थापित किया गया था।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤3👍1
आपराधिक सूक्ति - 1
#Criminal_Maxim
Actus non fecit reum nisi mens sit rea
(एक्ट्स नॉन फेसिट रिअम नीसी मेंस सिट रिया)

अर्थ - "मात्र कार्य किसी को अपराधी नही बनाता यदि उसका मन अपराधी न हो"
Join 👉 @AoneJA
❤3
आपराधिक सूक्ति - 2
#Criminal_Maxim
Actus me invito factus non est mens actus
(एक्ट्स मी इन्विटो फेक्टस नॉन एस्ट् मेंस एक्ट्स)

अर्थ - "मेरे द्वारा, मेरी इच्छा के विरूध किया गया कार्य मेरा नही है l"
धारा 94 IPC से संबंधित
धारा 32 BNS से संबंधित
Join 👉 @AoneJA
आपराधिक सूक्ति - 3
#Criminal_Maxim
Nullum crimen sine lege nulla poena sine lege
(नल्लुम क्राइमेन साइन लेगे नल्ला पोएना साइन लेगे)

अर्थ - "कोई कार्य तब तक अपराध की श्रेणी मे नही आता जब तक वह किसी विधि के अंतर्गत अपराध घोषित नही कर दिया गया हो, बिना विधि के किसी व्यक्ति को दंडित नही किया जा सकता हैं"
📌 इस सूक्ति "वैधानिकता का सिद्धांत" नाम से जाना जाता है l
Join 👉 @AoneJA
आपराधिक सूक्ति - 4
#Criminal_Maxim
Nulla poena sine lege
(नल्ला पोएना साइन लेगे)

अर्थ - "बिना विधि के दण्ड न दिया जाए"
यह सूक्ति निम्न चार नियमो का निर्धारण करती है -
1. दांडिक विधि भूतलक्षी नही होनी चाहिए
2. दांडिक विधि की कठोर व्याख्या की जानी चाहिए
3. विधि विधानो की निश्चितता, और
4. विधि की अधिमान्यता
Join 👉 @AoneJA
आपराधिक सूक्ति - 5
#Criminal_Maxim
Autre fois acquit and autre fois convict. (ऑट्रे फॉइस एक्विट् एण्ड ऑट्रे फॉइस कन्विक्ट्)

अर्थ - "प्रांग दोषमुक्ति और पूर्व दोषसिद्धि"
व्याख्यात्मक अर्थ - अभियुक्त पश्चातवर्ती विचारण के दौरान पूर्व-दोषमुक्ति और पूर्व-दोषसिद्धि की सहायता ले सकता है l
Join 👉 @AoneJA
❤1