𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.77K subscribers
1.58K photos
45 videos
208 files
1.23K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
Delhi HJS
The Delhi High Court invites online applications for 27 Higher Judicial Service (HJS) vacancies by way of direct recruitment. The application window opened on July 1, 2026, and the last date to apply is July 15, 2026 (05:30 PM).

📌 Key Recruitment Details
▪️Total Vacancies: 27 (24 existing + 3 anticipated)
▪️Application Timeline: 01 July 2026 to 15 July 2026Prelims Exam Date: July 26, 2026
▪️Application Fee: ₹2,000 (General) | ₹500 (SC/ST/PwD)
▪️Eligibility CriteriaAge Limit: 35 to 45 years (relaxable as per official norms).
▪️Experience: Must have continuously practiced as an Advocate for not less than 7 years.
👍1
Rajasthan APO मुख्य परीक्षा तिथि घोषित
▪️27 दिसम्बर 2026 को होगी मुख्य परीक्षा
▪️इससे पहले 2 सितंबर 2026 को घोषित हो चुकी प्रारंभिक परीक्षा
▪️7 जुलाई 2026 है परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि
❤3
इथेनॉल और उसका हालिया विवाद

इथेनॉल (Ethanol) और देश में लागू E20 ईंधन नीति इस समय कई गंभीर तकनीकी, आर्थिक और न्यायिक विवादों के केंद्र में हैं।

हाल ही में जून 2026 के अंत में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी तेल कंपनियों (जैसे BPCL) और डिस्टिलरीज के बीच एथेनॉल आपूर्ति कोटे को लेकर सुनवाई चल रही थी।

विवाद की वजह: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल ने अदालत में कहा कि E20 (20% इथेनॉल) नीति अभी सिर्फ एक प्रयोग है, जिसके अंतिम परिणाम 2027 तक आएंगे।

इस खबर के फैलते ही देश भर के वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया कि क्या उनके इंजनों पर कोई प्रयोग हो रहा है।

विवाद बढ़ता देख भारत सरकार (PIB) ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दावे को पूरी तरह खारिज किया। सरकार ने स्पष्ट किया कि E20 ईंधन कोई प्रयोग नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह परीक्षित, वैज्ञानिक और राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत नीति है। कोर्ट में केवल सप्लाई चेन और आवंटन पर कानूनी बहस हो रही थी।

https://t.me/AoneJa

इथेनॉल क्या है?
इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है, जिसे एथिल अल्कोहल या ग्रेन अल्कोहल भी कहा जाता है। यह एक रंगहीन और ज्वलनशील तरल पदार्थ है, जिसका रासायनिक सूत्र C₂H₅OH है। इसे मुख्य रूप से पर्यावरण के अनुकूल और नवीकरणीय ईंधन के रूप में जाना जाता है।

यह पूरी तरह प्राकृतिक है। इसे गन्ने के रस, मक्का, टूटे चावल, चुकंदर और कृषि अवशेषों से बनाया जाता है। इन जैविक पदार्थों में मौजूद चीनी और स्टार्च का किण्वन (Fermentation) करके इथेनॉल तैयार किया जाता है।

इसका उपयोग कहां होता है ?
▪️गाड़ियों के ईंधन में: इसे पेट्रोल में मिलाकर बायोफ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है, ताकि प्रदूषण कम हो।
▪️उद्योगों में: सैनिटाइज़र, दवाइयां, पेंट, कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य उत्पाद) और शराब बनाने में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है।

इसके फायदे क्या हैं ?
▪️कम प्रदूषण: जब इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में जलाया जाता है, तो कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों का उत्सर्जन बहुत कम होता है।
▪️आर्थिक बचत: भारत जैसे देशों को विदेशों से महंगा कच्चा तेल कम आयात करना पड़ता है, जिससे देश के पैसे बचते हैं।
▪️किसानों को लाभ: मक्का और गन्ने जैसी फसलों की मांग बढ़ने से किसानों की आमदनी में सुधार होता है।

E20 का मतलब और पेट्रोल से संबंध:
E20 एक ईंधन मिश्रण है जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। सरकार कच्चे तेल के आयात को कम करने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पेट्रोल में इथेनॉल मिला रही है।
https://t.me/AoneJa
👍4❤3
उत्तर प्रदेश APO में पूछी गई फूल फॉर्म
▪️ANRF - Anusandhan National Research Foundation
▪️NCrF - National Credit Framework
▪️UNHCR - United Nations High Commissioner for Refugees
▪️ITDC - India Tourism Development Corporation.
▪️HTTP - Hypertext Transfer Protocol
👍5
उत्तर प्रदेश APO मे पूछी गई पुस्तकों के लेखक
▪️Ignited Minds: Unleashing the Power Within India" is Dr. A. P. J. Abdul Kalam. (2002)
▪️The God of Small Things is Arundhati Roy. (1997)
▪️The Alchemist is Paulo Coelho. (1988)
▪️The Kite Runner is Khaled Hosseini. (2003)
▪️Life of Pi is Yann Martel. (2001)

जो कोई बोल रहा है कि उसकी 3 से 4 बुक लगी, झूठ बोल रहा है ।
👍5❤2
उत्तर प्रदेश APO मे पूछी गई प्रसिद्ध हस्तियाँ

1. नर्गिस मोहम्मदी
▪️ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता और पत्रकार।
▪️इन्हें ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ने और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। ये लंबे समय से जेल में बंद होने के बावजूद महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रही हैं।

2. डेविस हसाबिस
▪️प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक, न्यूरोसाइंटिस्ट और गूगल डीपमाइंड के सह-संस्थापक व सीईओ
▪️आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) और विशेषकर AlphaFold के विकास के लिए इन्हें वर्ष 2024 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।

3. लियो बाबूता
▪️दुनिया के सबसे लोकप्रिय ब्लॉगर्स में से एक और लेखक।
▪️ये अपने ब्लॉग ज़ेन हैबिट्स के लिए प्रसिद्ध हैं, जिसके लाखों पाठक हैं। ये लोगों को सादा जीवन जीने, अच्छी आदतें अपनाने और तनावमुक्त रहने के व्यावहारिक तरीके सिखाते हैं।

4. सिंधू ताई सकपाल
▪️भारत की महान सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्हें प्यार से अनाथों की मां कहा जाता था।
▪️इन्होंने अपना पूरा जीवन अनाथ और बेसहारा बच्चों के पालन-पोषण में समर्पित कर दिया और लगभग 1,200 से अधिक बच्चों को गोद लेकर उन्हें पढ़ाया-लिखाया। समाज सेवा के लिए इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री (2021) से सम्मानित किया गया था।

5. स्वामी प्रेमानंद गोविन्द शरण
▪️वृंदावन के एक अत्यंत पूजनीय और प्रसिद्ध संत।
▪️ये राधा-कृष्ण की भक्ति (राधावल्लभ संप्रदाय) और अपने सत्संग व आध्यात्मिक विचारों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। सोशल मीडिया पर इनके सादगी भरे, व्यावहारिक और स्पष्ट उपदेशों के वीडियो करोड़ों लोगों द्वारा देखे जाते हैं, जिसमें बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी शामिल हैं।
❤7👌2
UP APO 2022 Mains and Final Cuttof

पिछली बार मुख्य परीक्षा 400 अंक की थी, और इस बार 500 की है । इस बार पेपर का स्तर कठिन रहा तो कटऑफ कम रहेगी ।

हमारा अनुमान (मुख्य परीक्षा)
जनरल 220
Obc 210
SC 190
ST 180
EWS 225

5 अंक ऊपर या नीचे । इससे ज्यादा नही रहेगी ।
❤4
अब आगरा मे एक पति को और निपटाया गया, खीर मे जहर दे शव को बाथरूम मे दफनाया

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसकी लाश को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया और ऊपर से कंक्रीट-प्लास्टर करवाकर टाइल्स लगवा दीं। पुलिस ने 45 दिनों के बाद बाथरूम की खुदाई करवाकर मृतक का कंकाल/शव बरामद किया है।

इस खौफनाक हत्याकांड की मुख्य बातें
▪️आरोपी पत्नी रूबी शर्मा ने अपने 45 वर्षीय पति सुरेंद्र शर्मा की कथित तौर पर खीर में नींद की गोलियां मिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया और मिस्त्री बुलाकर पक्का फर्श बनवा दिया।
▪️वारदात को अंजाम देने के बाद रूबी ने 26 मई को खुद थाने जाकर पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब डेढ़ महीने (45 दिन) तक वह पुलिस और पड़ोसियों के सामने रोने-बिलखने का नाटक करती रही और पुलिस के साथ पति को तलाशने का ढोंग भी किया।
▪️सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शव को बाथरूम के नीचे दफनाने के बाद आरोपी पत्नी रोजाना उसी बाथरूम में नहाती रही।

इस तरह खुला राज
▪️मृतक सुरेंद्र के भाई और परिजनों को रूबी की बातों और उसके बदलते बयानों पर शक हुआ।
▪️एक पुराने मामले के सिलसिले में जब पुलिस टीम सुरेंद्र के घर पहुंची, तो रूबी घबरा गई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
▪️रूबी की निशानदेही पर पुलिस ने मजदूरों की मदद से बाथरूम का फर्श तुड़वाया, जहाँ नीचे से सुरेंद्र का शव बरामद हुआ।

वर्तमान स्थिति और कारण
▪️आगरा पुलिस (एसीपी हरीपर्वत/सिकंदरा) ने आरोपी पत्नी रूबी को हिरासत में ले लिया है।
▪️पड़ोसियों के अनुसार, सुरेंद्र अक्सर शराब पीकर आता था, जिसकी वजह से दोनों पति-पत्नी में आए दिन गंभीर झगड़े और मारपीट होती रहती थी।
▪️पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस बात की गहन जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड और शव को ठिकाने लगाने में रूबी के साथ कोई और भी शामिल था। यह मामला काफी हद तक फिल्म 'दृश्यम' और पूर्व के कुछ चर्चित मर्डर केसों से मिलता-जुलता है।
बिहार APO परीक्षा में शामिल होंगे 42 हजार छात्र
▪️खबर के अनुसार परीक्षा से 4 दिन पहले आयेंगे एडमिट कार्ड
आजकल की महिलाओं को क्या हो गया है ? जैसे ही सोशल मिडिया app ओपन करो एक पति या बॉयफ्रैंड निपटा हुआ मिलता है ।
🤣20❤2😁2
Hariyana ADA pre exam 2026.pdf
4.3 MB
हरियाणा ADA 2026

▪️प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र
▪️परीक्षा तिथि 05/06/2026
▪️परीक्षा का स्तर कठिन रहा

Join 👉 https://t.me/AoneJa
❤2👍1
अब फतेहपुर मे एक और पत्नी की हैवानियत, जिंदा पति को किया आग के हवाले

आगरा बाथरूम हत्याकांड के बाद अब फतेहपुर में भी एक पत्नी ने अपने सोते हुए पति के ऊपर पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाकर मौत के घाट उतार दिया है. महिला ने पुलिस से झूठ बोला कि उस दौरान वह बैंक गई थी और बीड़ी जलाने के दौरान घर में आग लगी. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.
🤣8❤2
मेधावी बेटियों को जल्द मिलेगी स्कूटी
Bihar APO Test.pdf
447.8 KB
बिहार APO प्रारंभिक परीक्षा डेमो Test

▪️10 Test 300₹
▪️only law subjects
▪️2 Test per day milenge
👍2