GK Trick
1.59K subscribers
394 photos
7 videos
9 files
155 links
हमे Support के सिर्फ Subscribe कीजिये।
https://youtube.com/@timesofstudy8640

आपका अपने चैनल "Gk_trick" मे स्वागत है।
इस चैनल पर आपको सभी भर्तियों की तैयारी / संबंधित पोस्ट किए जायेगी
#करट अफेयर्स Tips & Tricks
Contact me @Zmirza_bot
Download Telegram
Class 6 Geography Chapter 04 Notes:
"मानचित्र"
👈Click Here

मानचित्र: मानचित्र पृथ्वी की सतह आया इसके एक भाग का पैमाना के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र है।

नोट: मानचित्र से एक ग्लोब की अपेक्षा हमें ज्यादा जानकारी प्राप्त होती है।


भौतिक मानचित्र: पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों जैसे पर्वतों, पठारो, मैदानों, नदियों, महासागरों इत्यादि को दर्शाने वाले मानचित्रों को भौतिक या उच्चावच मानचित्र कहा जाता है।


राजनीतिक मानचित्र: राज्य, नगरों, शहरों तथा गांव और विश्व के विभिन्न देशों व राज्य तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने वाले मानचित्र को राजनीतिक मानचित्र कहा जाता है।

थिमैटिक मानचित्र: सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वन तथा उद्योग आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र को थिमैटिक मानचित्र कहा जाता है।

नोट: मानचित्र के तीन घटक होते हैं; दूरी, दिशा और प्रतीक।

छोटे पैमाने वाला मानचित्र: जब बड़े क्षेत्र वाले भागो जैसे महादीप या देशों को कागज पर दिखाना होता है तब हम छोटे पैमाने का उपयोग करते हैं इसे छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।

बड़े पैमाने वाला मानचित्र: जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग जैसे आपके गांव या शहर को कागज पर दिखाना होता है तब हम बड़े पैमाने का उपयोग करते हैं इसे बड़े पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।


प्रधान दिग्बिंदु: जिन मानचित्र में ऊपर दाहिनी तरफ उत्तर दिशा को दिखाया जाता है उससे मानचित्र की सही दिशा ज्ञात हो जाती है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम। वे प्रधान दिग्बिंदु कहे जाते हैं मानचित्र पर उत्तर दिशा को (उ.) लिखकर दर्शाया जाता है।

रूढ़ प्रतीक: किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियां जैसे भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, रेल की पटरियों या कुए को दिखाना संभव नहीं होता है इसलिए इन सभी स्थान को निश्चित अक्षरों, छाया, रंगो, चित्र तथा रेखाओं का उपयोग करके दर्शाए जाते हैं यह प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं यह रूढ़ प्रतीक कहे जाते हैं।


रेखाचित्र मानचित्र: रेखाचित्र एक आलेखन है जो पैमाने पर आधारित ना होकर याददाश्त और स्थानीय परीक्षण पर आधारित होता है।

खाका: एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र को खाका कहा जाता है।

@Gk_trick
#Geo
#भूगोल
दोस्तो अगर आपके NCERT नोट्स share करना चाहते है तो हमे send करे.

@mirzatetris_bot
Political map
@Gk_trick
#Map
Current Affairs 13 जुलाई 2023


प्रश्न. UNHRC ने यूक्रेन जाँच आयोग का सदस्य किसे नियुक्त किया है?

उत्तर: वृंदा ग्रोवर

प्रश्न. किस बैंक ने प्रोजेक्ट वेव के लिए NESL के साथ समझौता किया है?

उत्तर: इंडियन बैंक

प्रश्न. हाल ही में NGT का कार्यवाहक अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: एस के सिंह

प्रश्न. हाल ही में SpaceX को किस देश ने इंटरनेट सेवा देने के लिए लाइसेंस दिया है?

उत्तर: मंगोलिया

प्रश्न. हाल ही में DGCA ने ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर: EASA

प्रश्न. हाल ही में भारत के साथ चुनावी सहयोग के लिए किस देश ने समझौता किया है?

उत्तर: पनामा

प्रश्न. हाल में ही किस राज्य में काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना बनाई जा रही है?

उत्तर: गुजरात

प्रश्न. तमिलनाडु को पीछे छोड़कर भारत का कौन सा राज्य सबसे बड़ा MFI बाजार बना है?

उत्तर: कर्नाटक

प्रश्न. हाल ही में किस देश ने अपना कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम Open Kylin लॉन्च किया है?

उत्तर: चीन

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने गारंटी बजट पेश किया है?

उत्तर: बिहार

प्रश्न. हाल ही में रूस की ऑयल कम्पनी रॉसनेफ्ट में निदेशक मंडल में शामिल होने वाले पहले भारतीय कौन है?

उत्तर: जी के सती
दोस्तो वीडियो में प्रमुख युद्ध अभ्यास 2023 के सारे Exercise बताया गया है ।
वीडियो अच्छा लगे तो Subscribe जरूर करना
Class 6 Geography Chapter 05 Notes: 👈Click Here

"पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल"
भूमंडल: पृथ्वी का ठोस भाग (जमीन) जिस पर हम रहते हैं उसे भूमंडल कहा जाता है।

वायुमंडल: ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा दूसरी गैसों की परत जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती है उसे वायुमंडल कहा जाता है।

जलमंडल: पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है जिससे जलमंडल का जाता है।


नोट: बड़े स्थलीय भूभाग को महाद्वीप तथा बड़े जलाशय को महासागरीय बेसिन कहा जाता है।

विश्व का सबसे ऊंचा शिखर माउंट एवरेस्ट है इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,848 मीटर है।
विश्व का सबसे गहरा भाग प्रशांत महासागर का मेरियाना गर्त है जिसकी गहराई 11,022 मीटर है।

नोट:
न्यूजीलैंड के 'एडमंड हलेरी' तथा भारत के 'तेनजिंग नौर्गे शेरपा' 29 मई 1953 को पृथ्वी की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला जापान की 'जुंको ताबेइ' थी। जो 16 मई 1975 को चढ़ी थी।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला 'बचेंद्री पाल' थी जो 23 मई 1984 को चढ़ी थी।
पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैAQ एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका।

@Gk_trick
#Geo
#Bhugol
👍1
एशिया महाद्वीप

✍ एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के एक तिहाई भाग में फैला है।
यह महाद्वीप पूर्वी गोलार्ध में स्थित है कर्क रेखा किस महाद्वीप से होकर गुजरती है।
एशिया के पश्चिम में यूराल पर्वत है जो इसे यूरोप से अलग करता है।
यूरोप एवं एशिया के संयुक्त भूभग को यूरेशिया कहा जाता है।

✍यूरोप महाद्वीप
यूरोप एशिया से बहुत छोटा है यह महाद्वीप एशिया के पश्चिम में स्थित है।
आर्कटिक वृत्त इससे होकर गुजरता है यह तीन तरफ से जल से घिरा है।

✍अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
विषुवत वृत्त या 0° अक्षांश इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती हैं।
अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इस महाद्वीप से कर्क, विषुवत तथा मकर तीनों रेखाएं होकर गुजरती है।
सहारा का रेगिस्तान विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है जो कि अफ्रीका में स्थित है।
विश्व की सबसे लंबी नदी 'नील' अफ्रीका से होकर गुजरती है।
उत्तर अमेरिका महाद्वीप

उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनावा स्थल संधि कहा जाता है।
यह महाद्वीप पूरी तरह से उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है यह महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा है उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग दक्षिण गोलार्ध में स्थित है।
दक्षिण अमेरिका के पूर्व और पश्चिम में अंध महासागर (Atlantic Ocean) और प्रशांत महासागर स्थित है।
विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज इसके उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है।
दक्षिण अमेरिका में विश्व की सबसे बड़ी नदी 'अमेज़न' बहती है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है जो कि पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
यह चारों तरफ से महासागरों तथा समुद्रों से गरा है इसे द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है।

अंटार्कटिका महाद्वीप

अंटार्कटिका एक बहुत बड़ा महाद्वीप है जोकि दक्षिण गोलार्ध में स्थित है।
दक्षिण ध्रुव इस महाद्वीप के मध्य में स्थित है। चूंकि यह दक्षिण ध्रुव में स्थित है इसलिए यह हमेशा मोटी बर्फ की परतों से ढका रहता है।
यहां किसी भी प्रकार का स्थाई मानव निवास नहीं है बहुत से देशों के शोध केंद्र यहां स्थित है।
अंटार्कटिका महाद्वीप में भारत के भी शोध संस्थान स्थित है इनके नाम 'मैत्री' तथा 'दक्षिण गंगोत्री' है।
नोट: ऑस्ट्रेलिया को द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है।
@Gk_trick share
#Geo #Bhugol
GK Trick
उत्तर अमेरिका महाद्वीप उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनावा स्थल संधि कहा जाता है। यह महाद्वीप पूरी तरह से उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है यह महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा है…
जलमंडल

पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है क्योंकि पृथ्वी पर 71 प्रतिशत भाग जल तथा 29% भाग स्थल है।
जल मंडल में जल के सभी रूप उपस्थित है इसमें महासागर एवं नदियां, झीलें, हिम नदियां, भूमिगत जल तथा वायुमंडल की जलवाष्प सभी सम्मिलित है।
पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97% से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है एवं यह जल इतना खड़ा होता है कि पीने लायक नहीं है।
3% शेष जल का बहुत बड़ा भाग बर्फ की परतों एवं हिम नदियों तथा भूमिगत जल के रूप में पाया जाता awहै।
जल का बहुत कम भाग पीने लायक है जो मनुष्य के इस्तेमाल में आता है यही कारण है कि नीले ग्रह में रहने के बावजूद हम पानी की कमी महसूस करते हैं।

महासागर: महासागरीय जल हमेशा गतिशील रहता है तरंगे, ज्वार भाटा तथा महासागरीय धाराएं महासागरीय जल की तीन मुख्य गतियां हैं।

पृथ्वी पर पांच प्रमुख महासागर: प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, दक्षिण महासागर तथा आर्कटिक महासागर।

प्रशांत महासागर
प्रशांत महासागर सबसे बड़ा महासागर है यह पृथ्वी के एक तिहाई भाग पर फैला है।
पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है।
प्रशांत महासागर लगभग वृत्ताकार है एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका इसके चारों ओर स्थित है।

अटलांटिक महासागर

अटलांटिक महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है।
इसके पश्चिम किनारे पर उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका है तथा पूर्वी किनारे पर यूरोप एवं अफ्रीका।
अटलांटिक महासागर की तट रेखा बहुत अधिक दंतुरित है।
यह अनियमित एवं तंदुरित तट रेखा, प्राकृतिक पोताश्रय एवं पत्नों के लिए आदर्श स्थित है।
व्यापार की दृष्टि से यह सबसे व्यस्त महासागर है।

हिंद महासागर

हिंद महासागर ही एक ऐसा महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर यानी भारत के नाम पर रखा गया है।
यह महासागर लगभग त्रिभुजाकार है इसके उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका तथा पूर्व में ऑस्ट्रेलिया स्थित है।

दक्षिण महासागर
दक्षिण महासागर अंटार्कटिका महाद्वीप को चारों ओर से घेरता है यह अंटार्कटिका महाद्वीप से उत्तर की ओर 60° डिग्री दक्षिणी अक्षांश तक फैला हुआ है।

आर्कटिक महासागर
आर्कटिक महासागर उत्तर ध्रुव वृत्त में स्थित है तथा यह उत्तर ध्रुव के चारों ओर फैला है।
यह प्रशांत महासागर से छिछले जल वाले एक संकरे भाग से जुड़ा है जिसे बेरिंग जल संधि के नाम से जाना जाता है।
यह उत्तर अमेरिका के उत्तरी तटों तथा यूरेशिया से घिरा है।

वायुमंडल
हमारी पृथ्वी के चारों ओर से गैस की एक तरफ से गिरी हुई है जिसे वायुमंडल कहा जाता है।
वायुमंडल 1,600 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है वायुमंडल को 5 परतों में बांटा गया है क्षोभ मंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, आयन मंडल तथा बहिर्मंडल।
हमारा वायुमंडल मुख्यतः ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन का बना है। जिसमें 78% नाइट्रोजन तथा 21% ऑक्सीजन है 1% में कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन इत्यादि गैस शामिल है।
अधिक ऊंचाई पर जाने पर हमें वायुमंडल में गैसों की कमी देखने को मिलती है जिसकी वजह से हमें अधिक ऊंचाई पर सांस लेने में कठिनाई होती है।

जीवमंडल
जीवमंडल स्थल जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है यह हुआ भाग है जहां जीवन मौजूद है।
जी मंडल के प्राणियों को मुख्यतः दो भागों में बांटा गया है जंतु जगत तथा पादप जगत।
भूमंडलीय तापन: कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होती है इसे भूमंडलीय तापन कहते हैं।


@Gk_trick
#Bhugol
#Geo
Click Here
👇👇
Subscribe for Help
Class 6 Geography Chapter 06 Notes

"पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
"
बाह्य प्रक्रिया: बाह्य प्रक्रिया स्थल के लगातार बनने एवं टूटने की प्रक्रिया है।

अपरदन: पृथ्वी की सतह के टूट कर गिर जाने को अपरदन कहते हैं।


निक्षेपन: निक्षेपन एक ऊष्मागतिक प्रक्रिया है जिसमें कोई गैस, ठोस बन जाती है।


अपरदन तथा निक्षेपन यह दो प्रक्रिया बहते हुए जल वायु तथा बर्फ के द्वारा होती है।

पर्वत: पर्वत पृथ्वी की सतह की प्राकृतिक ऊंचाई है पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है या आसपास के क्षेत्र से बहुत ऊंचा होता है।

हिमानी: कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियां होती है उन्हें हिमानी कहा जाता है।

श्रृंखला: पर्वत एक रेखा के क्रम में व्यवस्थित हो सकते हैं जिसे श्रृंखला का जाता है।

पर्वत मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं: वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत ज्वालामुखी पर्वत।

वलित: पर्वत के ऊपर खबर तथा शिखर शंक्वाकार होते हैं वह वलित पर्वत होते हैं। हिमालय तथा आल्पस वलित पर्वत है।gk_trick


भ्रंशोत्थ पर्वत: जब बहुत बड़ा भाग टूट जाता है तथा उधर्वधार (सीधा खड़ा) रूप से व्यवस्थित हो जाता है तब भ्रंशोत्थ पर्वत का निर्माण होता है।

ज्वालामुखी पर्वत: ज्वालामुखी पर्वत ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बनते हैं। अफ्रीका का माउंट किलिमंजारो तथा जापान का फ्यूजियामा इस तरह के पर्वत के उदाहरण है।

पर्वतों पर खेले जाने वाले खेल:

1)पैराग्लाइडिंग
2)ग्लाइडिंग
3)रिवर राफ्टिंग
4)स्कीइंग

पठार
पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है। यह आसपास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता है तथा इसका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है।
किसी पठार के एक या एक से अधिक किनारे होते हैं जिनके ढाल खड़े होते हैं।
पठानों की ऊंचाई पर आए कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक हो सकती है।

नोट: तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊंचा पठार है जिसकी ऊंचाई माध्यम समुद्र तल से 4000 से 6000 मीटर तक है।gk_trick

पठार किस प्रकार उपयोगी होते हैं?
पठार बहुत उपयोगी होते हैं क्योंकि उनमें खनिजों की प्रचुरता होती है अफ्रीका का पठार सोना एवं हीरो के खनन के लिए प्रसिद्ध है।
लावा पठार में काली मिट्टी की प्रचुरता होती है जो उपजाऊ है एवं खेती के लिए काफी अच्छी होती है।
पठारी क्षेत्र में बहुत से जलप्रपात हो सकते हैं क्योंकि यहां नदियां ऊंचाई से गिरती है।
कई पत्रों में रमणीय स्थल होते हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

मैदान: मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं। वह सामान्यतः माध्य समुद्री तल से 200 मीटर से अधिक ऊंचे नहीं होते हैं कुछ मैदान काफी समतल होते हैं कुछ उर्मिल तथा तरंगित हो सकते हैं। अधिकांश मैदान नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा बने हैं।

मैदान कैसे बनते हैं? / मैदान का निर्माण कैसे होता है?

नदिया पर्वतों के डालो पर नीचे की ओर बहती है तथा उन्हें अपरदित कर देती है वे अपरदीत पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती है अपने साथ ले जाने वाले पदार्थों जैसे: पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती है इन्हीं निक्षेपो से मैदान का निर्माण होता है।

मनुष्य के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी है?

पर्वत चल के संग्रहागार होते हैं। बहुत सी नदियों का स्रोत पर्वतों में स्थित हिमानी में होता है।
जलाशयों के जल को लोगों तक पहुंचाया जाता है पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई तथा पन बिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।
नदी घाटियां तथा वैदिकाय कृषि के लिए उपयुक्त होती है। पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियां तथा जीव जंतु पाए जाते हैं।
@Gk_trick
#Geo
#Bhugol
#भूगोल
👍1