GK Trick
1.59K subscribers
394 photos
7 videos
9 files
155 links
हमे Support के सिर्फ Subscribe कीजिये।
https://youtube.com/@timesofstudy8640

आपका अपने चैनल "Gk_trick" मे स्वागत है।
इस चैनल पर आपको सभी भर्तियों की तैयारी / संबंधित पोस्ट किए जायेगी
#करट अफेयर्स Tips & Tricks
Contact me @Zmirza_bot
Download Telegram
Class 6 Geography Chapter 05 Notes: 👈Click Here

"पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल"
भूमंडल: पृथ्वी का ठोस भाग (जमीन) जिस पर हम रहते हैं उसे भूमंडल कहा जाता है।

वायुमंडल: ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा दूसरी गैसों की परत जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती है उसे वायुमंडल कहा जाता है।

जलमंडल: पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है जिससे जलमंडल का जाता है।


नोट: बड़े स्थलीय भूभाग को महाद्वीप तथा बड़े जलाशय को महासागरीय बेसिन कहा जाता है।

विश्व का सबसे ऊंचा शिखर माउंट एवरेस्ट है इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,848 मीटर है।
विश्व का सबसे गहरा भाग प्रशांत महासागर का मेरियाना गर्त है जिसकी गहराई 11,022 मीटर है।

नोट:
न्यूजीलैंड के 'एडमंड हलेरी' तथा भारत के 'तेनजिंग नौर्गे शेरपा' 29 मई 1953 को पृथ्वी की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला जापान की 'जुंको ताबेइ' थी। जो 16 मई 1975 को चढ़ी थी।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला 'बचेंद्री पाल' थी जो 23 मई 1984 को चढ़ी थी।
पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैAQ एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका।

@Gk_trick
#Geo
#Bhugol
👍1
उत्तर अमेरिका महाद्वीप

उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनावा स्थल संधि कहा जाता है।
यह महाद्वीप पूरी तरह से उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है यह महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा है उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग दक्षिण गोलार्ध में स्थित है।
दक्षिण अमेरिका के पूर्व और पश्चिम में अंध महासागर (Atlantic Ocean) और प्रशांत महासागर स्थित है।
विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज इसके उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है।
दक्षिण अमेरिका में विश्व की सबसे बड़ी नदी 'अमेज़न' बहती है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है जो कि पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
यह चारों तरफ से महासागरों तथा समुद्रों से गरा है इसे द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है।

अंटार्कटिका महाद्वीप

अंटार्कटिका एक बहुत बड़ा महाद्वीप है जोकि दक्षिण गोलार्ध में स्थित है।
दक्षिण ध्रुव इस महाद्वीप के मध्य में स्थित है। चूंकि यह दक्षिण ध्रुव में स्थित है इसलिए यह हमेशा मोटी बर्फ की परतों से ढका रहता है।
यहां किसी भी प्रकार का स्थाई मानव निवास नहीं है बहुत से देशों के शोध केंद्र यहां स्थित है।
अंटार्कटिका महाद्वीप में भारत के भी शोध संस्थान स्थित है इनके नाम 'मैत्री' तथा 'दक्षिण गंगोत्री' है।
नोट: ऑस्ट्रेलिया को द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है।
@Gk_trick share
#Geo #Bhugol
GK Trick
उत्तर अमेरिका महाद्वीप उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनावा स्थल संधि कहा जाता है। यह महाद्वीप पूरी तरह से उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है यह महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा है…
जलमंडल

पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है क्योंकि पृथ्वी पर 71 प्रतिशत भाग जल तथा 29% भाग स्थल है।
जल मंडल में जल के सभी रूप उपस्थित है इसमें महासागर एवं नदियां, झीलें, हिम नदियां, भूमिगत जल तथा वायुमंडल की जलवाष्प सभी सम्मिलित है।
पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97% से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है एवं यह जल इतना खड़ा होता है कि पीने लायक नहीं है।
3% शेष जल का बहुत बड़ा भाग बर्फ की परतों एवं हिम नदियों तथा भूमिगत जल के रूप में पाया जाता awहै।
जल का बहुत कम भाग पीने लायक है जो मनुष्य के इस्तेमाल में आता है यही कारण है कि नीले ग्रह में रहने के बावजूद हम पानी की कमी महसूस करते हैं।

महासागर: महासागरीय जल हमेशा गतिशील रहता है तरंगे, ज्वार भाटा तथा महासागरीय धाराएं महासागरीय जल की तीन मुख्य गतियां हैं।

पृथ्वी पर पांच प्रमुख महासागर: प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, दक्षिण महासागर तथा आर्कटिक महासागर।

प्रशांत महासागर
प्रशांत महासागर सबसे बड़ा महासागर है यह पृथ्वी के एक तिहाई भाग पर फैला है।
पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है।
प्रशांत महासागर लगभग वृत्ताकार है एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका इसके चारों ओर स्थित है।

अटलांटिक महासागर

अटलांटिक महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है।
इसके पश्चिम किनारे पर उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका है तथा पूर्वी किनारे पर यूरोप एवं अफ्रीका।
अटलांटिक महासागर की तट रेखा बहुत अधिक दंतुरित है।
यह अनियमित एवं तंदुरित तट रेखा, प्राकृतिक पोताश्रय एवं पत्नों के लिए आदर्श स्थित है।
व्यापार की दृष्टि से यह सबसे व्यस्त महासागर है।

हिंद महासागर

हिंद महासागर ही एक ऐसा महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर यानी भारत के नाम पर रखा गया है।
यह महासागर लगभग त्रिभुजाकार है इसके उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका तथा पूर्व में ऑस्ट्रेलिया स्थित है।

दक्षिण महासागर
दक्षिण महासागर अंटार्कटिका महाद्वीप को चारों ओर से घेरता है यह अंटार्कटिका महाद्वीप से उत्तर की ओर 60° डिग्री दक्षिणी अक्षांश तक फैला हुआ है।

आर्कटिक महासागर
आर्कटिक महासागर उत्तर ध्रुव वृत्त में स्थित है तथा यह उत्तर ध्रुव के चारों ओर फैला है।
यह प्रशांत महासागर से छिछले जल वाले एक संकरे भाग से जुड़ा है जिसे बेरिंग जल संधि के नाम से जाना जाता है।
यह उत्तर अमेरिका के उत्तरी तटों तथा यूरेशिया से घिरा है।

वायुमंडल
हमारी पृथ्वी के चारों ओर से गैस की एक तरफ से गिरी हुई है जिसे वायुमंडल कहा जाता है।
वायुमंडल 1,600 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है वायुमंडल को 5 परतों में बांटा गया है क्षोभ मंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, आयन मंडल तथा बहिर्मंडल।
हमारा वायुमंडल मुख्यतः ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन का बना है। जिसमें 78% नाइट्रोजन तथा 21% ऑक्सीजन है 1% में कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन इत्यादि गैस शामिल है।
अधिक ऊंचाई पर जाने पर हमें वायुमंडल में गैसों की कमी देखने को मिलती है जिसकी वजह से हमें अधिक ऊंचाई पर सांस लेने में कठिनाई होती है।

जीवमंडल
जीवमंडल स्थल जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है यह हुआ भाग है जहां जीवन मौजूद है।
जी मंडल के प्राणियों को मुख्यतः दो भागों में बांटा गया है जंतु जगत तथा पादप जगत।
भूमंडलीय तापन: कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होती है इसे भूमंडलीय तापन कहते हैं।


@Gk_trick
#Bhugol
#Geo
Class 6 Geography Chapter 06 Notes

"पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
"
बाह्य प्रक्रिया: बाह्य प्रक्रिया स्थल के लगातार बनने एवं टूटने की प्रक्रिया है।

अपरदन: पृथ्वी की सतह के टूट कर गिर जाने को अपरदन कहते हैं।


निक्षेपन: निक्षेपन एक ऊष्मागतिक प्रक्रिया है जिसमें कोई गैस, ठोस बन जाती है।


अपरदन तथा निक्षेपन यह दो प्रक्रिया बहते हुए जल वायु तथा बर्फ के द्वारा होती है।

पर्वत: पर्वत पृथ्वी की सतह की प्राकृतिक ऊंचाई है पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है या आसपास के क्षेत्र से बहुत ऊंचा होता है।

हिमानी: कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियां होती है उन्हें हिमानी कहा जाता है।

श्रृंखला: पर्वत एक रेखा के क्रम में व्यवस्थित हो सकते हैं जिसे श्रृंखला का जाता है।

पर्वत मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं: वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत ज्वालामुखी पर्वत।

वलित: पर्वत के ऊपर खबर तथा शिखर शंक्वाकार होते हैं वह वलित पर्वत होते हैं। हिमालय तथा आल्पस वलित पर्वत है।gk_trick


भ्रंशोत्थ पर्वत: जब बहुत बड़ा भाग टूट जाता है तथा उधर्वधार (सीधा खड़ा) रूप से व्यवस्थित हो जाता है तब भ्रंशोत्थ पर्वत का निर्माण होता है।

ज्वालामुखी पर्वत: ज्वालामुखी पर्वत ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बनते हैं। अफ्रीका का माउंट किलिमंजारो तथा जापान का फ्यूजियामा इस तरह के पर्वत के उदाहरण है।

पर्वतों पर खेले जाने वाले खेल:

1)पैराग्लाइडिंग
2)ग्लाइडिंग
3)रिवर राफ्टिंग
4)स्कीइंग

पठार
पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है। यह आसपास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता है तथा इसका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है।
किसी पठार के एक या एक से अधिक किनारे होते हैं जिनके ढाल खड़े होते हैं।
पठानों की ऊंचाई पर आए कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक हो सकती है।

नोट: तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊंचा पठार है जिसकी ऊंचाई माध्यम समुद्र तल से 4000 से 6000 मीटर तक है।gk_trick

पठार किस प्रकार उपयोगी होते हैं?
पठार बहुत उपयोगी होते हैं क्योंकि उनमें खनिजों की प्रचुरता होती है अफ्रीका का पठार सोना एवं हीरो के खनन के लिए प्रसिद्ध है।
लावा पठार में काली मिट्टी की प्रचुरता होती है जो उपजाऊ है एवं खेती के लिए काफी अच्छी होती है।
पठारी क्षेत्र में बहुत से जलप्रपात हो सकते हैं क्योंकि यहां नदियां ऊंचाई से गिरती है।
कई पत्रों में रमणीय स्थल होते हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

मैदान: मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं। वह सामान्यतः माध्य समुद्री तल से 200 मीटर से अधिक ऊंचे नहीं होते हैं कुछ मैदान काफी समतल होते हैं कुछ उर्मिल तथा तरंगित हो सकते हैं। अधिकांश मैदान नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा बने हैं।

मैदान कैसे बनते हैं? / मैदान का निर्माण कैसे होता है?

नदिया पर्वतों के डालो पर नीचे की ओर बहती है तथा उन्हें अपरदित कर देती है वे अपरदीत पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती है अपने साथ ले जाने वाले पदार्थों जैसे: पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती है इन्हीं निक्षेपो से मैदान का निर्माण होता है।

मनुष्य के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी है?

पर्वत चल के संग्रहागार होते हैं। बहुत सी नदियों का स्रोत पर्वतों में स्थित हिमानी में होता है।
जलाशयों के जल को लोगों तक पहुंचाया जाता है पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई तथा पन बिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।
नदी घाटियां तथा वैदिकाय कृषि के लिए उपयुक्त होती है। पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियां तथा जीव जंतु पाए जाते हैं।
@Gk_trick
#Geo
#Bhugol
#भूगोल
👍1
Media is too big
VIEW IN TELEGRAM
Video by CdsJourney
@Gk_trick
Share
#Geo
Class 6 Geography Chapter 07 Notes

"हमारा देश : भारत"
भारत


◆ भारत का क्षेत्रफल 32. 8 लाख वर्ग किलोमीटर है।
उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3,200 किलोमीटर है।
पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2,900 किलोमीटर तक है।
भारत में जलवायु, वनस्पति, वन्य जीवों के साथ-साथ भाषा एवं संस्कृति में भी बहुत भिन्नता है।
यह चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।

👉 भारत की स्थिति

◆ भारत उत्तरी गोलार में स्थित है।
कर्क रेखा (23°30' उ.) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है।
दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4' उ. तथा 37°6' उ. अक्षांश के बीच है।
पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68°7' पू. तथा 97°25' पू. देशांतर के बीच है।

भारत के पड़ोसी देश: भारत के कुल

7 पड़ोसी देश हैं।
1)पाकिस्तान
2)भूटान
3)नेपाल
4)बांग्लादेश
5)श्रीलंका
6)म्यांमार
7)चीन

नोट: पाक जलसंधि भारत को श्रीलंका से अलग करती है।
नोट: जून 2014 में तेलंगाना भारत का 29 वा राज्य बना।
नोट: हिमालय का अर्थ: (हिम+आलय) बर्फ का घर होता है।

@Gk_trick
#Ncert6
#Geo
#Bhugol
Share
👇
NCERT Class 6 Geography Chapter 08 Notes

"भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी"
भारत के प्रमुख मौसम
दिसंबर से फरवरी तक ठंडा मौसम (ठंडी)
मार्च से मई तक गर्म मौसम (गर्मी)
जून से सितंबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (वर्षा)
अक्टूबर और नवंबर में मानसून के लौटने का मौसम (शरद)

शीत ऋतु:
ठंडे मौसम में सूर्य की सीधी किरणें नहीं पड़ती है जिसके परिणाम स्वरूप उत्तर भारत का तापमान कम हो जाता है।

ग्रीष्म ऋतु: गर्मी के मौसम में सूर्य की किरने अधिकतर सीधी पड़ती है तापमान बहुत अधिक हो जाता है। दिन के समय गर्म एवं शुष्क पवन बहती है जिसे लू जाता है।

वर्षा ऋतु: यह मानसून के आने तथा आगे बढ़ने का मौसम है इस समय पवन बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर से स्थल की ओर बहती है वह अपने साथ नमी भी लाती है जब यह पवन पहाड़ों से टकराती है तब वर्षा होती है।

शरद ऋतु: इस समय पवन, स्थल भागों से लौटकर बंगाल की खाड़ी की ओर बहती है।

मानसून: मानसून शब्द अरबी भाषा के 'मौसिम' से लिया गया है जिसका अर्थ होता है मौसम।

किसी स्थान की जलवायु उसकी स्थिति, ऊंचाई, समुद्र से दूरी तथा उच्चावच पर निर्भर करती है।
#Geo
#ncert6th
@Gk_trick
#Ncert6th

नोट: विश्व में सबसे अधिक वर्षा मेघालय में स्थित मौसिनराम में होती है।

जलवायु: किसी स्थान पर अनेक वर्षा में मापी गई मौसम की औसत दशा को जलवायु कहते हैं।

प्राकृतिक वनस्पति: झाड़ियां तथा पौधे जो बिना मनुष्य की सहायता के उपजते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है।

हमें वनों की आवश्यकता क्यों है?

वन हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है यह विभिन्न कार्य करते हैं पेड़, पौधे ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिसे हम सांस लेते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं।
पेड़ पौधे की जड़े मिट्टी को बांध कर रखती है तथा इस प्रकार वह मिट्टी के अपरदन को रोकते हैं।
वनों से हमें ईंधन, लकड़ी, चारा, जड़ी बूटियां, लाख, शहद, गोंद इत्यादि प्राप्त होते हैं वन्य वन्यजीवो के प्राकृतिक निवास है।

नोट: बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है।

वन्य प्राणी
बाघ भारत के विभिन्न भागों में पाया जाता है गुजरात के गिर वन में एशियाई शेरों का निवास है।
हाथी तथा एक सींग वाले गैंडे असम के जंगलों में पाए जाते हैं। हाथी केरल एवं कर्नाटक में भी मिलते हैं।
ऊंट भारत के रेगिस्तान तथा जंगली गधा कच्छ के रण में पाए जाते हैं।
जंगली बकरी, हिम तेंदुआ, भालू इत्यादि हिमालय के क्षेत्र में पाए जाते हैं।
इनके अतिरिक्त बहुत से दूसरे जानवर जैसे बंदर, सियार, भेड़िया नीलगाय, चीता इत्यादि भी हमारे देश में पाए जाते हैं।

नोट: मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
नोट: भारत में सांपों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती है उनमें कोबरा एवं करैत प्रमुख है।

भारत सरकार ने समाप्त / लुप्त हो रहे जानवरों के प्रजाति के लिए क्या किया है?


वनों के कटने तथा जानवरों की शिकार के कारण भारत में पाए जाने वाले वन्यजीवों की प्रजातियां तेजी से घट रही है बहुत सी प्रजातियां तो समाप्त भी हो चुकी है। उनको बचाने के लिए बहुत से नेशनल पार्क, पशु विहार तथा जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गए हैं। सरकार ने हाथियों तथा बाघों को बचाने के लिए बाघ परियोजना एवं हस्ति परियोजना जैसी परियोजनाओं को शुरू किया है।

प्रवासी पक्षी: कुछ पक्षी पिंटेल, बत्तख कर्लियू, फ्लैमिंगो, आस्प्रे, लिटिल स्टिंग प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में हमारे देश में आते हैं। सबसे छोटी लिटिल स्टिंग जिसका वजन लगभग 15 ग्राम होता है आर्टिक प्रदेश से 800 किलोमीटर की दूरी तय करके भारत आती है।
#Geo
#Ncert #Ncert6th
#Gk_trick
Share करे
भूगोल का अर्थ

✍️भूगोल शिक्षा का मतलब है, पृथ्वी के बारे में अध्ययन करना और जानना कि यह कैसे बनी है. भूगोल, पृथ्वी की भूमि, विशेषताओं, निवासियों और घटनाओं का अध्ययन है. भूगोल शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, 'भू' यानी पृथ्वी और 'गोल'. भूगोल की दो शाखाएं हैं, भौतिक और मानव. भौतिक भूगोल बताता है कि प्राकृतिक घटनाओं ने मौसम विज्ञान और जलवायु विज्ञान जैसे अध्ययन के क्षेत्रों के माध्यम से पृथ्वी को आकार दिया है. मानव भूगोल इस बात पर चर्चा करता है कि मनुष्यों ने पृथ्वी के निर्माण को कैसे प्रभावित किया है. भूगोल, पर्यावरण, स्थानों और स्थानों की अवधारणाओं के बारे में सोचने का इतिहास है. भूगोल, प्रमुख समसामयिक मुद्दों, जैसे वैश्वीकरण और पर्यावरण परिवर्तन, के साथ-साथ स्थानीय मतभेदों की विस्तृत सराहना में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है.
@Gk_trick
#Geo
बिग बैंग थ्योरी
✍️ यह जॉर्जेस लेमैत्रे द्वारा प्रस्तावित किया गया था। बिग बैंग एक विस्फोट था जो 13.8 अरब साल पहले हुआ था, जिससे सितारों और अन्य खगोलीय पिंडों की आकाशगंगाओं का निर्माण हुआ

स्थिर-अवस्था सिद्धांत
✍️ बोंडी, गोल्ड और फ्रेड हॉयल ने इस सिद्धांत को विकसित किया और कहा कि यद्यपि ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है, फिर भी यह समय के साथ अपना स्वरूप बदलता है, और इसकी कोई शुरुआत और अंत नहीं है।

स्पंदन सिद्धांत
✍️ इस सिद्धांत के अनुसार, ब्रह्मांड को बारी-बारी से विस्तार और संकुचन यानी स्पंदनशील माना जाता है। वर्तमान समय में ब्रह्माण्ड का विस्तार हो रहा है।


@Gk_trick
#Geo
भारत की अवस्थिति और विस्तार

✍️ भारत की अवस्थिति विषुवत रेखा के उत्तर में 8º 4’से 37º 6’उत्तरी अक्षांश और 68º 7’ से 97º 25’ पूर्वी देशान्तर के मध्य विस्तृत है।
भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर एवं दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।
भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है।
भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवें तथा जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।

#Geo
@Gk_trick
✍️ भारत की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई लगभग 3214 किमी० एवं पूर्व से पश्चिम तक लम्बाई लगभग 2933 किमी है।
भारत के पश्चिम में 68º 7’देशान्तर रेखा और पूर्व में 97º 25’देशांतर रेखा के मध्य तक 30º देशांतर रेखा का विस्तार है।
पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती हुयी पृथ्वी पर कुल 360º देशांतर रेखायें हैं। पृथ्वी को 360º घूमने में 24घंटे (1440 मिनट) का समय लगता है।

@Gk_trick
#Geo
👍1
✍️ पृथ्वी 4 मिनट में 1º देशांतर को पार करती है, इसलिए भारत के पश्चिमी छोर (68º7’ पूर्वी देशांतर) से पूर्वी छोर (97º25’ पूर्वी देशांतर) तक घूमने में पृथ्वी को लगभग 120 मिनट का समय लगता है। अरुणाचल प्रदेश व गुजरात के मध्य समय में 2 घण्टे का अंतर है।
विश्व में अधिक देशान्तरीय विस्तार वाले देशों में मध्य की देशान्तर रेखा को मानक समय रेखा मान लिया जाता है। अतः वहां जो समय होगा उसे ही पूरे देश का मानक समय स्वीकार कर लिया जाता है।
भारत में इस समस्या का समाधान करनें के लिए 82½º देशान्तर रेखा को भारत के मानक समय (IST) के निर्धारण हेतु मानक याम्योत्तर (Standard Meridian) के रूप में स्वीकार किया गया है। इस प्रकार 82½º याम्योत्तर रेखा पर जो समय होगा, वही पूरे देश का समय माना जायेगा।
अंतर्राष्ट्रीय मानक समय रेखा 0º देशांतर लंदन के ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुजरती है।
0º देशांतर से लेकर 82½º पूर्वी देशांतर के मध्य 5 घण्टा 30 मिनट का समयांतराल है, चूंकि भारत पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है इसलिए भारतीय मानक समय (82½º पूर्वी देशांतर) ग्रीनविच समय से 5 घण्टा 30 मिनट आगे है। अर्थात् यदि भारत में शाम के 5:30 बजरहे हैं, तो लंदन में दिन का समय 12:00 बजे होगा।
भारतीय मानक समय रेखा भारत के 5 राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीशाएवं आन्ध्र प्रदेश से होकर गुजरती है।
23½º उत्तरी अक्षांश रेखा या कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है, जिसके कारण यह सम्पूर्ण देश को प्रायः दो कटिबन्धों- दक्षिण में उष्णकटिबन्ध एवं उत्तर में उपोष्णकटिबन्ध में विभाजित करती है।
@Gk_trick
#Geo
👍1
✍️ पश्चिम बंगाल तथा त्रिपुरा के मध्य कर्क रेखा बांग्लादेश से होकर गुजरती है। भारत में कर्क रेखा की सर्वाधिक लम्बाई मध्य प्रदेश राज्य में तथा न्यूनतम लम्बाई राजस्थान में है।
कर्क रेखा देश के आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जो पश्चिम से पूर्व इस प्रकार है- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।

✍️भारत की तटीय सीमा की कुल लम्बाई 6100 किमी0 है, किन्तु मुख्य भूमि तथा द्वीपों की लम्बाई भी इसमें जोड़कर कुल लम्बाई 6 किमी० (लगभग 7517 किमी०) हो जाती है। भारत की स्थल सीमा की कुल लम्बाई लगभग 15,200 किमी० है।
भारत के 9 राज्यों जिनमें – कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, उड़ीशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा शामिल है एवं 5 केन्द्र शासित प्रदेश – पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव की सीमाएं समुद्री तटरेखा से लगी हुई है
भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिणी हिस्सा त्रिभुजाकार है, जो कि दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है। इसके अतिरिक्त भारतीय प्रायद्वीप के चारों ओर कुछ अन्य संकरी खाड़ियां, क्रीक और चैनल विद्यमान है।

✍️गुजरात के दक्षिण में स्थित संकरे समुद्र को खम्भात की खाड़ी, गुजरात के पश्चिम में स्थित संकरे समुद्र को कच्छ की खाड़ी तथा भारत व श्रीलंका के मध्य स्थित संकरे समुद्र को मन्नार की खाड़ी कहते हैं।
दो द्वीपों के मध्य स्थित संकरे समुद्र को चैनल कहते हैं। भारत के आस-पास स्थित चैनलों के नाम अक्षांश रेखाओं के नाम पर किया गया है। उदाहरण के लिए मालदीव व मिनिकाय के मध्य 8º चैनल इसके उत्तर में मिनिकाय व लक्षद्वीप के मध्य 9º चैनल तथा लिटिल अंडमान व कार निकोबार के मध्य 10º चैनल स्थित ह

✍️भारत की सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य गुजरात है तथा आन्ध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु क्रमशः दूसरी एवं तीसरी सबसे लंबी तट रेखा वाले राज्य हैं।
भारत की सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य गोवा है।
भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु कन्याकुमारी है, किन्तु भारत का दक्षिणतम बिन्दु ग्रेट निकोबार में स्थित इंदिरा प्वाइंट है।
भारत का उत्तरतम बिन्दु इंदिरा कॉल (जम्मू और कश्मीर) औरसबसे पश्चिमी बिन्दु गुहार मोता (गुजरात) है, जबकि सबसे पूर्वी बिन्दु किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) है।

@Gk_trick
#Geo
👍1
भारत की स्थलीए सीमाएं

✍️ 7 देशों उत्तर में चीन तथा नेपाल, उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान, 
✍️पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार तथा

✍️उत्तर पूर्व में भूटान से मिलती है।
पाकिस्तान एवं बांग्लादेश को छोड़कर (क्योंकि इनके साथ भारत की सीमाएं कृत्रिम अथवा मानव निर्मित है) अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान एवं म्यांमार के साथ भारत की प्राकृतिक सीमाएं हैं।

Note :31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू और कश्मीर राज्य से अलग करके एक नया केन्द्रशासित राज्य लद्दाख बनाया गया है, जिसकी सीमाएं चीन, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से लगी हुई हैं।

@Gk_trick
#Geo
#Border
घास के मैदान :

धास भूमियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है-

1. उष्णकटिबंधीय घास भूमियाँ इसे अलग-अलग देशों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जैसे-सवाना (अफ्रीका), कम्पोज (ब्राजील), लानोस (वेनेजुएला व कोलम्बिया)।

2.शीतोष्ण कटिबंधीय घास भूमियों इसे निम्न नाम से जाना जाता है-प्रेयरी (संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा), पम्पास (अर्जेन्टीना), वेल्ड (दक्षिण अफ्रीका), डाउन्स (आस्ट्रेलिया), स्टेपी (एशिया, यूक्रेन, रूस, चीन के मंचूरिया प्रदेश)।
@Gk_trick
#share
#geo