🔥6👍2
लोग कहते हैं....... क्या लेकर आए थे...? क्या लेकर जाओगे...?
मैं कहता हूं, एक दिल लेकर आया था...
और हजारों दिलों में जगह बना कर जाऊँगा..!!
@kataizaharila
मैं कहता हूं, एक दिल लेकर आया था...
और हजारों दिलों में जगह बना कर जाऊँगा..!!
@kataizaharila
❤12
दिल का दर्द - 💔🩶
जिस समय तुम मुझे छोड़ गई थी ना उस समय ऐसा लगता था कि मौत आ जाये या तो तुम मिल जाओ l
बस उस बंद कमरे की चहारदीवारी में कैद था.. बस हर वक्त यह सोचता था' कि तुमसे मुलाकात हो या न हो तो कम से कम से तुम्हारी आवाज सुनने को मिले..
एक अजीब सी घुटन सी थी और धड़कने एकदम तेज़ थी, ऐसा लगता था की अब जान जा रही हैं की तब जान जा रही हैं ..... इतना रोया था की आँखों से आँसू सूख गये
थे लेकिन रोना नही बंद हो रहा था.... मेरी आँखे पूरा सूज गयी थी रोने की वजह से.... कोई नहीं था मेरे पास उस वक्त अकेले था..... अजीब सी तड़प होती थी...... उस दर्द को कम करने के लिए जो दीवारों में हाथ और सिर मारे उसके निशान आज भी है..... इतने कोशिश के बावजूद तुमने बस मुझसे पीछा छुड़ाने की सोची... मुझे छोड़ने की सोची.... वो तीसरा शख्स मेरी इतने दिन की मोहब्बत पे हावी हो गया..... और सब कुछ बर्बाद हो गया l 😭💔🩶

👍11😢9❤7
अगले जन्म तुम प्यार नहीं पिता की इजाजत लेकर आना ॥ 🩶✨
@kataizaharila
@kataizaharila
👍16😁4
👍14❤🔥3
आंगन की चिड़िया बन खुश थी बाबा
घर की लक्ष्मी बना जीवन कठिन कर दिया
फुदकती थी यहां वहां ठोकर पर तुम संभाल लेते थे
अब संभलकर धीमी पांव चलती हूं फिर भी गिर जाती हूं
तुम सा लाड कोई लड़ाता नहीं
कैसे किससे कहूं मुझमें एक बच्ची है जो खेलना चाहती हैं दौड़ना चाहती है जोरों से हंसना चाहती है
छोटी से चोंट पर जोरों से रोना भी चाहती है
पर नही कर सकती.....
न जाने कौन सी ऐसे बंधन बाबा
बदल देते है लड़की का जीवन रातों रात
बन तो गई हूं समझदार
पर क्या खोकर बनती है एक लड़की लक्ष्मी
एक लड़की ही समझ सकती है बात.....

😢15👍6❤3🥰1
कुछ नदियाँ
समुद्र में नहीं मिलती
वो वहां तक पहुंचने से पहले ही विलुप्त हो जाती हैं
जीवन जीने के क्रम में
कुछ लोग भी उनसे नहीं मिल पाते
जिनसे वो मिलने निकलते हैं
ऐसे में सोचता हूँ
क्या समुद्र को नहीं जाना चाहिए नदी के पास?
शायद एक बार ही सही?
समुद्र अपने नियमों से बंधा है
जैसे कुछ लोग बंधे होते हैं
वो नहीं निकल पाते
उनसे मिलने
जो की उनकी तरफ बढ़ते हैं
समुद्र का आगे बढ़ना प्रलय लाता है
वैसे ही लोग जब अपने बंधनों को तोड़ते हैं
तो वो समाज में झंझावात उत्पन्न करते हैं
मैं नदी
तुम तक नहीं पहुंच पाऊंगा
मेरे समुद्र
फिर भी तुम मेरे इंतजार करना
कहते हैं
ऐसी नदियां जो समुद्र तक नहीं पहुंचती
वो ज़मीन के अंदर प्रवाहित हो कर जा मिलती हैं
मैं भी तुमसे मिलने के क्रम में
पंचतत्वों में विलीन हो
एक दिन तुमसे मिलूंगा

👍9❤4
तुम्हारी नीयत ही नहीं थी रिश्ता निभाने की...
मैने तो तुम्हारे सामने सर झुका कर भी देखा था...🙂
@kataizaharila
मैने तो तुम्हारे सामने सर झुका कर भी देखा था...🙂
@kataizaharila
😢14👍5❤2
"एक दिन सितारे तुमसे कहेंगे वो जो तुम्हारे लिए हमसे दुआ करता था अब नहीं रहा..."
सुनो !!
तुम रोना मत!! किसी रात सितारों को देखना मैं वही मिलूंगा तुम्हे...
@kataizaharila
सुनो !!
तुम रोना मत!! किसी रात सितारों को देखना मैं वही मिलूंगा तुम्हे...
@kataizaharila
💔9👍2❤1😢1🙏1
कभी कभी
छोड़ देना भी बेहतर होता है...
जैसे कि वो सवाल,
जिसका जवाब ना आए ....
वो हाथ-
जो वक्त पर साथ ना दे ...
वो रिश्ता -
जहां कद्र ना मिले...
वो प्यार
जो सिर्फ मतलब के लिए साथ हों.....
इसलिए जिंदगी में -
कभी कभी छोड़ देना भी बेहतर होता है..!
@kataizaharila
छोड़ देना भी बेहतर होता है...
जैसे कि वो सवाल,
जिसका जवाब ना आए ....
वो हाथ-
जो वक्त पर साथ ना दे ...
वो रिश्ता -
जहां कद्र ना मिले...
वो प्यार
जो सिर्फ मतलब के लिए साथ हों.....
इसलिए जिंदगी में -
कभी कभी छोड़ देना भी बेहतर होता है..!
@kataizaharila
💔12👍8🔥2👏1
🥰11👍1
उफ्फ! की मोगरे सा बहक जाऊं मैं जूड़े में तुम्हारे...और तुम पारिजात सी महक जाओ ज़िंदगी में हमारी...
@kataizaharila
@kataizaharila
❤6👍1
एक लड़की...
सांवली सी सूरत थी कोमल सा उसका मन था,
अनगिनत सपने लिए
फिरता उसका मन था,
वो जब पहली बार प्यार की दुनिया में रखा उसने कदम था,
एक लड़की... जिसने कभी संवरना नहीं जाना था,
जिसने खुद को सुंदर नहीं माना था।
अचानक उसकी दुनिया में एक लड़का आया और उसे सुंदर कह गया,
उसकी दुनियां में प्यार के रंग भर गया।
अब वो घंटो खुद को संवारने में आइने के सामने खुद को देखती रहती है, मन ही मन उसकी बातों को सोच के मुस्कुराती है। वो कितना प्यारा होता है इंसान जो किसी को सिखा देता है खुद से प्यार करना ♥️ और उसके लिए संवरना।

❤9👍5😱1
एक क़िताब, एक गुलाब,
और आँखों में मचलता एक ख़्वाब
एक बात, एक याद
एक अधूरी सी मुलाकात
कुछ होठों पर थम गईं,
कुछ पलकों से फिसल गईं
जो होते होते रह गई,
वो मासूम इश्क़ की बरसात,
कुछ वादे, कुछ इरादे...
जिनके सहारे गुज़र गईं कितनी रातें
पर अब भी उलझे उलझे से हैं
उन पहचाने रिश्तों के धागे...
❤️
@kataizaharila
और आँखों में मचलता एक ख़्वाब
एक बात, एक याद
एक अधूरी सी मुलाकात
कुछ होठों पर थम गईं,
कुछ पलकों से फिसल गईं
जो होते होते रह गई,
वो मासूम इश्क़ की बरसात,
कुछ वादे, कुछ इरादे...
जिनके सहारे गुज़र गईं कितनी रातें
पर अब भी उलझे उलझे से हैं
उन पहचाने रिश्तों के धागे...
❤️
@kataizaharila
❤8
जा रही हो तुम ! अब हृदय का द्वार प्रतिबंधित रहेगा,
अन्य का इस देहरी पर, आगमन वर्जित रहेगा...
@kataizaharila
अन्य का इस देहरी पर, आगमन वर्जित रहेगा...
@kataizaharila
❤11❤🔥2
तेरे मन के कोने में अपने लिए
एक छोटी सी दराज ढूंढती हूं
अपनी ढेर सारी ख़ामोश बातों के लिए
तेरी आवाज ढूंढती हूं
ढूंढती हूं हर सफ़र में एक साथ तेरा
मंजिलों की हर सीढ़ियों पर तेरा ही हाथ ढूंढती हूं
चाहती हूं तेरा कोई पसंदीदा गीत बन जाना
इक उम्र नहीं कई जन्मों की मनमीत बन जाना
तेरी आंखों में भी अपने लिए
बेचैनियां बेहिसाब ढूंढती हूं!..
तेरे मन के कोने में अपने लिए
एक छोटी सी दराज ढूंढती हूं।

❤10👍2
❤9👍3😢2💔2
क्यों न चलते-चलते लौट आना भूल जायें
क्यों न दूरियों का हर पैमाना भूल जायें
आओ चलो ख्वाब की दुनिया में चलते हैं
एक-दूजे को याद रखें ये जमाना भूल जायें
पानियों पर लिखें नाम मेरा-तुम्हारा औ'
लहरों को अपना किस्सा सुनाना भूल जायें
क्यों न खुश रहें सफ़र में साथ चलते हुए
उदासियों के गीत गुनगुनाना भूल जायें
प्यार, इश्क़, वफ़ा, मोहब्बत, दोस्ती क्यों हो
चलो अपने रिश्ते को नाम से बुलाना भूल जायें
पहाड़ों की नदी बनो तुम, हम किनारा हों
साथ यूँ हो अपना सदियाँ गिनाना भूल जायें
इतने पाक हों अपने बीच के एहसास साथी
अपना बताकर भी तुम्हे सीने से लगाना भूल जायें ❤️

❤10👍3👏1