ℝ𝕠𝕛𝕘𝕒𝕣 𝕨𝕚𝕥𝕙 𝕒𝕟𝕜𝕚𝕥™ 
13.6K subscribers
9.39K photos
211 videos
1.3K files
4.74K links
『UPSI,UPP/दिल्ली पुलिस/लेखपालVDO/SSC/ RAILWAY NTPC,GROUP D/CTET/etc
🎯आप सभी को यहां पर उत्तर प्रदेश में चल रही तथा सेंटर गवर्मेंट मे होने वाली समस्त सरकारी नौकरियो से सबंधित सभी जानकारी सबसे तेज सबसे पहले उपलब्ध कराई जाएंगी
Download Telegram
ये लोग जो तुम्हारी कमियां निकालते है, एक PDF में नाम आते ही तारीफों के पुल बांधेंगे।

#upp #upsi
❤121🫡7💯1
#UPSI ❤️ जैसा कि भर्ती बोर्ड का नियम हैं उसके अनुसार "एक्जाम सिटी संभवतः कल शाम तक आ जाएगी अगर कुछ कारणों से विलंब होगा तो 7 को अवश्य ही आ जाएगी

और आपके एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे


🔥या तो जान लगा दो या जाने दो 🔥

Double Star ⭐ ⭐ ❤️
👍👍
❤53😢2
जैसे कि अपलोगों को मालूम है UPSI एग्जाम CITY AUR DATE आज आ जाएगी

🖍अब ऐसा लग रहा होगा
📑मेरा ये टॉपिक छूट गया टॉपिक पढ़ा था अब याद नहीं जैसे सबकुछ भुल रहा हूं
घबराहट जैसे होने लगती हैं

📑घबराहट में बुक खोलने पर सब कुछ नया नया लगने लगता हैं जैसे कि कभी पढ़ा ही नहीं हु

👉GOLDEN RULES 🔑
🎯अब सबको पहले सब्जेक्ट के अनुसार नियम बनाइए
जैसे (आज 5,6,7,8,9,..)
हिस्ट्री का ये टॉपिक 📕
पॉलिटी को इतने आर्टिकल तक 📕
भूगोल के ये टॉपिक 📕
हिंदी के ये टॉपिक📕
मूलविधि का ये एक्ट 📕
अर्थव्यवस्था के ये टॉपिक 📕
उत्तर प्रदेश स्पेशल के ये टॉपिक 📕
इन सभी को ऐसे ही पूरा करना है

साथ में मैराथन 6महीने और 1 साल की यूटयूब से करेंट अफेयर्स और साथ में कोई book 📚 प्रेफर कर लीजिए

👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
📕📕 इसी नियम को प्रत्येक दिन अपनाना है 📕📕
सभी विषयों का समय अपने अनुसार निर्धारित कर लीजिए और ध्यान ये रखना है समय हो या ना हो आपके टॉपिक कंप्लीट करकी ही सोना है
अपने फोन का साइलेंट या dnd करके किसी बुक में या उसको flip करके रख दे ओर 🎯 टारगेट रखे की इतना पूरा होने के बाद ही फोन लेना है

Math और रीजनिंग के केवल फॉर्मूला का रिवीजन और कुछ इंपोर्टेंट टॉपिक नहीं आ रहा तो समय दीजिए अन्यथा सीमित कर दीजिए

🎯 सभी विषय और टापिक को उनकी महत्वपूर्ण और एग्जाम के अनुरूप पढ़ाई करे👍


👉 रिवीजन का समय 12 तारीख से पहले कोशिश करे ताकि कुछ छूटा हो उसको एक दो दिन में सरसरी निगाहों से देख सके
👉 सबसे पहली बात घबराहट में बिल्कुल न रहे शांत होकर पढ़ाई करे
👉 डिस्कशन से बचे नहीं तो लगेगा ये नहीं पढ़ा ये नहीं पढ़ा (सकारात्मक डिस्कशन कर सकते हैं)
👉 नेगेटिव लोगों से दूर रहे जो बोलते हो भ्रष्टाचार होगा या इतनी कम भर्ती है कैसे होगा
तुम्हारा टेस्ट में खराब हैं तो एग्जाम भी खराब होगा
👉फोन को जितना हो सके दूर रहे
👉 यूट्यूब और टेलीग्राम वाले फालतू ग्रुप से दूरी बनाए रखे
👉 अपने समय का महत्व समझे
👉❤️ उस पल को याद करे जब बदन पर वर्दी और कंधे पर दो स्टार ⭐️⭐️ और मां और पिता की आंखो में वो खुशी के आंसू और फक्र होगा❤️❤️

यह मेरी एक सलाह आप इसे माने या ना माने आप इसके लिए स्वतंत्र हैं धन्यवाद 🙏


#UPSI
❤89🙏6
🚨 UPSI अभ्यर्थियों की आवाज 🚨

#UPSI परीक्षा में पारदर्शिता हमारी मांग है।
हम सभी अभ्यर्थी अपने हक के लिए एकजुट हैं 💪

📅 Date: 30 मार्च 2026
⏰ Time: 10:00 AM

👉 सभी साथी ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करें और अपनी आवाज बुलंद करें

📢 हमारी मांग:
✔️ Marks को सार्वजनिक किया जाए
✔️ 2000 पदों की वृद्धि की जाए

#UPSI_Show_Marks #UPSI_Increase_2000_Post


@upprpb @upgov @myogiadityanath @uppolice
👍68❤14😢8
⚠️रख बापू भरोसा तेरी सारी ख्वाहिश पूरी कर दूंगा!!
अबकी बार वर्दी पहनकर पहला सैल्यूट तेरे नाम कर दूंगा!!!🔥

#UPSI
#UPP
❤103👍7🌚7
🚨 UPSI 4543 भर्ती 🚨
हमारी मेहनत, हमारा हक 💪
📢 Show Marks | पारदर्शिता | भर्ती बढ़ाओ
🗓 8 अप्रैल | ⏰ सुबह 10 बजे
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_INCREASE_2000
#UPSI_4543
#UPPoliceBharti
❤39👍2😢2
 ℝ𝕠𝕛𝕘𝕒𝕣 𝕨𝕚𝕥𝕙 𝕒𝕟𝕜𝕚𝕥™ 
📢 UPSI 2026 पद वृद्धि अभियान – एक बार फिर तैयार रहें! 📌 एक बार फिर से UPSI 2026 में पदों की संख्या बढ़ाने के लिए X (Twitter) पर बड़ा अभियान चलाया जाएगा 🚀 ⏳ बहुत जल्द आपको सभी जरूरी हैशटैग उपलब्ध करा दिए जाएंगे #️⃣ 🤝 उम्मीद है आप सभी इस अभियान में पूरे जोश…
🚨 UPSI भर्ती 2025-26 महत्वपूर्ण सूचना 🚨

📢
#UPSI भर्ती से जुड़ी 03 मुख्य मांगों को लेकर
👉 17 अप्रैल 2026 को X (Twitter) CAMPAIGN रखा गया है

⏰ समय: 10:00 AM – 02:00 PM

📌 Use Only These Hashtags:👇


#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
#UPSI_BHARTI_4543
#UPSI_GIVE_RANK_LIST

🎯 मुख्य मांगें:
1️⃣ 2000 पदों की वृद्धि
2️⃣ स्कोरकार्ड + रैंक लिस्ट जारी
3️⃣ वेटिंग लिस्ट लागू

📣 सभी छात्र, शिक्षक, यूट्यूबर्स और कोचिंग संस्थान
👉 ज्यादा से ज्यादा Like, Share, Comment, Repost करें

🔥 17 अप्रैल – एकता दिखाने का दिन है!
💪

17 अप्रैल 2026 के लिए विशेष पंक्तियां आपके अंदर जोश और हिम्मत भरने के लिए— "
सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं"..।
❤73👍14😢4🔥1
🔰फीमेल 120+ सभी लोग अच्छे से रनिंग करिए....

PHYSICAL अनुमान से कम है।

समझदार को इशारा काफी है। 🫵🫡

#UPSI🚨
❤‍🔥44❤12👍7
✅ साथियों एक बार फिर से UPSI के लिए सब साथ आना है ये अंतिम प्रयास है हमे लगातार सरकार तक बात पहुंचानी है

तारीख: 24 अप्रैल 2026
समय: 10 बजे
स्थान: X (Twitter)


हैशटैग:
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
😢15🫡7❤4👍3
UPPRPB द्वारा आयोजित 4543 पदों की UPSI भर्ती वर्तमान में गंभीर सवालों के घेरे में है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों में असंतोष की लहर है। यह विश्लेषण न केवल कमियों को उजागर करता है, बल्कि एक पारदर्शी चयन प्रणाली की आवश्यकता पर बल देता है।

​1. अकल्पनीय कट-ऑफ: एक सांख्यिकीय विसंगति ~ ​सामान्यतः किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में, जहाँ Negative Marking न भी हो, DV/PST के लिए कट-ऑफ 70-75% के आसपास रहती है। लेकिन इस भर्ती में पहली बार यह 90% के पार चली गई है।

​तर्क: क्या पेपर का स्तर इतना सरल था कि सभी ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए? या फिर चयन प्रक्रिया के शुरुआती चरण में ही कुछ ऐसी विसंगतियां रहीं जिससे मेधावी छात्र बाहर हो गए? इतनी उच्च कट-ऑफ परीक्षा की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाती है।

​2. नॉर्मलाइजेशन का 'ब्लैक बॉक्स' ~ नॉर्मलाइजेशन का उद्देश्य अलग-अलग शिफ्ट के कठिनाई स्तर को बराबर करना होता है, लेकिन यहाँ यह 'अंधेरे में तीर' जैसा सिद्ध हो रहा है।

​समस्या: अभ्यर्थियों के अंक मनमाने ढंग से घटाए और बढ़ाए गए हैं। बोर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया कि 'Equi-percentile' पद्धति अपनाई गई या कोई अन्य?

​प्रभाव: एक छात्र जो Raw Score में बेहतर था, वह बाहर है और कम अंक वाला अंदर? बिना फॉर्मूले और सार्वजनिक प्रकटीकरण के, इसे 'भाग्य की परीक्षा' माना जा रहा है, 'योग्यता' की नहीं।

​3. 'समान अवसर' के संवैधानिक सिद्धांत का उल्लंघन ~ ​भारतीय संविधान का अनुच्छेद 16 लोक नियोजन में अवसर की समानता की गारंटी देता है।

​तर्क: जब परीक्षा चार शिफ्टों में हुई, तो यह सुनिश्चित करना बोर्ड की जिम्मेदारी थी कि किसी भी शिफ्ट के बच्चे को घाटा न हो। वर्तमान स्थिति में, किसी विशेष शिफ्ट को अनुचित लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है, जो 'समान अवसर' के सिद्धांत के विरुद्ध है।

​4. स्कोरकार्ड को गोपनीय रखने का रहस्य ~ परीक्षा संपन्न होने के महीनों बाद और परिणाम आने के बावजूद अभ्यर्थियों का निजी Scorecard जारी न करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

​विधिक अधिकार: अभ्यर्थी को यह जानने का कानूनी हक है कि उसने कितना स्कोर किया है?

​भय का वातावरण: स्कोरकार्ड न होने से सफल अभ्यर्थियों के सिर पर भी तलवार लटकी है कि कहीं वे फाइनल मेरिट में बाहर न हो जाएं, और असफल छात्र यह नहीं जान पा रहे कि वे किस मार्जिन से चूके हैं?

​5. त्रुटिपूर्ण उत्तर कुंजी और न्यायिक विकल्प का अभाव ~ ​बोर्ड ने फाइनल आंसर की जारी की, जिसमें विशेषज्ञों के अनुसार अभी भी कई गलतियां हैं।

​निरंकुशता: बोर्ड का यह कहना कि "इसे अब चुनौती नहीं दी जा सकती", छात्रों के न्यायिक उपचार के रास्ते बंद करने जैसा है। गलत प्रश्न के लिए छात्र को दंडित करना न्यायसंगत नहीं है।

​6. डिलीटेड प्रश्न और अंक-भार (Weightage) का गणित ~ ​जिस शिफ्ट में प्रश्न डिलीट हुए, वहां शेष प्रश्नों के अंक बढ़ गए।

​उदाहरण: यदि 100 प्रश्नों के स्थान पर 95 प्रश्न ही वैध माने गए, तो उन 5 प्रश्नों के अंक शेष 95 में बांट दिए गए। इससे उस शिफ्ट के छात्रों को एक 'आर्टिफिशियल जंप' मिला, जो अन्य शिफ्टों के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। इसका कोई ठोस समाधान बोर्ड ने पेश नहीं किया है।

​सीएम
@myogiadityanath जी एवं @upprpb से निर्णायक मांगें ~

​हम लाखों
#UPSI अभ्यर्थी निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल पारदर्शी कार्रवाई की मांग करते हैं:

​सार्वजनिक डैशबोर्ड: सभी 10 लाख 77 परीक्षार देने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी का लॉगिन आधारित विस्तृत स्कोरकार्ड जारी हो, जिसमें रॉ स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और शिफ्ट रैंक का विवरण हो।

​नॉर्मलाइजेशन मास्टर डेटा: चारों शिफ्टों का औसत (Average) और मानक विचलन (Standard Deviation) सार्वजनिक किया जाए ताकि प्रक्रिया की गणितीय शुद्धता जांची जा सके।

​पुनर्विचार समिति: विवादित प्रश्नों के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन हो, जो पारदर्शी तरीके से आपत्तियों का निपटारा करे।

​श्वेत पत्र: भर्ती बोर्ड पूरी प्रक्रिया पर एक 'श्वेत पत्र' जारी करे, जिसमें शुचिता और पारदर्शिता के प्रमाण प्रस्तुत किए जाएं।

पद वृद्धि और वेटिंग लिस्ट ~ 02 हजार पदवृद्धि और वेटिंग लिस्ट की मांग पे भी विचार किया जाए और छात्र हितों में सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

​उत्तर प्रदेश का युवा केवल 'रोजगार' नहीं, बल्कि 'निष्पक्ष रोजगार' मांग रहा है। यदि भर्ती बोर्ड अपनी प्रक्रिया में पूर्णतः ईमानदार है, तो डेटा साझा करने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए। मा. सीएम योगी जी से करबद्ध प्रार्थना है कि लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में जाने से बचाएं और
#UPPRPB की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु भी कठोर निर्देश दें..🙏🚩

@CMOfficeUP @myogioffice
😢35❤17