UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.66K subscribers
5.01K photos
37 videos
476 files
5.18K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
ViewPdf.pdf
8.6 MB
विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2023, प्रवर्तन कांस्टेबल (सा०च०) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2022)/04 के अंतर्गत प्रवर्तन कांस्टेबल पदों हेतु आयोजित शारीरिक मानक / शारीरिक प्रवीणता / दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के सम्बन्ध में सूचना ।
❤2
ViewPdf.pdf
8.7 MB
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पदों हेतु आयोजित शारीरिक मानक परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के सम्बन्ध में सूचना
📕ऋतिका श्री: तमिलनाडु की पहली ट्रांसजेंडर अंपायर


​
❤3
📕UAE ने OPEC और OPEC+ से अलग होने का लिया फैसला

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने का फैसला किया है। रॉयटर्स ने एक बयान के हवाले से यह जानकारी दी।

क्या है OPEC?


👉OPEC एक स्थायी अंतरसरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1960 में बगदाद में हुई थी।

👉इसका काम सदस्य देशों की तेल नीतियों को मिलाकर चलाना और दुनिया में तेल की कीमतों को स्थिर रखना है।

👉 इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में है।

👉साल 2016 में OPEC ने रूस सहित 10 अन्य बड़े तेल उत्पादक देशों के साथ मिलकर OPEC+ बनाया था, ताकि वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई और कीमतों पर बेहतर नियंत्रण रखा जा सके।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
❤4
UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
Bpsc
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा उठाया गया बहुत ही सराहनीय कदम है,इससे किसी को नेगेटिव मार्किंग का हानि नहीं उठाना पड़ेगा


ऐसा ही कुछ UPPCS को भी करना चाहिए
❤2👍2🔥1
भारत की प्रमुख घाटियाँ


📕 जम्मू-कश्मीर_ घाटी

1 मर्खा घाटी_लद्दाख की प्रसिद्ध घाटी है, हेमि राष्ट्रीय उद्याने हेतु मार्ग उपलब्ध कराती है।



📕2 कश्मीर घाटी-
महान हिमालय एवं पीरपंजाल श्रेणियों के मध्य अवस्थित बनिहाल दरें द्वारा जम्मू से जुड़ी हुई है। इसकी रचना एक समभिनति में हुई है।


📕3 नुब्रा
घाटी_सियाचिन हिमनद से निकलने वाली नुब्रा नदी द्वारा निर्मित है।


📕4 शुरू
_इसका कारगिल कस्बे के लिये काफी महत्त्व है।


📕 हिमाचल प्रदेश

📕 1 किन्नौर घाटी

यह घाटी हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है जो तिब्बत की सीमा के समीप है। यह हिमाचल प्रदेश के अंतिम गाँव 'चिटकुल' को मार्ग प्रदान करता है।


📕2 पार्वती घाटी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित यह घाटी हिंदू एवं सिख तीर्थ यात्रियों को मणिकरण शहर जाने के लिये मार्ग प्रदान करती है (मणिकरण गर्म पानी के फव्वारों के लिये प्रसिद्ध है)।

📕3 सांगला घाटी_
इसे 'बास्पा घाटी' के नाम से भी जाना जाता है।

📕 4 मालना घाटी_
यह हिमाचल प्रदेश में 'छोटा यूनान' के रूप में प्रसिद्ध है।

📕5 कुल्लू घाटी

इसे 'देवताओं की घाटी' कहा जाता है। इसे सात दिवसीय दुशहरा त्योहार के लिये भी जाना जाता है। यह धौलाधर एवं पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य अवस्थित है।

📕6 पांगी घाटी

लाहुल, पंगवाला और भोटिया लोगों का आवास क्षेत्र है।

📕 7 स्पीति घाटी

बौद्धों का प्रसिद्ध 'ताबो मठ इसी घाटी में अवस्थित है।

📕8 लाहुल घाटी

इसी घाटी से होकर ही चंद्र एवं भागा नदियाँ प्रवाहित होती हैं।


📕 9 कांगड़ा घाटी _
प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल 'धर्मशाला' इसी घाटी में अवस्थित है।

📕10 chamba

भारमौर, डलहौजी एवं खज्जियार प्रमुख पर्यटन स्थल इसी घाटी में अवस्थित हैं।



📕उत्तराखंड

📕दून घाटी

यह घाटी शिवालिक हिमालय एवं लघु हिमालय के मध्य स्थित है। यह हिमालय के अनुदैर्ध्य घाटी का उदाहरण है।

📕 जोहर घाटी

इसे मिलाम घाटी एवं गौरी गंगा घाटी के नाम से भी जाना जाता है।


📕 फूलों की घाटी

चमोली जिले में स्थित, वन्य जीवों के लिये प्रसिद्ध है। इसे यूनेस्को के बायोस्फियर नेटवर्क में 2004 में शामिल किया गया।


📕 धर्मा घाटी

इसका निर्माण धर्मागंगा नदी द्वारा होता है।

📕सोर घाटी

यह घाटी पिथौरागढ़ में स्थित है। यहाँ कत्यूरी राजवंश का शासन था; ये अयोध्या से यहाँ आये थे

।

📕 नेलांग घाटी

यह घाटी उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री नेशनल पार्क में अवस्थित है। यह भारत-चीन सीमा के निकट स्थित है, जिसे वर्ष 1962 के युद्ध के बाद बंद कर दिया गया था। मई 2015 में इसे पर्यटकों के लिये खोल दिया गया है।


📕पश्चिम बंगाल

[ ] न्योरा घाट

यह दार्जिलिंग के कलिम्पोंग में स्थित है। इसे 1986 में 'राष्ट्रीय पार्क' घोषित किया गया।

📕सिक्किम

चुंबी घाटी

चुंबी घाटी के भारत (सिक्किम), भूटान व चीन (तिब्बत) तीनों के मिलन बिंदु पर स्थित होने के कारण सामरिक महत्त्व अधिक है। 'डोकलाम' क्षेत्र इसी के अंतर्गत आता है। यह घाटी सिलीगुड़ी (भारत का चिकेन नेक) से लगभग 500 किमी. की दूरी पर है। ■ चुंबी घाटी पहले सिक्किम का हिस्सा था, जो वर्ष 1792 में तिब्बत का अंग बना। यहाँ के स्थानीय निवासियों को 'प्रोमोवा' कहा जाता है, जो तिब्बती वंश के हैं। वर्ष 1904 में अंग्रेज़ी शासन और तिब्बत के बीच हुए समझौते के बाद यह ऊन, याक उत्पाद, सुहागा एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का बड़ा व्यापारिक मार्ग बनकर उभरा

है।

👉यूथांग घाटी

हॉट स्प्रिंग के लिये प्रसिद्ध यूथांग घाटी रोडोडेंड़ान झाड़ियों व अन्य वनस्पति प्रजातियों से ढँकी हुई है।

📕नागालैंड
[ ] जुकू घाटी
भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में स्थित, जून एवं सितंबर माह में संपूर्ण घाटी जंगली फूलों से ढँक जाती है।

📕 आंध्र प्रदेश
[ ] अराकु घाटी
[ ] यह घाटी गलीकोंडा, राक्ताकौंडा, सुंकरीमेट्टा एवं बांगर चितामोगोंडीनामक पहाड़ियों से घिरी है

📕 तमिलनाडु

कंबम घाटी
यह थेक्काड़ी, वरुसनादु एवं कोडाइकनाल पहाड़ियों इन से घिरी है।

📕केरल
[ ] शांत घाटी
जैव विविधता हेतु प्रसिद्ध, यह केरल के पलक्कड़ जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों पर स्थित है। 1847 क में शोध हेतु रॉबर्ट वाइट यहाँ आने वाले प्रथम अंग्रेज थे। कुन्थी नदी यहाँ के वन क्षेत्र से उद्गमित होती है

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact #roaro
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #grampanchayatadhikari
#vpo
❤8
UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
📕लेखपाल एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें 👇👇👇 👉अपने एग्जाम होने में मात्र 20 दिन बचे है 👉आप लोग अब रिवीजन मूड में आ जाइए 👉 हिंदी,DI, computer,up spacial,polity, history, geography सबके लिए कॉमन है, सबका अच्छा तैयार होगा 👉 ग्रामीण परिवेश, साइंस टेक और…
लेखपाल वाले अभ्यर्थी ध्यान दें 👇👇

UPSSSC ज्यादातर पुराना करेंट अफेयर्स पूछता है

इसलिए आप लोग 2026 का पढ़े या न पढ़े ,2025 का जरूर पढ़िएगा

क्योंकि अगर एग्जाम लेवल टफ़ हुआ तो भी आपके लिए आसान होगा


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
💯3❤2
📕 पंचायतों से संबंधित अनुच्छेद एक दृष्टि में

अनुच्छेद विषय - वस्तु

◾️243 परिभाषाएँ
◾️243 (A) ग्राम सभा
◾️243 (B) पंचायतों का गठन
◾️243 (C) पंचायतों की संरचना
◾️243 (D) स्थानों का आरक्षण
◾️243 (E) पंचायतों की अवधि आदि
◾️243 (F) सदस्यता के लिए निरर्हताएँ
◾️243 (G) पंचायतों की शक्तियाँ, प्राधिकार और उत्तरदायित्व
◾️243 (H) पंचायतों द्वारा कर अधिरोपित करने की शक्तियाँ और उनकी निधियाँ
◾️243 (I) वित्तीय स्थिति के पुनर्विलोकन के लिए वित्त आयोग का गठन
◾️243 (J) पंचायतों के लेखाओं की संपरीक्षा
◾️243 (K) पंचायतों के लिए निर्वाचन
◾️243 (L) संघ-राज्य क्षेत्रोंं में लागू होना
◾️243 (M) इस भाग का कतिपय क्षेत्रोंं पर लागू न होना
◾️243 (N) विद्यमान विधियों और पंचायतों का बने रहना
◾️243 (O) निर्वाचन संबंधी मामलों में न्यायालयों के हस्तक्षेप का वर्ज़न


join👉https://t.me/Amoghclasses
❤2
उत्तर प्रदेश के लोकगीत👇👇


विरहा - भोजपुर (पूर्वाचल)
कंजरी - अवधी / वनारस/ मिर्जापुर
पंवारा - बुन्देली
रसिया - ब्रजी
करमा - सोनभद्र
आल्हा - महोबा ( बुंदेलखंड क्षेत्र)
राई→ बुन्देल खंड
चरकुला नृत्य - ब्रज क्षेत्र
नौटंकी → हाथरस
धुरिया - बुन्देलखण्ड
नटवरी - पूर्वांचल
चैती - रुहेलखण्ड


#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
#Lekhpal  #Lowerpcs