UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
531 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
AI शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी
अमेरिका g20 का बहिष्कार करेगा
🔰MPPCS प्रारंभिक परीक्षा - 2025 एडमिट कार्ड जारी


https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2025/AdmitCard/SS25Login.aspx
🔰राज्यपाल से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद

👉अनुच्छेद 153 -प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा, किंतु किसी एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।

👉अनुच्छेद 155 -राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है

👉अनुच्छेद 156 (1) -राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपना पद धारण करता है।

👉अनुच्छेद 156(2) - राज्यपाल, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है।

👉अनुच्छेद 157 -कोई व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने के लिए तभी पात्र होगा, जबकि वह भारत का नागरिक हो और 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।

👉अनुच्छेद 159 -प्रत्येक राज्यपाल, अपना पद ग्रहण करने से पहले उस राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उसकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के उपलब्ध ज्येष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष शपथ लेगा या प्रतिज्ञान करेगा।

👉 अनुच्छेद 200 -, राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर राज्यपाल उसे अनुमति दे सकता है या अनुमति रोक सकता है अथवा राष्ट्रपति के विचार के लिए विधेयक आरक्षित रख सकता है।

👉अनुच्छेद 161 -राज्य की कार्यपालिका शक्ति के विस्तार वाले विषयों पर किसी अपराध के लिए दोषसिद्ध ठहराए गए व्यक्ति के दंड का राज्यपाल निलंबन, परिहार या लघुकरण अथवा क्षमा कर सकता है परंतु मृत्युदंड को वह क्षमा नहीं कर सकता है।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #pcs2025
🔰 अनेक शब्दों के एक शब्द

👉जो बायें हाथ से हथियार चलाने में दक्ष हो-सव्यसाची

👉जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम पर आया हो-स्थानापन्न

👉 जो आग्रह सत्य के साथ किया जाये-सत्याग्रह

👉जो स्मरण रखने योग्य है-स्मरणीय

👉जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो-सुग्रीव

👉जो स्त्री के वशीभूत या स्त्री जैसे स्वभाव का है-स्त्रैण

👉जो सदा शुभदायक रहता है-सदाशिव

👉 जहाँ खाना सदैव मुफ्त में दिया जाता है-सदावर्त

👉सुदर्शन को धारण करने वाला-सुदर्शनधारी

👉जिसके नख सूप के समान हों-शूर्पणखा

👉 जो शरीर से स्थूल है-स्थूलकाय

👉दूसरों के हित की इच्छा-हितैषणा

👉जिसका भाई छीन लिया गया हो-हृतबंधु

👉 हृदय का विदारण करने वाला दृश्य-हृदयविदारक

👉जो दूसरे की हत्या करता है-हत्यारा

👉वह काव्य जो केवल सुना जा सके-श्रव्यकाव्य

👉जो सुनने योग्य है-श्रवणीय/श्रोतव्य

👉जो कानों को सुनने में मधुर लगे-श्रुतिमधुर

👉श्रम करके जीने वाला-श्रमजीवी

👉जो शरीर से दुर्बल है-क्षीणकाय

👉क्षुधा/भूख से आतुर-क्षुधातुर

👉 क्षण भर में ही भंग होने वाला-क्षणभंगुर

👉 तीन पथों में जाने वाली-त्रिपथगा

👉 शीतल, मंद और सुगंधित वायु-त्रिविधवायु

join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro
Amoghclasses.

Daily currentaffairs.

11 February 2025

Q 1 यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल रैंकिंग(USGBC) में भारत का कौन सा स्थान है ?
A पहला
B दूसरा
C तीसरा
D चौथा

✍️भारत ने एक बार फिर यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) की वार्षिक रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है, जिसमें दुनिया के सबसे अधिक LEED प्रमाणित ग्रीन बिल्डिंग वाले देश और क्षेत्र शामिल हैं। यह उपलब्धि टिकाऊ निर्माण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Q 2 विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है ?

A 9 फरवरी
B 10 फरवरी
C 5 फरवरी
D 2 फरवरी

✍️विश्व दलहन दिवस प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है ताकि दलहन के सतत और पोषक खाद्य स्रोत के रूप में महत्व को वैश्विक स्तर पर उजागर
किया जा सके। संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा समर्थित यह दिवस भूख उन्मूलन, मानव
स्वास्थ्य सुधार और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में दलहन की भूमिका को
प्रोत्साहित करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।

Q 3 अंतरराष्ट्रीय अरेबियन तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है ?

A 10 फरवरी
B 8 फरवरी
C 14 फरवरी
D 9 फरवरी

[ ] संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने प्रस्ताव 77/295 के तहत 10 फरवरी को "अंतर्राष्ट्रीय अरबियन तेंदुआ दिवस" घोषित किया है। यह दिवस पहली बार 2024 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में मनाया गया था।

Q 4 हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर क्या रखा?

A गल्फ ऑफ़ अमेरिका डे
B गल्फ का मेक्सिको डे
Cगल्फ का यूनाइटेड नेशन डे
D गल्फ का कनाडा

[ ] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 9 फरवरी को "गल्फ ऑफ अमेरिका डे" के रूप में मान्यता दी है, जो कि पहले गल्फ ऑफ मैक्सिको के नाम से जाना जाता था।

Q 5 हाल ही में किस फिल्म ने रॉटरडैम इंटरनेशनल नेट पैक अवार्ड जीता?

A बैड गर्ल
B क्वीन
C पुष्पा 2
D RRR

[ ] रॉटरडैम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'बैड गर्ल' ने नेटपैक अवार्ड जीता
वरषा भरथ के निर्देशन में बनी पहली फिल्म बैड गर्ल ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम (IFFR) 2025 में प्रतिष्ठित नेटपैक (NETPAC - एशियाई सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए नेटवर्क) पुरस्कार जीता है। इस सम्मान के साथ बैड गर्ल उन प्रतिष्ठित भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने यह पुरस्कार जीता है, जैसे नासिर (2019), नौकर की कमीज़ (1999) और विधेयन (1995)।

Q 6 विश्व का सबसे बड़ा झूमर नृत्य प्रदर्शन का आयोजन कहां किया जाएगा?

A झारखंड
B लद्दाख
C असम
Dउत्तर प्रदेश

[ ] असम 24 फरवरी 2025 को दुनिया का सबसे बड़ा झूमर नृत्य प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तैयार है। असम इस कार्यक्रम में 7,500 से अधिक नृत्यकारों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। यह आयोजन असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने के साथ-साथ वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने का एक प्रमुख मंच भी बनेगा।
[ ] आयोजन का विवरण, तारीख: 24 फरवरी 2025
[ ] अवसरः एडवांटेज असम 2.0 निवेश शिखर सम्मेलन (25-26 फरवरी) से पूर्व
[ ] मुख्य अतिथिः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Q 7 हाल ही में किस शहर ने सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
A भोपाल
B इंदौर
C ग्वालियर
D नोएडा

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल प्रशासन ने भी सभी सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने (भिक्षावृत्ति) पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Q 8 इंटरनेशनल वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन कहां किया जाएगा ?

A आगरा
B वाराणसी
C प्रयागराज
D लखनऊ

[ ] महाकुंभ 2025 में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए 16 से 18 फरवरी के बीच तीन दिवसीय इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विज्ञानियों और श्रद्धालुओं को पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों से अवगत कराना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Q 9 उत्तर भारत के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र की आधारशिला कहां रखी गई?

A उत्तर प्रदेश
B हिमाचल प्रदेश
C उत्तराखंड
D. लद्दाख

[ ] हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के दभोटा में उत्तर भारत के पहले 1 मेगावाट के हरित हाइड्रोजन संयंत्र की आधारशिला रखी।
[ ] इस संयंत्र की स्थापना हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) द्वारा ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से की जाएगी।
[ ] इस संयंत्र की स्थापना 9.04 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी।
[ ] हिमाचल प्रदेश मार्च 2026 तक भारत का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लिए प्रतिबद्ध है।
[ ] दभोटा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट राज्य की अक्षय ऊर्जा में महत्वपूर्ण योग